Showing posts with label paheli-30. Show all posts
Showing posts with label paheli-30. Show all posts

ताऊ पहेली - 30

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम.

ताऊ पहेली अंक 30 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. यहां बार बार नियमों का उल्लेख ना करते हुये हम अब सीधे पहेली की तरफ़ चलते हैं. जो प्रतिभागी नये हैं वे यह पोस्ट पढ कर नियमों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. क्ल्यु हमेशा की तरह रामप्यारी के ब्लाग से मिलेंगे. रामप्यारी के ब्लाग पर पहला क्ल्यु 11:30 बजे और दुसरा 2:30 बजे मिलेगा. रामप्यारी का जवाब अलग टिपणी में देवें. तो आईये अब आज की पहेली की तरफ़ चलते हैं.
अब रामप्यारी का विशेष बोनस सवाल : - ३० अंक के लिये



हाय आंटीज, अंकल्स एंड दीदी लोग.. वैरी सवीट एंड समाईली गुड मोर्निंग फ़्रोम मिस रामप्यारी…

मुझे कल समीर अंकल ने फ़ोन करके कहा कि रामप्यारी तू अब जल्दी से कनाडा चली आ यहां स्कूलों मे तुझ जैसी ब्रिलियंट मैथ्स टिचर्स की बहुत जरुरत है. और यहां तुझसे ईंटर्व्यु मे यह सवाल पूछा जा सकता है सो तू इसको हल करके लाना. अब मुझे तो कुछ पल्ले ही नही पड रहा है. जरा आप ही मदद कर दिजिये.

लिजिये सवाल ध्यान से सुनिये:

समीर अंकल ने कहा - रामप्यारी आज तू दो ब्लाग पर टिपणी करके आ. और उनको बोल कि वो सब लोग भी आगे जाकर दो दो ब्लाग पर टिपणी करें.

तो रामप्यारी अब तू ये बता कि इस तरह जब तीसवां चक्र पूरा हो चुकेगा तो कुल कितनी टिपणी हो चुकी होगी? लो बताओ अब मुझे तो कुछ समझ ही नही आरहा है. सब उपर से ही निकला जारहा है.


विनम्र निवेदन : - कृपया मेरे सवाल का जवाब अलग टीपणी मे देवें. बडी मेहरवानी होगी. एक ही टिपणी मे दोनो जवाब मे से एक सही होने पर प्रकाशित नही की जा सकती और इससे आप कन्फ़्युजिया सकते हैं कि आपकी टिपणी रुकी हुई है. तो सही होगी?

बस होगया सवाल. है ना सीधा सा सवाल? अब कन्फ़्युजियाईयेगा नही और इस सीधे से सवाल के मिलेंगे पूरे तीस नम्बर. और कुछ कन्फ़्युजिया जायें तो रामप्यारी से पूछने मे मत शर्माना कि पहली फ़ेल रामप्यारी से क्या पूछेंगें? अब आप मेरे ब्लाग पर पहली हिंट की पोस्ट पढ सकते हैं 11:30 बजे और दुसरी 2:30 बजे



इस अंक के आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा

नोट : यह पहेली प्रतियोगिता पुर्णत:मनोरंजन, शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिये है. इसमे किसी भी तरह के नगद या अन्य तरह के पुरुस्कार नही दिये जाते हैं. सिर्फ़ सोहाद्र और उत्साह वर्धन के लिये प्रमाणपत्र एवम उपाधियां दी जाती हैं.किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजकों और ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के संपादक मंडल का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा.




मग्गाबाबा का चिठ्ठाश्रम
मिस.रामप्यारी का ब्लाग