Showing posts with label हायकू. Show all posts
Showing posts with label हायकू. Show all posts

छिछोरापन, टंगडी खींच युद्ध, मौज अपनी





1
छिछोरापन
टंगडी खींच युद्ध
मौज अपनी


2
बदतमीज
आशिक जमाने में
संस्कार कहाँ


3
लैला मजनूं
मुश्किल में युगल
पंच निर्णय


4
चुभती ठंड
बसंत का मौसम
तपते प्रेमी


5
तू मेरी जान
दो से हो गये चार
होश में आए



रहनुमा हैं, रक्त पिपासु लोग, पसरा तम




1.
रहनुमा हैं
रक्त पिपासु लोग
 पसरा तम


2.
इंसानी बस्ती
फ़ितरती शैतान
अमन खत्म


3.
खून खराबे
लोगों का शोरगुल
आज का धर्म


4.
झेड सुरक्षा
धवल वस्त्रों को
नवाज़िश है


5.
फ़ुगां को सुनो
मेहरबाँ  हाकिम
फ़र्मान छोडो

ओ री मलाला, जगाई नारी शक्ति, स्वस्थ रहो




1.
ओ री मलाला
जगाई नारी शक्ति
स्वस्थ रहो



2.
दामिनी गई
चमक बिखेर गई
सार्थक हुई



3.
दो दूनी चार
चार दूनी चोसठ
गणित आज


4.
कर घोटाला
कुछ दिन तिहाड
बाद में मजे


5.
ले के लौटाते
व्यर्थ जन्म गंवाते
बाहुबलि थे

एक गौरैया, फ़ुदकती थी यहां, अब कहां है




1
एक गौरैया
फ़ुदकती थी यहां
कहां है अब 


2
सीता व राम
परिणय के बाद
जूझते रहे


3
शिव शंकर
महा औघड दानी
स्वयं बेघर


4
राधा व कृष्ण
बिना किसी बंधन
एक हो गये


5

कदंब भोज
गोपियों संग रास
महाभारत


ताऊ चिल्लाया, भूख लग रही है, बेलन टूटा




1
ताऊ चिल्लाया
भूख लग रही है
बेलन टूटा


2
 महंगे भाव
प्याज रोटी चटनी
शाही दावत


3
अलसभोर
कमसिन कविता
रूबरू खुदा


4
पतंग चली
व्योम पार करने
वापस वहीं


5
ख्वाबों का जहां
सफ़र जिंदगी का
हवा हो गया




प्रेमी प्रेमिका, दूध और शक्कर, डायबिटीज





1.
प्रेमी प्रेमिका
दूध और शक्कर
डायबिटीज


2.
पति व पत्नि
होते ही बच्चे चार
लठ्ठमलठ्ठा



3.
धणी लुगाई
गाडी के दो पहिये
पूर्व पश्चिम


4.
ब्लाग जगत
सच जीवन जैसा
क्षण भंगुर


5.
जिंदगी सौदा
कुछ लिया ना दिया
विदा हो गये



ओछी जबान, संत भये असंत, कलियुग है




(1)
ओछी जबान
संत भये असंत
कलियुग है




(2)
दिया बयान
कडाके की ठंड में
नमन तात


(3)
महाराज श्री
कुंभ के आनंद में
काहे की माफ़ी



(4)
जुबाँ फ़िसली
नेतागिरी चमकी
दवा ठंड की



(5)

धृष्ट बयान
वाहियात जवाब
दौर जारी है




बहु बेटियां, गांव की अमानत, अब ना रही






(1)
 बहु बेटियां
गांव की अमानत
अब ना रही


(2)
 सर्द हवाएं
लू जैसा एहसास
जमाना कैसा


(3)
मेरा भारत
गांव और शहर
जुदा हो गये


(4)
 बालीवुड में
बहस बलात्कार की
खुद में झांको


(5)
 सोप ओपेरा
ऊल्लू जैसे देखते
बौराए लोग


टिप्पणी ठोक, रचना मत बांच, अगला ब्लाग

नीचे चार महानतम ताऊ ब्रांड सीख हैं. इन्हें अमल मे लाकर आप एक महान ब्लागर और महानतम नेता बन सकते हैं. बस याददाश्त पर जोर डालिये और  अभी से अमल शुरू किजिये.

टिप्पणी ठोक
रचना मत बांच
अगला ब्लाग


वोट डकार
नेता गया सिधार
फ़िर चुनाव


हमको भी हैं
तीन तीन बेटियां
क्यों डरते हो


आश्वासन दे
ताऊ की फ़ितरत
झेलते रहो