Showing posts with label सतीश सक्सेना. Show all posts
Showing posts with label सतीश सक्सेना. Show all posts

दो और दो पांच का खेल, ताऊ, रामप्यारी और सतीश सक्सेना के बीच

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटी से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद आपको हंसना सिखाना है. इस मनोरंजक पोस्ट का अधिक अर्थ निकालने की कोशिश न करे यह काम रामप्यारे को ही करने दें.

 ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है. एक दिन वो किसी ब्लाग सेलेब्रीटीज को पकडने के चक्कर में घूम ही रही थी कि सतीश सक्सेना उसके हत्थे चढ गये और उनको बातों में फ़ंसाकर वो "दो और दो पांच" खेलने के लिये ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टुडियों में.....अब आप बिना ब्रेक देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ और रामप्यारी की सतीश सक्सेना से दो और दो पांच.....

 ताऊ टीवी स्टूडियो में ताऊ व रामप्यारी के साथ दो और दो पांच खेलते सतीश सक्सेना, 
 (कैमरामैन - रामप्यारे) 

ताऊ : आपसे, सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
सतीश सक्सेना - ताऊ...

 ताऊ : आप आखिरी बार कब रोये थे?
सतीश सक्सेना - कल टीवी पर बरसात का ब्यौरा देते हुए एक न्यूज़ रिपोर्टर को सुनकर...

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
सतीश सक्सेना - याद रखने लायक, खाए हुए बरसो बीत गए ...., वैसे तुझे ताई ने कब यादगार सब्जी खिलाई थी ? 

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
सतीश सक्सेना - वह क्यों परेशान होगी ?

ताऊ : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
सतीश सक्सेना - ओवर स्पीडिंग , ताऊ के खजाने के पीछे गाडी भागते हुए..

ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
सतीश सक्सेना - अपने देश में डिक्टेटर ..

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये...
सतीश सक्सेना - एक बार ताऊ के होठ जल गए।
ओ यार ये कैसे हुआ?
बीवी को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
तो?
ख़ुशी के मारे ट्रेन के इंजन को चूम लिया..लेजा यार !!

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
सतीश सक्सेना - 25 पव्वा

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी ?
सतीश सक्सेना - धर्मपत्नी से आपका तात्पर्य ...?

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
सतीश सक्सेना - तिरंगे...

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
सतीश सक्सेना - लिपस्टिक हमें देखती ही नहीं फिर कलर कैसे बताएं

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
सतीश सक्सेना - मुंहफट होना ..

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
सतीश सक्सेना - मंच पर आने से पहले,
चेहरे न खिल पायें तो !
जाने से पहले वहाँ ,
दो बार रुकना चाहिए !
आहटें पैरों की सुनकर,साज़ भी थम जाएँ जब,
खकर हमको वहां , कुछ ढोल बजने चाहिए !
हम जहाँ से गुजर जाएँ ,
महक जाएँ बस्तियां ,
हम जहां ठहरें ,
वहां आबाद होगीं वादियाँ
मेरे जगने पर सुनें, सब चहकना संसार का ,
और जाने पर मेरे,आंसू छलकने चाहिए !

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों ?
सतीश सक्सेना - जलन किसी से नहीं हुई मगर जिनसे सीखने का दिल करे ऎसी ब्लोगर लेखिका प्रतिभा सक्सेना हैं , (शिप्रा की लहरें ) उनका शब्द सामर्थ्य बेहद प्रभावशाली एवं आपसे आदर लेने में समर्थ है !

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
सतीश सक्सेना - ऐसा कुछ कर पायें यादों में बस जाएँ सदियों जहाँ में हो चर्चा हमारा ! दिल करदा ...

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
सतीश सक्सेना - आशिकी

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
सतीश सक्सेना - शायद हेमा मालिनी मगर उसने धर्मेन्द्र से शादी करली

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
सतीश सक्सेना - अनुराग शर्मा उर्फ़ स्मार्ट इंडियन
ताऊ : फ़ेवरिट गायक
सतीश सक्सेना - मैं खुद , छुप के गाता हूँ कोई सुन न ले

ताऊ : पसंदीदा लेखक
सतीश सक्सेना - ब्लोगिंग में ही कई हैं, जिनके नाम लेना संभव नहीं , जिनसे मैं सीखता हूँ ..

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
सतीश सक्सेना - ताऊ रामपुरिया, जिसने एक अद्वितीय प्रयोग, ब्लॉग जगत में किया है , खुद को बेईमान ताऊ के रूप में एक्सपोज़ करते हुए , जनता को सावधान रहते हुए एक गंभीर सन्देश दे पाना, आसान काम नहीं !

ताऊ : तो धन्यवाद सतीश जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये..... रामप्यारी तैयार है अपने दो और दो पांच राऊंड के सवाल दागने के लिये.......तब तक मैं हुक्का खींच के आता हूं अगले राऊंड के लिये..... ठीक है?

सतीश सक्सेना : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है. 


रामप्यारी : हां तो सतीश अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
तो बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली ?
सतीश सक्सेना - अंकल से भी चटपटे जवाबों की उम्मीद है खैर ...मुझे दोनों पसंद हैं , पहले साडी बाद में जींस 

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
सतीश सक्सेना - अगर साडी हो तो हिलस्टेशन और जींस हो तो समुद्र तट

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का ?
सतीश सक्सेना - साडी के साथ ट्रेन और बस , जींस के साथ हवाई जहाज

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
सतीश सक्सेना - साडी साथ हो तो पुस्तकें पढना, जींस के साथ फिल्म देखना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
सतीश सक्सेना - इनमें से कोई नहीं , वैसे डॉ अरविन्द मिश्र

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
सतीश सक्सेना - इनमें से कोई नहीं, वैसे रामप्यारी

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
सतीश सक्सेना - सिडान अपने बस की ही नहीं ...

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
सतीश सक्सेना - जींस मेकअप वाली, साडी बिना मेक अप वाली ..

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
सतीश सक्सेना - साडी में रूहअफज़ा , जींस में मिरिंडा

रामप्यारी - गांव या शहर
सतीश सक्सेना - गाँव में साडी, शहर में जींस...

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
सतीश सक्सेना - साडी पर लैंड लाइन, जींस पर मोबाइल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
सतीश सक्सेना - साडी के लिए स्प्लिट एसी और जींस के लिए विंडो ठीक है 

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप 
सतीश सक्सेना - जींस के लिए लेपटोप और साडी के लिए डेस्कटॉप ठीक है

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
सतीश सक्सेना - साडी के लिए ब्लैक व्हाईट और जींस के लिए कलर

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
सतीश सक्सेना - साडी के लिए जॉइंट फॅमिली एवं जींस के लिए न्यूक्लियर फैमिली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
सतीश सक्सेना - साडी कांच की चूड़ियों में और जींस के लिए मैटिल

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
सतीश सक्सेना - शिफोन की साडी और जींस काटन की

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
सतीश सक्सेना - चश्मा साडी को , कांटेक्ट लैंस जींस को

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
सतीश सक्सेना - नौकरी साडी को, बिज़निस जींस को

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
सतीश सक्सेना - शादी के बाद साडी से , शादी से पहले जींस से

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
सतीश सक्सेना - दोनों के अपने अपने आनंद हैं

रामप्यारी - वाह....सतीश अंकल वाह.... आपने जवाब तो बडे मजेदार दिये पर लगता है आज का इंटर्व्यू आपके लिये मुश्किल खडी कर सकता है..... 

सतीश सक्सेना - क्यों...ऐसा मैने क्या कह दिया रामप्यारी?

रामप्यारी - अंकल अब ये तो घर जाकर ही पता चल पायेगा.:) खैर घर पहुंचकर फ़ोन जरूर करियेगा अब आपको शुभकामनाएं देते हुये "चलते चलते राऊंड" के लिये आपको ताऊ के हवाले कर रही हूं....मैं तब तक दूध पी कर लौटती हूं........

ताऊ : सतीश जी चलते चलते ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
सतीश सक्सेना - हास्य विधा पढ़ते समय गंभीरता त्याग कर पढ़ें , किसी के प्रति, पूर्वानुमान करके जल्द ताल न ठोंकें ! यह आपकी मूर्खता और विद्वता का परिचय दे देगा.

ताऊ : टिप्पणियों के बारे में क्या कहेंगे?
सतीश सक्सेना - अपने लेखों से और जमा की गयीं टिप्पणियों से अपना प्रभामंडल तैयार न कर लें तो खुद की कलम के प्रति अहसान होगा.

ताऊ : टिप्पणी और फ़ालोवर्स की संख्या के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?
सतीश सक्सेना - टिप्पणियों और फालोवर की संख्या से गुणवत्ता का अनुमान लगाना महा बेवकूफी है ! अगर आप अच्छा लिखते हैं तो देर सवेर लोग उसका सम्मान अवश्य करेंगे !

ताऊ : जी धन्यवाद सतीश जी, आप हमारे स्टूडियो में आये और हमसे बेबाक दो और दो पांच का खेल खेला...., आपका आभार.

सतीश सक्सेना - ताऊ, आपका और रामप्यारी का भी आभार....जो मुझे घेर घार कर यहां ले ही आये.

तो दोस्तों यह थी ताऊ और रामप्यारी के साथ सतीश सक्सेना की दो और दो पांच....अगली बार हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

"नाच मेरी बुलबुल" की दूसरी सेमी फ़ाईनलिस्ट मिस. दराला कुमारी

प्यारे दर्शकों, ताऊ टीवी के होली कार्यक्रम "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता मे अभी भी   कुछ  प्रतियोगियों का परफ़ार्मेंस बाकी बचा है. प्रतियोगियों को विश्वास दिलाया जाता है कि सभी को मौका दिया जायेगा, कृपया थोडा धैर्य रखें....आपकी रचनाएं हमारे पास सुरक्षित हैं.... अब सेमीफ़ाईनल का दौर शुरू हो चुका है. वोटॊं के आधार पर  हमारी पहली सेमी फ़ाईनलिस्ट चुनी गई थी ....सुश्री रूपा बाई... जिनका सेमी फ़ाईनल प्रदर्शन आप देख चुके हैं.

इस प्रतियोगिता की दूसरी सेमी फ़ाईनलिस्ट चुनी गई हैं....मिस दराला...बधाईयां...बहुत बहुत बधाईयां....आपने "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता के प्राथमिक मुकाबले में हरियाणा का  मशहूर "ठेका नृत्य" प्रस्तुत किया था....और संगत कर रहे थे...ब्लागिस्तान के मशहूर ठेका नृत्य सम्राट  श्री सतीश महाराज  और बोतल तोड नृत्य सम्राट श्री समीर महाराज... 

आज के सेमी फ़ाईनल राऊंड में मिस. दराला...हारमोनियम पर अंगुलियां चटकाते हुये  हरियाणा की एक प्रसिद्ध रागिनी प्रस्तुत करेंगी, जिसमे उनके साथ ढोलक पर लठ्ठ पीटेंगी...लठ्ठ एक्सपर्ट...  सुश्री ताई रामपुरिया,  सारंगी को बिना रंग करेंगी.......सुश्री सतीशा देवी और खंजरी पर खंजर राग खडकायेंगी .....मिस समीरा लाल....तो आईये मिस. दराला एंड पार्टी.

 "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" मे रागिनी गाती मिस. दराला, साथ में संगत कर रही हैं..बायें से ढोलक पर लठ्ठ मारती सुश्री ताई रामपुरिया, सारंगी को बिना रंग करती सुश्री सतीशा देवी और खंजरी पर खंजर राग खडकाती मिस समीरा लाल



ताऊ टीवी के प्यारे दर्शकों, मैं आपकी बहुत आभारी हूं कि आपने वोट देकर मुझे सेमी फ़ाईनल में पहुंचाया आपको आज मैं एक हरियाणा की एक रागिनी सुना रही हुं....रागिनी हरियाणा की अति  लोकप्रिय गायन शैली है...इसमे ताऊ और ताई के संवाद रागिनी  गायन शैली में हैं....सुनिये और दाद दिजीये...और हां वोट देना मत भूलियेगा..... 
 
ताऊ ताई का होली युगल गीत :


ताई :
ताऊ मैं खेलूंगी होली
ताऊ मैं खेलूंगी होली,
भीगै मेरा दामण चाहे
ईब भीगै मेरी चोली,
ओ ताऊ मन्नै----- जाण दे।

ताऊ :
ताई तू मतना खेलै होली
ताई तू मतना खेलै होली,
खेलैं सें मूरख लोग
लगा दें कोए रोग ,
रै ताई ------    रहान दे।

ताई :
अगड़ पड़ोसन सारी जा ली
मन्नै भी दे जाण पिया।
घर में पड़े पड़े दिन सारे
हलक में आवै सै जिया।
फागण में तन भीगे बिन
क्यूँकर आवै ठण्ड पिया।

ताऊ :
इस उम्र में खेलै होली
सहम चोट खा बैठेगी।
कितके लगावै रंग गुलाल ,
अपनी आँख फुडवा बैठेगी।
हो ज्या लीरम लीर चीर
तू टांग भी तुडवा बैठेगी।

ताई :
घने बालकां नै तंग कर दी,
होली खेल कै आउंगी।
रामदेव का रंग लगा कै ,
रंग बिरंगी बन जाउंगी।
चूल्हा चौका कर कै थक गी,
ईब तै मौज उडाऊंगी।

ताऊ :
या तै बात घणी मामूली,
तडकै एल टी सी पै चालाँगे।
हवाई ज़हाज़ में बैठ डार्लिंग
अंडमान का चक्कर काटांगे।
जींस टॉप पहन कै दोनों ,
दूजा हनीमून मना ल्यांगे।

ताई :
ओ के, मैं ना खेलूं होली ,
ताऊ, मैं ना खेलूं होली।
बस साथ मेरे तू रहियो
बन कै सदा हमजोली।
फिर हर महीना फागण,
और हर दिन होगी होली।

ताऊ:
ताई , मज़ा ना होली में ,

ताई , मज़ा ना होली में। 
रै ताई, -------रहान दे।  

ताई :
ताऊ, मैं ना जां होली में ।

ताऊ, मैं ना जां होली में ।
ओ ताऊ , ------जाण दे।

इसी के साथ मैं होली की शुभकामनाएं देती हुई आपसे विदा चाहुंगी...और मुझे वोट करना ना भूलियेगा.

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..


अब दिल थाम के देखिये मिस. दराला  का प्रसिद्ध हरियाणवी लूर नृत्य........जिसमें उनके साथ संगत कर रही हैं सुश्री लठ्ठ भारती - ताई रामपुरिया......

  "नाच मेरी बुलबुल" लूर नृत्य करते हुये मिस. दराला, संगत कर रही हैं सुश्री ताई रामपुरिया

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..

ये था नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फ़ाईनल.....कुछ प्राथमिक दौर के प्रतिभागी अभी भी  बाकी बचे हुये  हैं.... इस वजह से यह प्रतियोगिता रंग पंचमी तक चलेगी...नई प्रविष्ठियां बंद कर दी गई हैं..... 
 इंतजार करते रहिये..... आगे के मुकाबले और भी रोचक और मनोरंजन से परिपूर्ण होंगे.....
 




"वाह वाह ताऊ क्या लात है?" में श्री सतीश सक्सेना

हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के होली कार्यक्रम "वाह वाह ताऊ क्या लात है?"  में  अपने कैमरामैन रामप्यारे के साथ आपका बादाम बजा लाती हूं. आप सोच रहे होंगे कि ये  मिस रामप्यारी अचानक कहां से आ टपकी? तो चिंता मत किजिये मैं दिमाग खाने और फ़ालतू बकवास करने का  हाई डिग्री कोर्स करने विदेश गई थी जहां से अपना कोर्स पूरा करके वापस आ गई हूं. अब मैं अक्सर आपका दिमाग खाती ही रहुंगी. 
वैसे तो लोग कहते हैं कि मिस. रामप्यारी को चूहे खाने में बहुत मजा आता है पर सच बताऊं,  मुझे जो मजा लोगों का  दिमाग  खाने में  आता है ना...उससे ज्यादा स्वाद  किसी और चीज में नही आता...और अब तो मैने इसमे बिलायती डिग्री भी हासिल कर ली है.  पर आप घबराईये मत, आज मैं आपका दिमाग  नही खाते हुये  सीधे  लिये चलती हुं "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" कार्यक्रम में.....

आज के कार्यक्रम की शुरूआत कर रहे हैं मशहूर ब्लागर और मार्मिक गीतकर. श्री सतीश सक्सेना अंकल....आईये अंकल...और माईक थामकर....सर्व प्रथम  गुरू घंटालों की आरती उतार कर कार्यक्रम का फ़नाफ़िल्ला कर दिजिये.......


प्यारे ब्लागर साथियों,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के "वाह वाह ताऊ क्या लात है? कार्यक्रम में आने से पहले ही एंटी भांग डोज लेकर आया हूं....इसीलिये  ताऊ टीवी की स्वागत परंपरा में  भांग के पांच  गिलास खींचने के बाद भी सही सलामत हूं और  होली के विभिन्न रंग लिये एक रचना पेश कर रहा हूं....दाद दिजियेगा...... सुनिये...


नमन करूं ,
गुरु घंटालों को !
पाओं छुऊँ , 
भूतनियों  के !
ताऊ चालीसा को पढ़ते,खेलें  ब्लोगिंग होली है !  
आओ छींटें मारे, रंग के,  बुरा न मानो होली है !

गुरु है, गुड से 
चेला शक्कर 
गुरु के अली 
पटाये जाकर  ! 
गुरु भाई से राज पूंछकर, गुरु की गैया, दुह ली है !
तीखे तीरंदाज़ ,सह्रदय , रंग मिज़ाज  त्रिवेदी हैं !  

ब्लोगिंग करते 
सब चलता है !
कुछ भी लिखदो 
सब छपता है !
जिनको कहीं न सुनने वाले,यहाँ पर बजतीं ताली हैं !
यहाँ पन्त जी और  मैथिली , अक्सर भरते पानी  हैं !

चार कोस पे 
पानी बदले ,
आठ कोस  
पर   बानी  !
देसी बानी,पढ़ी न जानी , अर्थ  अनर्थ  पहेली है  !!
किसके कपडे साफ़ बचे हैं,किसकी रंगत गोरी है ! 

कचरा लिख दो ,
कूड़ा लिख दो !
कुछ ना आये ,
कविता लिख दो 
कवि बैठे हैं, माथा पकडे , कविता  कैसी  हो ली  है !
एक पंक्ति में,दो शब्दों की, माला  लगती सोणी है !

कापी कर ले 
जुगत  भिडाले  
ब्लोगर बनकर  
नाम कमा  ले ,
मधुर गीत की बातें अब तो , बात पुरानी हो ली है !
ताऊ ने हाइकू लिखमारा,शिकी की गागर फोड़ी है ! 
 
अधर्म करते 
धर्म सिखाते  
बड़े रसीले ,
शीर्षक लिखते  !
नज़र बचाके ,कैसे उसने ,दूध में गोली, घोली है !  
नया मुखौटा लगा के देखो,पीठ में मारी गोली है !

गुरुजन  बैठे  ,
आस लगाये !
इतना लिखा 
न कोई आये !
नज़र  न आये  कोई भौजी  ,किससे खेले ? होली है  !
कुछ आहट दरवाजे आई,कहीं तो पायल छनकी है !

ब्लू लेवल की 
बोतल आई ,
नई कार 
बीबी भी लायी
बाबू जी का, टूटा चश्मा ,माँ की साडी आनी है  !
समय ने, बूढ़े आंसू देखे,यही तो प्यारे होली है !

 हौंसला अफ़्जाई का शुक्रिया साथियों....आपकी वंस मोर...वंस मोर की आवाज मुझ तक आ रही है...पर क्या करूं...मुझे  लगता है कि होली की भांग के पांचवें गिलास का असर हो रहा है...अत: इसी के साथ विदा चाहुंगा...आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

ब्रेक के बाद आपका स्वागत है...ताऊ टीवी के नृत्य संगीत  कार्यक्रम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता की पिछली महफ़िल में  हरियाणा का  मशहूर "ठेका नृत्य" प्रस्तुत किया था  मिस. दराला  ने ....और संगत की थी ...ब्लागिस्तान के मशहूर ठेका नृत्य सम्राट  श्री सतीश महाराज  और बोतल तोड नृत्य सम्राट श्री समीर महाराज...  ने,



आज की  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में ब्लागिस्तान की मशहूर चोटी तोड डांस की मल्लिका सुश्री सतीशा देवी पेश करने जा रही हैं "दो चोटी तोड डांस".....दर्शकों दिल थाम कर बैठिये और मजा लिजिये सुश्री सतीशा देवी के  "दो चोटी तोड डांस"  का.......


चोटी नृत्य में सुश्री अजया देवी, सुश्री रूपा देवी, सुश्री सतीशा देवी,
सुश्री दिगंबरा देवी और सुश्री काजल देवी

ब्लागिस्तान की मशहूर नृत्यांनाएं.....मटका तोड  डांसर सुश्री अजया देवीबेलन तोड डांसर सुश्री रूपा देवीचिमटा तोड डांसर सुश्री दिगंबरा देवी और हुजूर दिल थाम के देखिये ...दिल तोडू लठ्ठ डांस की मल्लिका सुश्री काजल देवी को... जो आज सुश्री सतीशा देवी के साथ संगत कर रही हैं.......... 

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक......ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..  

अब हम एक दीर्घ विराम लेते हैं और कुछ समय पश्चात लौटेंगे....तब तक आप  कहीं भी कुछ भी... करके  लौट  आईयेगा...तब तक के लिये मिस रामप्यारी की रामराम..........

(शेष भाग अगले अंक में....)




वाह वाह क्या लात है? में हास्य कवि डा. टी. एस. दराल


"ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल"  की तरफ़ से मैं  रामप्यारे अपने   कैमरामैन श्यामप्यारे  के साथ दर्शकों का   बाअदब, बा-मुलाहिजा स्वागत करता हूं.

प्यारे  दर्शकों आप जानते ही हैं कि ताऊ टीवी  के खास होली कार्यक्रम 
 "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" के अंतर्गत हम ब्लाग  होली के विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करते आये हैं. 

इस साल कविता पाठ के साथ साथ  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता  भी
अपनी टी आर पी के उच्च स्तरों को छू रही है. इसके प्रतिभागियों में खासा उत्साह है और ग्रांड फ़िनाले में पहूंचने के लिये सबने जी जान लडा रखी है. सभी प्रतियोगी अभ्यास में जुटे हुये हैं. 


आज के हमारे लोकप्रिय कार्यक्रम "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" की  शुरूआत ब्लाग  रत्न, मशहूर हास्य कवि रत्न  
डा. टी. एस. दराल कर रहे हैं. आईये दराल साहब .....माईक थामिये और अपनी भडास निकालिये.

 वाह वाह क्या लात है? में कविता पाठ करते हुये डा. दराल

प्यारे ब्लागर साथियों, मैं ताऊ टीवी के "वाह वाह ताऊ क्या लात है? कार्यक्रम में आ तो गया हूं पर यहां आते ही मेरा स्वागत भांग के गिलास से किया गया. इसी भांग के नशे में अपनी पहली रचना पेश कर रहा हूं...लिजिये सुनिये...

ताऊ गए परदेश छोड़
ताई होली में। 

ताऊ की देखै बाट 
ताई होली में। 

लट्ठ नै पिलावे तेल 
ताई होली में। 

ताऊ नै मिलावे फोन
ताई होली में।  

ताऊ करै ना याद
ताई होली में । 

बता करै के जतन   
ताई होली में। 

अगली रचना पेश करता हू.....


होली के हुडदंग में, सबसे आगे ताऊ 

ताऊ के संग में , भंगमस्त हैं  बाऊ। 

भंगमस्त हैं बाऊ, चढ़ा दो दो गिलास,

गिलास तीसरा पीते ही हो गए खलास। 

कह ताई मुए काहे भिगोई मेरी चोली 

ताऊ बोले ताई से, होली है ताई होली।    

हौसला अफ़्जाई का शुक्रिया दोस्तों.....भांग का नशा सर चढने लगा है और ये सर से नीचे उतरे उसके पहले ही गायब हुये ताऊ को मैने खोज लिया है जो ताई को अकेली छोडकर जंगल में मंगल मना रहा है. पेश है ताऊ का हाल जंगल में....

अभी अभी देखा मैने एक सपना

सपने में आ गया ताऊ अपना

ताई को छोडकर ताऊ गया जंगल

जंगल में वो मना रहा था   मंगल

जंगल में बना  रखा था एक झौंपडा 

पर हाय, 

ताई के बजाय साथ थी क्रियंका चौपडा

और इसी के साथ विदा चाहुंगा. आप सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं......!

.ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


ब्रेक के बाद आपका स्वागत है...ताऊ टीवी के नृत्य संगीत  कार्यक्रम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में हरियाणा का  मशहूर "ठेका नृत्य" प्रस्तुत कर रही हैं मिस. दराला....और संगत कर रहे हैं...ब्लागिस्तान के मशहूर ठेका नृत्य सम्राट  श्री सतीश महाराज  और बोतल तोड नृत्य सम्राट श्री समीर महाराज...     




ठेका नृत्य करती हुई मिस दराला, संगत करते श्री समीर महाराज और श्री सतीश महाराज 


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक......ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक... हम अभी जाते हैं और कुछ घंटों में लौटेंगे....आप भी कहीं टिप्पणी ठोक पीटकर आजाईये...तब तक के लिये जय भंग भवानी..........

(शेष भाग अगले अंक में....)


वाह वाह ताऊ क्या लात है? : ताऊ टीवी


"ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल"  के दर्शकों को रामप्यारे और कैमरामैन श्यामप्यारे  का बेअदब, नामुलाहिजा  गुस्ताखी भरा नमस्कार.

प्यारे  दर्शकों आप जानते ही हैं कि ताऊ टीवी ब्लाग सरोकार, फ़टाफ़ट ब्रेक लेने और आपके मनोरंजन की मनगढंत सामग्री परोसने में हमेशा से अग्रणी रहा है. दर्शक जानते  हैं कि ताऊ टीवी अपने दर्शको का कितना ख्याल रखता है और ऐसी ऐसी फ़टाफ़ट खबरें आप तक पहुंचाता है जिनका कोई सर पैर भी नही होता. इन खबरों को हमारे रिपोर्टर जान जोखिम में डालकर, चौबीसों घंटे सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके लिये तैयार करते हैं.

इसी तारतम्य में हम आपको ताऊवुड के बसंत से होली तक के कार्यक्रमों की एक झलक दिखा रहे हैं. आपमें से जो भी सज्जन या दुर्जन ताऊ टीवी के होली कार्यक्रमों में भाग लेना चाहें वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. बाद में ताऊ टीवी पर कोई यह आरोप ना लगाये कि बिना किसी सूचना के रजिस्ट्रेशन चालू और  बंद कर दिये गये.

ताऊ टीवी के होली कार्यक्रमों की शुरूआत ताऊ टीवी के लोकप्रिय प्रोग्राम "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" से होगी. इस कार्यक्रम की शुरूआत  दीप प्रज्वलित करते हुये  कुख्यात ब्लागर कवियित्री सुश्री सतीशा सक्सेना ने अपनी निम्न कव्वाली कम गजल से की...पेश है एक बानगी.....

कुख्यात कवियत्री सुश्री सतीशा सक्सेना

बड़ा छिछोरा ताऊ आया
रंग लगाये, होली है !

बदतमीज़ हैं आशिक ताऊ
संस्कार की होली है !

लैला मजनू पढता ताऊ !
यही तो प्यारे होली है !

चुभती ठंडक के मौसम में
तपता प्रेमी ताऊ है !

एक बार में जन्मे छः हैं !
बात न माने ताऊ है!

ताई रोये, देख फसल को !
बुरा न मानो होली है!


हम लेते हैं एक लंबा सा ब्रेक....

जहां इच्छा हो वहां किसी के ब्लाग पर मुंह मारकर या गरिया कर वापस आने की पूरी छूट है.....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


ब्रेक के बाद आपका स्वागत है...."वाह वाह ताऊ क्या लात है?" कार्यक्रम देखिये आगामी 29 फ़रवरी को......

ताऊ टीवी के नृत्य संगीत के कार्यक्रम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में अपना आडीशन देकर आप भी हिस्सा ले सकते हैं. वाईल्ड कार्ड इंट्री मिली है कुख्यात बुलबुलों की बुलबुल  मिस समीरा टेढी को...जो अपना प्रसिद्ध केविकोल नत्य प्रस्तुत करेंगी....

मिस समीरा टेढी "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता मे केविकोल नत्य करते हुये


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...

ताऊ टीवी के अन्य रंगारंग होली कार्यक्रमों के लिये अपनी रचनाएं भिजवा सकते हैं. बाकी सभी कार्यक्रमों की जानकारी ब्रेक के बाद......इंतजार करते रहिये या कहीं पर बिना पोस्ट बांचे  टिप्पणी ठोक आईये.

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


नोट:- 
"वाह वाह ताऊ क्या लात है?" कार्यक्रम के अंतर्गत अगली पोस्ट मे  
कुख्यात ब्लागर कवियित्री सतीशा सक्सेना 
की रचना पेश की जायेगी. 

(धन्यवाद सतीश सक्सेना जी, आपकी रचना "ताऊ टीवी" को प्राप्त हो गई है. जिन सज्जनों/दुर्जनों की रचनाएं ताऊ टीवी को प्राप्त हो गई हैं उन्हें व्यक्तिगत  सूचना जल्द दी जा रही है.)

ताऊ और ताई का वेलेंटाईन डे....




ताऊ को सुबह ताई ने
बेलन की जगह चिमटे से
चिमटी काटते हुये 
प्यार से उठाया

आंखे खोलते ही देखा
सामने ताई मुस्कराते हुये 
चिमटा लिये खडी थी

ताऊ का माथा ठनका
ताई का स्वर खनका
बोली - आज वेलेंटाईन डे है
हम भी मनायेंगे
आज दिन भर  करेंगे
प्यार की बातें
लठ्ठ नही चलायेंगे

पर हाय री किस्मत
मिड डे तक ही चल पाया 
दोनों का वेलेंटाईन डे
उसके बाद दोनों में पूर्ववत
वाकयुद्ध छिड गया

फ़िर लठ्ठ और चिमटे की 
मधुर स्वर लहरियां  गूंजने लगी
ताऊ और ताई का युगल स्वर
एक महाराग पैदा कर रहा था.

गीत संगीत मय महफ़िल की गूंज
पडौसी सतीश सक्सेना तक पहुंची
संगीत के कद्रदान सक्सेना जी
अपने आपको रोक ना पाये

सीधे आ पहुंचे 
ताऊ और ताई की 
महा संगीत महफ़िल में
आकर दोनों को समझाने लगे
वेलेंटाईन का महत्व बताने लगे

काफ़ी देर बाद 
दोनों से बर्दाश्त नही हुआ
तब ताऊ बोला - अरी भागवान
हम तो रोज ही लठ्ठ और चिमटे से 
महा संगीत बजाते हैं
ये सक्सेना जी कब कब आते हैं?

ताई ने समझा इशारा
लठ्ठ बजाया करारा
दोनों ने मिलकर 
सक्सेना जी को बजा डाला
एक महान संगीत रच डाला