Showing posts with label सफलता. Show all posts
Showing posts with label सफलता. Show all posts

बिल गेट्स के पांच सूत्र


दुनियां के सबसे अमीर लेकिन अब सन्यस्त हो चुके बिल गेट्स के
दिये गये ५ स्वर्णिम सूत्र । आजमा कर देखिए , शायद घाटे में नही
रहेंगे । और क्या पता , इन फ़न्डों पर चलते हुये अगला नम्बर
आपका ही हॊ । लिजिये ...

१. अगर आप गड्बडियां करते हों तो उसके लिए अपने माता पिता
को दोष ना दे । अपनी गल्तियों का रोना रोने के बजाए उनसे
सीखने का प्रयास करें ।

२. आपके पैदा होने से पहले आपके माता पिता इतने नीरस नही थे,
जितने अब हैं । वे आपके जरूरी-गैर जरूरी खर्च उठाने, आपके कपडे
साफ़ करने और आपकी हर बात सुनने की वजह से ऐसे हो गये हैं ।

३. आपकी स्कूल मे हर चीज का निर्धारण भले ही पास फ़ेल से होता हो,
लेकिन जिन्दगी मे हर बार ऐसा नही होना जरूरी नही है ।

४. जिन्दगी की स्कूल में सेमेस्टर्स नही होते । इसमे आपको गर्मियों की
छुट्टियां नही मिलेंगी ।

५. अनाकर्षक व्यक्तियों के प्रति भी अच्छी राय रखें । हो सकता है आपको
ऐसे ही किसी व्यक्ति के लिये काम करना पडे ।

इन सूत्रों के लिये धन्यवाद बिल साहब !
और शुभकामनाएं आप जिन्दगी के इस दुसरे मिशन मे भी पहले
जितने ही कामयाब हो ! यही प्रार्थना है ।