ताऊ टीवी पर बहस चल रही थी "बाबा" शब्द कहां से आया? बहस में शामिल सभी बाबा गणों की बोलती बंद हो गई.... जैसे बाबा शब्द कोई गाली हो. एंकर रामप्यारे ने बहस छेड तो दी पर वह खुद भी उलझ गया.
थोडी देर में बाबाश्री ताऊ महाराज भी बहस के लिये कनेक्ट हो गये.....अचानक बाबाश्री को देखकर सभी घबरा गये...... पर एंकर रामप्यारे अपने स्वाभाविक जोश में था जैसा कि आमतौर पर सारे एंकर आ जाते हैं सो उसी रौ में पूछ बैठा... आप तो जोधपुर जेल में बंद थे यहां कैसे आ गये?
बाबाश्री ताऊ महाराज बोले - अरे बावलीबूच... हम कोई छोटे मोटे बाबा नही हैं...असली बाबा हैं असली... तेरी जेल हमें क्या रोकेगी? हम "अंतर्यामी और सर्व जगह प्रटकम बाबा हैं मूर्ख....देख हम एक ही साथ जोधपुर जेल में भी हैं... और सिरसा जेल में भी....और तेरे स्टूडियो में भी हैं..... हम तो लीला कर रहे हैं जेल में रहने की, वर्ना किसमें दम है जो बाबाश्री ताऊ महाराज को जेल में डाले.
रामप्यारे एंकरिंग भूल चुका था....कुछ और पूछने की सोचता इतनी ही देर में बाबाश्री ताऊ महाराज अंतर्ध्यान हो गये.
Showing posts with label बाबाओं की रासलीला. Show all posts

कौन कहता है कि भेजे में विचार नही आते?
ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल के भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैं रामप्यारे आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. प्रिय दर्शकों, आज के भंक्ति कार्यक्रम में हम आपको बाबाश्री ताऊ रासलीला मंडल दवारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखायेंगे
.इस कार्यक्रम में महान सांसारिक बाबा श्री ताऊ महाराज का प्रवचन होगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जर्मनी वाले बाबाओं के बाबा श्री राज महाराज. उसके बाद बाबा भक्तों द्वारा रासलीला का मंचन किया जायेगा. .
अब बाबाश्री ताऊ महाराज आप पर किरपा बरसाने वाले वचन कहेंगे, आईये बाबाश्री....
प्रिय भक्त जनों, हमें मालूम है कि आप इन दिनों बडी मुश्किल में फ़ंसे हैं. भक्त जनों मुश्किलों से डरना नही चाहिये. मुश्किलें इंसान को या तो तोड देती हैं या जोड देती हैं. भक्त जनों आपसे निवेदन है कि इस ब्लाग संक्रमण काल में आप एक दूसरे से जुडे रहें, टूटे नही. जल्द ही सुनहरा युग आने वाला है.
ब्लाग भक्त जनों आप यह समझ लें कि आने वाले कल का दिन हमेशा ही एक नया दिन लेकर आता है. इसलिये परेशान ना हों, नये दिन का स्वागत उत्साह से करने के लिये तैयार रहें.
आप लोग नाहक ही फ़ेसबुक से डर रहे हैं, मेरा निवेदन है कि उससे डरने के बजाये उसे जान लें तो आपका डर स्वत: ही निकल जायेगा. फ़ेसबुक कभी भी ब्लागिंग का स्थानापन्न नही हो सकती. जैसे भोजन में विभिन्न स्वाद वाले व्यंजन होते हैं इसी तरह ये भी अभिव्यक्ति के विभिन्न माध्यम हैं अत: निर्र्थक डर मन से निकाल दें एवम बाबाश्री के वचनों पर विश्वास करके अपने काम में लगे रहें.
आप लोग जबरन ही एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहते हैं, यह अच्छी बात नही है. जिसकी भी गलती हो उसे तुरंत माफ़ी मांग लेनी चाहिये. जितनी देर करेंगे, माफ़ी मांगना उतना ही कठिन हो जायेगा.
ब्लाग भक्त जनों, सत्कार्य में दान देने से कभी धन घटता नही है इसलिये बाबाश्री के दानकोष में मुक्त हस्त से दान देवें और अन्य ब्लाग भक्तों को नियमित रूप से और खुले दिल से टिप्पणी दान करते रहें. इन दोनों कार्यों को आप करते रहे तो बाबाश्री की किरपा से आपका इहलोक व परलोक सुधर जायेगा.
कुछ भक्त जन टिप्पणी देने में बहुत कंजूसी करते हैं. कुछ तो आई हुई टिप्पणी के बदले में भी टिप्पणी दान नही करते. यह अति निंदनीय और घोर पाप की श्रेणी में आता है. जैसे शादी विवाह में व्यवहार लौटाया जाता है उसी अनुरूप यह कार्य भी करते रहने से स्वर्गिक आनंद की प्राप्ति होती है.
भक्त जनों, नियमित पोस्ट लेखन क्रिया चालू रहनी चाहिये. कई ब्लाग भक्त कहते हैं कि कई बार उनके पास विचारों का टोटा हो जाता है, यह सब आलस्य की निशानी है. भक्त जनों.....अब आखिर में सभी भक्त जन बाबा वंदना करेंगे. उसके बाद आज का भक्ति प्रवचन कार्यक्रम यहीं समाप्त करेंगे. सब मेरे साथ गाईये....
कौन कहता है कि भेजे में विचार नही आते
जरा की बोर्ड उठा कर, तो देखो यारो
बाबाओं को दान करने से बडा पुण्य होता है
जरा जेब खाली करके, तो देखो यारो
दूसरों का फ़ालूदा बनाना बडा आसां है
कभी खुद का भी तमाशा बनाके, तो देखो यारो
दूसरों को दगा देने में आनंद बडा आता है
कभी खुद भी धोखा खाकर, तो देखो यारो
पडोसी का चांद बडा प्यारा लगता है
कभी घर के चांद को भी, तो देखो यारो
दूसरों की टिप्पणियों से जलते क्यों हों
बिना चाहत के टिप्पणी करके, तो देखो यारों
अब आप काफ़ी बोर हो चुके होंगे अत: अब आपके लिये रासलीला का आयोजन किया गया है. आज की रासलीला में डा. दराल, मिस समीरा टेढी एवम सतीश सक्सेना की रास लीला का आनंद लीजीये जो बाबा भक्ति में डूबकर रासलीला करेंगे.
विशेष निवेदन:-
1.मुक्त हस्त से दान पेटिका में दान का रूपया डाल कर अपना जन्म सफ़ल कीजिये.
2. सभी कष्टों से शर्तिया छुटकारा दिलाया जाता है.
3. बाबाश्री से मुलाकात का अग्रिम समय तय कर लें, अग्रिम समय लिये बिना मुलाकत नही हो सकेगी.
4. फ़ीस अग्रिम रूप से जमा करायें.
5. बाबाश्री आपके शहर में कौन कौन सी तारीखों को रहेंगे, इसकी संपूर्ण जानकारी के लिये हमारी वेब साईट पर लागिन करें.
ब्लाग सत्संग में किरपा बांटने जाते हुये महान सांसारिक बाबाओं के बाबा राज बाबा व ताऊ बाबा
.इस कार्यक्रम में महान सांसारिक बाबा श्री ताऊ महाराज का प्रवचन होगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जर्मनी वाले बाबाओं के बाबा श्री राज महाराज. उसके बाद बाबा भक्तों द्वारा रासलीला का मंचन किया जायेगा. .
अब बाबाश्री ताऊ महाराज आप पर किरपा बरसाने वाले वचन कहेंगे, आईये बाबाश्री....
ब्लाग भक्तों को प्रवचन व किरपा बांटते हुये ताऊ बाबाश्री महाराज
प्रिय भक्त जनों, हमें मालूम है कि आप इन दिनों बडी मुश्किल में फ़ंसे हैं. भक्त जनों मुश्किलों से डरना नही चाहिये. मुश्किलें इंसान को या तो तोड देती हैं या जोड देती हैं. भक्त जनों आपसे निवेदन है कि इस ब्लाग संक्रमण काल में आप एक दूसरे से जुडे रहें, टूटे नही. जल्द ही सुनहरा युग आने वाला है.
ब्लाग भक्त जनों आप यह समझ लें कि आने वाले कल का दिन हमेशा ही एक नया दिन लेकर आता है. इसलिये परेशान ना हों, नये दिन का स्वागत उत्साह से करने के लिये तैयार रहें.
आप लोग नाहक ही फ़ेसबुक से डर रहे हैं, मेरा निवेदन है कि उससे डरने के बजाये उसे जान लें तो आपका डर स्वत: ही निकल जायेगा. फ़ेसबुक कभी भी ब्लागिंग का स्थानापन्न नही हो सकती. जैसे भोजन में विभिन्न स्वाद वाले व्यंजन होते हैं इसी तरह ये भी अभिव्यक्ति के विभिन्न माध्यम हैं अत: निर्र्थक डर मन से निकाल दें एवम बाबाश्री के वचनों पर विश्वास करके अपने काम में लगे रहें.
आप लोग जबरन ही एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहते हैं, यह अच्छी बात नही है. जिसकी भी गलती हो उसे तुरंत माफ़ी मांग लेनी चाहिये. जितनी देर करेंगे, माफ़ी मांगना उतना ही कठिन हो जायेगा.
ब्लाग भक्त जनों, सत्कार्य में दान देने से कभी धन घटता नही है इसलिये बाबाश्री के दानकोष में मुक्त हस्त से दान देवें और अन्य ब्लाग भक्तों को नियमित रूप से और खुले दिल से टिप्पणी दान करते रहें. इन दोनों कार्यों को आप करते रहे तो बाबाश्री की किरपा से आपका इहलोक व परलोक सुधर जायेगा.
कुछ भक्त जन टिप्पणी देने में बहुत कंजूसी करते हैं. कुछ तो आई हुई टिप्पणी के बदले में भी टिप्पणी दान नही करते. यह अति निंदनीय और घोर पाप की श्रेणी में आता है. जैसे शादी विवाह में व्यवहार लौटाया जाता है उसी अनुरूप यह कार्य भी करते रहने से स्वर्गिक आनंद की प्राप्ति होती है.
भक्त जनों, नियमित पोस्ट लेखन क्रिया चालू रहनी चाहिये. कई ब्लाग भक्त कहते हैं कि कई बार उनके पास विचारों का टोटा हो जाता है, यह सब आलस्य की निशानी है. भक्त जनों.....अब आखिर में सभी भक्त जन बाबा वंदना करेंगे. उसके बाद आज का भक्ति प्रवचन कार्यक्रम यहीं समाप्त करेंगे. सब मेरे साथ गाईये....
कौन कहता है कि भेजे में विचार नही आते
जरा की बोर्ड उठा कर, तो देखो यारो
बाबाओं को दान करने से बडा पुण्य होता है
जरा जेब खाली करके, तो देखो यारो
दूसरों का फ़ालूदा बनाना बडा आसां है
कभी खुद का भी तमाशा बनाके, तो देखो यारो
दूसरों को दगा देने में आनंद बडा आता है
कभी खुद भी धोखा खाकर, तो देखो यारो
पडोसी का चांद बडा प्यारा लगता है
कभी घर के चांद को भी, तो देखो यारो
दूसरों की टिप्पणियों से जलते क्यों हों
बिना चाहत के टिप्पणी करके, तो देखो यारों
अब आप काफ़ी बोर हो चुके होंगे अत: अब आपके लिये रासलीला का आयोजन किया गया है. आज की रासलीला में डा. दराल, मिस समीरा टेढी एवम सतीश सक्सेना की रास लीला का आनंद लीजीये जो बाबा भक्ति में डूबकर रासलीला करेंगे.
बाबाश्री रासलीला मंडल
बाबाश्री रासलीला मंडल के परम भक्त डा. दराल, मिस समीरा टेढी एवन सतीश सक्सेना
विशेष निवेदन:-
1.मुक्त हस्त से दान पेटिका में दान का रूपया डाल कर अपना जन्म सफ़ल कीजिये.
2. सभी कष्टों से शर्तिया छुटकारा दिलाया जाता है.
3. बाबाश्री से मुलाकात का अग्रिम समय तय कर लें, अग्रिम समय लिये बिना मुलाकत नही हो सकेगी.
4. फ़ीस अग्रिम रूप से जमा करायें.
5. बाबाश्री आपके शहर में कौन कौन सी तारीखों को रहेंगे, इसकी संपूर्ण जानकारी के लिये हमारी वेब साईट पर लागिन करें.
Subscribe to:
Posts (Atom)