ब्लागिंग के माननिय नये, जूने-पुराने, घुटे घुटाये, डायनासोर एवम नान ब्लागर्स यानि फ़ेसबुकियों से ताऊ की होली टाईप रामराम. जैसा कि आप जानते हैं हमने 10 साल पहले सियाचिन में एक बहुत ही सफ़ल आयोजन किया था और सभी ब्लागर्स उससे लाभान्वित भी हुये थे. आप लोगों के बार बार अनुरोध पर इस साल यह आयोजन दुबारा आयोजित किया गया है.
मिस समीरा टेढी
इस आयोजन के बारे में संपूर्ण विवरण जल्द ही आपकी सेवा में एक ब्लाग पोस्ट द्वारा दिया जायेगा. इस आयोजन में सीटे बहुत ही कम हैं अत: हम पर कोई पक्षपात का आरोप नही लगे कि ताऊ ने अपने अपनों को रेवडी बांट दी....इस आरोप से बचने के लिये इस शिविर के लिये पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. आप सबसे निवेदन है कि मिस समीरा टेढी से अपने अपने पंजीकरण फ़ार्म प्राप्त करलें. मिस समीरा टेढी के बारे में आपको बताने की जरूरत नही है. शिविर में मिस समीरा टेढी आपको सटा खेलने की विधा के बारे में सारी गुप्त टेक्निक सिखायेंगी.
इस फ़ार्म की फ़ीस आपकी सुविधा और जेब का ध्यान रखते हुये रूपये 251/= मात्र रखी है जो कि नान रिटर्नेबल होगी. इन प्राप्त फ़ार्म्स में से लाटरी ड्रा निकाला जायेगा. लाटरी में जिन सदस्यों को नाम निकलेगा, उन्हीं को शिविर में आने दिया जायेगा.
फ़ार्म्स की डिमांड बहुत ज्यादा है. अभी तक एक लाट तो खत्म भी हो चुका है. आज ही दूसरा लाट प्रिंट होकर आया है अत: शीघ्रता करें. एक सदस्य एक से अधिक चाहे जितने फ़ार्म्स भी भर सकता है. उस पर कोई रोक टोक नहीं होगी. आप जितने अधिक फ़ार्म भरेंगे, आपका नाम निकलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी.
डा. रामप्यारी कैट-स्केन स्पेशलिस्ट
जैसा कि आप जानते ही हैं कि सियाचिन में आक्सीजन की कमी रहती है अत: स्वास्थ्य चेक अप जरूरी है. स्वास्थ्य चेक अप सर्टीफ़िकेट दूसरी जगह का मान्य नहीं होगा. सिर्फ़ डा. रामप्यारी द्वारा दिया गया हैल्थ सर्टीफ़िकेट ही मान्य होगा. इसमें भी अनिवार्य तौर पर कैट-स्केन करवाना अनिवार्य होगा. आपके लिये हमने डा. रामप्यारी से स्पेशल कन्शेसनल पैकेज सिर्फ़ रूपया 7500/= मात्र तय किया है. बिना कैट-स्केन के स्वास्थ्य सर्टीफ़िकेट मान्य नहीं होगा. भीड से बचने के लिये आप एडवांस में कैट-स्केन करवा कर रख लेवें.
शिविर में ब्लागिंग के गुरू घंटालों के टिप्स, बाबाश्री ताऊ महाराज की दुर्लभ दवाएं और दुर्लभ साहित्य उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाया जायेगा. इस शिविर में भाग लेना एक अलौकिक अनुभव रहेगा.
बाकी की जानकारी के लिये अगली ब्लाग पोस्ट का इंतजार करें.
#हिन्दी_ब्लॉगिंग
Showing posts with label ब्लागर सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label ब्लागर सम्मेलन. Show all posts
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के छठे सत्र में पुस्तक विमोचन एवम बाबाश्री दर्शन
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर प्रथम पोस्ट,
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर तृतीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर तृतीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर पंचम पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के छठे सत्र में आपका स्वागत है. आज के सत्र में ताऊ सद साहित्य प्रकाशन की आठ पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा. तदुपरांत समानुपाति भाव से आपका कल्याण करने हेतु आपको यथा शक्ति ज्यादा से ज्यादा चढावा बाबा जी के श्री चरणों में अर्पित करने का मौका दिया जायेगा. चढावे के समानुपाति भाव से आप सभी भक्तजनों को बाबाजी से आशीर्वाद लेने का अवसर भी दिया जायेगा.
निष्णांत ब्लागर्स द्वारा लिखित नई पुस्तकों का मूल्य एवम संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :-
1. ब्लाग टिप्पणी उपनिषद : महाराज खुरपेचिया विरचित इस ग्रंथ को बहुत ही सहज और सरल भाषा में लिखा गया है. टिप्पणी तंत्र की कोई ऐसी विधा नही है जो इस अनुपम और परम पावन ग्रंथ में ना लिखी गई हो. यों तो खुरपेंचिया महाराज द्वारा विरचित अनेकों ग्रंथों का विभिन्न विद्वानों ने अपने अपने विवेक अनुसार टीका लिखी है लेकिन यह पुस्तक सार रूप में लिखी गई है इसलिये इसका नाम भी ब्लाग टिप्पणी उपनिषद रखा गया है. टिप्पणियों के मूल्यांकन से लेकर उनके प्रकार व धाराओं पर प्रयाप्त खोज बीन के बाद यह ग्रंथ इस रूप में आपके सामने है. जो कोई भक्त सुबह शाम इस परम पावन उपनिषद का सुबह शाम पठन पाठन और श्रवण मनन करेगा उसकी समस्त टिप्पणी विषयक एवम सांसारिक बाधायें दूर होने की ग्यारंटी दी जाती है. सीमित मात्रा में उपलब्ध, शीघ्रता पूर्वक अपना आर्डर बुक करें.
लेखिका : डा. श्रीमती अजीत गुप्ता
कीमत : 4,155/- मात्र
*****
2. सफ़ल चर्चाकार कैसे बनें? : खुरपेचिया महाराज ने चर्चाकार कैसे बनें, इस विषय पर कहीं भी विस्तृत रोशनी नही डाली है पर विद्वान लेखिका ने अपने अंतर्ज्ञान से चर्चाकार विषय की बारीकियां खोजी और फ़लस्वरूप यह अनमोल ग्रंथ आपके हाथ में है. सफ़ल चर्चाकार बनने के क्या फ़ायदे हैं? कैसे बने सफ़ल चर्चाकार? यह सब गूढ बातें इस ग्रंथ की विषय वस्तु हैं. ब्लाग जगत में आज तक जितने भी सफ़ल चर्चाकार हुये हैं उन सबका यह अति परम पावन और पूज्य ग्रंथ है. सभी चर्चाकार सुबह शाम इस ग्रंथ का पठन पाठन और पूजा आरती करते हैं, उसी के बदौलत आज वे चर्चाकार के रूप में ब्लागजगत में स्थापित होकर नाम और दाम कमा रहे हैं. आप भी यह मौका मत चूकिये, सीमित पुस्तके हीं शेष हैं, शीघ्रतापूर्वक अपना आर्डर बुक करवाएं.
लेखिका : डा. संध्या शर्मा
कीमत : 2,955/- मात्र
*****
3.प्रकाशक से पुस्तक छपवाने के 243 अचूक नुस्खे : यह इस पुस्तक की द्वितीय आवृति है, पहले यह पुस्तक जब छपी थी तब यह जन सामान्य को उपलब्ध नही हो सकी थी. क्योंकि प्रकाशकों के कार्टेल ने इस पुस्तक की सभी कापियां बाजार से खरीदवा कर उन्हें भूमिगत कर दिया था. इस पुस्तक में विद्वान लेखिका ने सभी लेखकों को सफ़लता पूर्वक यह समझाने की कोशीश की है कि लेखकगण अपने आपको प्रकाशकों के शोषण से कैसे बचाएं? अपनी रायल्टी की उचित राशि किस तरीके से प्राप्त करें? किन्हीं भी विवादों की स्थिति में कानून का सहारा कैसे लें? प्रकाशकों की मनमानी से कैसे बचें? शीघ्रता करें, यह पुस्तक हमने यों तो यथेष्ठ मात्रा में छपावायी है पर हमें लगता है कि प्रकाशक गण अपने निज धर्म का पालन करते हुये पूर्नुवासार इस पुस्तक को गायब करवा सकते हैं. तुरंत आर्डर करके इस पुस्तक को अभी प्राप्त करें, वैसे हम भी प्रकाशक हैं और अपने धर्म का पालन करना शाश्त्र सम्मत है.
लेखिका : प्रोफ़ेसर अंशुमाला
कीमत : 3,455/- मात्र
*****
4. श्री ब्लाग - भारत पुराण : यह पुस्तक अपने आप में एक अनुपम ग्रंथ हैं. खुरपेंचिया महाराज विरचित सूत्रों को सुलझाते हुये विद्वान लेखिका ने इस पुराण को बहुत ही सहज और जन भाषा में लिखा है. यह पुराण पाषानयुगीन ब्लाग यात्रा से आधुनिककालीन ब्लाग यात्रा तक का एक अदभुत समन्वय करते हुये आपको सीधे शिखर की ऊंचाईयों का बोध करवाता है. आपने अभी तक तो महाराज खुरपेचिया का नाम ही सुना होगा. इस श्री ब्लागपुराण में आप उनकी आत्मा से सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं. ब्लाग पुराण का एक एक अध्याय कल्याणमय है. इस पुराण के पठन पाठन और मनन श्रवण से समस्त भय विकार पीडा दूर होकर ब्लागोन्नति के शिखर पर पहुंचने की पक्की ग्यारंटी दी जाती है. शीघ्रता करें वर्ना इस परम पावन ग्रंथ से आपको वंचित होना पड सकता है. मात्र कुछ ही प्रतियां उपलब्ध हैं.
लेखिका : डा. रश्मि रविजा
कीमत : 3,355/- मात्र
*****
5. ब्लागर भविष्य चिंतामणी : अपने आपमें अदभुत और परम मनोहारी ग्रंथ का नाम है "ब्लागर भविष्य चिंतामणी". ब्लाग संसार की आने वाली तमाम परेशानियों का हल मय उपाय के बताया गया है. आपको इस क्षेत्र की ऐसी अनोखी पुस्तक कहीं नही मिलेगी. सभी को भविष्य जानने की जिज्ञासा होती है. ब्लाग का भविष्य क्या था? क्या है? और क्या होगा? यह तीनों कालों की जिज्ञासा शांत करने वाला अदभुत ग्रंथ है. इस पुस्तक की एक और विशेषता है कि यह सिर्फ़ तीनों कालों की भविष्यवाणी ही नही करती बल्कि उनके सफ़ल उपाय इलाज टोने टोटके सहित बताती है. विद्वान लेखिका ने पुस्तक में समस्त ब्लाग पूजा मंत्रों का सार व उपाय बताते हुये इसे बहुत ही सरल गम्य बना दिया है. आज ही तुरंत आर्डर करें, एक बार चूके कि फ़िर मौका नहीं मिलेगा.
लेखिका : प्रोफ़ेसर अंशुमाला
कीमत : 4,755/- मात्र
*****
6. ब्लाग पीडा शमन गुटिका : यह एक बहुत ही अनुपम और लोक कल्याणकारी ग्रंथ है जिसे आपको अपने घर में अवश्य स्थापित करना चाहिये. हर प्रकार की पीडा भय ताप का निवारण करने वाला एक अदभुत ग्रंथ, जो परम विद्वान लेखिका ने लोक परोपकारी भावना से लिखकर सहज सुलभ बना दिया है. महाराज खुरपेचिया के गूढ श्लोकों का सटीक भावार्थ करके यह अदभुत ग्रंथ लिखा गया है. किसी भी तरह ब्लागिक व सांसारिक भय ताप पीडा अनुभव करने पर इस ग्रंथ का केवल पठन पाठन ही मुक्ति कारक है. विशेष परिस्थितियों मे जरूरत अनुसार झाड फ़ूंक के समस्त मंत्र और उनके तरीके भी बता दिये हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने गूढ ज्ञान का भेद जनता के कल्याणार्थ खोल दिया गया है बिना किसी निजी स्वार्थ के. इस परम मनोहारी ग्रंथ को खरीदने के लिये तुरंत आर्डर करें, सिर्फ़ गिनी चुनी प्रतियां शेष हैं.
लेखिका : डा. हरकीरत ’हीर’
कीमत : 4,155/- मात्र
*****
7. इदं न त्वम ब्लागर : हे ब्लागर, ये तुम नही हो...क्यों बेकार की चिंता करते हो? तुम्हारे आने से पहले बःई यह ब्लाग संसार यहीं था और तुम्हारे जाने के बाद भी यहीं रहेगा. बेकार की चिंता ना कर, टिप्पणी का भय लालच मोह मद छोड...और ब्लाग पोस्ट लिखता रह, तेरा कल्याण होगा. यह इस पुस्तक का एक वाक्यांश भर है. इस पुस्तक को ब्लाग संसार में महागीता की उपाधि प्राप्त है. सभी ब्लागरों को यह अनुपम ग्रंथ परम वंदनीय है. इस ग्रंथ के घर में होने मात्र से समस्त पीडा दूर होती है. जो भी इस ग्रंथ का पठन पाठन करेगा उसकी समस्त पीडा विकार, भय ताप दूर होने की ग्यारंटी दी जाती है. बस कुछ ही प्रतियां बची हैं, अभी की अभी आर्डर करें जिससे पछताना ना पडे.
लेखिका : प्रोफ़ेसर अंजू (अनु) चौधरी
कीमत : 3,955/- मात्र
*****
8. ब्लागिंग में छायावाद का प्रभाव : यह एक बहुत ही गहन खोज बीन के बाद लिखा गया ग्रंथ है. ब्लागिंग में छायावाद का प्रभाव कब आया? क्यूं आया? और कब तक रहेगा? इन समस्त विषयों पर विद्वान लेखिका ने गहन खोजबीन के बाद यह पुस्तक लिखी है. पुस्तक अपने आपमें छायावाद पर एक डाक्यूमैंट है जिसे आप अवश्य पढना चाहेंगे. ब्लागिंग में छायावाद के प्रभाव से मलिनता छा गई है, ब्लाग संसार के सभी वाशिंदे निष्प्राण से हो गये हैं, क्या यह छायावाद का प्रभाव है? कैसे दूर होगा छायावाद का प्रभाव? किसने फ़ैलाया ब्लागजगत में यह छायावाद? क्या छायावादी युग से निकलकर ब्लाग संसार अब भक्तिकाल की ओर बढेगा या रीतिकाल की ओर? अति महत्व पूर्ण और पठनीय ग्रंथ. इस ग्रंथ के पठन पाठन और मनन श्रवण से आपकी समस्त इच्छाओं की पुर्ति की ग्यारंटी दी जाती है. पुस्तक खरीदने हेतु तुरंत आर्डर करें क्योंकि इस पुस्तक की अधिकतम प्रतियां विश्वविद्यालयों और स्कूल कालेजों ने अग्रिम बुक करवा ली हैं. हाथ आया मौका जाने ना दें वर्ना पछताना पडेगा.
लेखिका : डा. वंदना गुप्ता
कीमत : 3,444/- मात्र
*****
आज की सभी किताबों का संपूर्ण सेट एक साथ खरीदने वाले भक्तों को बाबाश्री विशेष दर्शन देकर आने वाली पूर्णमासी पर एक विशेष साधना करवायेंगे जिससे आपके समस्त कष्ट दूर होकर धन धान्य की विशेष प्राप्ति होने की ग्यारंटी दी जाती है.
ॐ हास्यम हास्यम हास्यम.
ताऊ सद साहित्य की पुस्तकें खरीदने के पहले यह डिस्कलेमर अवश्य पढ लें.
डिस्क्लेमर : हमारी कोई ब्रांच नही है.
पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.
पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.
इन पुस्तकों को किसी भी रुप मे कापी करने की सख्त मनाही है.
बिका हुआ माल किसी भी कीमत पर वापस नही होगा.
इन पुस्तकों में दिये गये फ़ार्मुले अपनी रिस्क पर ट्राई करें, प्रकाशक या लेखक इसके लिये जिम्मेदार नही होंगे.
यह पोस्ट शुद्ध मनोरंजन के लिये लिखी गई है. कोई भी सज्जन दिल-दिमाग, कलेजे-जिगर पर ना ले क्योंकि आजकल लू चल रही है. ताऊ प्रकाशन की पुस्तकों को पढने की वजह से कोई बीमार पड गया तो हमारी किसी भी तरह की कॊई जिम्मेदारी नही होगी.
यह पोस्ट किसी को किसी भी रूप मे छोटा या बडा दिखाने के लिये नही लिखी गई है सिर्फ़ मनोरंजन, मनोरंजन और सिर्फ़ मनोरंजन के लिये लिखी गई है. फ़िर भी किसी को ऐतराज हो तो उसका नाम हटा दिया जायेगा.
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन में अत्यंत दुर्लभ पुस्तकों का विमोचन
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर प्रथम पोस्ट,
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर तृतीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के पंचम सत्र में आपका स्वागत है. आज के सत्र में सबसे पहले ताऊ सद साहित्य प्रकाशन की पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा. तदुपरांत आप सभी भक्तजनों को बाबाजी से आशीर्वाद लेने का अवसर दिया जायेगा जिससे कि आप अपनी यथा शक्ति ज्यादा से ज्यादा चढावा बाबा जी के श्री चरणों में अर्पित कर सकें. ध्यान रहे कि चढावे के समानुपाति भाव से आपका कल्याण किया जायेगा.
निष्णांत ब्लागर्स द्वारा लिखित नई पुस्तकों का मूल्य एवम संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :-
1. ब्लाग टिप्पणी प्रबोधिनी : यह ग्रंथ महाभारत काल में रचा गया था. इसकी भाषा अत्यंत क्लिष्ठ होने के कारण यह जन सामान्य से अभी तक दूर ही रहा है. विद्वान लेखिका ने अपने अथक परिश्रम और ज्ञान की वजह से इस परम मनोहारी और कल्याणकारी ग्रंथ को सहज भाषा में लिखा है. इस ग्रंथ के पठन पाठन से आपकी सभी टिप्पणी संबंधित जिज्ञासाएं दूर होंगी. टिप्पणी के कितने प्रकार के रहस्य हैं? अधिकतम टिप्पणियां कैसे प्राप्त की जाये? आटोमेटिक टिप्पणियां कैसे की जायें? इस ब्लाग टिप्पणी प्रबोधिनी पुस्तक के श्रवण मनन से समस्त प्रकार के क्लेश दूर हो कर आपका ब्लाग सुख समृद्धि, टिप्पणी और पोस्ट धन से मालामाल हो जाने की ग्यारंटी दी जाती है. शीघ्रता करें, सीमित स्टाक उपलब्ध है, पछताना ना पडे.
लेखिका : डा. संगीता स्वरूप (गीत)
कीमत : 3,955/- मात्र
*****
लेखिका : डा. मोनिका शर्मा
कीमत : 3,455/- मात्र
*****
3. ब्लागिंग का वर्तमान संक्रमण काल : आजकल ब्लागिंग में चारों तरफ़ सूनापन फ़ैला है, कहीं कोई हाहाकार करने वाला भी नही है. ज्यादातर ब्लागर अब फ़ेसबुकिये हो गये हैं. यह ब्लागिंग का संक्रमण काल चल रहा है. विद्वान लेखिका ने इस संक्रमण काल पर अपने ज्ञान और तथ्यों के आधार पर रोशनी डाली है. हर ब्लागर के कल्याण के लिये यह एक अनुपम ग्रंथ है. ब्लागिंग के सूने पन की वजह से आपके दिल में जो बेचैनी छाई हुई है, उस बेचैनी का हल आपको इस पुस्तक को पढने के बाद मिलेगा. बहुत ही सीमित स्टाक बचा है, ज्यादातर प्रतिया लाईब्रेरीज वालों ने बुक करवा ली हैं, कहीं पछताना ना पडे. तुरंत आर्डर किजिये.
लेखिका : डा. (मिस) शरद सिंह
कीमत : 3,755/- मात्र
*****
4. त्वं किं करोति ब्लागर: - महाराज खुरपेचिया विरचित यह ग्रंथ पहली बार इस रूप में आपके सामने है. विद्वान लेखिका ने अथक खोज बीन के बाद खुरपेचिया महाराज के ग्रंथ की बारीकियां समझायी है. ब्लागर के क्या कर्तव्य हैं? ब्लागिंग कैसे करनी चाहिये? अनामी पोस्ट के कितने प्रकार के भेद हैं? अनामी का पता कौन से मंत्र से लगाया जाये? इत्यादि समस्त बातों और मंत्रों सहित उनका उपाय इस अनुपम ग्रंथ में दिया गया है. इस पुस्तक की कुछेक प्रतियां ही शेष हैं. यदि आप इसे खरीदने से चूक गये तो आपका यह ब्लागर जन्म तो व्यर्थ ही समझिये. अत: तुरंत आर्डर करके अपने जन्म को सार्थक किजिये. इस पुस्तक के नित्य पाठ करने से समस्त दोषों की शांति होने की ग्यारंटी दी जाती है.
लेखिका : डा. शिखा वार्ष्णेय
कीमत : 3,655/- मात्र
*****
5. ब्लाग चिंता चुडामणी : यह पुस्तक एक अनुपम ग्रंथ है जो पाली भाषा में खुरपेचिया महाराज ने रचा था. आज तक इस ग्रंथ की एक भी प्रति किसी के पास नही है. विद्वान लेखिका ने बहुत ही मेहनत और मनोयोग से महाराज खुरपेचियां के दांव पेंच इस पुस्तक में सहज भाषा में लिखे हैं. इस ग्रंथ के पठन पाठन और मनन श्रवण से समस्त प्रकार की चिंताएं और मन के विकार दूर होते हैं. ब्लाग और दैनिक जीवन में कोई परेशानी नही आती. इस ग्रंथ का सुबह शाम पाठ करने से ब्लागिंग की वजह से घर में होने वाली खिचखिच की शांति होती है. आज और अभी यह ग्रंथ खरीदिये और ब्लाग चिंता से मुक्त हो जाईये. सिर्फ़ चंद प्रतियां ही शेष हैं. जल्दी किजिये.
लेखिका : प्रोफ़ेसर संगीता पुरी
कीमत : 3,455/- मात्र
*****
6. ब्लाग भैरव टिप्पणी पूर्ति गुटिका: एक ऐसी पुस्तक, जिसका हर ब्लागर को बेसब्री से इंतजार था. इस पुस्तक की जितनी तारीफ़ की जाये वह कम पडेगी. इस पावन ग्रंथ के पठन पाठन से आपकी सभी तरह की टिप्पणी समस्या दूर होती है. आपकी ब्लाग पोस्ट टिप्पणियों से महक उठेगी. इस पुस्तक में दिये गये अति प्राचीन मंत्रों को सिद्ध कर लेने के बाद आप बिना लेपटोप, बिना नेट कनेक्शन के भी सिर्फ़ अपने मनोबल द्वारा किसी भी ब्लाग पर अपनी मनचाही टिप्पणी कर सकते हैं. यह पुरातन मंत्रों की अनुपम गुटिका है जिसे आप तुरंत प्राप्त करना चाहेंगे. सभी टिप्पणी मंत्रों को सिद्ध करने की सरल विधी इसी ग्रंथ मे दी गई है. इस पुस्तक के अंदर ही आपको ब्लाग भैरव देवता का चित्र भी मिलेगा, जिसके सामने बैठकर आपको मंत्र सिद्ध करने हैं. मंत्रो को सिद्ध करने के लिये पूजा पाठ एवम अन्य सामग्री आप निर्धारित मूल्य पर ताऊ प्रकाशन के आफ़िस से प्राप्त कर सकते हैं. अत्यंत ही सीमित स्टाक उपलब्ध है. इस अवसर को हाथ से जाने मत दिजिये. ऐसे मौके बार बार नही आते. तुरंत आर्डर करें.
लेखिका : डा. अनिता
कीमत : 3,350/- मात्र
*****
7. ब्लाग बकरे बक बक रे : मौज लेने वाली विधा का यह एक अदभुत और अनुपम ग्रंथ हैं जो सिद्ध तंत्र मंत्र की कलाओं से भरा पडा है, आसान विधी से सिद्ध होने वाले मंत्रों और विधियों सहित अन्यत्र अप्राप्य दुर्लभ ग्रंथ, जो सिर्फ़ हमारे यहीं पर उपलब्ध है. ब्लाग बकरे कैसे मौज लेते हैं? कैसे आप बकरे को बकरा बनाकर खुद का भला करना चाहते हैं पर विधि गलत हुई तो आप स्वयं बकरा बन सकते हैं. स्वयं बकरा बनने से बचने के लिये ही यह अनुपम ग्रंथ लिखा गया है. यह आप इस अनुपम ग्रंथ को पढकर ही जान पायेंगे. बिना मौज लिये ब्लागर का जीवन बेकार बकरे का जीवन है. जिसे कोई भी हलाल करने की सोच सकता है. अपना जीवन व्यर्थ मत जाने दिजीये. इस पुस्तक की रचना विशेष आपको बकरा बनने से रोकने को ध्यान में रख कर ही की गई है. पुस्तक अपने आपमें एक अनमोल खजाना है जो आपकी जबान को बक बक करने की आदत से निजात दिलाकर आपको मौज लेने में प्रवीण बना देगी. यदि आप मौज समझना चाहते है, मौज में लिखना सीखना चाहते है, या फ़िर मौज लेना चाहते है तो यह अनुपम ग्रंथ आपके लिये ही है. शीघ्रता किजीये, सीमित मात्रा में ही स्टाक बचा है. तुरंत आर्डर करें.
कीमत : 3,955/- मात्र
*****
आज की सभी किताबों का संपूर्ण सेट एक साथ खरीदने वाले भक्तों को बाबाश्री विशेष दर्शन देकर आने वाली पूर्णमासी पर एक विशेष साधना करवायेंगे जिससे आपके समस्त कष्ट दूर होकर धन धान्य की विशेष प्राप्ति होने की ग्यारंटी दी जाती है.
ॐ हास्यम हास्यम हास्यम.
ताऊ सद साहित्य की पुस्तकें खरीदने के पहले यह डिस्कलेमर अवश्य पढ लें.
डिस्क्लेमर : हमारी कोई ब्रांच नही है.
पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.
पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.
इन पुस्तकों को किसी भी रुप मे कापी करने की सख्त मनाही है.
बिका हुआ माल किसी भी कीमत पर वापस नही होगा.
इन पुस्तकों में दिये गये फ़ार्मुले अपनी रिस्क पर ट्राई करें, प्रकाशक या लेखक इसके लिये जिम्मेदार नही होंगे.
यह पोस्ट शुद्ध मनोरंजन के लिये लिखी गई है. कोई भी सज्जन दिल-दिमाग, कलेजे-जिगर पर ना ले क्योंकि आजकल लू चल रही है. ताऊ प्रकाशन की पुस्तकों को पढने की वजह से कोई बीमार पड गया तो हमारी किसी भी तरह की कॊई जिम्मेदारी नही होगी.
यह पोस्ट किसी को किसी भी रूप मे छोटा या बडा दिखाने के लिये नही लिखी गई है सिर्फ़ मनोरंजन, मनोरंजन और सिर्फ़ मनोरंजन के लिये लिखी गई है. फ़िर भी किसी को ऐतराज हो तो उसका नाम हटा दिया जायेगा.
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन में मध्यान्ह सत्र शुरू
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर प्रथम पोस्ट,
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर तृतीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के मध्यान्ह सत्र में आपका स्वागत है. जैसा कि हमने पिछले सत्र में बताया था उस अनुसार अब ताऊ सद साहित्य प्रकाशन की पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा. तदुपरांत भोजन भजन का कार्यक्रम होगा. बाबाश्री का विशेष आग्रह है कि सभी भक्त जन जिन्होने टिकट लिया है वे प्रसाद ग्रहण करके ही जायें. तत्पश्चात अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट चढावा बाबाश्री के चरणों में अर्पित करदें. जो भक्त जितनी अधिक राशि अर्पण करेगा उसका मोक्ष उसी समानुपाति भाव से होगा.
सभी भक्तों को निम्न स्टीकर अवश्य खरीद कर अपनी कार या घर के पूजा गृह में लगाना चाहिये. इसके लगाने से आपकी समस्त बाधाओं का शमन होना निश्चित है. कीमत है मात्र Rs. 1,501/- मात्र.
ताऊ प्रकाशन की अपनी एक इज्जत मान मर्यादा और कर्तव्य के प्रति लगन है जिसकी वजह से इसने प्रकाशन जगत में अपना नाम स्थापित कर लिया है. ताऊ सद साहित्य की पुस्तकें छपने से पहले ही बिक चुकी होती हैं. इसलिये आपको पछताना ना पडे, अत: तुरंत अपनी प्रति अग्रिम देकर बुक करवा लें.
ताऊ सद साहित्य को पढकर हर एक ब्लागर सदगति को ही प्राप्त हो सकता है उसकी अन्य कोई गति नही हो सकती. बाबा ताऊश्री ने इन पुस्तकों में अपने योग बल से ऐसी चमत्कारी ऊर्जा भर दी है कि पुस्तक पढते ही आपका कल्याण होना सुनिश्चित है.
ताऊ सद साहित्य प्रकाशन की पुस्तके बहुत ही महान और विद्वान ब्लागर्स द्वारा लिखी गई हैं. हे भक्तजनों आप किंचित भी विचलित ना हों...आपकी दुर्गति या सद्गति होना अवश्यंभावी है. आप सदगति को तो प्राप्त होने से रहे अत: दुर्गति की ही संभावना ज्यादा है तो आपके कल्याण को ध्यान में रखते हुये बाबाश्री ने आपके लिये एक चमत्कारी लाकेट भी बनाया है. इसे खरीदकर अपनी सदगति करवाये.
निष्णांत ब्लागर्स द्वारा लिखित नई पुस्तकों का मूल्य एवम संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :-
1. ब्लाग-राग प्रदीपिका : इस पुस्तक को पढना आपके लिये अति परम मोक्ष दायक है. ब्लागिंग में किस तरह के राग यानि झगडे हैं ? उन झगडों से कैसे पार पाया जाय? यह आप इस पुस्तक को पढकर ही जान पायेंगे. इस पुस्तक को कंठस्थ करके आप नित्य पाठ करेंगे तो आप किसी भी ब्लाग झगडे में नही फ़ंसेंगे. सभी संभावित स्थितियों की तथ्यात्मक व्याख्या और उनके उपाय दिये गये हैं. अति जरूरी और घर में संग्रहणीय पुस्तक. अति शीघ्र खरीदें, स्टाक बहुत कम है.
लेखिका : डा. अल्पना वर्मा
कीमत : 3,755/- मात्र
*****
लेखिका : प्रोफ़ेसर सुमन
कीमत : 2,755/- मात्र
*****
3. ब्लाग मठ सारावली : भाग - 1 एवम भाग - 2 ब्लाग मठों की विस्तृत जानकारी देता हुआ ये अनुपम और अनोखा ग्रंथ है जो दो भागों में छपा है. इसमे आपको पाषाणकाल से लेकर आधुनिक काल तक के ब्लाग मठों का इतिहास मिलेगा. यह ग्रंथ खोजपरक और तथ्यपरक सामग्रियों के आधार पर लिखा गया है. यदि आपने यह अनुपम ग्रंथ नही पढा तो आप कभी ब्लाग मठाधीष नही बन पायेंगे. इस पुस्तक के अध्ययन मनन के उपरांत जान पायेंगे कि ब्लाग मठों की कितनी धाराएं और शाखाएं हैं? कौन सा ब्लाग मठ आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है? आप एक सफ़ल ब्लाग मठाधीष बनना चाहते हैं तो सबसे पहले यह अनुपम और अपने आपमे अकेला ग्रंथ खरीदकर इसका पठन पाठन करें. आपकी सफ़लता सुनिश्चित है. कृपया दोनों भाग एक साथ ही खरीदें जिससे आपको संपूर्ण लाभ मिलेगा. जल्दी करें क्योंकि यह ग्रंथ बडे बडे मठाधीषों ने अग्रिम बुक कर रखा है. तुरंत अपनी प्रति बुक करवा लेवें.
लेखिका : प्रोफ़ेसर रचना
कीमत : 3,555/- मात्र भाग -1
कीमत : 3,155/- मात्र भाग -2
कीमत : 3,155/- मात्र भाग -2
*****
4. राग लठ्ठ भैरवी : (भाग -1) यह एक अति परम कल्याण कारी ग्रंथ है जिसके पठन पाठन से गृह कलह बंद हो जायेगी. आपके घरों में लठ्ठ बजने तो अति दूर बल्कि घर में लठ्ठ ही नही रहेगा. विद्वान लेखिका ने अति गहन शोध और ध्यान की गहराईयों में उतर कर इस अति अनुपम और कल्याणकारी ग्रंथ की रचना की है. इस ग्रंथ का इतना प्रभाव है कि यह ग्रंथ आपके पूजा घर में अवश्य होना चाहिये. इस ग्रंथ के आपके पास विद्यमान रहते आपको लठ्ठ का कोई खतरा नही रहेगा. यदि आपको लठ्ठ पड भी गये तो आपकी हड्डियां सही सलामत रहेंगी, इस बात की ग्यारंटी दी जाती है. सीमित प्रतियां ही शेष हैं. शीघ्र मंगवाये वर्ना पछताना पड सकता है.
लेखिका : प्रोफ़ेसर वाणी शर्मा
कीमत : 2,855/-
*****
5. ब्लागिंग के पाषाण कालीन अवशेष (भाग - 1) : ब्लागिंग के महान ग्रंथकार खुरपेंचिया जो 420 BC में हुये थे. उन्होंने ब्लागिंग के महान ग्रंथों की रचना की थी. खुरपेंचियां महाराज विरचित ग्रंथों को हर ब्लागर गीता समान महत्व देता है और उनकी पूजा अर्चना भी करता है. लेकिन विद्वान लेखिका ने महाराज खुरपेंचिया के सूत्रों को समझना शुरू किया और उन सुत्रों के बताये अनुसार सारी दुनियां में ब्लागिंग के पाषाणकालीन अवशेष इक्कठे करने हेतु भ्रमण किया. अथक मेहनत और श्रद्धापूर्वक उन अवशेषों का अति सुक्ष्म विश्लेषण करके जो ज्ञात हुआ वह परम मोक्ष कारक था. अब आप घर बैठे यह मनोहारी ग्रंथ पढकर मुक्ति मार्ग पर बढ सकते हैं. लेखिका की तरह आपको पूरा यूरोप, अमेरिका, आस्ट्रेलिया या न्य़ूजीलैंड के चक्कर लगाने की जरूरत नही है. घर बैठे ब्लागर शिरोमणि खुरपेंचियां के सुत्रों को समझिये और मुक्त हो जाईये बंधन से. पुस्तक बहुत ज्यादा डिमांड में है अत: तुरंत आर्डर करें वर्ना पछताना पड सकता है. इस पुस्तक के भाग - 2 की प्रिंटिंग चालू है. उसकी भी बुकिंग एक दो दिन में शुरू होगी.
लेखिका : डा. एम. ए. शर्मा "सेहर"
कीमत : 3,755/-
*****
आज की समस्त पुस्तकों का एक साथ आर्डर करने पर मूल्य रुपये 1.501/- का बाबाश्री ताऊ कृपा स्टीकर मुफ़्त दिया जायेगा. शीघ्रता करें.
कल के सत्र में कुछ और पुस्तकों का विमोचन होने के बाद लोकनृत्य और काव्य संध्या होगी, इच्छुक जन अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें.
डिस्क्लेमर : हमारी कोई ब्रांच नही है.पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.इन पुस्तकों को किसी भी रुप मे कापी करने की सख्त मनाही है.बिका हुआ माल किसी भी कीमत पर वापस नही होगा.इन पुस्तकों में दिये गये फ़ार्मुले अपनी रिस्क पर ट्राई करें. प्रकाशक या लेखक इसके लिये जिम्मेदार नही होंगे.
यह पोस्ट शुद्ध मनोरंजन के लिये लिखी गई है. कोई भी सज्जन दिल-दिमाग, कलेजे-जिगर पर ना ले क्योंकि आजकल लू चल रही है. ताऊ प्रकाशन की पुस्तकों को पढने की वजह से कोई बीमार पड गया तो हमारी किसी भी तरह की कॊई जिम्मेदारी नही होगी. यह पोस्ट किसी को किसी भी रूप मे छोटा या बडा दिखाने के लिये नही लिखी गई है सिर्फ़ मनोरंजन, मनोरंजन और सिर्फ़ मनोरंजन के लिये लिखी गई है. फ़िर भी किसी को ऐतराज हो तो उसका नाम हटा दिया जायेगा.
ॐ ब्लागदेवताभ्यो नम:
अनामी नम:
बेनामी नम:
मारीचाय नम:
सूर्पनखाए नम:
सर्व अलाने-फलाने देवताभ्यो नम:
ॐ........सर्वे भवन्तु सुखिनां विनोदप्रियां
तमसोर्मां हास्यगमय
ॐ हास्यम हास्यम हास्यम.
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन में बाबाश्री का ब्लागिंग नशा मुक्ति शिविर
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर प्रथम पोस्ट,
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के ब्रह्म-कालीन सत्र में आपका स्वागत है. बाबाश्री ताऊ महाराज के पास इस सम्मेलन में एक नई विकट स्थिति खडी हो गई है. अनेकों महिलाएं और पुरूष भक्त, बाबाश्री के पास यह शिकायत करने आये कि इस ब्लागिंग की वजह से उनके घर बार तबाह हो रहे हैं. बाबा श्री ताऊ सरकार ने उनको सलाह दी कि वे अपनी रिपोर्ट ताऊगंज थाने में दर्ज कराएं जहां से बाबा श्री जांच करवायेंगे.
शिकायत करने वालों ने ब्लागिंग का नशा लगाने के लिये निम्न लोगों पर नामजद रिपोर्ट लिखाई है. जिनमें
हकीम समीरलाल, प्रोफ़ेसर राज भाटिया, प्रोफ़ेसर सतीश सक्सेना, डा. अरविंद मिश्र, डा. अली सैयद,
प्रोफ़ेसर आशीष खंडेलवाल, डा. पंकज मिश्रा, डा. रूपचंद्र शाश्त्री, प्रोफ़ेसर फ़ुरसतिया, डा. ज्ञान दत्त पाण्डे,
प्रोफ़ेसर संजय बेंगानी, डा. ललित शर्मा, डा. दराल, डा. प्रवीण पाण्डे, डा. काजलकुमार,
डा. खुशदीप सहगल, प्रोफ़ेसर अजय कुमार झा, प्रोफ़ेसर भारतीय नागरिक - Indian-Citizen,
प्रोफ़ेसर शिवकुमार मिश्र , डा. नीरज गोस्वामी, डा. जे. सी. फ़िलीप शाश्त्री, डा. सतीश पंचम,
प्रोफ़ेसर दिलीप कवठेकर,
डा. महफ़ूज अली, डा. दिनेशराय द्विवेदी, प्रोफ़ेसर बी. एस. पाबला, डा. सीमा गुप्ता, प्रोफ़ेसर सुमन,
प्रोफ़ेसर वाणी शर्मा, प्रोफ़ेसर रचना, डा. शेफ़ाली पाण्डे, डा. मोनिका शर्मा, प्रोफ़ेसर अंशुमाला,
डा. एम.ए.शर्मा ’सेहर’ प्रोफ़ेसर संगीता स्वरूप, डा. स्नेहा गुप्ता, प्रोफ़ेसर लवली कुमारी,
डा. विनीता यशस्वी, डा. बालकिशन, डा. अनुराग आर्य, प्रोफ़ेसर सलिल वर्मा, डा. घुघूति बासूती,
डा. अनिता कुमार, प्रोफ़ेसर अभिषेक ओझा,
डा. संध्या शर्मा, प्रोफ़ेसर अंतर सोहिल, डा. विवेक सिंह, डा. निर्मला कपिला, डा. लावण्या शाह,
डा. धीरेंद्र सिंह भदौरिया, डा. पूरन खंडेलवाल, प्रोफ़ेसर दिगंबर नासवा, डा. देवेंद्र पांडेय,
प्रोफ़ेसर संजय कुमार भास्कर, प्रोफ़ेसर युनुस खान, डा. मनोज मिश्र, प्रोफ़ेसर प्रवीण त्रिवेदी,
डा. गोतम राजऋषी, डा. पूजा उपाध्याय, प्रोफ़ेसर रंजना भाटिया,
डा. योगिंद्र मौदगिल, डा. अविनाश वाचस्पति, प्रोफ़ेसर अनुराग शर्मा, डा. राजीव तनेजा,
प्रोफ़ेसर जी. के. अवधिया, प्रोफ़ेसर पी.एन. सुब्रमनियन, डा. रतन सिंह शेखावत, प्रोफ़ेसर प्रतिभा सक्सेना,
डा. विभा रानी श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर पी. सी. गोदियाल, प्रोफ़ेसर विजय कुमार सप्पात्ति, डा. गिरीश बिल्लोरे,
प्रोफ़ेसर महेंद्र मिश्र,
रायरत्न प्रोफ़ेसर बवाल, डा. रश्मि रविजा, प्रोफ़ेसर वीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफ़ेसर रेखा श्रीवास्तव,
प्रोफ़ेसर रणधीर सिंह सुमन, डा. सुज्ञ, प्रोफ़ेसर पं. डी. के. शर्मा वत्स”, डा. सोमेश सक्सेना, डा. राहुल सिंह,
प्रोफ़ेसर नीरज जाट, डा. केवलराम, डा. गगन शर्मा, डा. राजेंद्र कुमार, डा. शिवम मिश्रा, प्रोफ़ेसर गिरजेश राव,
डा. अशोक सलुजा, डा. सुशील बाकलीवाल, प्रोफ़ेसर दीपक बाबा, डा. पदम सिंह, डा. कविता रावत,
प्रोफ़ेसर अर्चना चाव जी, डा. अनु..अनुलता , प्रोफ़ेसर अंजू (अनु) चौधुरी, डा. अजीत गुप्ता,
डा. अनिता, प्रोफ़ेसर स्वपन्न मंजूषा ’अदा’, डा. हरकीरत ’हीर’, प्रोफ़ेसर राजेश कुमारी, डा. वंदना गुप्ता,
डा. मिस शरद सिंह, प्रोफ़ेसर संगीता पुरी, डा. सोनल रस्तोगी, डा. सुनीता शानु, डा. शिखा वार्ष्णेय,
प्रोफ़ेसर रानी विशाल, डा. संजय झा, व डा. संतोष त्रिवेदी (शेष नाम अगले सत्र में.... )
सहित कुल 420 लोगों के नाम हैं.
इन सब पर आरोप है कि इनमें से कुछ लोगों ने तो दूसरों को ब्लागिंग का नशा लगाया और खुद चलते बने या नाममात्र की ब्लागिंग करते हैं और बाकी के लोग रसूखदार और पैसे वाले हैं जिनको कमाने की आवश्यकता नही है.
इनमें भी सभी शिकायत कर्ताओं ने डा. अल्पना वर्मा व प्रोफ़ेसर ताऊ रामपुरिया पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाये हैं कि इन दोनों ने पहेलियों की श्रंखला चलाकर लोगों को ब्लागिंग के नशे का आदी बनाया है.
इन सब लोगों के खिलाफ़ गंभीर संज्ञान लेते हुये ताऊ सरकार ने तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये उनको कोर्ट में नियत दिनांक और नियत समय पर हाजिर होने का आदेश दिया है. जो भी ब्लागिंग करते हों और जिनके नाम ऊपर छूट गये वो एक बार आकर ताऊगंज थाने के नोटिस बोर्ड पर चेक करलें कि उनके खिलाफ़ आरोप है या नही.
एक महिला सुश्री समीरा टेढी ने लगभग रोते हुये कहा कि बाबाश्री उपरोक्त लोगों ने मेरे घर वाले को ब्लागिंग का ऐसा नशा लगाया कि वो बीबी बच्चे सब भूल गया है. दिन रात लेपटोप पर खिटपिट करता रहता है. कुछ बोलो तो काट खाने को दौडता है. उसके आफ़िस से भी वार्निंग मिल चुकी है कि काम में मन नही लगता तो नौकरी छोड दो. अब बाबा जी आप बताईये कि मैं अपने 5/6 बच्चों को कैसे पालूं?
बाबा श्री ताऊ महाराज ने दिलासा देते हुये तुरंत मिस समीरा टेढी को गुप्तज्ञान देकर नशे से मुक्ति के उपाय व टोटके बताये. मिस टेढी ने बाबा श्री के चरण छूते हुये आभार माना और खुशी से रोते हुये बताया कि कैसे बाबाश्री के चमत्कार से उनके घर वाले का इस नशे से छुटकारा हो गया और अब वो हंसी खुशी अपने घर परिवार व कामधंधे में मस्त हैं. ब्लागिंग से तौबा कर ली है. कभी कभार एकाध चार छह लाईन की कविता नुमा पोस्ट ही डालता है. टिप्पणी सम्राट की उपाधि से तौबा करली है. कभी कभार फ़ेसबुक पर जरूर मुंह मार लेता है.
बाबाश्री ने अगले सत्र में एक नशा मुक्ति शिविर लगाने का आदेश दिया जहां ब्लागिंग के नशे से लोगों को निजात दिलाई जायेगी. तो कल सुबह के सत्र में यह ब्लागिंग नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया है.
नशा मुक्ति शिविर में मिस समीरा टेढी को आशीर्वाद देते हुये बाबा श्री ताऊ महाराज
इस ब्लागिंग नशा मुक्ति शिविर में भाग लेने के इच्छुक जन Rs. 5,100/- जमा करवा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें. नियम व कायदे कानून इस प्रकार हैं.
1 अपने घर से एक पानी की खाली बोतल लायें, उसमें अभिमंत्रित जल भरकर बाबाश्री अपने हाथ से देंगे जिसकी कीमत होगी सिर्फ़ रूपये 1100/- प्रति बोतल.
2. शिविर बाबाश्री के ताऊ बाग में लगेगा जहां की एंट्री फ़ीस होगी सिर्फ़ Rs. 11,000/- मात्र.
3. बाबाश्री के यहां से एक स्विस गद्दा खरीदना होगा जिस पर लेटते ही ब्लागिंग की याद नही आयेगी. गद्दे की कीमत होगी सिर्फ़ Rs. 27,000/- मात्र.
4. बाबाश्री सार्वजनिक रूप से सबको मंच पर आकर दर्शन देंगे वो भी बिल्कुल मुफ़्त पर हां यदि आप बाबाश्री से निजी मुलाकात करने के इच्छुक हों तो कृपया अग्रिम अपाईंटमैंट ले लें. निजी मुलाकत के लिये फ़ीस होगी सिर्फ़ Rs. 11,000/- मात्र.
5. इसी सत्र में ताऊ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित एवम डा. सीमा गुप्ता लिखित पुस्तक "ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" का बाबाश्री विमोचन करेंगे.
6. शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य को "ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" पुस्तक मूल्य Rs. 3,350/- की बिल्कुल मुफ़्त दी जायेगी. शिविर में डा. सीमा गुप्ता का इस विषय पर विशेष व्याख्यान भी होगा.
जो भक्त गण शिविर में भाग ना ले रहें हों वो यह पुस्तक ताऊ प्रकाशन से मूल्य चुकाकर प्राप्त कर सकते हैं.
"ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" यह एक ऐसी पुस्तक है जो हर घर में होनी ही चाहिये, क्योंकि आजकल इंटरनेट की अबाध सेवाएं मिल रही हैं. इस माहौल में किसी को भी ब्लागिंग का नशा लग सकता है. यह पुस्तक घर में रहेगी तो आप समय रहते इसके दुष्प्रभावों से बच सकेंगे. इस पुस्तक में विशेष रूप से यह बताया गया है कि यदि पति ब्लागिंग के नशे का शिकार हो तो क्या करना चाहिये और पत्नि ब्लागिंग के नशे की शिकार हो तो क्या करना चाहिये. बिना पुस्तक को पढे आप यह नही जान पायेंगे. यदि एक ही फ़ार्मुला आपने दोनों पर लगाया तो बहुत ज्यादा नुक्सान हो सकता है. पुस्तक के गुणों के आगे इसकी कीमत कुछ भी नही है. इस गुटिका के पठन पाठन और मनन श्रवण से सब कष्ट दूर होने की गारंटी दी जाती है. तुरंत आर्डर करें....सीमित स्टाक ही बचा है.
लेखिका : डा. सीमा गुप्ता
कीमत : 3,350/- मात्र
*****
कल के सत्र में कुछ और पुस्तकों का विमोचन होने के बाद लोकनृत्य और काव्य संध्या होगी, इच्छुक जन अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें.डिस्क्लेमर : हमारी कोई ब्रांच नही है.पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.इन पुस्तकों को किसी भी रुप मे कापी करने की सख्त मनाही है.बिका हुआ माल किसी भी कीमत पर वापस नही होगा.इन पुस्तकों में दिये गये फ़ार्मुले अपनी रिस्क पर ट्राई करें. प्रकाशक या लेखक इसके लिये जिम्मेदार नही होंगे.
यह पोस्ट शुद्ध मनोरंजन के लिये लिखी गई है. कोई भी सज्जन दिल-दिमाग, कलेजे-जिगर पर ना ले क्योंकि आजकल लू चल रही है. ताऊ प्रकाशन की पुस्तकों को पढने की वजह से कोई बीमार पड गया तो हमारी किसी भी तरह की कॊई जिम्मेदारी नही होगी. यह पोस्ट किसी को किसी भी रूप मे छोटा या बडा दिखाने के लिये नही लिखी गई है सिर्फ़ मनोरंजन, मनोरंजन और सिर्फ़ मनोरंजन के लिये लिखी गई है. फ़िर भी किसी को ऐतराज हो तो उसका नाम हटा दिया जायेगा.
ॐ ब्लागदेवताभ्यो नम:
अनामी नम:
बेनामी नम:
मारीचाय नम:
सूर्पनखाए नम:
सर्व अलाने-फलाने देवताभ्यो नम:
ॐ........सर्वे भवन्तु सुखिनां विनोदप्रियां
तमसोर्मां हास्यगमय
ॐ हास्यम हास्यम हास्यम.
Subscribe to:
Posts (Atom)

























