Showing posts with label जन्म दिन. Show all posts
Showing posts with label जन्म दिन. Show all posts

आज का काण्ड मेरे लिए ताई के रूप में

laxmi mudgal (22)jpg आज का दिन बाबरी मस्जिद काण्ड के नाम से याद किया जाता है  ! पर  मै उससे भी कई साल पहले ६ दिसम्बर १९** को हुए एक काण्ड को राजी या बिना राजी याद भी करता हूँ और मनाता  भी हूँ !  आज के दिन मेरे लिए  ताई नाम का काण्ड पैदा हुवा था ! सही में कुछ दिन इतिहास में दर्ज होने के लिए ही याद किए जाते हैं ! जन्म दिन की बधाई तो देनी ही पड़ती है ! अब देनी क्या पड़ती है ? रात को जैसे ही १२ बजे यानी ६ दिसम्बर की तारीख शुरू हुई , लट्ठ के डर के मारे मैंने दे दी ! मुझे और कुछ याद रहे ना रहे ! भले किसी को उधार दिए रुपये भूल में पड़ जाए ! पर आज का दिन नही भूल सकता ! ये है लट्ठ का कमाल !

 

 

उपरी मन से खुश होने का नाटक करते हुए मैंने बधाई दे दी पर अन्दर मेरे मन में क्या है , ये मैं ही जानता हूँ ! ईश्वर  ने कितने साल पहले ही मेरे लिए ये काण्ड पैदा कर दिया था !  फ़िर से बधाई ताई ! माहोल की वजह से अन्टशन्टात्मक  लिखने का मन नही कर रहा है वरना आज का दिन इस तरह के लेखन के लिए बड़ा प्रेरणादायक है ! जीवन के हर क्षेत्र में पिछले ३६ साल से ये दिन बड़ी प्रेरणा देता रहा है ! क्योंकि ताई मेरे साथ तो  इतने सालो से ही  है ! उससे पहले ससुर जी की आफत थी ! जो उन्होंने मेरे गले डाल दी थी ! 

 

 

इब रामराम !