Showing posts with label खूंटे पै. Show all posts
Showing posts with label खूंटे पै. Show all posts

ताऊ की शनीचरी पहेली - १

आप सबनै शनीचर की राम राम ! नीचै ध्यान तैं देख कै जवाब देणा है ! आज तक की सबसे आसान पहेली है ! कोई बच्चा भी जवाब दे सकता है ! और इस प्रसिद्ध स्मारक  को कौन नही पहचानता ?  तो जल्दी किजिये और पहेली जीत कर अपने आपको जिनियस सिद्ध किजिये !

 

सिर्फ़ यह बताना है कि यह कौन कौनसा  प्रसिद्ध स्मारक  है ! 

 

 

paheli saturday

 

इसका जवाब कल सुबह आपके जागने से पहले आपको मिल जायेगा ! यानि ठीक २४ घन्टे बाद !   तो फ़िर फ़टाफ़ट जवाब दिजिये ! ये है सबसे आसान पहेली ! सिर्फ़ आपको प्रोत्साहन देने के लिये ! अगले शनिवार इतनी आसान पहेली नही आयेगी !

 

हम चाहते हैं कि सभी जवाब देने वालों का नाम विजेताओ मे शामिल हो ! और विजेताओं के जवाब  मय उनकी टीपणियों और फ़ोटो के छापे जायेंगे ! 

 

यह शनीचरी पहेली हर शनीवार सुबह प्रकाशित होगी और रविवार को  सुबह सुबह जवाब दे दिये जायेंगे ! तो है ना छुट्टी के दिनो का भरपूर मजा घर बैठे !

 

 

 

  इब खूंटे पै पढो :-

  ताऊ जिस स्कूल मे पांचवी मे फ़ेल होने तक पढा था वहां एक बार इंसपेक्टर आगया
  और ताऊ की कक्षा मे जाकर बाळकों से सवाल पूछण लाग ग्या ! 

  ताऊ खडा हो के बोला - जी नस्पेटर साब (इन्सपेक्टर साहब) एक मेरे सवाल का 
  जवाब दो तो मैं भी पूछूं ?  
 
  वो बोला - हां , पूछो बेटे, जरुर पूछो !
  ताऊ ने पूछा - जी नटुरे की हिन्दी बताओ ?
  इन्स्पेक्टर - भाई ये word तो आज तक सुना नही ! चल तू ही बता दे !
  ताऊ - आपको इतने सीधे शब्द की हिन्दी नही आती ? नटुरे का मतलब होता है
  प्रकॄति (nature) ! और क्लास के सब बच्चे हंसने लग गये !
  
  अब इन्स्पेकटर साहब nature का pronunciation नटुरे सुन कर भडक गये और सीधे
  हैड मास्टर के आफ़िस मे पहुंच कर बोले - ये बच्चों को आप लोग क्या सीखाते हो ?
  nature का  उच्चारण नटुरे करते हैं ? मैं तुम्हारी स्कूल की ऐसी खराब रिपोर्ट 
  बनाऊंगा की   तुम्हारे स्कूल की मान्यता खत्म करवा दुंगा !

  इब हैड मास्टर बोला -  अजी इन्सपेकटर साहब ऐसा जुल्म मत करना , वर्ना इस 
  स्कूल के छात्रों का फ़टुरे (future) खराब हो जायेगा !