Showing posts with label पर उपदेश. Show all posts
Showing posts with label पर उपदेश. Show all posts

रामप्यारी क्या अब तुम्हारा भेजा खायेगी?

प्रोड्यूसर डायरेक्टर सतीश सक्सेना फ़िल्म बना रहे थे
"हम प्यार सिखाते हैं"
पार्क में कमसिन हीरो हिरोईन पर
प्यार मुहब्बत का दृष्य फ़िल्मा रहे थे

गर्मागर्म सीन देखकर
उधर से गुजर रहा
ताऊ हवलदार आगया
और बोला "थाने चलो"
नायक नायिका बोले "हम तो शूटिंग" कर रहे थे

ताऊ हवलदार बोला
ऐसा तो नही चलेगा
तुम लोग लपड चपड करो तो शूटिंग?
वेलेंटाईन डे पर जनता करे तो "हुटिंग"?

सीधे साधे छोकरे छोकरियों को
ये सारे धंधे तुम्हीं लोग सिखाते हो
ऊपर से महानता का पाठ पढाते हो?
जरा अपने गिरेबान मे  झांककर देखो
शूटिंग के नाम पर दो चिंदे पहनते हो

सारे चूहे खाकर  तीर्थयात्रा को जाते हो?
मैने  सोचा था  चूहे खाने के पहले
तुम्हें कुछ तो शर्म आयेगी
सारे के सारे चूहे तुम खा गये
रामप्यारी क्या अब तुम्हारा भेजा खायेगी?

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!