ताऊ पहेली न. ८ ये रही !!!
माननिय भाईयों , बहणों, भतीजो और भतीजियों ये नीचे देखिये और पहचानिये ये कौन सी जगह है ? तो जरा फ़टाफ़ट जवाब दिजिये और जीत लिजिये ये पहेली प्रतियोगिता, जिससे हम आपका इंटर्व्यु लेने तुरन्त आपके पास पहुंच सकें.
म्हारै भतीजे आशीष खंडेलवाल ने ताऊ पहेली के हर अंक के प्रथम विजेता को दिया जाने वाला सर्टीफ़िकेट बना दिया है जो कि आप ब्लाग पर जल्दी ही देख पायेंगे.
समस्त प्रथम विजेताओं को जल्द ही ये सर्टीफ़िकेट दे दिये जायेंगे. मेगा फ़ायनल की चमचमाती ट्राफ़ी और सरटीफ़िकेट भी हम जल्द ही प्रदर्शित करेंगे. भतीजे आशीष के मार्गदर्शन मे ये तैयार हो रहे हैं.
(यह कौन सी जगह है)
बिल्कुल सीधी सी पहेली है अबकि बार. सारे नियम कायदे सब पहले की तरह ही हैं. बस आप तो फ़टाफ़ट जवाब देते जाईये. चाहे जितने जवाब दे कोई प्रतिबंध नही है. ध्यान रखिये आपका आखिरी जवाब पिछले जवाब को स्वत: ही केन्सिल कर देगा.
अब से हर शनीवार सूबह ७.०० बजे पहेली का प्रकाशन होगा. सोमवार सूबह ४.४४ बजे इसके रिजल्ट घोषित किये जायेंगें. और पहेली विजेताओं का साक्षात्कार गुरुवार सूबह ४.४४ बजे प्रकाशित किया जायेगा.
मेरिट लिस्ट ब्लाग के दाहिनें तरफ़ रिजल्ट के साथ अपडेट कर दी जायेगी. अगर हिंट की आवश्यकता हुई तो ब्लाग पर अभी जो मधुबाला की डाकटिकट की फ़ोटो लगी है वो फ़ोटो हट्कर दूसरी जो भी लगेगी वो पहेली का हिंट होगी.
| इब खूंटे पै पढो:-
एक बार ताऊ को किसी काम तैं कालेज जाणा पडग्या. ताऊ ने वहां जाकै देख्या कि छोरे और छोरियां आपस मे गले मिलकै बात करै सैं. और सब गप्पे मारण लाग रे सैं. ताऊ को बडा ताज्जुब हुआ. तभी ताऊ ने देखा कि एक छोरे ने पास आकर एक छोरी के कांधे से टक्कर सी मार दी ..और बोल्या - आई एम सारी....और ताऊ ने सोच्या के या छोरी इब इस छोरै नै कुटैगी जरुर. पर ताऊ को घणा ताज्जुब हुआ कि छोरी नै कुछ नही बोल्या - सिर्फ़ न्युं बोली - मैन्शन नाट... ताऊ कै किम्मै समझ म्ह नही आया. ताऊ छोरे छोरियों के ये नजारे देखता रहा.. बस ..टक्कर होती...और छोरा बोलता - आई एम सारी..और छोरी बोलती... मैन्शन नाट.. ताऊ ने पक्के रट लिये..आई एम सारी ... इब ताऊ भी कहां पीछै रहण आला था. जाकै एक सुथरी सी छोरी कै फ़ेट मारदी. छोरी गिर पडी और उसको लग गई. ताऊ ने रटा रटाया... आई एम सारी....बोला. छोरी नीचे से खडी होती हुई बोली - ठहर तन्नै सारी आल्ले नै तो मैं बताऊगी इब..और उसनै अपनी सैंडिल उतार कर ताऊ के मूंह पै बजा मारी. ताऊ घणा चक्कर म्ह पडग्या. इब ताऊ ने पूछा - अरे छोरी.. तन्नै सैण्डल बजा लिये वो तो कोई बात ना..पर न्यु बता कि मेरी... आई एम सारी.... की के स्पेल्लिंग गलत सै? जो तूने ..मैन्शन नाट ..बोलने की बजाये मेरे मूंह पै लीतरे बजा दिये? |