Showing posts with label shanichari-paheli-. Show all posts
Showing posts with label shanichari-paheli-. Show all posts

ताऊ की शनीचरी पहेली- १०

माननिय भाईयों , बहणों, भतीजो और भतीजियों आप सबको घणी रामराम और  इस पहेली न.१० मे  आपका हार्दिक स्वागत है.

 

हम इस पहेली के प्रथम राऊंड के अंतिम अंक तक आज सफ़लता पुर्वक आ पहुंचे हैं. आप सबका सहयोग ही हमे यहां तक लाया है.

 

कई लोग ऐसा सोचते थे  कि वो बहुत पिछड गये हैं और अब क्या भाग लेंगे? तो आप गलत सोच रहे थे. यह राऊंड वाली पहेली प्रतियोगिता है. अब हम इस प्रथम राऊंड के आज दस अंक पूरे करके अपने वादे के मुताबिक ११ लोगो की मेरिट लिस्ट घोषित कर देंगे.

 

अब  हम अगले शनीवार यानि २८ फ़रवरी विनायक चतुर्थी के शुभ दिन से कुल १० अंकों का दुसरा राऊंड शुरु करेंगे. जो अंक ११ से शुरु होकर अंक २० तक चलेगा.  

 

दुसरे राऊंड में सभी के अंक और मेरिट नये सिरे से तैयार होगी. तो अब फ़िर से सब लोगों को इस राऊंड मे जीतने का नये सिरे से मौका मिलेगा. तो अब मत चूकियेगा.

और सारे राऊंड पुरे होने के बाद मेगा फ़ायनल होगा.

 

जो लोग भी प्रथम राऊंड के ११ की मेरिट लिस्ट मे हैं वो यह ना सोचे कि हम अब क्युं भाग लें? हम तो राऊंड जीत ही चुके हैं. तो ऐसी गल्ती मत करियेगा.

 

आपको हम पहले ही बता देते हैं कि हमारे सारे  राऊंड पुर्ण होने के बाद एक  सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का एक्स्ट्रा अवार्ड भी दिया जाना है. और अन्य कई अवार्ड्स भी हैं. उसमे सभी अंकों और राऊंड्स के नम्बर ही आपको सफ़लता तक पहुंचायेंगे.

 

और जब मेगा फ़ायनल होगा तब  आपका जिस राऊंड का भी सर्वाधिक स्कोर होगा वही काऊंट किया जायेगा. अत: आपसे निवेदन है कि पहेली मे भाग लेना जारी रखें. क्योंकी मेगा  फ़ायनल में एक एक अंक का घमासान हो सकता है.

 

अत: सावधानी पुर्वक भाग लेना जारी रखें.

 

एक अवार्ड ताऊ पहेली मे नियमित भाग लेने वालों का भी है. अत: हार जीत का उन पर फ़र्क नही पडेगा. यह देखा जायेगा कि किसने सर्वाधिक अंको मे भाग लिया. विविध प्रकार के अवार्ड्स रखे गये हैं. सबसे मनोरंजक टीपणी का भी अवार्ड है.

 

यानि आप जो सोचेंगे वही मिलेगा. अत: भाग अवश्य लेवें.

 

 

अब आईये प्रथम राऊण्ड की अंतिम और आज की पहेली की तरफ़ बढते हैं!!!

ताऊ पहेली न. १०  ये रही !!!

 

 

ये  नीचे देखिये और पहचानिये ये कौन सी जगह है ? तो जरा फ़टाफ़ट जवाब दिजिये और जीत लिजिये ये पहेली प्रतियोगिता, जिससे हम आपका इंटर्व्यु लेने तुरन्त आपके पास पहुंच सकें.

 

 

pahelI-10-changed

          इस जगह को पहचानिये !

 

एक दम सीधी सी पहेली पूछी है हमने अबकी बार. सारे नियम कायदे सब पहले की तरह ही हैं. बस आप तो फ़टाफ़ट जवाब देते जाईये. चाहे जितने जवाब दें,  कोई प्रतिबंध नही है. ध्यान रखिये आपका आखिरी जवाब पिछले जवाब को स्वत: ही केन्सिल कर देगा.

 

 

सोमवार सूबह ४.४४ बजे इसके रिजल्ट घोषित किये जायेंगें. और पहेली विजेताओं का साक्षात्कार गुरुवार सूबह ४.४४ बजे प्रकाशित किया जायेगा. जिसमे अबकी बार हम आपको मिलवा रहे हैं श्री रंजन से.

 

 

 

 


२० अंक का विशेष बोनस सवाल : -
हम आपसे एक सवाल पूछ रहे हैं. इसका जवाब बिल्कुल अलग टिपणी मे देवे. और इसके जवाब के लिये आप मुख्य पहेली का जवाब नही रोके. क्योंकि इस सवाल के जवाब से आपके मुख्य पहेली पर कुछ असर नही पडेगा.

 

प्रथम राऊंड का यह अंतिम बोनस सवाल होने की वजह से यह २० अंक का सवाल है. जो कि सही जवाब आने से आपके अकाऊंट में जोड दिये जायेंगे. यह २० अंक  आपकी मेरिट को उपर नीचे कर सकते हैं. अत: हमारी सलाह है कि आप इस सवाल का जवाब आराम से सोच कर देवें. कोई जल्दी नही है.

 

 

पर मुख्य पहेली के जवाब साथ नही देकर अलग से एक टीपणी मे देवें.

आपके अलग से जवाब देने पर हमें रिजल्ट तैयार करने और अकाऊंटिंग करने मे बहुत सहुलियत रहती है. कृपया इसको ध्यान मे रखें.

लिजीये यह रहा सवाल :- ताऊ की बिल्ली रामप्यारी को आप लोगों ने पिछले सप्ताह बहुत ज्यादा कुदवा दिया. किसी किसी ने तो ४० फ़ुट तक कुदवा डाला. अब नन्ही सी जान रामप्यारी बिमार पड गई और स्कूल नही गई.

अब स्कूल मे जो सवाल टीचर मैम ने दिये थे उनमे से नीचे वाला सवाल रामप्यारी हल नही कर पा रही है. जरा आप मदद कर दें उसकी.

ध्यान से पढिये :- कोई ऐसी दो संख्यायें बताईये जिनका योग २४ हो किन्तु गुणनफ़ल अधिकतम हो.

सवाल समाप्त.

पुन: निवेदन है कि इस २० नम्बर के विशेष बोनस सवाल का जवाब अलग टिपणी मे देवें.

 

 

 

 



इब खूंटे पै पढो:-   

ताऊ और भाटिया जी के गले मे पट्टा दो दिन आगे पीछे मार्च म्ह ही डला था. सो
पिछली बार भाटिया जी यहां ताऊ के पास ही आगये थे. दोनो जने खेतों मे घूमते
फ़िरते आराम से छुट्टियां बिता रहे थे.

एक दिन भाटिया जी बोले - यार ताऊ, तेरा यहां रहने का कोई फ़ायदा नही, इतने दिन
होगये,  एक दिन भी तू मुझे तालाब मे मछली पकडने नही लेगया. अगर तू जर्मनी आ
गया होता तो वहां रोज मछली पकडने चलते.

ताऊ बोला - आज ही चलो और अभी चलो. आज ताजी ताजी मछली ही ले आते हैं.

वहां सरकारी तालाब पर दोनो अपने अपने कांटे डाल कर मछली पकडने लगे.

उनको मछली पकडते देख कर एक सिपाही अपनी बंदूक ऊठाकर उनकी तरफ़ दौडा.

उसको पास आते देख कर ताऊ ने उससे भी तेज गति से दौड लगा दी.

अब उस  सिपाही ने भाटिया जी को छोडकर पूरी जी जान से  ताऊ के पीछे दौड
लगा दी.

बहुत दूर जाकर ताऊ एक जगह पेड की छांव में  रुक गया.  और थोडी देर में
हांपता हुआ वो सिपाही भी आ पहुंचा.

सिपाही बोला - तुम अवैध तरीके से मछली पकड रहे थे या तुम्हारे पास मछली पकडने का लायसेंस है? जल्दी लायसेंस दिखाओ, नही तो मुझे तुमको गिरफ़्तार करना
पडेगा.

ताऊ ने चुपचाप अपनी जेब से मछली पकडने का अपना लायसेंस निकाल कर उस
सिपाही को दिखा दिया.

अब वो सिपाही बोला- बेवकूफ़ कहीं का. जब तुम्हारे पास लायसेंस था तो फ़िर तुम
सरपट भागे किसलिये? खाम्खाह में मुझको गर्मी मे इतना दौडा दिया?

ताऊ बोला - अरे बावली बूच, मेरे पास तो लायसेंस था पर भाटिया जी के पास तो
लायसेंस नहीं था ना.

और भाटिया जी तो मौके का फ़ायदा ऊठाकर वहां से पहले ही नौ दो ग्यारह हो
लिये थे.