Showing posts with label इको फ्रेंडली स्कूटर. Show all posts
Showing posts with label इको फ्रेंडली स्कूटर. Show all posts

पेट्रोल का सस्ता विकल्प

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण हमारे यंहा ये दुपहिया वाहन डिलिवरी के लिए तैयार है । पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बना है। आपको अगर ये खरीदना हो तो ताऊ घसीटा राम से सम्पर्क करे। सम्पूर्ण जानकारी इस बारे मे उनके पास ही मिलेगी। हमने ट्रायल ले के देखा है ये बिना पेट्रोल के चलता है , पर रख रखाव का खर्च ज्यादा है। हाँ स्पीड बहुत ज्यादा है। १० सेकंड मे ८० किलोमीटर की गति पकड़ लेती है। अधिकतम गती १४० कीलोमीटर है। इसके साइलेंसर से कचरा थोडा ज्यादा निकलता है। ईको फ्रेंडली है। पर ज़रा सी सावधानी हटते ही किसी के भी खेत मे घुस कर लठ भी खिलवा देती है।और अधिक जानकारी और ट्रायल के लिए शो रूम पर पधारे । अगर आप के घर चारा पानी का इंतज़ाम हो तो घर भी ट्रायल के लिए भेजी जा सकती है। कृपया सम्पर्क करे :- ताऊ घसीटा राम ऑटोमोबाईल सर्विसेस , भैंस फार्म , भैन्सापुर