Showing posts with label rajgir. Show all posts
Showing posts with label rajgir. Show all posts

ताऊ पहेली 82 (Swarna Gufa-Rajgir bihar) विजेता : श्री प्रकाश गोविंद

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 82 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है Son gufa/ Swarna Gufa-Rajgir, [Nalanda district] Bihar

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.


बिहार राज्य के बारे में विस्तार से आप पहले की पोस्ट में पढ़ चुके हैं.आज इसी राज्य के राजगीर लिए चलते हैं.यह क्षेत्र नालंदा जिले में स्थित है और इस का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है.यह मगध की राजधानी थी और उस समय इस का नाम राजगृह था. यहीं पर भीम ने जरासंध का वध किया था.यहाँ के मकर और मलमास मेले भी बहुत प्रसिद्ध हैं.अग्नि पुराण एवं वायु पुराण आदि के अनुसार इस मलमास अवधि में सभी देवी देवता यहां आकर वास करते हैं.

son bhandar cave


सोन भण्डार ,राजगीर [बिहार]
मुख्य पहेली के चित्र में सोन भण्डार गुफा दिखाई गयी थी.किसी समय यह भिक्षुओं के रहने का उत्कृष्ट और भव्य स्थान हुआ करता था.इस गुफा का ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व है.यह बिहार आने वाले पर्यटकों में लोकप्रिय है.
निर्माण काल [तीसरी या चौथी सदी?] निश्चित नहीं है.

वैभव गिरी पहाड़ी के दक्षिण में बनी इस गुफा में दो कमरे हैं,एक मत अनुसार ये दो गुफाएं हैं.हम इन्हें एक गुफा के दो कमरे समझते हुए विवरण दे रहे हैं.ये दोनों कमरे पत्थर की एक चट्टान से बंद हैं.पहला कमरा सुरक्षा कर्मियों /गार्ड का कमरा माना जाता है.दूसरे कमरे में स्वर्ण भडार है जो की कुछ लोगों द्वारा राजा बिम्बसार का खजाना बताया जाता है.अजातशत्रु के पिता बिम्बिसार की जेल के अवशेष पास ही मिले हैं जिससे इस मत को अधिक पुष्टि मिली है. जबकि कुछ अन्य लोगों का विश्वास है कि यह खजाना जरासंध का है.

son bhandar secret code


इस खजाने का दरवाजा आज तक कोई खोल नहीं पाया है ,गुफा की एक दीवार पर 'शंख लिपि में लिखा सीक्रेट कोड इस का पासवर्ड है. खजाने के रहस्यमयी दरवाजे के ऊपर काला निशान दिखाई देगा जो कि तोप के गोले का है ,यह ब्रितानी हुकूमत में अंग्रेजी सरकार द्वारा इसे तोड़ने के प्रयास का एक प्रमाण है.

पूर्वी गुफा कुछ नष्ट हो चुकी है.आगे का हिस्सा टूट चुका है.दक्षिणी दीवार पर ६ जैन तीर्थंकरों के चित्र भी खुदे हुए हैं.जो गुफा पूरी निर्मित होने के बाद अंकित किये गए माने जाते हैं.

son bhandar second cave wall


राजगीर बौद्ध धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थस्‍थल है ही,हिन्‍दू और जैन धर्म के कई मंदिर भी हैं.ज्ञात हो कि राजगीर के आस-पास की पहाडियों पर 26 जैन मंदिर बने हुए हैं.जहाँ पहुंचना आसान नहीं है.

सोन गुफा के अतिरिक्त आप यहां पर गृद्धकूट पहाड़ी, अजातशत्रु का किला-,पिप्‍पली गुफा[इसी गुफा में बौद्ध गुरु महाकश्‍यप कई बार ठहरे थे], वेणुवन, जीवककरम मठ, तपोधर्म, सप्‍तपर्णी गुफा, जरासंध का अखाड़ा, बिंबिसार का जेल, शांतिस्‍तूप,वैभव पहाड़ी के किनारे गर्म पानी का झरना आदि देख सकते हैं.



आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.



सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.

 


आईये अब रामप्यारी मैम की कक्षा में





हाय गुड मार्निंग एवरीबड्डी... मेरे सवाल का सही जवाब है : अरंड का पेड (castor oil plant) निम्न सभी प्रतिभागियों को सवाल का सही जवाब देने के लिये 20 नंबर दिये हैं सभी कॊ बधाई.





डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक,
श्री M VERMA
सुश्री सीमा गुप्ता
श्री प्रकाश गोविंद
Dr.Ajmal Khan
श्री सुज्ञ
श्री गगन शर्मा
श्री मनोज कुमार
अभिषेक ओझा,

इसके अलावा श्री दर्शनलाल बावेजा का भी सही जवाब आया जो कि त्रुटीवश छूट गया था. आपको भी २० अंक दिये गये हैं. यह सुधार इस पोस्ट मे तारीख १२ जुलाई २०१० को रात्रि ९:०५ मिनट पर किया गया.
अब अगले शनिवार को फ़िर यहीं मिलेंगे. तब तक जयराम जी की!

अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

सुश्री निर्मला कपिला
jandunia
श्री राम त्यागी
श्री ललित शर्मा
श्री तारकेश्वर गिरी
सुश्री अंजना
श्री नीरज गोस्वामी
सुश्री अर्चना
श्री रतनसिंह शेखावत
श्री नरेश सिंह राठौड
श्री राज भाटिया
श्री काजलकुमार,
श्री अजय कुमार झा
श्री दिगम्बर नासवा
श्री महेंद्र मिश्र

अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!


आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.