इस पति पीटो रियलिटी शो का अनूठा आईडिया हम खास आपके मनोरंजन के लिये लाये हैं. जैसे हमारे पिछले रियलिटी शो "पत्नि को पीटकर मजा आ गया" में हमने पत्नि पीटूओं का कांपीटीशन करवाया था अबकि बार ठीक इसका उल्टा थीम है हमारे शो "पति पीटो रियलिटी शो" का.
ताऊ टीवी के इस पति पीटो रियलिटी शो के मदारी....मेरा मतलब शो के निर्णायक होंगे श्रीमान रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे". जिनकी काबिलियत और इमानदारी पर किसी को कोई शक नही है और ना आपको होगा.
इस शो की विशेषता है कि इस शो के दो बास होंगे. जी हां दो बास हमने इस लिये रखे हैं जिससे विजेता के निर्णय में कोई गडबड नही हो. वैसे तो रामप्यारे ही सक्षम हैं इस काम के लिये. पर कोई विवाद खडा होता है तो अंतिम निर्णय इन दोनों बास का ही माना जायेगा.
आईये अब आपको मिलवाते हैं इन बास लोगों से...जी हां ये हैं ताऊ बास और काजल बास....आईये स्वागत किजिये इस अनूठे शो "पति पीटो रियलिटी शो" के कर्ता धर्ता इन दोनों बास लोगों का.
1. इस प्रतियोगिता में सिर्फ़ वही पुरुष हिस्सा ले सकता है जो शादीशुदा हो. तलाक शुदा और विधुर भी चलेगे यानि जो पुरूष एक बार पतित्व को प्राप्त होचुका हो पर कुंआरे लडके इस प्रतियोगिता में हिस्सा नही ले सकते. कृपया प्रमाण पत्र साथ लावें.
2. महिलाओं पर कोई प्रतिबंध नही है. उनका शादीशुदा होना जरूरी नही है.
3. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. जो महिला दो मिनट में 20 लठ्ठ मार सकती हो, कृपया वही आवेदन करे. अगर दो मिनट में इससे ज्यादा लठ्ठ चला सकती हो तो यह अतिरिक्त योग्यता मानी जायेगी. बदलाव के लिये अगर महिला प्रतियोगी चाहे तो लठ्ठ की जगह चार किलो वजन का हथोडा भी पुरुष प्रतियोगी के सर पर मार सकती है.
4. इस प्रतियोगिता में एक पुरुष को एक बार में एक महिला ही पीट सकती है. एक साथ दो महिलाएं नही पीट सकती.
5. पुरुष प्रतियोगी हाऊस के अंदर महिलाओं को नही पीट सकता. वह सिर्फ़ पिट सकता है. इस खेल में मायनस मार्किंग का रूल लागू रहेगा. जैसे किसी महिला प्रतियोगी ने कितने लठ्ठ मारे और पिटने वाले पुरुष प्रतियोगी ने उसके कितने वार बचा लिये? शो का अंतिम फ़ैसला इस आधार पर होगा.
6. महिला प्रतियोगी जब तक चाहे इस प्रतियोगिता में बनी रह सकती है. लेकिन जब तक वो कम से कम एक हजार लठ्ठ विभिन्न पुरूष प्रतियोगियों को नही मार लेती तब तक उसे हाऊस में ही रहना पडेगा, यानि 1000 लठ्ठ मारे बिना उसे हाऊस से बाहर किसी भी हालत में नही जाने दिया जायेगा.
7. पुरुष प्रतियोगी कृपया ध्यान देवें - पुरूष प्रतियोगियों को किसी भी हालत में हाऊस से बाहर निकलने का उपाय नही होगा. अत: सोच समझकर इंट्री लेवें. अगर एक बार हाऊस में घुस गये तो सिर्फ़ बास लोगों की परमिशन से ही बाहर निकल सकते हैं. और बास लोगों को भी सिर्फ़ उसी पुरुष प्रतियोगी को बाहर जाने की इजाजत देने का अधिकार होगा जो प्रतियोगी पिटते पिटते मरणासन्न होकर ताऊ धाम पहुंचने की स्थिति में आ चुका होगा. ऐसे पुरुष प्रतियोगियों का डाक्टर झटका द्वारा परिक्षण किया जाकर उन्हें प्रतियोगिता में अक्षम घोषित किया जाना जरूरी होगा.
8. "पति पीटो रियलीटी शो" में कदम कदम पर कैमरे लगे होंगे. रसोईघर, बाथरूम, हाल, इत्यादि के अलावा खाने पीने के बर्तनों, नहाने के साबुन, टुथब्रश, पढने की मैगजीन्स, आपके पहनने के कपडों तक में कैमरे लगे होंगे. अत: आप बेईमानी करने का सोचें भी नही. इस शर्त का पालन हर प्रतियोगी के लिये अनिवार्य होगा एवम सहमति पत्र पर दस्तखत करके देने होंगे.
9. महिला प्रतियोगियों को आठ किलो वजन वाला मेड-इन-जर्मन लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. प्रवेश सिर्फ़ उन्हीं महिलाओं को दिया जायेगा जो एक बार में उक्त लठ्ठ से कम से कम 51 लठ्ठ एक बार में मारने की क्षमता रखती हों. इस नियम में कोई छूट नही दी जायेगी. इस बारे में अन्य विशेष नियमों की जानकारी रोजमर्रा स्तर पर आपको हाऊस में दी जाती रहेगी.
10. पुरुष और महिला प्रतियोगियों से निवेदन है कि निराशा से बचने के लिये कृपया तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें.
11. इस प्रतियोगिता में भाग लेने की कोई फ़ीस नही है अत: ठगों से बचकर रहें.
12. बास लोगों को किसी को भी वाईल्ड कार्ड इंट्री देने का अधिकार होगा.
13. सभी प्रतियोगियों का हाऊस में प्रवेश से पूर्व डाक्टरी परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जायेगा. पुरूष प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. झटका द्वारा किया जायेगा और सभी महिला प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. रामप्यारी करेंगी. डाक्टरी परीक्षण में फ़ेल हुये प्रतियोगियों को किसी भी हालत में शो में भाग नही लेने दिया जायेगा.
हाऊस में पहुंचने पर मिस. टेढी का ताऊ बास, काजल बास और रामप्यारे ने हार फ़ूल पहना कर स्वागत किया और इस पति पीटो रियलिटी शो की चेंपियन बनने कि अग्रिम बधाई भी दी. इसके बाद मिस समीरा टेढी ने हाऊस के जिम में जाकर 15 किलो वजन वाले मेड-इन-जर्मन-लठ्ठ को लगातर तीन घंटे चलाने का अभ्यास किया. इसके बाद आधा घंटे का विश्राम लेकर 10 किलो वजन वाले हथौडे को लगातार तीन घंटे चलाकर अभ्यास किया. इस अभ्यास की रिकार्डिंग की कुछ क्लिप्स आप आज रात 9 बजे ताऊ टीवी पर देख सकेंगे.
इसके बाद मिस. समीरा टेढी को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के संवाद दाताओं से मिलवाया गया. और मिस. टेढी भी आज पूरे मूड में थी. उन्होने किसी को भी निराश नही किया. सभी संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये. लेकिन एक पत्रकार द्वारा ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि मिस समीरा टेढी का दिमाग सिरे से ही उखड गया.

