रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद सिर्फ़ हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों द्वारा दिये गये जवाबों का गंभीर या वास्तविक अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें ! यानि सिर्फ़ और सिर्फ़ मनोरंजन.........ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.
रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप(गीत) , अरविंद मिश्र , वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेय, वाणी शर्मा, विजय सप्पाति , रमाकांत सिंह , डा.शौर्य मलिक , अंजू (अनु) चौधरी , अनुराग शर्मा व दिगम्बर नासवा के साथ. ....... रामप्यारी को आज सुबह सुबह ही मिल गई वसुंधरा पाण्डेय.. जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब बिना ब्रेक देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे की वसुंधरा पाण्डेय से दो और दो पांच.....
(कैमरामैन - रामप्यारे)
सवाल ताऊ के जवाब वसुंधरा पाण्डेय के यानि 2 + 2 =5
अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.
जवाब : जो रूह तक जाये...''रूहफ़्जा''
रामप्यारी - गांव या शहर?
जवाब : दोनों... दोनों में सबसे ज्यादे गाँव !
रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : चाहती तो कुछ भी नहीं... 'नींद ''मेरी कमजोरी है ... पर मज़बूरी है रखना...तो ...मोबाईल !
रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : स्प्लिट एसी
रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लैप टॉप..
रामप्यारी – ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : दोनों
रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमेली?
जवाब : स्नेह प्यार से रहें तो ज्वाईंट ,वरना.. न्यूक्लियर !
रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की... हरी हो तो क्या कहने...
रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : दोनों...मौसम के हिसाब से !
रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : पसंद कुछ भी नही ... पर उम्र ने दस्तक दी है तो चश्मा ही लुंगी !
रामप्यारी - नौकरी या हाऊस वाईफ़?
जवाब : पसंद दोनों है..पर हाउस वाईफ की बात ही निराली है !
रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : प्यार जब हो जाए... प्यार हर उम्र का बसंत है !
रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : ताऊ जी की बकबक ....रामप्यारी सी चकचक तो मैं भी कर रही हूँ ... :)
रामप्यारी - धन्यवाद वसुंधरा आंटी, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे के हवाले करती हूं....
वसुंधरा पाण्डेय - ठीक है रामप्यारी, चल अब रामप्यारे से भी निपटते हैं....
हां या ना राऊंड विद रामप्यारे
रामप्यारे - नमस्कार वसुंधरा जी, कैसी हैं आप?
वसुंधरा पाण्डेय - मैं तो ठीक हूं रामप्यारे......तुम कैसे हो?
रामप्यारे - मैं ठीक हूं....अब सवाल शुरू करते हैं
वसुंधरा पाण्डेय - ठीक है करो सवाल...
सवाल - सपने में कोई हीरो दिखा?
जवाब - हाँ...शक्तिमान !
सवाल - कभी भूत से सामना हुआ?
जवाब - हुआ..पर मुझे देख कर भाग गया !
सवाल - प्यार से पति को क्या कह कर बुलाती है ?
जवाब – ऐ जी !
सवाल - पति से सबसे अधिक झगडा कब हुआ?
जवाब –एक हाथ से ताली थोड़ी बजती है...वो बोलते ही नही
सवाल - शीशे के सामने अपने से क्या सवाल करती हैं?
जवाब – क्या मैं सबकी अपेक्षाओं पर खरी उतर पाती हूँ..?
सवाल - राह चलते कभी किसी शोहदे ने बदतमीजी की?
जवाब -हाँ ...जब बीए फ़स्ट इयर की छात्रा थी ,एन एस एस के तहत सामने इंटर कालेज बॉय लोगों का था उसी में पौध रोपण कार्यक्रम चल रहा था ,पौधा लगाते समय किसी लड़के ने फिकरी कसा था...पौधा तुम सब लगा रही हो तो पानी कौन देगा ,,, मेरा जबाब था...भईया आप लोग किस लिए हो...
सवाल - सपने में कभी भगवान दिखे?
जवाब – हर पल साथ रहते हैं सपनो में क्यूँ आयेंगे... :)
सवाल - क्या किसी शोप ओपेरा (टीवी सीरियलों) की नियमित दर्शक हैं?
जवाब - टीवी देखे दो -दो ,चार-चार महीना बीत जाता है...
सवाल - कोई ऐसी घटना जिसका आपको आज भी दर्द हो?
जवाब – हाँ..बहुत दर्द है...अपने से छोटे भाई का अंतिम दर्शन नही कर पायी... जिसके साथ हमें बुखार होता था...जिसके साथ साथ चेचक निकलती थी या कोई भी बिमारी एक को हो तो दुसरे को भी हो जाती थी......
सवाल - घर में सुरक्षा के लिये बेलन को उपयोगी मानती हैं?
जवाब –:) घरवाले बता सकेंगे...
सवाल - साक्षात भगवान आकर आपसे कोई एक वरदान मांगने को पूछें तो क्या मांगेगी?
जवाब – विश्व का कल्याण हो...
सवाल - प्याज के बारे में क्या कहेंगी?
जवाब - नाम से ही आंसू आ गये....शायद सासू माँ बहुत मानती हैं मुझे :)
सवाल - घडी की टिक टिक?
जवाब - अजीब है ये...ना खुद टिकती है और ना ही किसी को टिकने देती है.
सवाल : पसंदीदा खाना?
जवाब - ठेठ मेरी भाषा में ....अरहर (तुअर) की दाल भात और आलू प्याज की भुजिया ,भिन्डी की भुजिया रोटी, आहा हा हा ...जितना भी खाती हूँ मन कभी नही भरता... :)
सवाल : मीठे में क्या पसंद है?
जवाब - 'गुलाब जामुन ' इसी लिए तो बहुत मीठा बोलती हूँ :)
सवाल : किसी का झगडा हो जाये तो आग में घी डालेंगी या पानी?
जवाब - ...पानी ....भई एक हजार लीटर की टंकी भरके रखती हूँ...अपन की आदत है बस ...प्यार दो ..प्यार दो...बदले में प्यार मिले ना मिले...
सवाल : ब्लागिंग को कितना समय देती हैं?
जवाब - जब भी आती हूँ नेट पर ब्लॉग खुलता ही खुलता है...समझ आये या ना आये :)
सवाल : एक्सरसाईज नियमित करती हैं या नही?
जवाब - हे भगवान् आप कैसा प्रश्न ले बैठे......एक्सरसाईज करुँगी तो मोटी कैसे हो पाऊँगी :)
सवाल : पसंदीदा परफ़्य़ूम?
जवाब - वैसे तो मैं खुद ही महकती रहती हूँ... :) पर घरवाले गिफ्ट दे देते हैं तो 'D&G'
सवाल : आपके घर में चोर घुस आया तो क्या करेंगी? चुपचाप चाबी सौंप देंगी या बेलन उठायेंगी?
जवाब -राम -राम ...मरना किसे मंजूर...तेरह सालों से मौत मुझपर हॉबी है और मैं उसे मात दे रही हूँ...
भईया चोर राम ये चाभी ले और जितना मन हो सब सामान उठा ले जा...पर जान ना ले ...
अगली बार हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.
.png)
.jpg)
