माननिय भाईयों, बहणों और बेटियो सबनै ताऊ की तरफ़ तैं रविवार सबेरे की रामराम ! आज छुट्टी के दिन आराम करो और घूमो फ़िरो यानी मजे करो पर उसतैं पहलम यो शनीचरी पहेली -१ के रिजल्ट देखल्यो !
आपने पहेली के साथ जो फ़ोटो देखी थी उसमे बैक ग्राऊण्ड मे पहाड साफ़ नही दिखाई देता था यहां जो फ़ोटॊ आप बीबी का मकबरा की देख रहे हैं इसमे आप साफ़ तौर पर पीछे पहाड देख सकते हैं जो कि ताजमहल आगरा मे नही हैं ! बस एक यही हिण्ट यहां था ! वैसे जिन्होने देखा है वो तो जानते हैं कि कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली ?
नीचे सही जवाब देने वाले कुछ माननिय पाठको की टिपणियों ने इस स्मारक पर काफ़ी प्रकाश डाला है ! उन माननिय पाठको की टिपणियो को हम यों का यों प्रकाशित कर रहे हैं ! जिससे इस स्मारक के बारे मे जानकारी मिल सके !
बीबी का मकबरा south Indian Taj के नाम से भी जाना जाता है ! आगरा के ताजमहल के मुकाबले इसे बहुत कम बजट मे बनाया गया है ! आगरा का ताज जहां पूरा संगमरमर का नायाब नमुना और दिल खोल कर खजाना लुटाया जाना दिखाता है वहीं पर बीबी का मकबरा बलुआ पत्थर और दिवालो पर प्लास्टर और गुम्बद संगमरमर से बनवाया गया है ! जो साफ़ संकेत है कि इसके शासकों के पास अर्थ की बेहद कमी थी और मितव्ययता का विशेष ख्याल रखा गया था ! इस निर्माण को उस्ताद अत्ताउलल्लाह ने पर्सिया से आकर सम्पन्न करवाया था !
पहेली नम्बर - १ के विजेताऒं का क्रम जिस क्रम मे जवाब आया उसी क्रम से दिया जा रहा है ! जिन विजेताओं ने अतिरिक्त जानकारी दी है उनकी टिपणि भी प्रकाशित कर रहे हैं ! क्योंकि यहां ज्ञान वर्धन ही मुख्य उद्देश्य है !
पहले विजेता :
Smart Indian - स्मार्ट इंडियन बधाई अनुराग जी !
दुसरे विजेता : शुभम आर्य मैं बच्चा ही हूँ
तीसरे विजेता : Neeraj Rohilla
चौथे विजेता :
Arvind Mishra
पांचवे विजेता : दिनेशराय द्विवेदी ने कहा :
सातवें विजेता :
P.N. Subramanian
आठवें विजेता :
विवेक सिंह
नौवें विजेता :
कुश ने कहा :-
पहले पहल तो देख के हमे लगा की ये मुमताज़ आंटी वाला ताज महल है..
पर फिर सोचा की ताऊ इतना भी सयाना नही.. की इतना सिंपल सवाल पूछे..
फिर थोड़ा दिमाग़ लगाया और इसके पिच्छू देखा तो एक पहाड़ी नज़र आई..
और ताज के पास तो कोई पहाड़ी ना है.. वो तो जमना नदी के किनारे बसा है..
तो जी बात ये है की ये है 'बीबी का मकबरा' जिसे की औरंगजेब के शाहबजादे
आज़म शाह ने सत्रहवी शताब्दी में अपनी माँ,दिल रास बानो बेगम की याद में
बनवाया था.. और ये है औरंगाबाद में...
क्यो ताऊ सही पकड़ा ना हमने..
दसवें विजेता : Gyan Dutt Pandey
ग्यारहवीं विजेता : अल्पना वर्मा
jawab hai-बीबी का मकबरा
बीबी क मकबरा का निर्माण मुगल बादशाह औरंग़ज़ेब के शहजा़दे आज़मशाह ने, अंतिम सत्रहवीं शताब्दी में करवाया था। यह उसकी माता, एवं औरंगजेब की बेगम, दिलरास बानो बेगम की याद में बनवाया गया था। यह ताजमहल की आकृति पर बनवाया गया था। यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है। यह मकबरा अकबर एवं शाहजहाँ के काल के शाही निर्माण से अंतिम मुगलों के साधारण वास्तुकला के परिवर्तन को दर्शाता है। ताजमहल से तुलना के कारण ही यह अपेक्षा का कारण बना रहा।
--waise jisey maluum nahin hai wo yah sochega ki 'tajmahal sardi mein sikud' gaya hai...
der ho gayee jawab likhne mein-agli baar dhnywa rakhengey--
jai Raam ji ki--
बारहवें विजेता :
Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"
तेरहवें विजेता : राज भाटिय़ा ने कहा
ताऊ यह मुगलो को कोई काम तो था नही,बस लडते रहते थे,पहले दुसरो से लडे फ़िर घर बालो से , फ़िर सय मिल गया तो मंदिर तोडने शुरु कर दिये, ओर ज्यादा समय मिला तो अपनी बीबी की चमचा गिरी शुरु कर दी, ऒरंगजेब के बेटॆ आजमशाह ने तो झट से **बीबी का मकबरा** ही बनाबा दिया, ओर वो भी अपनी मां के नाम से दिलरास बानो बेगम ताकि मां बाप खुश हो कर गद्दी इसे तोहफ़े मे दे देगे.
ओर भाई मुझे तो इस पहेली का हल मालुम नही, लगता है कोई नयी चीज बन गई है , लेकिन यह खुटां बहुत कमाल का है, अब तो मुझे भी फ़टुरे भी पहेली लगते है,
राम राम जी की
चोदहवें विजेता :
सुशील कुमार छौक्कर
पंद्रहवें विजेता :
मोहन वशिष्ठ
सोलहवें विजेता :
प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर
सतरहवें विजेता : Udan Tashtari
यह रिजल्ट तैयार होते होते निम्न महानुभाव भी सही जवाब दे कर विजेताओं की लिस्ट मे शामिल हो गये ! रात बारह बजे तक आये जवाब हम इस रिजल्ट मे शामिल कर रहे हैं
अट्ठारहवें विजेता :
सागर नाहर
उन्निसवें स्थान पर आ गये हैं :
अनुपम अग्रवाल
तो यह थे आज की पहेली के माननिय विजेता गण ! और अब उन सभी महानुभाओ का बहुत आभार जिन्होने अपना अमूल्य समय देकर भाग लिया ! भाग लेने वाले सभी महानुभाव इस प्रकार हैं !
नरेश सिह राठौङ , RATAN SINGH SHEKHAWAT , कामोद KAAMOD ,
रंजना [रंजू भाटिया] , मुसाफिर जाट , विनय , दीपक "तिवारी साहब" ,
MAKRAND , RUKKA , BHAIRAV , संजय बेंगाणी , SEEMA GUPTA ,
लवली कुमारी / LOVELY KUMARI , VIJAY KUMAR SAPPATTI ,
INDRANI , परमजीत बाली , नीरज गोस्वामी , कविता वाचक्नवी , वर्षा ,
और CMPERSHAD आप सबका भाग लेने के लिये धन्यवाद !
अब अगले शनीवार को फ़िर से शनिचरी पहेली पूछॆंगे तब तक राम राम !
| इब खूंटे पै पढो :- अगली पहेली से हम चित्र सहित प्रथम दस विजेताओं के नाम ही छापेंगे ! बाकी के नाम बिना चित्र छापे जायेंगे ! विषय वस्तु के बारे मे जिस टिपणि मे जानकारी दी जायेगी वह टिपणी भी जवाबी पोस्ट के साथ मय फ़ोटो छापी जायेगी ! अत: निवेदन है कि जवाब मे जितना हो सके आप जानकारी अवश्य देवे ! इस ब्लाग के दाहिनी तरफ़ सभी विजेताओं के नाम मेरिट के अनुसार हमेशा लिंक के साथ प्रदर्षित होंगे और आप जैसे जैसे पहेली जीतते जायेंगे आपका नाम स्वत: उपर चला जायेगा ! नीचे से बारहवां नम्बर स्वत: ही मेरिट लिस्ट से बाहर भी हो जायेगा ! मेरिट लिस्ट सिर्फ़ TOP-11 नामों की ही रहेगी ! जो भी पार्टिसिपेन्ट हैट्रिक बनायेगा उसको इस ब्लाग ओनर्स की तरफ़ से "ताऊ पहेली विजेता सम्मान" के पुरुस्कार स्वरुप सर्टिफ़िकेट प्रदान किया जायेगा ! किसी भी हालत मे पुरुस्कार स्वरुप कोई भी नकद राशि या सामान आदि दिये जाने का कोई प्रावधान नही है ! यह एक पारस्परिक सौहाद्र एवम ज्ञान मे वृद्धि करने के लिये आयोजन है ! अगर कोई बिना हेट्रिक, लगातार कुल ५ पहेली जीत लेगा तो उसे भी सम्मान सर्टिफ़िकेट दिया जायेगा ! ध्यान रहे कि यह शुद्ध रुप से जानकारी बढाने वाली पहेली है ! इसमे कोई हार या जीत नही है अत: आपसे निवेदन है कि भाग अवश्य लेवे ! अगर आप जवाब सही नही दे पाते हैं और आपकी टीपणी मनोरंजक है तो वो भी आज की टीपणी कालम मे आपके चित्र सहित छापी जायेगी ! आप जो भी सुझाव देना चाहे तो हमे बडी प्रशन्नता होगी ! आपके सुझाव हमारे लिये इस कार्यक्रम को सुचारू रुप से चलाने के लिये अत्य्न्त आवश्यक हैं ! आप जानते हैं कि यह शुरुआती प्रयास है ! इसमे सहज रुप से गल्तियां भी होंगी ! आपसे कर बद्ध निवेदन है कि गल्तियों की तरफ़ ध्यान दिलाये और अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य देने की क्रुपा करे ! ब्लाग के दहिनी तरफ़ वाली मेरिट लिस्ट आपको दिख रही होगी ! यह आपकी कुल जीती हुई पहेलियों की संख्या दिखाती रहेगी ! इसमे TOP-11 मेरिट होल्डर ही दिखेंगे ! हर पहेली के विजेताओं की सूची, जवाब के क्रमवार, अलग से दहिनी तरफ़ लगी हुई है जो अगली पहेली के रिजल्ट पर स्वत: ही हट जायेगी ! आप सभी का आभार ! |
आज की टिपणी :- निम्न तीन टिपणियां आज इस कालम मे छपने के लिये चयनित की गई हैं ! बधाई तीनो टिपणी बाजो को ! नरेश सिह राठौङ said... ताऊ राम राम,या फ़ोटु तो देखी भाळी लागै है।कोई बच्चा भी जवाब दे सकता है मै तो बुढा ही ठीक हू । पहेली जीत भी गया तो थारै पर आरोप लाग ज्या गा कि गांव आले नै इनाम देवै है। मुसाफिर जाट said... ताऊ रामराम,
cmpershad said... ...ताज तेरे लिए मज़हारे उल्फत ही सही |

