Showing posts with label teen-panch. Show all posts
Showing posts with label teen-panch. Show all posts

ताऊ और रामप्यारी के साथ संजय बेंगाणी की तीन पांच !

हम पिछले महिने ही सोमनाथ यात्रा पर गये थे. अबकि बार साथ मे रामप्यारी भी थी. अब सोमनाथ यात्रा पर थे तो रास्ते मे श्री संजय बेंगानी जी का दौलतखाना भी पडता है. सो उनसे ना मिलने का मतलब था उनकी नाराजी मोल लेना सो उनके साथ लंच का आनंद लेकर आगे की यात्रा शुरु की. अब ताऊ किसी ब्लागर से मिले और तीन पांच ना हो..यह कैसे संभव है? अबकि बार फ़टाफ़ट राऊंड के सवाल किये रामप्यारी ने. तो आप भी मजा लिजिये श्री संजय बेंगाणी से ताऊ और रामप्यारी से हुई तीन पांच का.

ताऊ और रामप्यारी से तीन पांच करते हुये संजय बेंगाणी


ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
संजय बेंगाणी : अंग्रेजी

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
संजय बेंगाणी : जब भी किसी को रोता देखा होगा.

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
संजय बेंगाणी : आज सुबह की सब्जी भी याद नहीं.

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
संजय बेंगाणी : भूलने की आदत से

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
संजय बेंगाणी : बिना हेलमेट के दूपहिया चलाना

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
संजय बेंगाणी : संजय

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
संजय बेंगाणी : जिरो फिगर हथिनी.

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
संजय बेंगाणी : सवा छह

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
संजय बेंगाणी : अब रोज रोज होने वाली बाते कौन याद रखे

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
संजय बेंगाणी : लाल

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
संजय बेंगाणी : क्रीम ब्रूली कहते हैं शायद

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
संजय बेंगाणी : “ना” न कह पाना

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
संजय बेंगाणी : मुझे खूद ही अपनी प्रसंशा करना पसन्द नहीं (जोरदार ठहाका...)

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
संजय बेंगाणी : समीरलालजी. क्योंकि वे अगर यह भी लिख दे कि "आज छींक आयी थी, लगता है जूकाम हो गया है." इस पर भी सवा सौ टिप्पणियाँ आ जाएगी.

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
संजय बेंगाणी : ऐसा कभी हुआ नहीं...

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
संजय बेंगाणी : “एस क्यूज मी”

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
संजय बेंगाणी : वैसे तो कोई नहीं. अभिनय की दृष्टि से कोंकणा सेन

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
संजय बेंगाणी : मैं पाँच छह ब्लॉगरों को पढ़ता ही हूँ. नाम लेना सही नहीं होगा.

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
संजय बेंगाणी : वैसे तो कोई नहीं. किशोर कुमार की आवाज में जो मस्ती है वह अच्छी लगती है.

ताऊ: पसंदीदा लेखक
संजय बेंगाणी : प्रेमचन्द. बहुत सीधे साधे तरीके से कथा को उकेरते है.

ताऊ : तो धन्यवाद संजय जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये. ठीक है?

संजय बेंगाणी : जी ठीक है. मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.


रामप्यारी : हां तो संजय अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये? तो बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जिंस वाली या साडी वाली
संजय बेंगाणी : साड़ी वाली. जादू जो लिपटा होता है.

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट
संजय बेंगाणी : हिल स्टेशन

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र या बस का सफ़र
संजय बेंगाणी : ट्रेन का सफर

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना
संजय बेंगाणी : फिल्म देखना

रामप्यारी - गोविंदा या सलमान खान
संजय बेंगाणी : दोनो नहीं

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर
संजय बेंगाणी : फिर वही...ठीक है, दो से ही पसन्द करना हो तो हो तो कैटरीना

रामप्यारी - वागन आर या सेंट्रो
संजय बेंगाणी : सेंट्रो

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
संजय बेंगाणी : बिना मैक अप वाली

रामप्यारी - मिरिंडा या पेप्सी
संजय बेंगाणी : मिरिंडा . पेप्सी चीनी का घोल है.

रामप्यारी - गांव या शहर
संजय बेंगाणी : शहर

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
संजय बेंगाणी : मोबाइल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
संजय बेंगाणी : स्प्लिट

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
संजय बेंगाणी : डेस्कटॉप. इस पर काम करना आसान होता है.

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
संजय बेंगाणी : श्वेत-श्याम. ज्यादा सुन्दर दिखती है.

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली
संजय बेंगाणी : ज्वाइंट. मुझे लोगो में रहना पसन्द है.

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की
संजय बेंगाणी : काँच की. खनकती जो है.

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की
संजय बेंगाणी : शिफोन.

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस
संजय बेंगाणी : चश्मा

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस
संजय बेंगाणी : बिजनैस

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद
संजय बेंगाणी : पहले. अगर प्यार और सेक्स में फर्क करते हैं तो...

रामप्यारी - ताऊ की पहेली या रामप्यारी की क्लास
संजय बेंगाणी : दोनो.


तो यह थी संजय बेंगाणी से हुई तीन पांच. आपको कैसी लगी? अवश्य बताईयेगा.