Showing posts with label taau. Show all posts
Showing posts with label taau. Show all posts

ताऊ टीवी का "पति पीटो रियलीटी शो"

ताऊ डाट इन की एक पोस्ट "ताऊ टीवी का पति पीटो रियलीटी शो" मेट्रो टच के जून 2013 अंक में  प्रकाशित हुई है जिसकी स्केन कापी नीचे दी है. स्केन कापी में छोटे अक्षरों की वजह से दिक्कत हो सकती है अत:  पूरी मूल पोस्ट नीचे दी गई है.


  ताऊ टीवी का "पति पीटो रियलीटी शो"


नमस्कार बहनों और भाईयों! मैं रमलू सियार ताऊ टीवी का चीफ़ रिपोर्टर सुबह 4:44  के ताजा तरीन बुलेटिन में आपका हार्दिक स्वागत करता हूं.

जैसा की आप जानते हैं कि ताऊ टीवी हमेशा ही अपने अनोखे और नये नये कार्यक्रमों के लिये कुख्यात है. ठीक उसी श्रंखला में हम अबकि बार आपके लिये ले आये हैं एक दम अनूठा "पति पीटो रियलिटी शो" तो आईये अब मैं इस खास और गर्मागर्म शो की कुछ जानकारी आपको देता हूं.

इस पति पीटो रियलिटी शो का अनूठा आईडिया हम खास आपके मनोरंजन के लिये लाये हैं. जैसे हमारे पिछले  रियलिटी शो  "पत्नि को पीटकर मजा आ गया  में हमने पत्नि पीटूओं का कांपीटीशन करवाया था अबकि बार ठीक इसका उल्टा थीम है हमारे शो   "पति पीटो रियलिटी शो" का.

ताऊ टीवी के इस पति पीटो रियलिटी शो के मदारी....मेरा मतलब शो के निर्णायक होंगे श्रीमान रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे". जिनकी काबिलियत और इमानदारी  पर किसी को कोई शक नही है और ना आपको होगा.

इस शो की विशेषता है कि इस शो के दो बास होंगे. जी हां दो बास हमने इस लिये रखे हैं जिससे विजेता के निर्णय में कोई गडबड नही हो. वैसे तो रामप्यारे ही सक्षम हैं इस काम के लिये. पर कोई विवाद खडा होता है तो अंतिम निर्णय इन दोनों बास का ही माना जायेगा.

आईये अब आपको मिलवाते हैं इन बास लोगों से...जी हां ये हैं ताऊ बास और काजल बास....आईये स्वागत किजिये इस अनूठे शो "पति पीटो रियलिटी शो"  के कर्ता धर्ता इन दोनों बास लोगों का.

1. ताऊ बास और काजल बास के मध्य हैं नीर क्षीर निर्णायक "रामप्यारे"


पति पीटो रियलीटी शो के नियम

1. इस प्रतियोगिता में सिर्फ़ वही पुरुष हिस्सा ले सकता है जो शादीशुदा हो. तलाक शुदा और विधुर भी चलेगे यानि जो पुरूष एक बार पतित्व को प्राप्त होचुका हो पर कुंआरे लडके इस प्रतियोगिता में हिस्सा नही ले सकते. कृपया प्रमाण पत्र साथ लावें.

2. महिलाओं पर कोई प्रतिबंध नही है. उनका शादीशुदा होना जरूरी नही है.

3. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. जो महिला दो मिनट में 20 लठ्ठ मार सकती हो, कृपया वही आवेदन करे. अगर दो मिनट में इससे ज्यादा लठ्ठ चला सकती हो तो यह अतिरिक्त योग्यता मानी जायेगी. बदलाव के लिये अगर महिला प्रतियोगी चाहे तो लठ्ठ की जगह चार किलो वजन का हथोडा भी पुरुष प्रतियोगी के सर पर मार सकती है.

2. महिला प्रतियोगी पुरुष के सर पर हथोडा मारते हुये


4.  इस प्रतियोगिता में एक पुरुष को एक बार में एक महिला ही पीट सकती है. एक साथ दो महिलाएं नही पीट सकती.

5.  पुरुष प्रतियोगी हाऊस के अंदर महिलाओं को नही पीट सकता. वह सिर्फ़ पिट सकता है. इस खेल में मायनस मार्किंग का रूल लागू रहेगा. जैसे किसी महिला प्रतियोगी ने कितने लठ्ठ मारे और पिटने वाले पुरुष प्रतियोगी ने उसके कितने वार बचा लिये?  शो का अंतिम फ़ैसला इस आधार पर होगा.

6.  महिला प्रतियोगी जब तक चाहे इस प्रतियोगिता में बनी रह सकती है. लेकिन जब तक वो कम से कम एक हजार लठ्ठ विभिन्न पुरूष प्रतियोगियों को नही मार लेती तब तक उसे हाऊस  में ही रहना पडेगा, यानि 1000 लठ्ठ मारे बिना उसे हाऊस से बाहर किसी भी हालत में नही जाने दिया जायेगा. 

7.  पुरुष प्रतियोगी कृपया ध्यान देवें - पुरूष प्रतियोगियों को किसी भी हालत में हाऊस से बाहर निकलने का उपाय नही होगा. अत: सोच समझकर इंट्री लेवें. अगर एक बार हाऊस में घुस गये तो सिर्फ़ बास लोगों की परमिशन से ही बाहर निकल सकते हैं. और बास लोगों को भी सिर्फ़ उसी पुरुष प्रतियोगी को बाहर जाने की इजाजत देने का अधिकार होगा जो प्रतियोगी पिटते पिटते मरणासन्न होकर ताऊ धाम पहुंचने की स्थिति में आ  चुका होगा. ऐसे पुरुष प्रतियोगियों का डाक्टर झटका द्वारा परिक्षण किया जाकर उन्हें प्रतियोगिता में अक्षम घोषित किया जाना जरूरी होगा.

8. "पति पीटो रियलीटी शो" में कदम कदम पर कैमरे लगे होंगे. रसोईघर, बाथरूम, हाल, इत्यादि के अलावा खाने पीने के बर्तनों, नहाने के साबुन, टुथब्रश, पढने की मैगजीन्स, आपके पहनने के कपडों तक में कैमरे लगे होंगे. अत: आप बेईमानी करने  का सोचें भी नही.  इस शर्त का पालन हर प्रतियोगी के  लिये अनिवार्य होगा एवम  सहमति पत्र पर दस्तखत करके देने होंगे.

9. महिला प्रतियोगियों को आठ किलो वजन वाला मेड-इन-जर्मन लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. प्रवेश सिर्फ़ उन्हीं महिलाओं को दिया जायेगा जो एक बार में उक्त लठ्ठ से कम से कम 51 लठ्ठ एक बार में मारने की क्षमता रखती हों.  इस नियम में कोई छूट नही दी जायेगी. इस बारे में   अन्य विशेष  नियमों की जानकारी रोजमर्रा स्तर पर  आपको हाऊस में दी जाती रहेगी.

10. पुरुष और महिला प्रतियोगियों से निवेदन है कि निराशा से बचने के लिये कृपया तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें.

11. इस प्रतियोगिता में भाग लेने की कोई फ़ीस नही है अत: ठगों से बचकर रहें.

12.  बास लोगों को किसी को भी वाईल्ड कार्ड इंट्री देने का अधिकार होगा.

13.  सभी प्रतियोगियों का हाऊस में प्रवेश से पूर्व डाक्टरी परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जायेगा. पुरूष प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. झटका द्वारा किया जायेगा और सभी महिला प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. रामप्यारी करेंगी. डाक्टरी परीक्षण में फ़ेल हुये प्रतियोगियों को किसी भी हालत में शो में भाग नही लेने दिया जायेगा.

14.  दर्शकों के लिये हर एपिसोड में एक सवाल होगा. उस सवाल के सही जवाब देने वालों को ड्रा के जरिये प्रति दिन   एक दर्शक को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का दुर्लभ अवसर दिया जायेगा. डाक्टरी परीक्षण एवम अन्य शर्तें पूरी करना आवश्यक होगा.

और अब खुश खबरी....इस पति पीटो प्रतियोगिता के लिये काहुल कहाजन और मिस. समीरा टेढी ने वाईल्ड कार्ड इंट्री मांगी थी. बास लोगों ने काहुल कहाजन और मिस. समीरा टेढी को वाईल्ड कार्ड इंट्री दे दी है. काहुल कहाजन बहुत जल्दी हाऊस में पहुचने वाले हैं. और मिस. समीरा टेढी हाऊस में पहुंच चुकी हैं.

आईये अब मिस. टेढी के हाऊस में पहुंचने की कुछ झल्कियां ...



हाऊस में पहुंचने पर मिस. टेढी का ताऊ बास, काजल बास और रामप्यारे ने हार फ़ूल पहना कर स्वागत किया और इस पति पीटो रियलिटी शो की चेंपियन बनने कि अग्रिम बधाई भी दी. इसके बाद मिस समीरा टेढी ने हाऊस के जिम में जाकर 15 किलो वजन वाले मेड-इन-जर्मन-लठ्ठ  को लगातर तीन घंटे चलाने का अभ्यास किया. इसके बाद आधा घंटे का विश्राम लेकर 10 किलो वजन वाले हथौडे को लगातार   तीन घंटे चलाकर अभ्यास किया.  इस अभ्यास की रिकार्डिंग की कुछ क्लिप्स आप आज रात 9 बजे ताऊ टीवी पर देख सकेंगे.


4. मिस. समीरा टेढी तैयार हैं काहुल कहाजन का स्वागत करने के लिये.


इसके बाद मिस. समीरा टेढी को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के संवाद दाताओं से मिलवाया गया. और मिस. टेढी भी आज पूरे मूड में थी. उन्होने किसी को भी निराश नही किया. सभी संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये. लेकिन एक पत्रकार द्वारा ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि मिस समीरा टेढी का दिमाग सिरे से ही उखड गया.

अब सवाल ये उठता है कि ....

1. वो सवाल क्या था? जिससे मिस टेढी का दिमाग उखड गया?

2. वो सवाल पूछने वाला पत्रकार कौन था? या पत्रकार के रूप में वो कोई खुन्नस खाया हुआ ब्लागर था?

3. क्या मिस टेढी ने उस सवाल का जवाब दिया?

4. क्या उस पत्रकार ने वो सवाल जानबूझकर पूछा था? या किसी के इशारे पर ये साजिश रची गई थी?

5. क्या उस पत्रकार को मिस टेढी के हाथों लठ्ठ खाने पडे? या बच गया?

ऐसे अनेकों सवाल खडे हो गये हैं. तो बहनों और भाईयो.....इन सब सवालों का जवाब हम आपको देंगे अगले एपिसोड में... इंतजार करते रहिये.....


पत्रकार वार्ता के बाद मिस समीरा टेढी ने सीधे हाऊस में जाकर आराम फ़रमाया. शाम को चाय पीने के बाद मिस टेढी मूड फ़्रेश करने के लिये "पति पीटो रियलिटी शो" के शानदार बगीचे में सैर करने को निकल पडी.

5. पत्रकार वार्ता के बाद पति पीटो रियलिटी शो के बगीचे में सैर करती हुई मिस टेढी

चूंकी हाऊस में आज पहले दिन मिस समीरा टेढी अकेली ही पहुंची हैं सो आठ बजे रात के भोजन के बाद वो सोने चली गई. रात को क्या कुछ हुआ? ये पति पीटो रियलिटी शो के कैमरों में रिकार्ड हो चुका है जो हम आपको अगले एपिसोड में दिखायेंगे कि रात 12 बजे से सुबह 3  बजे के बीच मिस समीरा टेढी ने क्या क्या  गुल खिलाये? कौन आया था रात 2 बजे उनसे मिलने? यह सब देख कर आप चौंक जायेंगे.....  इंतजार करते रहिये.......हम यूं जायेंगे....और कब आयेंगे?....इसका अंदाजा लगाते रहिये......


आज का सवाल

ऊपर चित्र नं 2 में महिला एक पुरुष के सर पर हथोडा मार रही है.

बताईये कि वो पुरूष कौन है?

सही नाम बताने वाले को पति पीटो रियलिटी शो में वाईल्ड कार्ड इंट्री दी जायेगी.

"तनु वेड्स मनु" बनाम "मेरे ब्रदर की दुल्हन" और ताऊ

पिछले अंक में आपने पढा था जब ताऊ महाराज धॄतराष्ट्र और पितामह के बीच बाते हो रही थी तभी युवराज दुर्योधन ने उनके परम प्रिय सखा कर्ण के साथ राज दरबार में प्रवेश किया था और यह उदघोष किया था कि अब मेरे हाथ में गदा नही बल्कि की-बोर्ड और हाईस्पीड नेट कनेक्शन है और प्राक्सी सर्वर भी.......

युवराज दुर्योधन, अंगराज कर्ण, ताऊ महाराज धॄतराष्ट्र, पितामह और मिस समीरा टेढी


युवराज दुर्योधन की बातों से महाराज अति चिंतित हो गये और बडे खिन्न मन से मिस समीरा टेढी की तरफ़ देखते हुये आज का दरबार बर्खास्त करने के लिये इशारा किया.

आज के राज दरबार की बर्खास्तगी की बात सुनकर युवराज दुर्योधन ने प्रसन्न हो कर कहा - तातश्री, आपको मैं काफ़ी समय से परेशानी में देख रहा हूं. पहले तो तोतलों द्वारा रोकपाल बिल के चक्कर में आपकी नींद और खाना पीना हराम हो रहा था, अब ये पितामह ने आपके लिये नई मुसीबत खडी करके रखदी. ऐसे में आपको थोडा मनोरंजन का ख्याल रखना चाहिये जिससे आपका दिमाग शांत बना रहे. एक बडी अच्छी फ़िल्म आई है और उसके पास भी आये हुये हैं, चलिये आपको वही फ़िल्म दिखा लाता हूं. आप चाहे तो समीरा आंटी को भी लिये चलिये. और पितामह चाहें तो उनको भी ले चलिये.

पितामह का मूड तो युवराज दुर्योधन की शक्ल देखते ही खराब हो जाता था, क्योंकि हाई स्पीड नेट कनेक्शन और प्राक्सी सर्वर के सहारे दुर्योधन ने पितामह की ऐसी तैसी कर रखी थी, बेचारे पितामह अपना ब्लाग बोरिया कितनी बार इधर उधर घसीटते फ़िरते थे उसके मारे. सो पितामह ने तो बहाना बना कर मना कर दिया कि आज वो सब ब्लागर्स को जय हो, बहुत अच्छे, खुश रहो, अरे ये तो हमारी फ़ला पोस्ट मे था...जैसी टिप्पणियां करते हुये अपनी चुनिंदा पोस्टों के लिंक छोडने का काम करेंगे. मिस समीरा टेढी ने अपनी नये कार्य कि जिम्मेदारियों को निभाने के लिये समयाभाव का कहकर मना कर दिया.

मिस समीरा टेढी और पितामह की बात सुनने के बाद ताऊ महाराज धॄतराष्ट्र बोले - वत्स, दुर्योधन तुम्हारी बात हमे बडी रूचिकर लग रही है. अब समीरा जी भी साथ चलेंगी तो पीछे से हस्तिनापुर की देखभाल कौन करेगा? आजकल तोतलों का भरोसा नही कि तीन घंटे की हमारी अनुपस्थिति में भी क्या गुल खिला डाले? और पितामह तो हमारे साथ जायेंगे नही, उनको अपनी टिप्पणीबाजी में ही आनंद आता है सो उन्हें भी टिप्पणियों द्वारा पंगे बाजी का शौक पूरा करने दो.

और हां फ़िल्म कोई अच्छी सी होनी चाहिये जैसी तुमने पिछली बार दिखाई थी. वो क्या नाम था उसका...हां याद आया "तनु वेड्स मनु" बस वैसी ही फ़िल्म हो तो निकल चलते हैं.

युवराज दुर्योधन बोले - तातश्री, "मेरे ब्रदर की दुल्हन" बिल्कुल "तनु वेड्स मनु" जैसी ही है..बल्कि स्टारकास्ट और बैनर भी बहुत बडा है. आप चलिये आपका दिमाग फ़्रेश हो जायेगा.

ताऊ महाराज धृतराष्ट्र बोले - अरे वाह वत्स दुर्योधन, तुम हमारा कितना ख्याल रखते हो? यानि आज फ़िर से कनपुरिया डांस देखने का मौका मिलेगा? और एक बात हमारे दिमाग में आ रही हैं कि हम भी इस फ़िल्म की समीक्षा लिख कर एक पोस्ट निकाल लेंगे, अब कोई अरविंद मिश्रजी का ही ठेका थोडे ही है कि फ़िल्म देखी और समीक्षा के नाम पर एक पोस्ट निकाल ली?

युवराज दुर्योधन और अंगराज कर्ण अपने साथ ताऊ महाराज धृतराष्ट्र को लेकर मल्टीपलेक्स में पहुंच गये. अब ज्यों ज्यों फ़िल्म आगे बढती गयी वैसे वैसे ताऊ महाराज धृतराष्ट्र का दिमाग आऊट आफ़ कंट्रोल होने लग गया. उन्होनें फ़िल्म बीच में छोडकर ही राजमहल लौटने का फ़ैसला किया परंतु युवराज और कर्ण...बस थोडी देर और तातश्री...थोडी देर और तात श्री...कहते हुये पूरी फ़िल्म ताऊ महाराज धृतराष्ट्र को दिखा ही डाली.

अब पूरी फ़िल्म देखने के बाद ताऊ महाराज धृतराष्ट्र ने युवराज दुर्योधन को डांटते हुये - वत्स तुमको द्वापर में भी अक्ल इस्तेमाल करने की आदत नही थी और अब इस ब्लागयुग में भी नही है. और अंगराज कर्ण तुम भी सिर्फ़ धनुष (की बोर्ड) उठाने के अलावा दुनियादारी की समझ नही रखते. तीन घंटे खराब करवा डाले.

ताऊ महाराज धृतराष्ट्र की डांट सुनकर युवराज तमकते हुये बोले - तात श्री, इसमे हमारा क्या कसूर? देश के एक बहुत बडे अखबार में हमने समीक्षा पढी थी कि "मेरे ब्रदर की दुल्हन" इतनी बडी और शानदार फ़िल्म है कि तनु वेड्स मनु को भी काफ़ी पीछे छोड देगी.

इस बात को सुनकर ताऊ महाराज धृतराष्ट्र और भी क्रोधित होते हुये बोले - युवराज दुर्योधन, जरा अखबार की मजबूरी समझा करो, क्या पता वो खुद ही इस फ़िल्म के नफ़े नुक्सान में पार्टनर हो? जरा अक्ल लगाया करो वत्स. अब तुम्हें हस्तिनापुर की सत्ता संभालनी है. हम कब तक बैठे रहेंगे? अरे हम जिस तरह बहरे होकर भी सुन लेते हैं और अंधे होकर भी देख लेते हैं? उसी तरह का गुण प्राप्त करो वत्स, तभी इस हस्तिनापुर राज्य की बागडोर संभाल पावोगे. जरा अच्छे और बुरे में भेद करना सीखो. सिर्फ़ बैनर का और स्टार कास्ट का नाम बडा होने से ही फ़िल्म अच्छी नही हो जाती वत्स.

अब अंगराज कर्ण बोले - महाराज श्री, आपकी बात सही है. द्वापर से लेकर इस ब्लागयुग में अकेले सिर्फ़ आप ही हैं जो अंधे होते हुये भी पूरी बारीकी से फ़िल्म देख सकते हैं और बहरे होते हुये भी पूरी तरह से संगीत को बारीकी से सुन सकते हैं. महाराज आपको इन दोनों फ़िल्मों में क्या अच्छा बुरा लगा? जरा वह भी बताने की कॄपा करें.

तनु वेड्स मनु का कनपुरिया डांस, देखते ही तबियत बाग बाग हो जायेगी!


ताऊ महाराज धृतराष्ट्र बोले - वाह अंगराज कर्ण वाह, यह आपने बहुत बढिया सवाल किया है. तनु वेड्स मनु में पटकथा इतनी चुस्त और सादगी लिये हुये है कि फ़िल्म देखते हुये हम पूरी तरह से उसमे खो गये. एक एक फ़्रेम कसा हुआ लगता है. और पूरा संगीत इतना लाजवाब है कि इन कई वर्षों में ऐसा गीत संगीत फ़िल्मों में देखने सुनने को नही मिला. इसका संगीत सुनते हुये एक दूसरी ही दुनियां में पहूंच जाते हैं खासकर रंगरेज मेरे...वाले गीत मे... और कंगना राणाऊत की पहली बार कोई फ़िल्म देखी और हम तो उसकी अदाकारी के कायल होगये... यानि तनुजा त्रिवेदी के रोल में तो वो लाजवाब रही... उस के द्वारा किया हुआ कनपुरिया डांस तो कमाल का था. हमारे राजमहल की नर्तकी भी ऐसा डांस नही कर सकती. इसीलिये यह फ़िल्म हमने कई बार देखी.

युवराज ने पूछा - तातश्री, और क्या विशेषता रही इस फ़िल्म की?

ताऊ महाराज धृतराष्ट्र - वत्स, इस फ़िल्म में हमें जिम्मी शेरगिल की एक्टिंग बहुते लाजवाब लगी और उसी की जुबानी एक और बात का पता चला कि शादी का जोडा तो लखनऊ से ही खरीदना चाहिये, कानपुर में तो सिर्फ़ चमडा ही मिलता है. बस पूरी फ़िल्म लाजवाब है.

कर्ण बोला - महाराज श्री आपको "मेरे ब्रदर की दुल्हन" में क्या खास बात लगी?

"मेरे ब्रदर की दुल्हन" भव्य सेट्स के साथ बोरियत


ताऊ महाराज धृतराष्ट्र - अंगराज, यह सारी फ़िल्म हर मामले में बकवास है. इस पूरी फ़िल्म में तनु वेड्स मनु की भौंडी नकल मारने की कोशीश की गई है, लचर संगीत, भव्य सेट्स और सारे तामझाम के बावजूद भी यह बकवास है. इतने बडे बैनर को इस तरह की नकल करने की क्या जरूरत आ पडी? शायद इस बैनर की अब तक की सबसे बकवास फ़िल्म है. नकल मारने में भी अक्ल नही लगाई गई है.

हां इस फ़िल्म में एक रेपिड फ़ायर विडियो कांफ़्रेंसिंग का सीन है जो कटरीना कैफ़ उसके होने वाले दुल्हे से पूछती है. वैसे तो अभी तक देखने सुनने में नही आया पर अगर भविष्य में ऐसा हुआ कि कोई लडकी ब्लागर किसी लडके ब्लागर से इस तरह के रेपिड फ़ायर के सवाल शादी के पहले करे तो वो कुछ यों होंगे.

लडकी ब्लागर : बेनामी टिप्पणी या नाम सहित?

लडका ब्लागर : बेनामी टिप्पणी.

लडकी ब्लागर : मौज लेना या पोस्ट निकालना

लडका ब्लागर : दोनों.

लडकी ब्लागर : टांग खिंचाई या तथ्यात्मक?

लडका ब्लागर : खांटी टांग खिंचाई.

लडकी ब्लागर : गुटबाजी/मठाधीषी या निष्पक्ष?

लडका ब्लागर : गुटबाजी/मठाधीषी

लडकी ब्लागर : ज्यादा टिप्पणियां महिला ब्लागर की पोस्ट पर या पुरूष ब्लागर की पोस्ट पर?

लडका ब्लागर : डार्लिंग अब बस भी करो, तुम जानती तो हो....फ़िर सब कुछ साफ़ साफ़ ही क्यूं पूछ रही हो?

लडकी ब्लागर : ओह डार्लिंग...आई लव यू...चलो हम शादी कर ही लेते है....इतने विचारों का साम्य आखिर और कहां मिलेगा?

तीन तीन खुशखबरियां.... ताऊ टीवी का स्पेशल बुलेटिन

ताऊ टीवी के इस विशेष बुलेटिन में मैं कल्लू मदारी आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. इस विशेष बुलेटिन में मेरे साथ साथ ताऊ और ताई भी बधाई देने के लिये विशेष रूप से मौजूद हैं.

आप सोच रहे होंगे कि ये ताऊ के साथ आज बिना लठ्ठ लिये ताई कहां से आगई? तो दोस्तो आज मौका ही ऐसा है कि मजबूरी में ताई को लठ्ठ छोडकर आना ही पडा क्योंकि आज आपको एक नही तीन तीन खुशखबरीयां जो देनी हैं. तो तैयार हो जाईये सुनने के लिये और अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिजियेगा.

खुशखबरी नंबर - १ - आज दिनांक २५ अगस्त को श्री समीरलाल "समीर यानि उडनतश्तरी की शादी हुई थी...बधाई!! बधाई!!! और ढेर सारी बधाईयां!!!

खुशखबरी नंबर - २ - आज ही के दिन यानि २५ अगस्त को ही कुमारी साधना सिन्हा की शादी भी हुई थी.बधाई!! बधाई!!! और ढेर सारी बधाईयां!!!

खुशखबरी नंबर - ३ - आज श्रीमती साधना और श्री समीरलाल "समीर" की वैवाहिक वर्षगांठ हैं. बधाईयां!!!


ताऊ परिवार की तरफ़ से हार्दिक बधाईयां और शुभकामनाएं.


तो ये थी आज की तीन तीन खुशखबरियां.....और अगली जोरदार खुशखबरी हम आपको देते हैं ब्रेक के बाद....और आप कहीं मत जाईयेगा....हम अभी गये और अगली खुशखबरी लेके जल्दी ही लौटेंते हैं........

ताऊ टीवी का "पति पीटो रियलिटी शो"

नमस्कार बहनों और भाईयों! मैं रमलू सियार ताऊ टीवी का चीफ़ रिपोर्टर सुबह ४:४४ के ताजा तरीन बुलेटिन में आपका हार्दिक स्वागत करता हूं.

जैसा की आप जानते हैं कि ताऊ टीवी हमेशा ही अपने अनोखे और नये नये कार्यक्रमों के लिये कुख्यात है. ठीक उसी श्रंखला में हम अबकि बार आपके लिये ले आये हैं एक दम अनूठा "पति पीटो रियलिटी शो" तो आईये अब मैं इस खास और गर्मागर्म शो की कुछ जानकारी आपको देता हूं.

इस पति पीटो रियलिटी शो का अनूठा आईडिया हम खास आपके मनोरंजन के लिये लाये हैं. जैसे पत्नि को पीटकर मजा आ गया (रियलिटी शो) में आपको मजा आया था वैसा ही मजा "पति पीटो रियलिटी शो" में आयेगा.

ताऊ टीवी के इस पति पीटो रियलिटी शो के मदारी....मेरा मतलब शो के निर्णायक होंगे श्रीमान रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे". जिनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नही है और ना आपको होगा.

इस शो की विशेषता है कि इस शो के दो बास होंगे. जी हां दो बास हमने इस लिये रखे हैं जिससे विजेता के निर्णय में कोई गडबड नही हो. वैसे तो रामप्यारे ही सक्षम हैं इस काम के लिये. पर कोई विवाद खडा होता है तो अंतिम निर्णय इन दोनों बास का ही माना जायेगा.

आईये अब आपको मिलवाते हैं इन बास लोगों से...जी हां ये हैं ताऊ बास और काजल बास....आईये स्वागत किजिये इस अनूठे शो पति पीटो रियलिटी शो के कर्ता धर्ता इन दोनों बास लोगों का.

1. ताऊ बास और काजल बास के मध्य हैं नीर क्षीर निर्णायक "रामप्यारे"


पति पीटो रियलीटी शो के नियम

१. इस प्रतियोगिता में सिर्फ़ वही पुरुष हिस्सा ले सकता है जो शादीशुदा हो. तलाक शुदा और विधुर भी चलेगे यानि जो पुरूष एक बार पतित्व को प्राप्त होचुका हो पर कुंआरे लडके इस प्रतियोगिता में हिस्सा नही ले सकते. कृपया प्रमाण पत्र साथ लावें.

२. महिलाओं पर कोई प्रतिबंध नही है. उनका शादीशुदा होना जरूरी नही है.

३. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. जो महिला दो मिनट में २० लठ्ठ मार सकती हो, कृपया वही आवेदन करे. अगर दो मिनट में इससे ज्यादा लठ्ठ चला सकती हो तो यह अतिरिक्त योग्यता मानी जायेगी. बदलाव के लिये अगर महिला प्रतियोगी चाहे तो लठ्ठ की जगह चार किलो वजन का हथोडा भी पुरुष प्रतियोगी के सर पर मार सकती है.

2. महिला प्रतियोगी पुरुष के सर पर हथोडा मारते हुये


४. इस प्रतियोगिता में एक पुरुष को एक बार में एक महिला ही पीट सकती है. एक साथ दो महिलाएं नही पीट सकती.

५. पुरुष प्रतियोगी हाऊस के अंदर महिलाओं को नही पीट सकता. वह सिर्फ़ पिट सकता है. इस खेल में मायनस मार्किंग का रूल लागू रहेगा. जैसे किसी महिला प्रतियोगी ने कितने लठ्ठ मारे और पिटने वाले पुरुष प्रतियोगी ने उसके कितने वार बचा लिये. शो का अंतिम फ़ैसला इस आधार पर होगा.

६. महिला प्रतियोगी जब तक चाहे इस प्रतियोगिता में बनी रह सकती है. लेकिन जब तक वो कम से कम एक हजार लठ्ठ विभिन्न पुरूष प्रतियोगियों को नही मार लेती तब तक उसे हाऊस में ही रहना पडेगा.

७. पुरुष प्रतियोगी कृपया ध्यान देवें - पुरूष प्रतियोगियों को किसी भी हालत में हाऊस से बाहर निकलने का उपाय नही होगा. अत: सोच समझकर इंट्री लेवें. अगर एक बार हाऊस में घुस गये तो सिर्फ़ बास लोगों की परमिशन से ही बाहर निकल सकते हैं. और बास लोगों को भी सिर्फ़ उसी पुरुष प्रतियोगी को बाहर जाने की इजाजत देने का अधिकार होगा जो प्रतियोगी पिटते पिटते मरणासन्न हो चुका होगा. ऐसे पुरुष प्रतियोगियों का डाक्टर झटका द्वारा परिक्षण किया जाकर उन्हें प्रतियोगिता में अक्षम घोषित किया जाना जरूरी होगा.

८. पति पीटो रियलीटी शो में कदम कदम पर कैमरे लगे होंगे. रसोईघर, बाथरूम, हाल, इत्यादि के अलावा खाने पीने के बर्तनों, नहाने के साबुन, टुथब्रश, पढने की मैगजीन्स, आपके पहनने के कपडों तक में कैमरे लगे होंगे. अत: आप बेईमानी का सोचें भी नही. इसके लिये सहमति पत्र पर दस्तखत करके भेजे.

९. महिला प्रतियोगियों को आठ किलो वजन वाला मेड-इन-जर्मन लठ्ठ चलाने का अभ्यासी होना जरूरी है. अन्य नियम आपको समय समय पर बता दिये जायेंगे.

१०. पुरुष और महिला प्रतियोगियों से निवेदन है कि निराशा से बचने के लिये कृपया तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें.

११. इस प्रतियोगिता में भाग लेने की कोई फ़ीस नही है अत: ठगों से बचकर रहें.

१२. बास लोगों को किसी को भी वाईल्ड कार्ड इंट्री देने का अधिकार होगा.

१३. सभी प्रतियोगियों का हाऊस में प्रवेश से पूर्व डाक्टरी परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जायेगा. पुरूष प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. झटका द्वारा किया जायेगा और सभी महिला प्रतियोगियों का परीक्षण डाँ. रामप्यारी करेंगी. डाक्टरी परीक्षण में फ़ेल हुये प्रतियोगियों को किसी भी हालत में शो में भाग नही लेने दिया जायेगा.

१४. दर्शकों के लिये हर एपिसोड में एक सवाल होगा. उस सवाल के सही जवाब देने वालों को ड्रा के जरिये रोज एक दर्शक को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का दुर्लभ अवसर दिया जायेगा. डाक्टरी परीक्षण एवम अन्य शर्तें पूरी करना आवश्यक होगा.

और अब खुश खबरी....इस पति पीटो प्रतियोगिता के लिये काहुल कहाजन और मिस. समीरा टेढी ने वाईल्ड कार्ड इंट्री मांगी थी. बास लोगों ने काहुल कहाजन और मिस. समीरा टेढी को वाईल्ड कार्ड इंट्री दे दी है. काहुल कहाजन बहुत जल्दी हाऊस में पहुचने वाले हैं. और मिस. समीरा टेढी हाऊस में पहुंच चुकी हैं.

आईये अब मिस. टेढी के हाऊस में पहुंचने की कुछ झल्कियां ...

3. मिस समीरा टेढी "पति पीटो रियलिटी शो" में प्रवेश करते हुये


हाऊस में पहुंचने पर मिस. टेढी का ताऊ बास, काजल बास और रामप्यारे ने हार फ़ूल पहना कर स्वागत किया और इस पति पीटो रियलिटी शो की चेंपियन बनने कि अग्रिम बधाई भी दी. इसके बाद मिस समीरा टेढी ने हाऊस के जिम में जाकर लठ्ठ चलाने का अभ्यास किया.

4. मिस. समीरा टेढी तैयार हैं काहुल कहाजन का स्वागत करने के लिये.


इसके बाद मिस. समीरा टेढी को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के संवाद दाताओं से मिलवाया गया. और मिस. टेढी भी आज पूरे मूड में थी. उन्होने किसी को भी निराश नही किया. सभी संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये. लेकिन एक पत्रकार द्वारा ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि मिस समीरा टेढी का दिमाग सिरे से ही उखड गया.

अब सवाल ये उठता है कि ....

१. वो सवाल क्या था? जिससे मिस टेढी का दिमाग उखड गया?

२.वो सवाल पूछने वाला पत्रकार कौन था? या पत्रकार के रूप में वो कोई खुन्नस खाया हुआ ब्लागर था?

३. क्या मिस टेढी ने उस सवाल का जवाब दिया?

४. क्या उस पत्रकार ने वो सवाल जानबूझकर पूछा था? या किसी के इशारे पर ये साजिश रची गई थी?

५. क्या उस पत्रकार को मिस टेढी के हाथों लठ्ठ खाने पडे? या बच गया?

ऐसे अनेकों सवाल खडे हो गये हैं. तो बहनों और भाईयो.....इन सब सवालों का जवाब हम आपको देंगे अगले एपिसोड में... इंतजार करते रहिये.....


पत्रकार वार्ता के बाद मिस समीरा टेढी ने सीधे हाऊस में जाकर आराम फ़रमाया. शाम को चाय पीने के बाद मिस टेढी मूड फ़्रेश करने के लिये "पति पीटो रियलिटी शो" के शानदार बगीचे में सैर करने को निकल पडी.

5. पत्रकार वार्ता के बाद पति पीटो रियलिटी शो के बगीचे में सैर करती हुई मिस टेढी


चूंकी हाऊस में आज पहले दिन मिस समीरा टेढी अकेली ही पहुंची हैं सो आठ बजे रात के भोजन के बाद वो सोने चली गई. रात को क्या कुछ हुआ? ये पति पीटो रियलिटी शो के कैमरों में रिकार्ड हो चुका है जो हम आपको अगले एपिसोड में दिखायेंगे कि रात १२ बजे से सुबह तीन बजे के बीच मिस समीरा टेढी ने क्या गुल खिलाये? इंतजार करते रहिये.......हम यूं जायेंगे....और कब आयेंगे?....इसका अंदाजा लगाते रहिये......


आज का सवाल

ऊपर चित्र नं 2 में महिला एक पुरुष के सर पर हथोडा मार रही है.

बताईये कि वो पुरूष कौन है?

सही नाम बताने वाले को पति पीटो रियलिटी शो में वाईल्ड कार्ड इंट्री दी जायेगी.