Showing posts with label पुरस्कार. Show all posts
Showing posts with label पुरस्कार. Show all posts

वैशाखनंदन सम्मान पुरस्कारों की स्थापना : ताऊ रामपुरिया

माननीय ब्लागर बंधुओं, आप सभी को गुडी पडवा (नव वर्ष) की हार्दिक शुभकामनाएं.

नववर्ष के शुभारंभ के पावन अवसर पर हास्य व्यंग के लिये आज ताऊ डाट इन की तरफ़ से बैशाखनंदन सम्मान पुरस्कारों की स्थापना की घोषणा करते हुये हमें बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही हैं.


इस सम्मान का उद्देश्य ब्लाग जगत में हास्य व्यंग के लेखन को प्रोत्साहन देना और हास्य व्यंग्यकारों को सम्मानित करना है. हम जानते हैं कि एक स्वस्थ समाज की सुदृढ़ता के लिए ऐसे लेखन का बहुत महत्व है. इसके लिये समस्त सूचनाएं इस प्रकार हैं.

सम्मान के बारे में:-

1. बैशाखनंदन स्वर्ण सम्मान - 2010 (एक पुरस्कार)

पुरस्कार स्वरुप सम्मान राशि रु. 5,100/= (पांच हजार एक सौ रुपिये)

एवम प्रमाण पत्र

यह पुरस्कार चुनी गई सर्वश्रेष्ठ रचना को दिया जायेगा.


2. बैशाखनंदन रजत सम्मान - 2010 ( पांच पुरस्कार)

पुरस्कार स्वरुप सम्मान राशि रु. 500/= (पांच सौ रुपये) प्रत्येक

एवम प्रमाण पत्र


3. बैशाखनंदन कांस्य सम्मान - 2010 (ग्यारह पुरस्कार)

सभी को सुश्री सीमा गुप्ता की नई प्रकाशित पुस्तक "विरह के रंग" की एक प्रति -

एवम प्रमाणपत्र

2 (3)3 (1)1 (4)


अब प्रतियोगिता के बारे में :-

1. इस प्रतियोगिता में 30 अप्रेल 2010 तक रचनाएं भेजी जा सकती है.

2. रचनाओं मे हास्य कविता एवम हास्य-व्यंग के लेख शामिल किये जायेंगे.

3. एक रचनाकार अपनी अधिकतम ५ प्रकाशित-अप्रकाशित मौलिक रचनाएं भेज सकता है पर वह केवल एक ही पुरस्कार का हकदार होगा.

यहां प्रकाशित से मतलब केवल रचनाकार के ब्लाग या उनकी स्वयं के कापीराईट में प्रकाशित पुस्तक की रचना से है.

4. आप खुद की रचनाएं ही ३० अप्रेल २०१० तक contest@taau.in पर भेज सकते हैं. कृपया साथ में अपना एक अधिकतम १०० शब्दों में परिचय और चाहें तो तस्वीर भी संलग्न करें.

आपसे निवेदन है कि प्रत्येक रचना को अलग अलग इमेल से भेजने की कृपा करें. यानि एक इमेल से एक बार मे एक ही रचना भेजे.

5. हमें प्राप्त रचनाओं मे से जो भी रचना प्रतियोगिता में शामिल होने लायक पायी जायेगी उसे हमारे सहयोगी ब्लाग ताऊजी डाट काम पर प्रकाशित कर दिया जायेगा, जो इस बात की सूचना होगी कि प्रकाशित रचना प्रतियोगिता में शामिल कर ली गई है

6. 11 मई 2010 से चुनी गई पुरस्कृत रचनाओं का प्रकाशन ताऊ डाट इन पर विजेता रचनाकारों के नामों की घोषणा के साथ प्रारंभ कर दिया जायेगा.

7. इन रचनाओं पर ताऊ डाट इन का कापीराईट रहेगा. और कहीं भी प्रकाशन का अधिकार हमें होगा.

8. रचनाओं को पुरस्कृत करने का अधिकार सिर्फ़ और सिर्फ़ ताऊ डाट इन के संचालकों के पास सुरक्षित रहेगा. इस विषय मे किसी प्रकार का कोई पत्र व्यवहार नही किया जायेगा और ना ही किसी को कोई जवाब दिया जायेगा.

9. इस प्रतियोगिता के समस्त अधिकार और निर्णय के अधिकार सिर्फ़ ताऊ डाट इन के पास सुरक्षित हैं. प्रतियोगिता के नियम किसी भी स्तर पर परिवर्तनीय है.

10.पुरस्कार stockMode networks द्वारा प्रायोजित हैं.

11. यह प्रतियोगिता हिंदी मे स्वस्थ लेखन को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है.

सभी से सहयोग की अपेक्षा के साथ

- ताऊ रामपुरिया


प्रायोजक