अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर प्रथम पोस्ट,
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन पर द्वितीय पोस्ट
अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन के ब्रह्म-कालीन सत्र में आपका स्वागत है. बाबाश्री ताऊ महाराज के पास इस सम्मेलन में एक नई विकट स्थिति खडी हो गई है. अनेकों महिलाएं और पुरूष भक्त, बाबाश्री के पास यह शिकायत करने आये कि इस ब्लागिंग की वजह से उनके घर बार तबाह हो रहे हैं. बाबा श्री ताऊ सरकार ने उनको सलाह दी कि वे अपनी रिपोर्ट ताऊगंज थाने में दर्ज कराएं जहां से बाबा श्री जांच करवायेंगे.
शिकायत करने वालों ने ब्लागिंग का नशा लगाने के लिये निम्न लोगों पर नामजद रिपोर्ट लिखाई है. जिनमें
हकीम समीरलाल, प्रोफ़ेसर राज भाटिया, प्रोफ़ेसर सतीश सक्सेना, डा. अरविंद मिश्र, डा. अली सैयद,
प्रोफ़ेसर आशीष खंडेलवाल, डा. पंकज मिश्रा, डा. रूपचंद्र शाश्त्री, प्रोफ़ेसर फ़ुरसतिया, डा. ज्ञान दत्त पाण्डे,
प्रोफ़ेसर संजय बेंगानी, डा. ललित शर्मा, डा. दराल, डा. प्रवीण पाण्डे, डा. काजलकुमार,
डा. खुशदीप सहगल, प्रोफ़ेसर अजय कुमार झा, प्रोफ़ेसर भारतीय नागरिक - Indian-Citizen,
प्रोफ़ेसर शिवकुमार मिश्र , डा. नीरज गोस्वामी, डा. जे. सी. फ़िलीप शाश्त्री, डा. सतीश पंचम,
प्रोफ़ेसर दिलीप कवठेकर,
डा. महफ़ूज अली, डा. दिनेशराय द्विवेदी, प्रोफ़ेसर बी. एस. पाबला, डा. सीमा गुप्ता, प्रोफ़ेसर सुमन,
प्रोफ़ेसर वाणी शर्मा, प्रोफ़ेसर रचना, डा. शेफ़ाली पाण्डे, डा. मोनिका शर्मा, प्रोफ़ेसर अंशुमाला,
डा. एम.ए.शर्मा ’सेहर’ प्रोफ़ेसर संगीता स्वरूप, डा. स्नेहा गुप्ता, प्रोफ़ेसर लवली कुमारी,
डा. विनीता यशस्वी, डा. बालकिशन, डा. अनुराग आर्य, प्रोफ़ेसर सलिल वर्मा, डा. घुघूति बासूती,
डा. अनिता कुमार, प्रोफ़ेसर अभिषेक ओझा,
डा. संध्या शर्मा, प्रोफ़ेसर अंतर सोहिल, डा. विवेक सिंह, डा. निर्मला कपिला, डा. लावण्या शाह,
डा. धीरेंद्र सिंह भदौरिया, डा. पूरन खंडेलवाल, प्रोफ़ेसर दिगंबर नासवा, डा. देवेंद्र पांडेय,
प्रोफ़ेसर संजय कुमार भास्कर, प्रोफ़ेसर युनुस खान, डा. मनोज मिश्र, प्रोफ़ेसर प्रवीण त्रिवेदी,
डा. गोतम राजऋषी, डा. पूजा उपाध्याय, प्रोफ़ेसर रंजना भाटिया,
डा. योगिंद्र मौदगिल, डा. अविनाश वाचस्पति, प्रोफ़ेसर अनुराग शर्मा, डा. राजीव तनेजा,
प्रोफ़ेसर जी. के. अवधिया, प्रोफ़ेसर पी.एन. सुब्रमनियन, डा. रतन सिंह शेखावत, प्रोफ़ेसर प्रतिभा सक्सेना,
डा. विभा रानी श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर पी. सी. गोदियाल, प्रोफ़ेसर विजय कुमार सप्पात्ति, डा. गिरीश बिल्लोरे,
प्रोफ़ेसर महेंद्र मिश्र,
रायरत्न प्रोफ़ेसर बवाल, डा. रश्मि रविजा, प्रोफ़ेसर वीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफ़ेसर रेखा श्रीवास्तव,
प्रोफ़ेसर रणधीर सिंह सुमन, डा. सुज्ञ, प्रोफ़ेसर पं. डी. के. शर्मा वत्स”, डा. सोमेश सक्सेना, डा. राहुल सिंह,
प्रोफ़ेसर नीरज जाट, डा. केवलराम, डा. गगन शर्मा, डा. राजेंद्र कुमार, डा. शिवम मिश्रा, प्रोफ़ेसर गिरजेश राव,
डा. अशोक सलुजा, डा. सुशील बाकलीवाल, प्रोफ़ेसर दीपक बाबा, डा. पदम सिंह, डा. कविता रावत,
प्रोफ़ेसर अर्चना चाव जी, डा. अनु..अनुलता , प्रोफ़ेसर अंजू (अनु) चौधुरी, डा. अजीत गुप्ता,
डा. अनिता, प्रोफ़ेसर स्वपन्न मंजूषा ’अदा’, डा. हरकीरत ’हीर’, प्रोफ़ेसर राजेश कुमारी, डा. वंदना गुप्ता,
डा. मिस शरद सिंह, प्रोफ़ेसर संगीता पुरी, डा. सोनल रस्तोगी, डा. सुनीता शानु, डा. शिखा वार्ष्णेय,
प्रोफ़ेसर रानी विशाल, डा. संजय झा, व डा. संतोष त्रिवेदी (शेष नाम अगले सत्र में.... )
सहित कुल 420 लोगों के नाम हैं.
इन सब पर आरोप है कि इनमें से कुछ लोगों ने तो दूसरों को ब्लागिंग का नशा लगाया और खुद चलते बने या नाममात्र की ब्लागिंग करते हैं और बाकी के लोग रसूखदार और पैसे वाले हैं जिनको कमाने की आवश्यकता नही है.
इनमें भी सभी शिकायत कर्ताओं ने डा. अल्पना वर्मा व प्रोफ़ेसर ताऊ रामपुरिया पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाये हैं कि इन दोनों ने पहेलियों की श्रंखला चलाकर लोगों को ब्लागिंग के नशे का आदी बनाया है.
इन सब लोगों के खिलाफ़ गंभीर संज्ञान लेते हुये ताऊ सरकार ने तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये उनको कोर्ट में नियत दिनांक और नियत समय पर हाजिर होने का आदेश दिया है. जो भी ब्लागिंग करते हों और जिनके नाम ऊपर छूट गये वो एक बार आकर ताऊगंज थाने के नोटिस बोर्ड पर चेक करलें कि उनके खिलाफ़ आरोप है या नही.
एक महिला सुश्री समीरा टेढी ने लगभग रोते हुये कहा कि बाबाश्री उपरोक्त लोगों ने मेरे घर वाले को ब्लागिंग का ऐसा नशा लगाया कि वो बीबी बच्चे सब भूल गया है. दिन रात लेपटोप पर खिटपिट करता रहता है. कुछ बोलो तो काट खाने को दौडता है. उसके आफ़िस से भी वार्निंग मिल चुकी है कि काम में मन नही लगता तो नौकरी छोड दो. अब बाबा जी आप बताईये कि मैं अपने 5/6 बच्चों को कैसे पालूं?
बाबा श्री ताऊ महाराज ने दिलासा देते हुये तुरंत मिस समीरा टेढी को गुप्तज्ञान देकर नशे से मुक्ति के उपाय व टोटके बताये. मिस टेढी ने बाबा श्री के चरण छूते हुये आभार माना और खुशी से रोते हुये बताया कि कैसे बाबाश्री के चमत्कार से उनके घर वाले का इस नशे से छुटकारा हो गया और अब वो हंसी खुशी अपने घर परिवार व कामधंधे में मस्त हैं. ब्लागिंग से तौबा कर ली है. कभी कभार एकाध चार छह लाईन की कविता नुमा पोस्ट ही डालता है. टिप्पणी सम्राट की उपाधि से तौबा करली है. कभी कभार फ़ेसबुक पर जरूर मुंह मार लेता है.
बाबाश्री ने अगले सत्र में एक नशा मुक्ति शिविर लगाने का आदेश दिया जहां ब्लागिंग के नशे से लोगों को निजात दिलाई जायेगी. तो कल सुबह के सत्र में यह ब्लागिंग नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया है.
नशा मुक्ति शिविर में मिस समीरा टेढी को आशीर्वाद देते हुये बाबा श्री ताऊ महाराज
इस ब्लागिंग नशा मुक्ति शिविर में भाग लेने के इच्छुक जन Rs. 5,100/- जमा करवा कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें. नियम व कायदे कानून इस प्रकार हैं.
1 अपने घर से एक पानी की खाली बोतल लायें, उसमें अभिमंत्रित जल भरकर बाबाश्री अपने हाथ से देंगे जिसकी कीमत होगी सिर्फ़ रूपये 1100/- प्रति बोतल.
2. शिविर बाबाश्री के ताऊ बाग में लगेगा जहां की एंट्री फ़ीस होगी सिर्फ़ Rs. 11,000/- मात्र.
3. बाबाश्री के यहां से एक स्विस गद्दा खरीदना होगा जिस पर लेटते ही ब्लागिंग की याद नही आयेगी. गद्दे की कीमत होगी सिर्फ़ Rs. 27,000/- मात्र.
4. बाबाश्री सार्वजनिक रूप से सबको मंच पर आकर दर्शन देंगे वो भी बिल्कुल मुफ़्त पर हां यदि आप बाबाश्री से निजी मुलाकात करने के इच्छुक हों तो कृपया अग्रिम अपाईंटमैंट ले लें. निजी मुलाकत के लिये फ़ीस होगी सिर्फ़ Rs. 11,000/- मात्र.
5. इसी सत्र में ताऊ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित एवम डा. सीमा गुप्ता लिखित पुस्तक "ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" का बाबाश्री विमोचन करेंगे.
6. शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य को "ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" पुस्तक मूल्य Rs. 3,350/- की बिल्कुल मुफ़्त दी जायेगी. शिविर में डा. सीमा गुप्ता का इस विषय पर विशेष व्याख्यान भी होगा.
जो भक्त गण शिविर में भाग ना ले रहें हों वो यह पुस्तक ताऊ प्रकाशन से मूल्य चुकाकर प्राप्त कर सकते हैं.
"ब्लागिंग नशा मुक्ति गुटिका" यह एक ऐसी पुस्तक है जो हर घर में होनी ही चाहिये, क्योंकि आजकल इंटरनेट की अबाध सेवाएं मिल रही हैं. इस माहौल में किसी को भी ब्लागिंग का नशा लग सकता है. यह पुस्तक घर में रहेगी तो आप समय रहते इसके दुष्प्रभावों से बच सकेंगे. इस पुस्तक में विशेष रूप से यह बताया गया है कि यदि पति ब्लागिंग के नशे का शिकार हो तो क्या करना चाहिये और पत्नि ब्लागिंग के नशे की शिकार हो तो क्या करना चाहिये. बिना पुस्तक को पढे आप यह नही जान पायेंगे. यदि एक ही फ़ार्मुला आपने दोनों पर लगाया तो बहुत ज्यादा नुक्सान हो सकता है. पुस्तक के गुणों के आगे इसकी कीमत कुछ भी नही है. इस गुटिका के पठन पाठन और मनन श्रवण से सब कष्ट दूर होने की गारंटी दी जाती है. तुरंत आर्डर करें....सीमित स्टाक ही बचा है.
लेखिका : डा. सीमा गुप्ता
कीमत : 3,350/- मात्र
*****
कल के सत्र में कुछ और पुस्तकों का विमोचन होने के बाद लोकनृत्य और काव्य संध्या होगी, इच्छुक जन अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेवें.डिस्क्लेमर : हमारी कोई ब्रांच नही है.पुस्तके संपूर्ण अग्रिम पर ही भेजी जाती हैं.इन पुस्तकों को किसी भी रुप मे कापी करने की सख्त मनाही है.बिका हुआ माल किसी भी कीमत पर वापस नही होगा.इन पुस्तकों में दिये गये फ़ार्मुले अपनी रिस्क पर ट्राई करें. प्रकाशक या लेखक इसके लिये जिम्मेदार नही होंगे.
यह पोस्ट शुद्ध मनोरंजन के लिये लिखी गई है. कोई भी सज्जन दिल-दिमाग, कलेजे-जिगर पर ना ले क्योंकि आजकल लू चल रही है. ताऊ प्रकाशन की पुस्तकों को पढने की वजह से कोई बीमार पड गया तो हमारी किसी भी तरह की कॊई जिम्मेदारी नही होगी. यह पोस्ट किसी को किसी भी रूप मे छोटा या बडा दिखाने के लिये नही लिखी गई है सिर्फ़ मनोरंजन, मनोरंजन और सिर्फ़ मनोरंजन के लिये लिखी गई है. फ़िर भी किसी को ऐतराज हो तो उसका नाम हटा दिया जायेगा.
ॐ ब्लागदेवताभ्यो नम:
अनामी नम:
बेनामी नम:
मारीचाय नम:
सूर्पनखाए नम:
सर्व अलाने-फलाने देवताभ्यो नम:
ॐ........सर्वे भवन्तु सुखिनां विनोदप्रियां
तमसोर्मां हास्यगमय
ॐ हास्यम हास्यम हास्यम.

