हैल्लो एवरीवन...हाऊ आर यू? कोई बात नही जी, आप जैसे भी होंगे आज तो भंग-भवानी के नशे में अंटाचित ही होंगे...जैसे मैं हूं...असल में ताऊ का हीरामन जिम कार्बेट पार्क की सैर को निकल गया, होली की छुट्टियों में, तो ताऊ पहेली - 63 के रिजल्ट की जिम्मेदारी मुझे दी गई है...आप पूछेंगे की संतू जी...ताऊ पहेली मे और भी लोग थे...खुद ताऊ..अल्पनाजी और रामप्यारी जी? फ़िर आप क्युं कष्ट ऊठा रहे हैं?
तो हे भंगेडियों..आप मेरी कथा ध्यान लगाकर श्रवण करिये...आपका होली का नशा भी उतर जायेगा और आपके सब पाप ताप नष्ट होजायेगें. मैं आपको सबसे पहले तो ताऊ पहेली टीम के ही हाल चाल बताऊंगा..कि उनके क्या हाल हैं और उसके बाद मैं आपको पहेली के विजेता आदि की पूरी जानकरी दूंगा..
वैसे बता दूं कि मुझे भी भांग के नशे का झौंका अब भी आता है..सो आप मेरी सब बातों को यानि उपर से नीचे तक लिखी बातों को अपनी जिम्मेदारी पर ही सच या झूंठ मानें...मैं या ताऊ पहेली टीम इसके लिये जिम्मेदार नही होगी. और ताऊ को तो दोष देना ही मत. क्युंकि ताऊ की भैंस चंपाकली गायब होगई है...और ताऊ लठ्ठ लिये घूम रहा है उसको ढूंढने के लिये...ताऊ का दिमाग खराब होगया है इसके चलते.
तो अब मैं आपको प्रेम पुर्वक आज का होली प्रवचन सुना रहा हूं....यानि रिपोर्टिंग शुरु कर रहा हूं. सबसे पहली और ताजातरीन खबर तो यह है कि अल्पना जी ने अब ताऊ पहेली से किनारा कर लिया है....आप खुद उनके मुंह से ही सुन लिजिये.....
दुसरी खबर...अब अल्पना जी के ताऊ पहली से रामराम करने के बाद रामप्यारी जी ने भी ताऊ पहेली से किनारा कर लिया है. और सन्यास लेकर समीरानंद आश्रम चली गई है.
और जबरदस्त खबर यह है कि अब ताऊ पहेली से अल्पना जी और रामप्यारी के किनारा कर लेने के बाद ताऊ का दिमाग खराब हो गया है. और आग में घी का काम यह हुआ कि ताऊ की भैंस चंपाकली को कोई ले उडा है. इस बात से ताऊ को बहुत सदमा लगा है. ताऊ लठ्ठ कंधे पर रखकर भैंस को ढूंढने निकला है. कुछ लोगों ने बताया कि ताऊ को आगरा की तरफ़ जाते देखा गया था. शायद पागल हो चुका है और उसकी पागलपन की हरकतें देखते हुये इलाज के लिये लोगों ने पकडकर उसको अस्पताल-ए-पागल आगरा में भर्ती करवा दिया है.
ताऊ जैसे खतरनाक पागल से छुटकारा मिलने पर आज ब्लागजगत मे भी खुशियां मनाई गई और मिठाई बांटी गई. ब्लाग जगत मे अब लोगों ने चैन की सांस लेना शुरु कर दिया है. और नियमित ब्लाग लेखन शुरु कर दिया है. लोगों का ऐसा कहना है कि अब ब्लाग जगत को रमलू सियार के आतंक से भी छुटकारा मिल जायेगा और शेरू महाराज अब चैन के साथ बंशी बजा सकेंगें.
वैसे ताऊ से मेरी बात हुई थी. ताऊ ने इस षडयंत्र में राज भाटिया जी, सतीश सक्सेना जी और खुशदीप सहगल के शामिल होने का संदेह व्यक्त किया है और सीधा आरोप भी लगाया है. ताऊ का कहना था कि राज भाटिया जी का अभी भारत आना सिर्फ़ इसी वजह से हुआ है और अजयकुमार झा जी, और अविनाश वाचस्पति जी को बहका कर इसे ब्लागर मिलन का नाम दिया गया जबकि वहां एक उंचे लेवल का षडयंत्र रचा गया था. और कई लोगों ने इसका नोटिस भी लिया था. पर उनकी बात हवा में उडा दी गई!
और आईये अब आपको ताऊ पहेली 63 के विजेताओं से मिलवा दूं. फ़िर अगली पोस्ट में समस्त प्रतिभागियों से मिलवा दूंगा....
श्री प्रकाश गोविंद अंक 101 जली को आग कहते हैं बुझी को राख कहते हैं ,
|
श्री उडनतश्तरी अंक 100 रूप कंचन लेप का कमाल, |
कलम उठी तो गीत बन गए, हाथ बढे तो मीत बन गए! |
सुश्री पारुल अंक 98 स्वर लहरी गुलज़ार हुई! |
श्री ललित शर्मा अंक 97 मूछें हो तो ललितानंद जैसी! |
श्री अजयकुमार झा अंक 96 हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है!
|
श्री रजनीश परिहार अंक 95 देखनें में भोला है दिल का सलोना! |
'आदि के पापा ' हैप्पी बड्डे… |
डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक, अंक 93 'कम्प्यूटर मेरा साथी ,बुढ़ापे की लाठी!' |
मिस्टर कूल ! |
जरुरत है जरुरत है एक श्रीमती की , कलावती की! |
प. डी.के. शर्मा "वत्स" अंक 90 धर्म कर्म विज्ञान तर्क संग परोसे जाएँ , ब्लॉग जगत में ढूंढ लो इन सा मिल नहीं पाए! |
श्री संजय बेंगाणी अंक 89 जहाँ तेरी ये नज़र है ,मेरी जाँ मुझे ख़बर है! |
मैं चुप हूँ! |
|
सुश्री सीमा गुप्ता अंक 86 तुम न जाने किस जहाँ में खो गए! |
श्री दिगम्बर नासवा अंक 85 बड़ी दूर से आता हूँ,प्यार का तोहफा लाता हूँ! |
श्री मो सम कौन? अंक 84 'जीना सीखा अभी अभी ' |
श्री रतन सिंह शेखावत अंक 83 -'ठाकुर साहब की बात की कुछ ओर है!' |
श्री अभिषेक ओझा अंक 82 सैर कर दुनिया की गाफिल!
|
गुलमोहर का फ़ूल जरुर खिलेगा दोस्त! |
चल चला चल! चल चला चल… ब्लाग के उस पार…… |
जले भगोने जले पतीली,भूल सभी मैं बूझूं पहेली ! |
आईये अब आपको मैं बाकी के प्रतिभागियों से मिलवाता हूं जिन्होने इस होली पहेली में भाग लेकर हमारा उत्साह बढाया……
(क्रमश:)