और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.
सुनामी स्मारक ,कन्याकुमारी [तमिलनाडु]
सुनामी का अर्थ है समुद्री तूफान.यह एक प्राकृतिक आपदा है.सूनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट औऱ नामी का अर्थ है लहरें.
समुद्र के भीतर अचानक जब बड़ी तेज़ हलचल होने लगती है तो उसमें उफान उठता है.सैकड़ों किलोमीटर चौड़ाई वाली लहरें जब तट के पास आती हैं, तब लहरों का निचला हिस्सा ज़मीन को छूने लगता है. इनकी गति कम हो जाती है और ऊँचाई बढ़ जाती है.ऐसी स्थिति में जब ये तट से टक्कर मारती हैं तो तबाही होती है। उसके रास्ते में पेड़, जंगल या इमारतें कुछ भी आएँ सब को तबाह कर देती है।
अक्सर समुद्री भूकम्पों की वजह से ये तूफ़ान पैदा होते हैं.
२६ दिसंबर २००४ के दिन हिंद महासागर के लगभग 14 देश सुनामी के प्रकोप का शिकार हुए थे.सबसे ज़्यादा प्रभावित इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में सुनामी ने लगभग 1 लाख 70 हज़ार लोगों की जानें ले लीं थी.
भारत में आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, और पांडिचेरी में 34 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए.अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी जबरदस्त नुकसान पहुँचाया.एक जानकारी के अनुसार लगभग १५ हज़ार व्यक्तियों की इस जलजले से मृत्यु हुई.[सभी आंकड़ा ज्ञात नहीं है]. इनमें 10 हजार लोग तो अकेले तमिलनाडु के तटीय इलाकों के ही रहने वाले थे.
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में सुनामी में मारे गये लोगों की याद में सुनामी स्मारक बनाया गया है.
इसी का चित्र हमने पहेली में दिखाया था.स्टील के बने इस स्मारक की ऊँचाई १६ फुट है.
इस में जो दो हाथ बने हैं उनमें एक से सागर की लहर को रोकते हुए और दूसरे हाथ में आशा का दीपक जलाये रखते हुए दिखाया गया है. इस के डिजाईन को बनानेवाले श्री बी.कनगराज हैं
अगर आप कन्याकुमारी जाएँ तो यहाँ भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें.हम सब की ओर से भी सुनामी में मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि.
--------------------------------------------
| |
| श्री Anurag Geete अंक 97 |
|
सुश्री Saba Akbar अंक 96 |
|
प. श्री. डी. के. शर्मा “वत्स” अंक 95 |
श्री उडनतश्तरी अंक 94 |
|
|
| सुश्री सीमा गुप्ता अंक 92 |
श्री अविनाश वाचस्पति अंक 90 |
![]() श्री दिलीप कवठेकर सुश्री अल्पना श्री चंद्रप्रकाश श्री अंतर सोहिल सुश्री सीमा गुप्ता ๑۩۩Singh is King rana๑۩۩ भारतीय नागरिक - Indian Citizen श्री Anurag Geete प. डी.के. शर्मा "वत्स", सुश्री Saba Akbar श्री उडनतश्तरी श्री गगन शर्मा श्री Nirbhay Jain अब अगले शनिवार को फ़िर यहीं मिलेंगे. तब तक जयराम जी की! |
अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.
श्री ललित शर्मा
श्री अजयकुमार झा
श्री पी.सी.गोदियाल
डा. महेश सिन्हा
श्री नरेश सिंह राठौड
श्री राम त्यागी
श्री नीरज मुसाफ़िर जाट
सुश्री अन्नपुर्णा
सुश्री वंदना
श्री काजलकुमार,
सुश्री soni garg
श्री हिमान्शु मोहन
श्री राज भाटिया
श्री संजय भास्कर
श्री रतनसिंह शेखावत
डॉ. मनोज मिश्र
कु. अक्षिता पाखी
श्री माधव
अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!
आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !
ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.
