"बगल में लौटा मुंह में पान, बनकर रहेंगे बर्बादिस्तान"
हमने रामप्यारे से पूछा कि भाई अबकि बार तो सर्दी निपटा कर ही छोडेगी क्या? अब रामप्यारे ने जो जवाब दिया वो आश्चर्य चकित करने वाला था. वो बोला - ताऊ, तुम तो लगता है सठिया गये हो...अरे सर्दी है कहां?
उसके द्वारा हमारे लिये सठियाना, संबोधन हमे नागवार गुजरा अत: हमने उसकी तरफ़ आंखे तरेर कर कहा - अबे गधे, ज्यादा मत उछल..कहीं ठंड में पिटा गया तो सारी दुल्लतियां झाडना भूल जायेगा.
वो बोला - ताऊ, जरा रजाई से बाहर निकल कर देखो...तुम तो उल्लू की तरह घर में दुबके रहते हो. अरे देखो..दिल्ली के शाहीन बाग में कितनी गर्मी है? दिल्ली का चुनाव तक गर्मा गया है. कसम से मैं तो रोज वहां चला जाता हूं और वहां इतनी गर्मी मिलती है कि अबकि बार मैंने स्वेटर मफ़लर वगरैह कुछ भी नहीं खरीदा. बस मजे ही मजे हैं.... चलो आज मेरे साथ तुम भी चलो...सारी ठंड नहीं भाग जाये तो मेरा नाम रामप्यारे नहीं.
हमने कहा - ये शाहीन बाग तुम्हें ही मुबारक हो, हम तो यहीं अच्छे..... वो बोला फ़िर ताऊ एक काम करो जरा ईरान अमेरिकी पंगों के बारे में पढा करो....वहां तो इतनी गर्मी है कि तुम बर्फ़ के पानी से नहाने लग जावो तो भी गर्मी नहीं मिटेगी.
हम रामप्यारे का मुंह ताकते जा रहे थे कि यह बक क्या रहा है? हमने कहा तू पागल हुआ है क्या? बेवकूफ़ आदमी, ईरान अमेरिका कितनी दूर हैं? भला वहां के बारे में पढकर गर्मी कैसे आयेगी?
वो बोला - वहां परमाणु बम फ़ोडने की बाते हो रही हैं तो सोचो कितनी गर्मी होगी? जरा महसूस करके देखो.....
हमने कहा - परमाणु बम तो पडौस में पाकिस्तान भी रोज फ़ोडने की धमकियां देता है और वो तो कहता है कि पाव आध सेर छंटाक दो छटांक के बम भी फ़ोड देगा....उससे ही गर्मी नहीं आ रही तो वहां से कैसे आयेगी?
वो बोला - ताऊ, अब ये पक्का तय हो गया कि तुम पक्के सठिया गये हो. कम से कम इतना तो समझो कि उसके पास परमाणु की जगह फ़ुस्सी बम है जो कभी गर्मी नहीं देगा. वो तो खाली पीली चमकाने का काम करते हैं. पाकिस्तान का तो नारा हि यही है कि "बगल में लौटा मुंह में पान, बनकर रहेंगे बर्बादिस्तान". उनकी अर्थ व्यवस्था देखो, जनता का हाल देखो....वो क्या बम फ़ोडेंगे?
हम रामप्यारे का मुंह देखते रह गये और लगा कि उसकी बातों से थोडी बहुत तो गर्मी आने लगी है.
#हिन्दी_ब्लॉगिंग
उल्लू में गुण बहुत हैं सदा राखिये संग
कल महालक्ष्मी का पूजन संपन्न हो गया ! कहीं २ ( बंगाल) इस दिन काली पूजन भी किया जाता है ! दीपावली पर्व का तीसरा दिन ! और आज ४ था दिन है गोवर्धन पूजा का ! इस बारे में आप सभी पाठक जानते ही हैं ! हम यहाँ आपको एक अलग बात बताना चाहते हैं ! आपने डा.अरविन्द मिश्रा जी के ब्लॉग पर एक उल्लू पोस्ट देखी होगी और हमारी तो पुरी दूकान ही आज कल उल्लुमय चल रही है ! इसके पीछे क्या कारण है ? वैसे तो उल्लू के मायने आपको अच्छी तरह मालुम हैं ! शायद हर कोई इन दिनों लक्ष्मी जी को प्रशन्न करने में लगा रहता है ! और मुझे नही लगता की कुछ को छोड़कर कोई इसमे सफल होता होगा ! लेकिन उल्लू महाराज भी हमारे कुछ ग्रंथो के हिसाब से सुख,समृद्धि और आरोग्य दायक हैं ! इन दिनों में उल्लू का दिखना भी सौभाग्य सूचक है ! अगर निम्न में से कुछ आपके साथ घटा है तो फल निम्न अनुसार बताये गए हैं ! हमने और मिश्राजी ने आपको इन दिनों में उल्लू जी की फोटो और याद तो करा ही दी थी ! अब आपको इसका राज समझ आ गया होगा ! वैसे आप हम दोनों को ही उल्लू समझ रहे होंगे ! वैसे डा. मिश्रा जी ने तो ख़ुद ही कबूल लिया है ! अब निम्न गुण देखते हुए हम भी कह रहे हैं की हम भी उल्लू हैं ! आख़िर तो आप हमारे दर्शन करने आओगे ही !
दीपावली के दिनों में उल्लू का दिखना समझ लीजिये आप पर लक्ष्मी की कृपा हो गई ! अगर असल के नही मिले तो आप ब्लागर्स के पास दो ख़ुद घोषित दो उल्लू हैं ही ! फ़िर देर किस बात की ? जल्दी आइये और दर्शन कर लीजिये ! आज और कल का ही दिन इस ५ दिनी पर्व का शेष रह गया है !
* रात को १० से १ बजे के बीच घर की मुंडेर पर उल्लू बैठा दिख जाए तो समझो लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं !
* कहीं जाते समय आपके बाईं तरफ़ उल्लू दिखे या बोले तो आपकी यात्रा सफल होगी !
* यदि सुबह भोर में किसी पेड़ पर , पूर्व दिशा में उल्लू बोले तो सुनने वाले की सब इच्छा पूर्ण होती हैं !
* यदि रात्री के प्रथम प्रहर में उल्लू किसी हरे पेड़ पर पूर्व दिशा में बैठा बोलता सुने तो यह कृषि के लिए अति सुंदर है !
* यदि उल्लू किसी गर्भवती स्त्री को स्पर्श करता हुआ उड़ जाए तो उसे श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्ति होती है !
* अगर उल्लू किसी के रसोई घर में प्रवेश करले तो समझ लीजिये उस गृह स्वामी को खाद्यान्न की कभी कमी नही होती !
* ऐसे ही किसी किसान के खेत में पेड़ की कोटर में रहने लग जाए तो उसके खेती में खूब अन्न उपजता है !
* अगर आपके मकान के आस पास कोई उल्लू घोंसला बना कर रहने लग जाए तो गरीबी आपके पास भी नही फटक सकती !
अब आपको इतने फायदे बता दिए ! अब आपका (हम) उल्लुओं के बारे में क्या ख्याल है ?
ज्यादा दूर नही जाना हो तो ज़रा आप यहाँ दाहिने तरफ़ बैठे उल्लू महाराज के ही दर्शन करते जाइए ! क्या पता ये ही आपसे प्रशन्न हो जाए ! वैसे ये भी बड़े सिद्ध उल्लू महाराज हैं !
इब राम राम भाईयो !
कैसे ताऊ से पाला पडा है ?
हे उल्लुकवाहिनी ,
यों तो हर दिन ही
आपकी कृपा की सबको जरुरत है
पर हम ब्लागरो को विशेष जरुरत है
ब्लागरी के चक्कर में
आपसे ज्यादा
माँ सरस्वती का गुणगान हो जाता है
फ़िर इसी बात पर ताई का लट्ठ चल जाता है
गूगल बाबा कुछ देते नही
आप दिखती नही
तो अब आपका ये अन्याय सहन नही होगा
सीधे से आप नही आई तो अब ये होगा
आज धन तेरस को आपका वाहन
हमारी छत की मुंडेर पर बैठा था
हम तो समझ गए थे की हमारे मोहल्ले में
आपका विचरण हो रहा है
पर ब्लॉगर समझ कर हमारे घर
आप क्यूँ आने लगी ?
आप तो पीछे की गली में
सेठ कालीजाड के घर बैठी थी
पर अबकी बार आप गच्चा खा गई
ये ब्लॉगर इतना सीधा नही
की आप इसके सारे धंधे बिगाड़ दोगी
और ये आपको चैन से रहने देगा ?
अब देखते हैं आप यहाँ से कैसे लौटती हैं ?
आपके वाहन उल्लू को ताऊ ने किडनैप कर लिया है
उसको लट्ठ मार मार कर पिंजरे में बंद कर दिया है
अब वो उड़ने में असमर्थ है
उस सेठ के यहाँ आप दो दिन से ज्यादा
नही रह पाओगी
उसके काले कारनामे देख
उल्लू के पास दौडी चली आओगी
अब भी समय है हमारे पास आजाओ
हम सीधे साधे ब्लागरिए हैं
किसी का खून नही करते
बंदूक नही, सिर्फ़ की-बोर्ड चलाते हैं
वैसे तो आप इसे नम्र निवेदन ही समझना
और नही मानना हो तो
इसे धमकी समझ लेना
बिना उल्लू कहाँ जाओगी ?
हम कोई जमाखोर सेठ नही है
जो आपको बंद करके रखे
बंद लक्ष्मी भी बीमार हो जाती है
और हम चाहते हैं आप भी स्वस्थ रहो
आप आज तक काली और बीमार लक्ष्मी हो
इसलिए आप आराम तलब हो गई हो
आप भी हमारे साथ एक ब्लॉग बनालो
स्वस्थ हो जाओगी ,और ज्यादा लोगो को खुशी दे पाओगी
ये ध्यान रखना , सबके चूल्हे पर रोज रोटी हो
नही तो ताऊ के पास लट्ठ और भैंस के अलावा अब अक्ल भी है
इसीलिए आपके वाहन को बंधक बना लिया है
अब कैसे जाओगी ? सारी उम्र ताऊ की भैंस का गोबर साफ़ करते रहना
अब भी संभल जाओ , कठिन वक्त सामने खडा है
नही तो फ़िर कहोगी
इस ब्लागरी की दुनिया के
कैसे ताऊ से पाला पडा है ?
भाईया और बहणा नै ताऊ की तरफ़ तैं दीवाली की घणी राम राम ! लक्ष्मी मैया ने ताऊ तैं करार कर लिया सै की वो आप लोगो के साथ ही रहेगी ! नु करकै थम चिंता मुक्त हो कै दीपावली पर्व खुशी २ मनाओ ! ताऊ उसने कितै भी नही जाण देगा ! थारे खातर ताऊ लट्ठ लेके रखवाली करण लाग रया सै ! तो आज धन तेरस मनाओ कल रूप चोदस यानी छोटी दीवाली नै फ़िर मिलेंगे ! इब राम राम !