प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 40 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है अमरनाथ गुफ़ा (जम्मू काश्मीर).

आईये अब आज के विजेताओं से आपको मिलवाते हैं.
हमारे आज के अन्य विजेता गण इस प्रकार हैं, सभी को हार्दिक बधाई!
इसके अलावा निम्न महानुभावों ने भी इस पहेली अंक मे शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया. जिसके लिये हम उनके हृदय से आभारी हैं. डा. श्री रुपचंद्र शाश्त्री, श्री दीपक तिवारी साहब, श्री सोनु, श्री पंकज मिश्रा, श्री मकरंद, सुश्री निर्मला कपिला, श्री मुरारी पारीक, सुश्री सोनिया, श्री कमल, सुश्री बबली, श्री रतन सिंह शेखावत, श्री अनिल पूसदकर और श्री राज भाटिया... आप सबका तहेदिल से शुक्रिया. |
हाय…गुड मोर्निंग एवरी बडी…आई एम राम..की प्यारी… रामप्यारी. हां तो अब जिन्होने सही जवाब दिये उन सबको दिये गये हैं ३० नम्बर…अगर भूल चूक हो तो खबर कर दिजियेगा..सही कर दिये जायेंगे. मेरे कल के सवाल का सही जवाब है : इस किताब का नाम मदर इंडिया था जिसको अमेरिकी पत्रकार मिस कैथरीन मेयो ने लिखा था. और इस पुस्तक के जवाब में जो किताब डा. राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा लिखी गई थी उसका नाम एक अंकल ने "अनहैप्पी इंडिया" भी बताया गया है. पर मेरे द्वारा बहुत तलाशे जाने पर "अनहैप्पी ईंडिया" लाला लाजपत राय जी द्वारा लिखी पाई गई है. और डा. राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा लिखी गई किताब का नाम "इंडिया डिवाइडेड" बताया गया है. आज आपके जवाबों मे प्रश्न का पूरा उत्तर सबसे पहले दिया M. A.Sharma "सेहर" आंटी ने, फ़िर शुभम भैया ने फ़िर अपने कोटा वाले वकील साहब अंकल दिनेशराय जी ने और बाद में मीत भैया ने भी मेरा जवाब दो हिस्सों मे पूरा किया. और मेरा ध्यान "अनहैप्पी इंडिया" पर खींचा श्री भानाराम जाट अंकल ने..उन्होने डा. राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा लिखी गई किताब का नाम "अनहैप्पी इंडिया" बताया है. जो कि मेरे द्वारा खोज बीन किये जाने पर लाला लाजपत राय जी द्वारा लिखी मिली. अब मेरा आप सभी सुविज्ञ पाठकों से अनुरोध है कि आप इस विषय पर पूरी जानकारी अपडेट करवाने की क्रुपा करें जिससे नेट पर कोई गलत जानकारी ना जाये. और भानाराम जाट अंकल आप तो बैंक मे बैठकर नोट गिन रहे होंगे या लोन बांट रहे होंगे...आपसे भी अनुरोध है कि आप यह बताये कि आपको यह सूचना कहां से मिली? मैं जानती हूं कि आप बिना किसी ठोस आधार के कोई बात नही करते... आप सबको तीस तीस नम्बर तो मैने दे दिये हैं. अब जिन्होने सवाल का पूरा जवाब नही दिया है, उनके रिपोर्ट कार्ड पर रिमार्क के साथ तीस तीस नम्बर दिये जारहे हैं..रिपोर्ट कार्ड पेरेंट्स से साईन करवा कर लायें और आगे के लिये ध्यान रखें. हां तो इस केटेगरी मे रिमार्क के साथ साथ ३० नम्बर पाने मे अब्बल रही सीमा आंटी, फ़िर स्मार्ट इंडियन अंकल, फ़िर प्रेमलता पांडे आंटी और अंतर सोहिल अंकल. इसके बाद संजय बेंगाणी अंकल, प.डी.के.शर्मा "वत्स" अंकल, इसके बाद आये अविनाश वाचस्पति अंकल, फ़िर हे प्रभु ये तेरा पथ वाले महावीर अंकल और रिजल्ट तैयार होते होते आये मोहन वशिष्ठ अंकल. आप सबके खाते में तीस तीस नम्बर मैने जमा करवा दिये हैं. अब रामप्यारी की तरफ़ से रामराम…अगले शनीवार फ़िर से यही मिलेंगें. वैसे आजकल शाम ६ बजे मैं ताऊजी डाट काम पर रोज ही मिल जाती हूं. ..और हां आपका आज से शुरु होने वाला सप्ताह शुभ हो. |
![]() अरे हीरू...कईं हुईग्यो रे पीरु भिया.. अरे म्हारे तो कईं भी ना हुयो...ऊ देख नीरज गोस्वामी अंकल को उपर से कुछ..नीचे से कुछ और…और तिरछे होने पर कुछ और ही दिखी रियो हे पेलवान.. अच्छा ला दिखा... और ये देखो..निर्मला कपिला आंटी कंई के री हैं? अरे हीरु देख ..देख..ये मुरारी अंकल...कंई मालवी भाषा बोली रिया के मारवाडी? ला दिखा जरा म्हारे... हां यार पेलवान…चल अपण तो अब माताजी का गरबा खेलणे जई रिया हां…तम चालो कांई? चल यार भिया…हूं भी चली रियो हुं तमारे साथे…. |
अच्छा अब नमस्ते.सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता मे हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. ताऊ पहेली – ?? का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.



