जिंदगी बस एक माचिस की तीली है
नही जल रही बरखुर्दार, ये तो सीली है
तुम्हारी शक्ल पे दिख रही कुछ गरीबी है
जानती है सारी दुनिया तू कितना करीबी है
नही जल रही बरखुर्दार, ये तो सीली है
तुम्हारी शक्ल पे दिख रही कुछ गरीबी है
जानती है सारी दुनिया तू कितना करीबी है
नियम ऑफ तरही कम गरही कवि सम्मेलन :-
-किसी का नाम लेकर गरियाना मना है.
-इशारे में गरियाईये. सब समझदार हैं, समझ जायेंगे.
-अश्लील भाषा का प्रयोग मना है.
-लिंक देना मना है.
-व्याकरण पर ध्यान देना और टिप्पणी में दिलवाना मना है.
-अपना ज्ञान अपने पास रखें, कभी और इस्तेमाल कर लिजियेगा.
-मात्र स्वच्छ हास्य ही इस प्रयोजन का उद्देश्य है.
-आशा है भड़ास तो निकल ही जायेगी बोनस में
तरही मे रचना को पसंद/ नापसंद कर छापना मिस रामप्यारी का काम है जो रचना के कैट स्कैन में पास होगा वो ही छपेगा...
हर छपी रचना के रचनाकार को मेहताना स्वरुप रामप्यारी को एक चाकलेट और ताऊ को एक टिप्पणी देना अनिवार्य है वर्ना चौथे दिन रचना मिटा दी जायेगी, कवि सम्मेलन का आगाज महाकवि शिरोमणी ताऊ महाराज की रचना से होगा.