Showing posts with label ब्रेकिंग पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label ब्रेकिंग पोस्ट. Show all posts

असली ताऊ कौन ? ब्रेकिंग पोस्ट !!!

हमने "असली ताऊ कौन" में एक कोशीश की थी कि इस असली ताऊ को खोज निकाला जाये. और इसी वजह से संदेहास्पद ताऊओं की लिस्ट आपको दी गई थी चुनाव के लिये.


उस पोस्ट पर पहला ही कमेन्ट जो आया उसने हमारी आत्मा को कचोट दिया. इसीलिये हमने तुरन्त एक आयोग का गठन कर डाला. सुश्री लावण्या जी ने "लेज़्जीज़ फेयर" का जिम्मा भी हम पर छोड दिया था . अत: हम तो दुध का दुध पाक और पानी का शर्बत बनाना चाहते थे. पर मामला वास्तव मे और ज्यादा जटिल हो गया.



लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्` said...

ताऊ नामक कोई स्वतन्त्र व्यक्ति है ?
of course --
कोई शक्क !!:)
शुभकामना है २००९ के
आगामी नव -वर्ष की !
ताऊ जी "रामपुरिया जी को " और मग्गा बाबा को भी -
अब ये जो पात्र मय ताई जी तथा आपके सारे शिव जी के गणोँ और पशुओँ सहित बना है हम तो उसी को जानते हैँ -
अब "लेज़्जीज़ फेयर"
का जिम्मा भी आपको ही देते हैँ
राम राम !
सादर,
स स्नेह,
- लावण्या



इस पोस्ट को आप सांस रोक कर पढते जाईये और जैसे जैसे आप पढते जायेंगे आपको इस ब्रेकिंग न्युज स्टाईल मे लिखी ब्रेकिंग पोस्ट का महत्व समझ मे आ जायेगा. आज हम हमारी रुटिन हरयाणवीं पोस्ट रोक कर यह जरुरी समाचार पहुंचा रहे हैं.


अब जो लिस्ट मे ताऊ विराजमान थे उनमे से एक समीर लाल जी को छोडकर सारे ताऊ कन्फ़्युजियाने वाले बयान दे रहे हैं. मतलब कि उनको हम सन्देह के घेरे से बाहर नही कर सकते. पर आज उनके बारे मे विचार नही करेंगे. उनके बयानों की जांच का काम चल रहा है.


पुरानी लिस्ट मे से एक संभावित ताऊ की स्वीकारोक्ति यहां देखिये :-


Udan Tashtari said...मुझे तो विवेक सिंह की बात ही सच लग रही है कि ताऊ समीर लाल ही हैं..मगर फिर उड़न तश्तरी कौन है??


नये साल की ढ़ेरों शुभकामनाऐं ताऊ/// याने खुद ही खुद को शुभकामनाऐं दे रहा हूँ. :)
खुद आज अपने घर में, खुद को तलाशता हूँ,
कुछ इस तरह से बीते, लम्हें तराशता हूँ..



संभावित ताऊ समीरलाल जी की जांच एक अलग एंगल से शुरु हो चुकी है और जल्द ही आप अपने सबूत पेश करने के लिये तैयार रखें. ऐसा जांच आयोग का कहना है.

अब एक अन्य संभावित ताऊ अनूप शुकल "फ़ुरसतिया जी" यहां भी मौज लेने से बाज नही आये और जांच आयोग ने उनको सख्त हिदायत दी है कि स्पष्ट कथन दर्ज करवायें. इस तरह की घोर मौज लेने पर आयोग सख्त आपति लेता है.


furasatia ji अनूप शुक्ल said...

समीरलाल, डा. अमर कुमार, अनूप शुक्ल "फ़ुरसतिया", शिव कुमार मिश्रा, विवेक सिंह, अरविंद मिश्रा, राज भाटिया ये सब ताऊ के आदमी हैं। ताऊ इनमें से हरेक के रूप में सामने आता रहता है। घणा घुटा आदमी है!


अब यहां तक भी मामला ठीक ठाक था. यानी संभावित ताऊओं मे से ही असली ताऊ की पहचान करनी थी, पर अब एक नया ट्विस्ट कहानी मे आगया. और ये ट्विस्ट पैदा कर दिया मा. ज्ञानदतजी पांडेय ने. उन्होने खुद को ताऊ घोषित कर दिया और आयोग के सामने नई मुसीबत खडी कर दी.


GyanduttSmall

Gyan Dutt Pandey
said...

अब आ भी जायें अवगुण्ठन से बाहर ताऊ जी! कौन हैं आप? कहीं मैं ही तो नहीं?


आदरणिय आपके ताऊ होने के दावे को सहर्ष ये आयोग स्वीकार कर सकता था पर आपने पूर्व मे माननिय भाभी जी का चित्र आपके ब्लाग पर एक पोस्ट मे लगाया था. उस पोस्ट का अवलोकन करने के बाद इस आयोग ने पाया कि ताऊ होने के लिये एक लठ्ठ वाली अक्खड ताई का साथ होना निहायत ही जरुरी है. और माननिया भाभीजी एक पढी लिखी और शालीन महिला हैं. उनमे ताई वाले गुणों का अभाव है. अत: प्रथम दृष्टया आपको ताऊ नही माना जा सकता. आप कोई पुख्ता सबूत अपने दावे के सपोर्ट में पेश करे.


हां अगर आप चाहें तो इस जांच आयोग को आपको सदस्य के रुप मे शामिल करके बडी खुशी होगी. जिससे आप इस गुथ्थी को सुलझाने मे अपना महत्वपुर्ण योगदान दे सके.

अब एक नये स्वयंभू ताऊ ने दावा किया है : - ये हैं संजय बेंगाणी जी. इन्होने अपने दावे मे लिखा है -


संजय बेंगाणी said...मन्ने तो लागे है, मैं ही ताऊ हूँ, बाकि ताऊ खूद आगे बायेगा, तब बेरा चलेगा(पता लगेगा).
अभी तो बहुत दूर जाना है, फिर भी 200 कदमो पर बधाई स्वीकारो.


बेंगाणी जी आपने बिना किसी पेपर के अचानक दावा प्रस्तुत किया है. आपसे निवेदन है कि आप तुरंत समस्त सबूतों के साथ अपना पक्ष रखें, जिससे आपकी दावेदारी पर विचार हो सके.

अब इसके बाद तो आये श्री अनुराग शर्मा, उन्होने खुद की दावेदारी तो नही प्रस्तुत की पर एक ऐसी गवाही दे गये जिसने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया.



Smart Indian - स्मार्ट इंडियन said...

मुझे तो लगता है की चिट्ठा-चर्चा की तरह यह चारों ही मिलकर ताऊगिरी करते हैं.




ये क्या हो रहा है ? कुछ समझ मे नही आरहा है. अब कुश को देखिये. वो किसी को नही पहचानते. इसका मतलब खुद की दावेदारी पेश करने की जोगाड मे है. और ये भी, हो सकता है कि, ये ही आगे जाके ताऊ निकले. पता नही ये सब क्या हो रहा है?


कुश said...

समीरलाल, डा. अमर कुमार, अनूप शुक्ल "फ़ुरसतिया", शिव कुमार मिश्रा, विवेक सिंह, अरविंद मिश्रा, राज भाटिया मुझे कोई बताएगा की ये लोग कौन है?





और अब जो खुलासा हम करने जा रहे हैं उसको पढ कर आपके रोंगटे नही खडे नही हों तो आप मोटी चमडी के हैं पर चौंक जरुर जायेंगे. पूरी बात यहा चटका कर पढिये और ध्यान से देखिये सुश्री हरकीरत जी हकीर क्या कह रही हैं. वो खुद भी ताऊ की दावेदारी का इशारा कर रही हैं.


Harkirat Haqeer said...

यहाँ तो ताऊ ही नदारद हैं...? एक बार तो डर गई कि कहीं आप्‍शन में हमारा नाम तो नहीं...?


क्‍या महिलायें ताऊ नहीं हो सकती...?


अब ये सुनकर हम तो हक्के बक्के रह गये हैं. कोई पुरुष ताऊ है, अभी तक तो यही माना जा रहा था, पर अब सुश्री हरकीरत जी हकीर ने यह कह कर और उलझने बढादी हैं. पंच लोगो अब बताओ क्या किया जाये ? ये तो किसी ने सोचा ही नही था.

हमने पहले ध्यान नही दिया था. पर अब हमको कुछ संदेह हो रहा है. हमको ताऊ की जो नई फ़ोटो है वो सुश्री सीमा गुप्ता जी ने भेजी थी, जिसमे उन्होने दावा किया था कि वो ताऊ को जानती हैं. भाई हमारा सर तो चक्कर खा रहा है. आखिर ये क्या हो रहा है. कहीं वो खुद तो ताऊ की दावेदार नही हैं?


seema guptaji seema gupta said...

तालियां............ ,तालियां............ ,तालियां............तालियां............ , ,तालियां.......तालियां............ ,..... ,तालियां............ तालियां............ ,तो बात ये की ताऊ कौन???????? हम्म अब कुछ इनाम विनाम की घोषणा होती तो हम जरुर बताते ताऊ कौन.....अब ऐसे तो हम नही बताते , वैसे ताऊ जी से पुछ कर बतातें हैं की ताऊ कौन...हा हा "



अब हमारी समझ मे तो कुछ नही आरहा है. और अब इस बात की संभावना भी प्रबल होती जारही है कि कोई महिला भी ताऊ हो सकती है. मामला बहुत पेचिदा है, इसलिये आप सबको खबर कर दी है. आगे आप जानो.


baby taaujpg
इब खूंटे पै पढो :-

भाई इब थमनै खूंटे पै के पढवाऊं ? मैं तो घणा परेशान माणस सूं. इब मेरा तो जी घबरा रहा है, अगर जल्दी ही इसका फ़ैसला नही हुआ तो बहुत आफ़त है. और मैं तो सोच रहा हूं कि अब यहां से विदा लेने मे ही भलाई है.
सो जब तक इस बात का फ़ैसला नही हो जाता, मैं थोडे समय रुकता हूं.

और अगर ज्यादा समय लगता है तो मैं कभी भी गायब हो सकता हूं, फ़िर आप अपना ताऊ ढुंढते रहणा. मैं तो ताऊ नही हूं. क्योंकी अब ताऊ होने की दावेदारी महिलाओं ने भी की है अब इस मामले मे कितनी महिलाएं अपनी दावेदारी प्रस्तुत करती हैं? यह भी देखनी वाली बात होगी.