इसी सप्ताह माननिया लावण्या जी के विषय मे किसी सिरफ़िरे/सिरफ़िरी ने बहुत ही हल्के स्तर की टिपणि की जो वाकई बहुत ही दुखद और निंदनिय है. ऐसी ही बातें यहां का माहोल खराब करती हैं. इस स्तर के आक्षेप असहनिय है. .
ऐसी टीपणियां निजी द्वेष से भी की गई हो सकती हैं. पर स्वस्थ बहस का माहोल खराब करती हैं. और दुर्भावना साफ़ झलकती है. इस विषय मे अभी चिट्ठाचर्चा पर फ़ुरसतिया जी ने एक विस्तृत पालिमिक्स यानि जूतमपैजारियता के बारे लेख लिखा है और आप यकीनन अवश्य पढें.
इसी सप्ताह लवली जी का जन्मदिन था. इसकी जानकारी PD ने बहुत लेट दी. ऐसे खुशी के मौकों की जानकारी समय रहते दी जाना चाहिये, जिससे सभी लोग इन खुशियों में शामिल हो सकें.
खैर लेट ही सही.. लवली जी आपको ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के संपादक मंडल की तरफ़ से जन्मदिन की ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं.
अब आपका और समय नही खाते हुये हम आज का रिजल्ट घोषित करने के लिये आपको बीनू फ़िरंगी के पास लिय चलते हैं.
ताऊ रामपुरिया की तरफ़ से आपको बहुत घणी रामराम
आदर्णीय देवियों और सज्जनों, ताऊ के भाइयो, बहणों, भतीजियों और भतीजो, समस्त संपादक मंडल के सदस्य गणों और आप सबको बीनू फ़िरंगी का सादर प्रणाम.
और मिस रामप्यारी को विशेष रामराम.
ताऊ पहेली राऊंड –२ के तृतिय अंक का रिजल्ट घोषित करते हुये मुझे अपार हर्ष हो रहा है. और मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे ये मौका आज फ़िर मिला. और जब तक ताऊ चाहेगा आगे भी मिलता रहेगा.
मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं बिना किसी ईमान और इमानदारी के रिजल्ट घोषित करुंगा. और आशा है आप मेरे द्वारा तैयार रिजल्ट से संतुष्ट होंगे.
तो आईये अब चलते हैं रिजल्ट की तरफ़ :- हमारी इस पहेली का सही जवाब है रोहतांग दर्रे पर स्थित व्यास कुंड. इस विषय पर विस्तृत जानकारी हमारे कल के अंक मे पत्रिका की विशेष संपादक सु.अल्पना वर्मा दे रही हैं.
सर्वाधिक अंक प्रात किये १०१ -सुश्री सीमा गुप्ता घणी बधाई प्रथम स्थान के लिये. . तालियां..... तालियां..... तालियां..... जोरदार …. तालियां
विशेष बधाई….
|
आज के उप विजेता अंक १०० के साथ बधाई -श्री दिलिप कवठेकर |
आज की तृतिय विजेता अंक ९९ के साथ ...बधाई... -सुश्री पूजा उपाध्याय |
आईये अब अन्य माननिय विजेताओं के क्रम जानते हैं. सभी को हार्दिक बधाई.
|
|
|
|
वरुण जायसवाल अंक ९६ बधाई... |
|
|
|
|
|
|
|
|
रंजन अंक ९१ बधाई... |
|
|
इसके अलावा श्री अनूप शुक्ल, श्री अरविंद मिश्रा, श्री डा. रुपचन्द्र शाश्त्री, श्री योगिन्द्र
मौदगिल, श्री रतन सिंह शेखावत, श्री अजीत बडनेर्कर, महाताऊ संजय बैंगाणी, श्री
दिनेश राय द्विवेदी, श्री कुश, सु. लवली कुमारी, सु रंजना [रंजू भाटिया], श्री
जितेन्द्र, श्री सुशील कुमार छोंक्कर, श्री महेन्द्र मिश्रा जी, श्री अंतर सोहिल,
श्री हे प्रभु ये तेरा पथ, श्री मकरंद, श्री प्रशांत प्रियदर्शी, श्री मुसाफ़िर जाट,
श्री सैयद अकबर, श्री राज भाटिया , श्री नीरज गोस्वामी, श्री सण्डे सिंह,
श्री शाश्त्री जी और श्री भैरव ने हमारा विशेष रुप से उत्साह बढाया. आप सबका
हार्दिक आभार.
अब आईये रामप्यारी की क्लास में:-
|
आप सबको रामप्यारी की नमस्ते. मेरी टीचर ने सही मे अमीर खुसरो की किताब से ही ये पहेली पूछी थी और आपने इतनी कठीन पहेली का जवाब भी दे दिया. मुझे तो ये बातें समझ मे ही नही आती. और सही जवाब है "तलवार" शुभम अंकल, समीर अंकल, वरुण अंकल, सीमा आंटी, दिलिप कवठेकर अंकल, आलोक सिंह अंकल, पंडित डी.के. शर्मा अंकल, आशीष खंडेलवाल अंकल, नितिन व्यास अंकल और हिमांशू अंकल आप सबने रामप्यारी को पिटने से बचाया. आप सबका बहुत धन्यवाद. और बदले मे मैने आप सबके खाते मे तीस तीस नम्बर जमा करवा दिये हैं. अगर किसी अंकल, आंटी या दीदी को लगता हो कि उन्होने जवाब दिया था और रामप्यारी ने नम्बर नही दिये तो मुझे चुपके से मेरे ब्लाग पर बता देना, मैं आपकी कापी दुबारा चेक करवा कर नम्बर जमा करवा दूंगी. पर आप ताऊ को मत बताना. ताऊ आजकल फ़ुरसतिया अंकल के साथ मिलकर कुछ पाकिस्तान पाकिस्तान खेलने मे लगा है. जबरन मुझे डांट पड जायेगी. अच्छा अब अगले शनीवार तक अलविदा. |
अच्छा अब नमस्ते. कल सोमवार को ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे सिर्फ़ रिजल्ट वाला हिस्सा
छोडकर बाकी सब स्तम्भ यथावत प्रकाशित होंगे.
सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता मे हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. इस दुसरे राऊंड की तीसरी पहेली का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया.
संपादक मंडल :-
मुख्य संपादक : ताऊ रामपुरिया
विशेष संपादक : अल्पना वर्मा
संपादक (प्रबंधन) : seema gupta
संपादक (तकनीकी) : आशीष खण्डेलवाल
सहायक संपादक : बीनू फ़िरंगी एवम मिस. रामप्यारी
