Showing posts with label डा. अरविन्द मिश्रा. Show all posts
Showing posts with label डा. अरविन्द मिश्रा. Show all posts

उल्लू में गुण बहुत हैं सदा राखिये संग

owl on tree कल महालक्ष्मी का पूजन संपन्न हो गया ! कहीं २ ( बंगाल)  इस दिन  काली पूजन भी किया जाता है ! दीपावली पर्व का तीसरा दिन ! और आज ४ था दिन है गोवर्धन पूजा का ! इस बारे में आप सभी पाठक जानते ही हैं ! हम यहाँ आपको एक अलग बात बताना चाहते हैं ! आपने डा.अरविन्द मिश्रा जी के ब्लॉग पर एक उल्लू पोस्ट देखी होगी और हमारी तो पुरी दूकान ही  आज कल उल्लुमय चल रही है ! इसके पीछे क्या कारण है ? वैसे तो उल्लू के मायने आपको अच्छी तरह मालुम हैं ! शायद हर कोई इन दिनों लक्ष्मी जी को प्रशन्न करने में लगा रहता है !  और मुझे नही लगता की कुछ को छोड़कर कोई इसमे सफल होता होगा ! लेकिन उल्लू महाराज भी हमारे कुछ ग्रंथो के हिसाब से सुख,समृद्धि और आरोग्य दायक हैं ! इन दिनों में उल्लू का दिखना भी सौभाग्य सूचक है ! अगर निम्न में से कुछ आपके साथ घटा है तो फल निम्न अनुसार बताये गए हैं ! हमने और मिश्राजी ने आपको इन दिनों  में उल्लू जी की फोटो और याद तो करा ही दी थी ! अब आपको इसका राज समझ आ गया होगा ! वैसे आप हम दोनों को ही उल्लू समझ रहे होंगे ! वैसे डा.  मिश्रा जी ने तो ख़ुद ही कबूल लिया है ! अब निम्न गुण देखते हुए हम भी कह रहे हैं की हम भी उल्लू हैं ! आख़िर तो आप हमारे दर्शन करने आओगे ही !

 

दीपावली के दिनों में उल्लू का दिखना समझ लीजिये आप पर लक्ष्मी की कृपा हो गई ! अगर असल के नही मिले तो आप ब्लागर्स के पास दो ख़ुद घोषित दो उल्लू हैं ही ! फ़िर देर किस बात की ? जल्दी आइये और दर्शन कर लीजिये ! आज और कल का ही दिन इस ५ दिनी पर्व का शेष रह गया है !

 

* रात को १० से १ बजे के बीच घर की मुंडेर पर उल्लू बैठा दिख जाए तो समझो लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं !

 

* कहीं जाते समय आपके बाईं तरफ़ उल्लू दिखे या बोले तो आपकी यात्रा सफल होगी !

 

* यदि सुबह भोर में किसी पेड़ पर , पूर्व दिशा में उल्लू बोले तो सुनने वाले की सब इच्छा पूर्ण होती हैं !

 

* यदि रात्री के प्रथम प्रहर में उल्लू किसी हरे पेड़ पर पूर्व दिशा में  बैठा बोलता सुने तो यह कृषि के लिए अति सुंदर है ! 

 

* यदि उल्लू किसी गर्भवती स्त्री को स्पर्श करता हुआ  उड़ जाए तो उसे श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्ति होती है !

 

* अगर उल्लू किसी के रसोई घर में प्रवेश करले तो समझ लीजिये उस गृह स्वामी को खाद्यान्न की कभी कमी नही होती !

 

* ऐसे ही किसी किसान के खेत में पेड़ की  कोटर में रहने लग जाए तो उसके खेती में खूब अन्न उपजता है !

 

* अगर आपके मकान के आस पास कोई उल्लू घोंसला बना कर रहने लग जाए तो गरीबी आपके पास भी नही फटक सकती !

 

अब आपको इतने फायदे बता दिए ! अब आपका (हम) उल्लुओं के बारे में क्या ख्याल है ?

 

ज्यादा दूर नही जाना हो तो ज़रा आप यहाँ दाहिने तरफ़ बैठे उल्लू महाराज के ही दर्शन करते जाइए ! क्या पता ये ही आपसे प्रशन्न हो जाए ! वैसे ये भी  बड़े सिद्ध उल्लू महाराज हैं ! 

इब राम राम भाईयो !