Showing posts with label khunta. Show all posts
Showing posts with label khunta. Show all posts

बाबा कायलदास प्रवचनम : खूंटे पै सम्मेलनम

आजकल हवाएं बडी सर्द हो चली हैं. माहोल मे महाभारत के अंत का सा सन्नाटा है. कुल मिलाकर कौन कहां? कब? क्या लिख देगा..कहा नही जा सकता. यू भी अब लिखना पढना कम हो चुका है. टिपियाने का मन नही करता. कहां कब क्या सनसनी खेज लिखा मिल जायेगा? कहा नही जा सकता.

बाबा घायलदास ने पिछले सप्ताह पंकज मिश्रा से वादा किया था एक अतिथि चर्चा के लिये. उसी सिलसिले मे कुछ चिठ्ठों की पुरानी पोस्ट भी पढने मे आई. बाबा द्वारा बहुत कुछ पढा गया .. और जो कुछ पढा गया उससे बाबा घायलदास जी को अकल्पनिय तकलीफ़ पहुंची. जो लोग बाबा घायलदास जी के सामने वाह वाह करते थे उन्हीं लोगों ने जमकर बाबा को परम वचनों से नवाज रखा था.

उनकी भाषा और दृष्टांत से बाबा घायलदास जी ने तुरंत उनको पहचान लिया और इतने नजदीक के लोगों का यह व्यवहार बाबा को अर्जुन की तरह विरक्ति से भर गया.

बाबा ने सोचा ...काश ये धरती फ़ट जाये...पर धरती तो बिना वर्षा के सूख कर पहले ही फ़टी हुई थी अब और क्यों फ़टने लगी? धरती माता ने कोई ठेका थोडे ही ए रखा है कि सारे विरक्त लोग उसकी गोद मे ही समायेंगे?

तब अचानक बाबा घायलदास को सामने पानी की टंकी दिखाई पडी और उस पर चढने के लिये उन्होने सरपट दौड लगा दी. बीच रास्ते ही खयाल आया कि गांव मे एक ही टंकी है और अगर बाबा के वजन से फ़ूट गई तो सारे गांव वाले वाले प्यासे मर जायेंगे सो बाबा ने तुरंत अपने कदमों को ब्रेक लगा दिये.

बाबा को सारा माहोल ऐसा लग रहा था कि बिना किसी प्रयास के ही कायलत्व को उपलब्ध होगये फ़ोकट मे ही यानि बिना तपस्या किये ही बाबा की समाधि लग गई. तत्वज्ञान की उपलब्धि के लिये कायल होना, फ़िर घायल होना और इसके बाद प्रथम सीढी है कायलत्व प्राप्ति और उसके बाद दूसरी सीढी है घायलत्व प्राति और अंतिम सोपान है परम तत्व यानि कायलम शरणम गच्छामि हो जाना.

अचानक समाधिष्ट बाबा घायलदास के आश्रम मे बाबा कायलदास के पधारने की सूचना आती हैं...दोनों का मिलन ऐसा मिलन है जैसे कबीर साहब और बाबा फ़रीद का हुआ था. उन दो महान विभुतियों मे तो सुना है वाणी से एक शब्द का भी आदान प्रदान नही हुआ जो कुछ वार्तालाप हुआ वो मौन मे ही होगया. पर अगर बाबा कायलदास और घायलदास यानि गुरु घंटाल और चेले घंटाल की मुलाकात हो और जनता को उनके अमृत वचनों का लाभ ना मिले? ऐसा तो हो ही नही सकता. आईये देखते हैं दोनों मे क्या बात हुई?

बाबा घायलदास : बाबाश्री आज कल माहोल बडा विभत्स दिखाई देरहा है? चहुं और अराजकता है... मन बेचैन है. क्या होने वाला है?

बाबा कायलदास : वत्स, हम देख पा रहे हैं कि ठीक महाभारत के उपरांत भी ऐसा ही दृष्य था..उसके उपरांत भी तो दुनियां चल रही है ना? तो फ़िक्र क्युं करते हो? आगे भी ऐसे ही चलेगी.

बाबा घायलदास : पर बाबाश्री, फ़िक्र की तो बात है ही ना? महाराज धृतराष्ट्र तो मैं हूं नही कि १०१ पुत्रों के मारे जाने के बाद भी जिवित रह पाऊं और हिमालय गमन करुं? मन बहुत खिन्न है महाराज....मेरा मतलब बाबाश्री.

बाबा कायलदास : वत्स ऐसा नही कहते. मन छोटा ना करो घायल दास.. आखिर मेरे बाद इस दुनियां को राह दिखाने वाले मेरे उतराधिकारी तो तुम ही हो...वत्स तुम्हारा संशय दूर करने के लिये आज इस पवित्र कथा का आयोजन यहां करवाओ. इसके श्रवण मनन से मन के सब क्लेश दूर हो जाते हैं वत्स... सुनो और सुनावो...सारे क्लेश भगाओ. अब जल्दी से कथा के लिये तैयारीयां शुरु करवाओ.

और बाबा घायल दास के चेलों ने फ़टाफ़ट कथा की तैयारी शुरु करदी..पंडाल.. शामियाना..माईक की व्यवस्था कर दी गई और आनन फ़ानन में गांव वाले भी भेंट पूजा की सामग्री ले कर कथा सुनने के लिये पण्डाल में हाजिर हो गये. कुछ चेले कथा के लिये प्रसाद रुपी सामग्री तैयार कराने मे जुट गये.

इधर बाबा श्री कायलदास जी मंचासीन होकर माईक पर काबिज होगये और तबला पेटी की धुन के बीच यों बोलना शुरु किया.

बाबाश्री कायलदास जी द्वारा अमृत प्रवचन


बाबा कायलदास : तो भक्त जनों, पुरातन समय की बात है. उस समय मे एक गांव था. और उस गांव मे एक बहुत ही चालाक और दुष्ट प्रवृति का आदमी रहता था. उस आदमी को गांव की शांति और सदा शयता बिल्कुल दोनों आंखों से नही सुहाती थी तो एक से क्या सुहायेगी?

बोलो बाबा कायलदास की जय...सारे जुटे हुये भक्त जयकारा लगाते हैं.

बाबा कायलदास आगे कहते हैं....तो भक्तो...समय बलवान...यह दुष्ट आदमी धीरे धीरे..उन्नति करता हुआ गांव का सरपंच बन गया. तब तो इसके अत्याचार और बढ गये. सभी गांव वालों को कोर्ट मुकदमों मे फ़ंसाना...झूंठी गवाहियां देना ...दिलवाना इसका परम पुनीत कर्तव्य होगया. इसके चारों भाई भी इसी की तरह बडे दुष्ट थे. यानि एक ही बेल के सारे तुंबडे थे.

इसी बीच एक भक्त खडा होकर बीच मे बोल पडा...पर बाबाश्री..आप यह पुरातन समय की कथा सुना रहे हैं तो इसमे पंचायत और सरपंच कहां से आगये?

बाबा कायलदास जी ने बडे ही मधुर शब्दों मे झिडकी देते हुये कहा - वत्स..गुरुजनों से बहस नही करते और यह हम तुमको बिल्कुल मौलिक कथा सुना रहे हैं...इसमें संशय करोगे तो कुंभी पाक नरक के भागी बनोगे और श्रद्धा पूर्वक सुनोगे तो स्वर्ग के दरवाजे तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं...इसलिये हे वत्स ..अब ध्यान पूर्वक आगे की कथा सुनो.

एक बार फ़िर ... बाबा कायलदास की जय..का जयकारा लगता है...

अब उत्साह पूर्वक बाबा कायलदास जी ने कथा प्रवचन आगे बढाये....हां तो हम कह रहे थे कि वो दुष्ट बडा अत्याचारी बन गया...सरकार से नदी किनारे की सरकारी जमीन जो गरीब लोगों को वितरित करने के लिये मंजूर हुई थी उसको खुद ही अपने और रिश्तेदारों को अलाट करवा ली...पूरे गांव मे अशान्ति और अराजकता फ़ैल गई..

सारे बोलो... बाबा कायलदास की जय.. और एक जोर का जयकारा लगता है बाबा कायलदास आगे बोलना शुरु करते हैं...

हां तो भक्त जनों....धीरे धीरे समय बीतता गया..और काल को कौन जीत पाया है? एक दिन यह व्यक्ति भी मर गया...वैसे तो सारे गांव मे हर्ष की लहर फ़ैल गई...पर असली समस्या यहीं से शुरु हो गई...सारे गांव वाले पहले से भी ज्यादा परेशान...

फ़िर एक भक्त बीच मे ही बोल पडा...बाबाश्री..अब जब दुष्ट मर गया तो ..परेशानी काहे की?

बाबा कायलदास जी बोले...अरे तुच्छ प्राणी...हमने कहा ना ..कथा के बीच मे प्रतिप्रश्न करने वाला कुंभी पाक नरक का भागी बनता है...क्युं अपना परलोक बिगाड रहा है मुर्ख? पर अब जब तूने पूछ ही लिया है तो हम बता देते हैं कि...उस गांव मे जब भी कोई मर जाता था तो उसकी चिता मे आग लगाने के पहले उस दिवंगत की तारीफ़ मे दो शब्द बोल कर श्रद्धांजलि देने की परंपरा थी.. और इसके बाद ही चिता को आग लगाई जाती थी.. और इसी के चलते यह समस्या खडी हुई...क्योंकि इस आदमी के तारीफ़ मे क्या बोला जाये? जिंदगी भर तो इसने सिवाय लोगों को लडवाने और घर तुडवाने के कुछ किया नही..अब इसको श्रद्धांजलि के लिये तारीफ़ के शब्द कहां से लाये जाये?

गांव वाले परेशान...मुर्दा आखिर कब तक बिना जले पडे रहे? आखिर मुर्दे के भी कुछ मूलभूत अधिकार होते हैं कि नही...और एक डर गांव वालों को और सताने लगा कि ज्यादा देर ऐसे दुष्ट आदमी की लाश पडी रहे और कहीं भूत पिशाच बन गया तो मरने के बाद भी परेशान करेगा..

तभी भक्तो ने एक और जोरदार जयकारा लगाया....बाबा कायलदास जी की जय हो..बाबाश्री अमर रहे....

बाबा श्री कायल दास जी ने हाथ ऊठाकर भक्त जनों को आशिर्वाद देते हुये बोलना शुरु किया.. हां तो भक्त जनों..इस समस्या के निवारण के लिये गांव वालों को अब ताऊ की याद आई...एक मात्र ताऊ ही था गांव मे सबसे ज्यादा अंग्रेजी पढा लिखा यानि पांचवी फ़ेल..जिसने अंगरेजी बोलने मे भी कईयों को हराया था.

गांव वाले ताऊ को जाकर हाथ जोडकर बोले - ताऊ तुमने कई बार गांव की इज्जत बचाई है आज भी तुम ही कुछ करो..सो गांव वालों द्वारा विनती करने पर ताऊ श्रद्धांजलि देने को तैयार होगया और बोलना शुरु किया.

ताऊ उवाच : भाईयो और बहनों...बडे दुख की बात है कि आज हमारे सरपंच साहब हमारे बीच नही रहे...अब उनकी क्या तारीफ़ करुं और क्या छोड दूं? और ताऊ ने आवाज रोनी करते हुये जेब से रुमाल निकालते हुये...आंसु पोंछने का नाटक करते हुये आगे बोलना शुरु किया...

भाईयो अब ज्यादा क्या कहूं...सरपंच साहब..बस ये समझ लो कि उनके बाकी के चारों भाईयो से ज्यादा शरीफ़ और भले इंसान थे.

और गांव वालों ने चैन की सांस ली और ताऊ की भूरी भूरी नही तो पीली पीली प्रसंशा की...

तो हे भक्त जनों..इस कथा के श्रवण मनन से जैसे गांव वालों की मुराद पूरी हुई वैसे ही आपकी भी होगी...बस मरे हुये आदमी को तारीफ़ पूर्वक श्रद्धांजलि देते रहो.

बोलो बाबाश्री कायलदास जी की जय....और एक जोर का जयकारा लगता है.

इब खूंटे पै सम्मेलन रिपोर्ट : -

अभी एक सम्मेलन इलाहाबाद में संपन्न हुआ जिसकी चर्चा और लाइव टेलिकास्ट आप देख चुके हैं. आजकल एक गधा सम्मेलन अहमदाबाद मे चल रहा है. ताऊ को उसका बाकायदा  निमंत्रण मिला.  ताऊ इस सम्मेलन के उदघाटन सत्र से समापन सत्र तक वहां मौजूद रहेगा.  ताऊ द्वारा खींची गई  सम्मेलन की कुछ तस्वीरे देखिये  और पूरी रिपोर्ट का इंतजार किजिये.

donkey-1

   
चित्र – १ सम्मेलन के उदघाटन सत्र में दौड लगाते गर्दभराज

 

donkey-3

चित्र – २ दौड के उपरांत विश्राम मुद्रा में प्रतिभागी

 

donkey-2

चित्र – ३ अपने संतू गधे को बेचकर चैन की नींद निकालता ताऊ



मै आपको बता दूं कि यह सम्मेलन बहुत ही सफ़लता पुर्वक चल  रहा है . जिनको भी शिरकत करनी हो..उनसे निवेदन है कि निमंत्रण पत्र के लिये अपना टिकट लगा लिफ़ाफ़ा पता करके भिजवायें.

 

नोट : इस सम्मेलन की अगली विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किजिये! 

 

समीर लाल, राज भाटिया, ताऊ और बादशाह अकबर

अब ताऊ का हाल चाल तो आपको मालूम ही है. चोरी, लूट, ठगी, डकैती और बेईमानी के धंधो मे इतना नाम कमा लिया कि कोई पास मे फ़टकने भी नही देता. अब खाली नाम से क्या होता है? पापी पेट को पालने के लिये रोकडा आजकल घणे जरुरी हैं. फ़िर ताऊ का कुणबा भी घणा ज्यादा बडा है ताई, रामप्यारी, सैम, बीनू फ़िरंगी, चंपाकली, अनारकली, हीरामन (हीरु) और पीटर (पीरु)...और इन सबके दोस्त रिश्तेदार अलग से.

ताऊ की बेरोजगारी की इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान समीर लाल जी और राज भाटिया जी रहने लगे. ताऊ कुछ करता नही और उसके कुणबे का सारा खर्चा मजबूरन इनको ऊठाना पडता था....एक दिन अचानक राज भाटियाजी का फ़ोन समीर जी के पास आया और दोनों बात करने लगे.

राज भाटिया जी - हैल्लो ..हैल्लो समीरजी...मैं राज भाटिया बोलता हू,,

समीर जी - हां जी..हां..भाटिया जी...बोलो जी..कैसी है अब आपकी तबियत?

राज भाटिया जी
- अजी मेरी तबियत तो अब ठीक है..आफ़िस भी जाने लग गया...आप सुनावो...

समीरजी - अजी भाटिया जी, यहां भी सब रामजी की मौज है..बेटे बहु आजकल कनाडा आये हुये हैं सो बडा आनंद है जी... आप बताईये आज कैसे याद किया ?

राज भाटिया जी - अजी मैने इस लिये फ़ोन किया कि वो ताऊ आजकल कुछ ज्यादा ही परेशान करने लगा है..पहले तो थोडे बहुत रुपये देने से उसका काम चल जाता था आजकल दुनियां भर के खर्चे बढा लिये और मुझे परेशान करता है....उसके लिये एक काम ढूंढा था...

समीरजी
- अरे भाटीया जी आपके मुंह में घी शक्कर...उसने तो मुझे भी परेशान कर रखा है...अब कितनी मदद करें उसकी....पर काम मिल गया है तो दिलवा दो..आपका और मेरा, दोनों का पीछा छूटेगा.

भाटिया जी - अजी पीछा तो तब छूटेगा जब वो नौकरी पा जायेगा..और उसके लिये आपको एक सर्टीफ़िकेट भी देना पडेगा उसको.

समीरजी - अरे आप जो बोलो वो दूंगा...मैं तो सी.ए. आदमी हूं..बोलो वर्थ सर्टीफ़िकेट भी दे दूंगा और अगर दो चाहिये तो अपने शिव मिश्रा जी से दिलवा दूंगा.

भाटिया जी
- अरे नही जी...ये मामला आप समझ रहे हैं वो नही है. असल मे आजकल बादशाह अकबर यहां मेरे पडौस के मकान मे ही रहने आ गये हैं..और उनको एक ऐसा बुद्धिमान आदमी चाहिये जो उसके सवालों का जवाब देकर उसके दिमाग की खुजली मिटाता रहे...

समीरजी
- भाटियाजी..एक मिनट..एक मिनट...आपकी तबियत तो ठीक है?

भाटियाजी - क्युं मेरी तबियत तो ठीक है..अभी तो बताया था.

समीरजी - मुझे आपकी तबियत ठीक नही लग रही है...बादशाह अकबर को एक बुद्धिमान आदमी चाहिये और उसके लिये आप ताऊ को भेजना चाहते हैं? अब आप ये बताओ कि ताऊ और बुद्धि का आपस मे कोई रिश्ता दिखा आज तक आपको?

भाटीयाजी - अरे समीरजी...आपकी बात तो सही है..पर मुझे ये मालूम है कि इन कामों मे लफ़्फ़ाजी की जरुरत होती है और ताऊ बचपन से मेरा दोस्त रहा है..इन कामों मे घणी मास्टरी है उसकी....पर इस नौकरी के लिये एक सर्टीफ़िकेट चाहिये ...यह दिखाने के लिये कि ताऊ की बुद्धि बहुत आर पार है...और आप समझ लो कि एक बार ताऊ ये नौकरी पा गया तो बादशाह सलामत का सारा माल ताऊ का होगा..फ़िर तो हम अपनी पिछली उधारी भी ताऊ से वसूल ही लेंगे.

समीरजी - एक मिनट सोचने दिजिये...हां एक काम करता हूं..मैं एक प्रमाणपत्र लिख देता हूं कि ताऊ मेरा चेला है और अब गुरु को गुड का गुड छोडकर खुद शक्कर हो गया है....और भी लिख देता हूं जमा कर..

भाटिया जी
- अरे वाह..क्या आईडिया है आपका? बस आप तो ये काम कर डालो और समझो कि ये काम होगया.

समीरलाल जी ने वो प्रमाणपत्र लिख दिया और इन दोनो ने मिलकर ताऊ को बादशाह अकबर के यहां नौकरी दिलाने की पक्की जुगाड भिडा दी. थोडे समय बाद साक्षात्कार के लिये लेटर आगया और नियत दिन भाटिया जी ने ताऊ को साथ लिया और बादशाह सलामत के दरबार मे पहुंच गये...

ताऊ जैसे ही बादशाह सलामत के सामने पहुंचा तो वहां के ठाठ बाट देखकर सिट्टी पिट्टी भूल गया.

शेष अगले भाग में.....

इब खुंटे पै पढो :-

ताऊ को नींद मे चलने की बीमारी थी.. एक दिन दोपहर मे ताऊ सोते सोते सपना देखने लाग ग्या कि वो स्कूल का इंसपेक्टर है सो वो नींद मे ही चलते हुये इंस्पेक्टर बन कर सीधा स्कूल मे घुस गया और एक क्लास म्ह पहुंच गया.

सब छात्र उधम मचा रहे थे, सो ताऊ ने घणी जोर से डांट मारके पूछ्या ..अर यो मानीटर कुण सै?

एक छोरा आया और बोल्या - जी मैं हूं मानीटर तो....

ताऊ घणी जोर से डाट लगाता हुआ बोल्या - रे कूंगर..तू कैसा मानीटर सै? ये सारे बालक आडै रोला करण लाग रे?

वो मानीटर बना लडका घबरा गया और बोल्या जी - जी नसपेटर साहब, मैं तो बाहर नीम के नीचे आली चाय की दुकान पर कप धोने का काम करता हूं...मानीटर छूट्टी गया तो बोला आज क्लास तू संभाल लिये। मैं तो इस लिये आगया था क्लास में.

यह सुनकर तो ताऊ घणे छोह (गुस्सा) म्ह आगया और चिल्लाकर मास्टर को बुलवाया और बोला - यो के हो रहा सै मास्टर? क्लास म्ह मानीटर भी नकली? और सारे बच्चे उधम कर रहे हैं?

वो मास्टर भी घबराया और बोल्या जी -- मैं तो मास्टर कोनी...मेरी तो स्कूल के बाहर नाई की दूकान सै....मास्टर जी को आज खेत मे पानी देना था सो मुझको कह गये कि आज क्लास तू संभाल लिये...शाम को सौ रपिये दे दूंगा.

अब तो ताऊ घणा ही छोह म्ह आगया और चिल्लाकर हैडमास्टर को बुलवाया और नु बोल्या - अरे हैड मास्टर यो के रासा रोप राख्या सै? मानीटर नकली, मास्टर नकली...ना तू तो यो बता, के यो के चाल्हा पाड राख्या सै तन्नै आडै?

इब ताऊ की डांट फ़टकार से वो भी डर गया और बोल्या - जी मैं आडै पास म्ह ही ढोर डांगरा का (पशुओं) डाक्टर सूं...हैड मास्टर तो अपनी ससुराल गया सै उसकी साली के ब्याह म्ह....और मन्नै न्यूं कह गया था कि चार पांच दिन स्कूल नै संभाल लिये.

इब यो जवाब सुनकै ताऊ बोल्या - हद हो गई भाई यो तो. आडै तो मानिटर नकली, मास्टर नकली और हेडमास्टर भी नकली , इन सारा नै सस्पेंड कर देता अभी की अभी, यदि मैं असली इंस्पेक्टर होता तो.

ताऊ की अक्ल बडी या भैंस?

ताऊ रिटायर हो गया था. जीवन मे काफ़ी आपाधापी के बाद अब शांति से रहने का सोच रखा था. ब्लागिंग से लाखों रुपये महिने कमा चुका था ( ये हम नही कह् रहें है. यह नवभारत टाईम्स की खबर पर आधारित है.)

एक नदी किनारे की शांत कालोनी, घर के सामने ही पार्क, बस ताऊ ने देखते ही घर पसंद करके खरीद लिया और उसमे रहने आगया. ताई भी खुश. अब एक आधा सप्ताह तो घर जमाने मे लग गया. पार्क से आती आवाजों पर ताऊ ने ध्यान नही दिया.

फ़िर एक दिन दोपहर मे ताऊ सोने लगा तो पार्क मे से जोर जोर से कनस्तर पीटने की आवाज आरही थी जो ताऊ की नींद मे खलल डाल रही थी. खिडकी से बाहर झांक कर देखा तो कुछ बच्चे कनस्तर पीट कर पार्क मे मस्ती कर रहे थे. इतनी देर मे ताऊ की खिडकी पर आकर क्रिकेट की बाल टकराई..उधर ताई का दिमाग सातवें आसमान पर. जाहिर है ताऊ की कालोनी मे इन बच्चों का उत्पात था. पर अब क्या किया जा सकता था?

तभी एक बच्चा आया..अपनी बाल मांगने. ताई चिल्लाकर बोलने ही वाली थी कि ताऊ ने हाथ के इशारे से उसे मना किया और बाल दे दी. ताई के पूछने पर बताया कि ये बच्चे ऐसे नही मानेंगे..इनके साथ तो फ़ार्मुला उल्टा सीधा लगाना पडेगा.

अब ताऊ बाहर खडा होकर उन बच्चों को बुलाने लगा. बच्चे पहले तो डरे..फ़िर वो धीरे २ ताऊ के पास आगये. ताऊ ने उनको बैठाया और सबको मिल्क चाकलेट खिलाई. बच्चे बडे प्रशन्न हो गये. अब ताऊ बोला - बच्चों मैं तुम्हे खेलते देखता हूं तो मुझे मेरा बचपन याद आ जाता है. और मुझे बडी खुशी होती है तुम लोगों को रोजाना यहां खेलते देखकर.

बच्चे भी खुश..अब ताऊ बोला - देखो बच्चों अगर तुम लोग रोज यहां आकर खेलोगे तो तुमको मैं रोज एक सौ रुपये दूंगा. बच्चों को तो समझो कि आनंद ही आगया. उधर ताई ने ताऊ को आंखे दिखाई कि ये क्या कर रहे हो? बुढापे मे तुम सठिया गये हो? कहां से दोगे इनको रोज सौ रुपये?

ताऊ बोला - भागवान तू चिंता मत कर..अरे ये तो इंवेस्टमैंट है. मल्टिपल रिटर्न देगा. तू तो हुक्का भरकर लादे और मुझे सोचने दे आराम से.

अब ये रोज का क्रम होगया. बच्चे वहां खेलते..रोज रुपये ले जाते..चाकलेट खाते....और पढाई लिखाई बंद...बच्चों के मा - बाप परेशान..बच्चे ना तो पढें ना होमवर्क करे...स्कूल से आये और सीधे पार्क में.

आखिर बच्चों के मां बाप ताऊ से मिलने आ गये और बुरा भला कहने लगे कि ताऊ तुम हमारे बच्चों को बिगाड रहे हो.

ताऊ बोला - भाई इब मैं क्या करुं? तुम्हारे बच्चे हैं ही खिलाडी.. बच्चों के मा .बापों के बहुत अनुनय विनय करने पर ताऊ बोला - भाई देखो, मैं तुम्हारे बच्चों को दो हजार रुपये तो दे चुका हूं ..और मेरी बीस दिन की नींद खराब हो गई...वो मुफ़्त में.

बच्चों के मा बाप बोले - ताऊ आपको हम दो हजार रुपये वापस देदेंगे पर हमारे बच्चों का पीछा छोडो.

ताऊ बोला - अरे भाई बात दो हजार की होती तो कोई बात नही थी. दो हजार तो नगदी गये...बीस दिन की नींद के पिस्से कुण देगा? अगर १५०० रुपये रोज से भी लगाओगे तो तीस हजार रुपये तो मेरी नींद के ही होगये..

अब तो पालक गण खुसर पुसुर करने लग गये कि ये किस ताऊ के चंगुल मे फ़ंस गये? फ़िर भी उन्होने आपस मे सलाह करके, चंदा करके ताऊ को तीस हजार नींद के और दो हजार नगदी यानि कुल बत्तीस हजार वापस देने की हामी भर ली.

ताऊ बोला - अरे बावलीबूचों..३२ हजार से क्या होगा?

कालोनी वाले बोले - ताऊ इब के म्हारी जान लेगा?

ताऊ बोला - देखो भाईयो, इसमे जान लेने देने की बात नही है. आपके बच्चे शैतान हो रहे हैं और आप लोग खुद सोने के लिये उनको घर से बाहर पार्क मे भेज देते हो. और वो हम जैसे बुढ्ढों की नींद खराब करते हैं. अब तो मैं तभी उपाय करुंगा जब तुम लोग मुझे पूरे एक लाख रुपये दोगे.

वो लोग बोले - ताऊ, तुमने क्या लूट समझ रखी है? और मानलो कि तुमको हम चंदा करके एक लाख रुपये दे भी दें तो तुम उन बच्चों को कैसे रोकोगे खेलने से?

ताऊ बोला - देखो भाईयो. ताऊ कोई ऊठाईगिरा तो है नही. अगर मैने उनको एक ही दिन मे खेलने से बंद नही किया तो तुमको एक के बदले दो लाख वापस करुंगा.

अब तो वो सारे सोच विचार मे पड गये. ताऊ का आफ़र भी कोई बुरा या गलत नही दिख रहा था और बच्चों को सुधारने के लिये जहां स्कूलों मे इतनी फ़ीस भर रहे थे वहीं ये ताऊफ़ीस भी उन्होने चंदा करके ताऊ को जमा करवा दी.

ताऊ बोला - भाईय़ो, इब आप लोग आराम से घर जाओ. कल बच्चे आयेंगे तो मैं उनको समझा दूंगा फ़िर उसके बाद वो पार्क मे कभी नही आयेंगे खेलने.

दुसरे दिन बच्चों ने स्कूल से घर आकर स्कूल बैग फ़ेंका और रोज की आदत अनुसार पार्क मे . और बच्चों के माता पिता ने देखा कि आज तो बच्चे बिना खेले ही तुरंत घर वापस आगये.

बच्चों से जब पूछा गया कि वो आज इतनी जल्दी घर वापस कैसे आगये?

बच्चे बोले - अरे आप तो पूछते हो कि आज जल्दी वापस कैसे आगये? कल से तो हम पार्क मे भी नही जायेंगे.

बच्चों के मा - बाप के आश्चर्य का तो ठीकाना ही नही रहा. उन्होने आखिर बच्चों से पूछा कि - ऐसा क्या हुआ है? ताऊ ने तुमको डराया है या कोई भूत प्रेत की कहानी सुनाई है?

बच्चे बोले - अरे उस ताऊ का तो नाम मत लो आप. वो एक नंबर का झूंठा और धोखेबाज है.

पहले तो हमको रोज खेलने के सौ रुपये दिया करता था आज बोला कि - बच्चों मेरे पिछले घोटालों का आफ़िस मे पता चल गया है..और मेरी पेन्शन बंद हो गई है तो अब से मैं तुमको पांच रुपये रोज ही दिया करुंगा.
अब हम कोई पागल हैं कि इतने सारे बच्चे सिर्फ़ ५ रुपये मे उसके लिये रोज खेले. अब तो वो जब रोज के दौ सौ रुपये देगा तभी वहां जाकर खेलेंगे. उससे कम मे नही.

बच्चों के मा बाप ने जाकर ताऊ को धन्यवाद दिया तो ताऊ बोला - अब समझे कि नही? अक्ल बडी होती है या भैस? सारे कालोनी वाले बोले - ताऊ अक्ल बडी होती है.

इस पर ताऊ हंसकर बोला - इब अगली बार आना फ़िर बताऊंगा कि भैंस भी कभी कभी अक्ल से कैसे बडी हो जाती है?



इब खूंटे पै पढो : -

ताऊ सेठ समीरलालजी के यहां ड्राईवर था.  जब समीरजी कलकता जाने लगे तो ताऊ को भी साथ लेगये कि ताऊ वहां का जानकार है, रास्ते वगैरह सब पहचानता
है. कलकता मे पहुंचकर समीर जी होटल मे  शिवकुमार जी मिश्र के साथ
बैठे थे.

समीर जी बोले – यार मिश्रा जी मेरा ड्राईवर ताऊ एक नम्बर का मुर्ख है, और
ताऊ को बुलाकर एक सौ रुपया का नोट देकर बोले – ताऊ जाकर एक लिमोजिन कार खरीद लाओ.

ताऊ ने नोट लिया और – लाया मालिक..कहकर चला गया.

अब शिवकुमार मिश्रजी बोले – अरे समीर जी, आपका ताऊ तो कुछ भी नही. जरा मेरे ड्राईवर गब्बूलाल का हाल देखो, और आवाज लगाई – गब्बूलाल..

जी मालिक..गब्बूलाल आकर बोला.  शिवजी मिश्र ने उसको कहा – गब्बू जा
जरा जल्दी से देखकर आ कि मैं घर पर हूं या नही?

गब्बूलाल – जी मालिक अभी देखकर आता हूं.

बाहर गब्बूलाल को ताऊ खडा मिल गया.  अब ताऊ बोला – अरे यार गब्बू
भाई..मेरा सेठ भी एक नम्बर का सिरफ़िरा है.  मुझे कहता है कि ताऊ…जा
एक लिमोजिन कार खरीद कर ले आ..और अब कहां से खरीदूं लिमोजिन?
आज रविवार होने से लिमोजिन का शोरूम ही बंद है.

अब गब्बू बोला – ताऊ आप सही कहते हो, पर मेरा सेठ भी कोई कम
सिरफ़िरा नही है. मुझे जबरन दौडा दिया कि – गब्बू जा घर पर देख कर आ
मैं हूं या नही? अरे पास मे मोबाईल फ़ोन था.उसीसे फ़ोन करके पूछ लेते कि
वो घर पर हैं या नही? अब ये बडे लोगों को क्या कहो?

लोमड जी की पूंछ

प्यारे भतिजों और भतिजियों आप सबको घणी रामराम.

एक बार एक लोमड जी, छुट्टी के दिन, दोपहर मे चकाचक खा पीकर सोये. शाम को ५ बजे ऊठे और तभी उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमती चंपा देवी लोमडी चाय ले कर आगयी. वैसे रोज शाम को दोनों पति पत्नि चाय पीने के बाद शाम की सैर पर जाया करते थे. लोमड जी की अच्छी तगडी कमाई वाली यानि मलाईदार सरकारी नौकरी थी. दोनो पति पत्नि घणे मजे मे चकाचक दिन काट रहे थे.

आज शाम को कूछ मेहमान आने वाले थे सो लोमड जी के साथ चंपा लोमडी नही गई. वो घर पर ही मेहमानवाजी की तैयारियों के लिये रुक गई और लोमड जी बन ठन कर शाम की सैर को निकल गये. कई दिनों से लोमड जी पर जंगली कुत्तों की नजर थी. बडे हट्टे कट्टे थे सो कुत्ते भी उनको चखने की ताक मे थे. आज अकेले दिख गये सो जंगली कुत्तों ने घेर लिया. और अपने को घिरा देखकर घंमंड मे डूबे लोमड जी भाग लिये. आगे आगे लोमडजी और पीछे २ जंगली कुत्ते.

सामने एक छोटी सी गुफ़ा नजर आई , लोमडजी जान बचाने को उसमे घुस गये. वहां जैसे तैसे उनकी जान मे जान आई तो उन्होने अपने आप को चेक किया कि कहीं कोई सा अंग कुत्ते चबा तो नही गये? अपने पूरे शरीर को सुरक्षित पाकर लोमड जी खुश हो गये. अब उनकी दिलचस्पी इस बात मे बढ गई कि उनके शरीर के किस अंग ने उनको जान बचाने मे सहायता की और किसने उनको इस आफ़त मे फ़ंसाया? यानि लोमड जी अपने शरीर से ही कुंठित और लुंठित हो गये.

सबसे पहले लोमड जी ने अपने पैरो को पूछा - ऐ मेरे पैरों, ये बताओ कि मेरी जान बचाने मे तुम्हारा क्या योगदान है?

चारों पैर जानते थे कि लोमड जी ठहरे सरकारी सांड. क्या पता क्या फ़रमान सुना डालें? कहीं पैर कटवाने का ही फ़रमान ना दे डालें? सो चारो पैरों ने एक साथ गुहार लगाई - माई बाप, नदी नाले और चट्टानों को पार करते कराते आपको इस सुरक्षित जगह पर हम ही लाये हैं हुजुर.

लोमड जी : शाबाश मेरे शेरों. जियो और इसी तरह हमारी सेवा करते रहो. और अब उनका धयान अपने कानों की तरफ़ गया. उन्होने अपने कानों से पूछा : ऐ मेरे कानों , बताओ, तुमने भी कुछ किया या युं ही मेरे सर पर भार बन कर बैठे हो?

कान बेचारे घबरा गये. क्या पता यह सनकी सिलेंडर लोमडजी उनको कटवाने का ही फ़रमान ना दे डाले? सो वो बोले - हुजुर, सबसे पहले खतरे को भांप कर हमने ही पैरों को भाग निकलने का इशारा दिया और बाद मे किस दिशा से खतरे की आवाजे आ रही हैं? उनको सुनकर उनसे बचाते हुये हम ही आपको यहां ले आये हैं माई बाप.

लोमड जी : अच्छा अच्छा वैरी गुड..वैरी गुड. तुमने बहुत अच्छा काम किया है. और अब उन्होने अपनी आंखों से यही सवाल किया. अरे मेरी बटन जैसी आंखों तुमने मेरी जान बचाने को कुछ किया या खतरा देखकर आंखे बंद कर बैठ गई थी?

दोनों आंखे भी इस पागल से डर गई कि कहीं हमको निकलवा कर फ़ेंकने का ही हुक्म ना दे डाले. सो वो हाथ जोडकर बोली : सरकार, हमने ही चारों तरफ़ देख कर रास्ता सुझाया और इस सुरक्षित गुफ़ा तक हम ही आपको लाई हैं सरकार.

लोमडजी ने आंखों की भी प्रसंशा की.

अब लोमड जी किसी मे भी दोष नही निकाल पाये और ये उनकी शान के भी खिलाफ़ था. हर बात का दोष मातहतों पर डालने की आदत जो थी. अपने सभी अंगों की प्रसंशा करने के लिहाज से वो अपनी पीठ थपथपाया चाहते थे कि उनकी नजर अपनी पूंछ पर पडी.

बस लोमड जी को अपना गुस्सा निकालने का बहाना मिल गया. बडे व्यंग से से बोले - क्यों प्यारी पूंछ रानी? तुमने क्या किया? तुम तो बोझ बनकर मेरी पीठ से चिपकी रही? अरे तुम्हारा बस चलता तो तुमने तो मुझे कुत्तों से पकडवा ही दिया होता ? और लोमड जी ने बेचारी पूंछ को इतनी जली कटी सुनाई जैसी नई बहु को उसके सास और ससुर सुनाया करते हैं.

अब क्या था? पूंछ रानी भी नई बहु की तरह आखिर कब तक गालियां खाती? वो भी नई बहु समान अपनी औकात मे आगई. ठीक है इतनी गालियां खाने के बाद और इतनी जलालत ऊठाने के बाद तो नई बहु भी अपनी जान की परवाह छोड देती है. सो उसी तरह पूंछ भी बोली - हां... हां... मैने ही कुत्तों को कहा था कि तुझे आकर खा डालें. अब करले क्या कर लेगा मेरा?

बस सास ससुर की तरह लोमड जी के तन बदन मे आग लग गई और जैसे नई बहु को धक्के दे के बाहर निकाला जाता है वैसे ही लोमड जी ने अपनी पूंछ को हुक्म सुनाया : दफ़ा हो जाओ मेरी नजरों से. चलो बाहर निकलो यहां से अभी.

और जैसे नई बहु को धक्के देकर बाहर निकाला जाता है उसी तरह से लोमड जी ने अपनी पूंछ को धक्के मार कर गुफ़ा से बाहर दिया.

बाहर तो कुत्ते घात लगाये तैयार ही बैठे थे. उनको मालूम था कि आखिर इस छोटी सी गुफ़ा मे लोमड जी कितने देर रुक सकेंगे? पूंछ के बाहर दिखाई देते ही तुरंत कुत्तों ने पूंछ को पकड कर लोमड जी को बाहर खींच लिया और उनको देखते ही देखते चट कर गये.



इब खुंटे पै पढो :-

एक सीधे साधे आदमी को एक नेताजी ने कुछ ज्यादा ही तंग किया तो उस आदमी ने गुस्से मे
आकर नेताजी को उल्लू का पठ्ठा कह दिया. नेताजी गुस्से मे लाल पीले होगये और उस आदमी
को सबक सिखाने की ठान ली.

लिहाजा नेताजी ने श्री दिनेश राय द्विवेदी जी को वकील बना लिया और उस आदमी पर अदालत
में मुकदमा ठोक दिया. वकील साहब ने नेताजी को कहा कि गवाह पक्का होना चाहिये.

नेताजी बोले - वकील साहब, आप फ़िक्र ही मत करो. उस समय ताऊ वहां मौजूद था, और उसके
सामने ही उसने मुझे उल्लू का पठ्ठा कहा था. और ताऊ तो युं भी मेरा ही आदमी है उसके सारे
उल्टे सीधे धंधे मेरी कृपा से ही चलते हैं.

वकील साहब ने तसल्ली के लिये ताऊ से पूछा तो ताऊ बोला - सच को सच कहने मे क्या दिक्कत है? उस आदमी ने नेताजी को सरे आम उल्लू का पठ्ठा कहा था, मैं पक्की गवाही दूंगा.

अदालत मे मुकदमा शुरु हुआ. बचाव पक्ष के वकील ने जिरह शुरु की. उसका तर्क था कि मेरे
मुव्वकिल ने उल्लू का पठ्ठा शब्द अवश्य इस्तेमाल किया था पर वो नेताजी के लिये नही था.

वहां पर सैकडों लोग और भी थे और उसने हाथ वगैरह का कोई इशारा भी नही किया था.

द्विवेदी जी को बस इसी मौके की तलाश थी. उन्होने ताऊ को बतौर गवाह पेश किया और उससे पूछने लगे कि क्या माजरा हुआ था?

ताऊ : हुजुर जज साहब, मैं कसम ऊठाकर कहता हुं कि इस आदमी ने सरे आम नेताजी को
उल्लू का पठ्ठा कहा था.

उस आदमी का वकील बोला कि - ताऊ, क्या इस आदमी ने कोई हाथ से इशारा किया था?

ताऊ बोला - बिल्कुल नही.

वकील साहब - वहां और भी सैकडों लोग थे तो तुम कैसे कह सकते हो कि इसने नेताजी को ही उल्लू का पठ्ठा कहा था?

ताऊ - क्योंकि वहां नेताजी को छोडकर दुसरा कोई उल्लू का पठ्ठा था ही नही.


कल गुरुवार को पढिये डा. रुपचन्द्र शाश्त्री " मयंक" से ताऊ की अंतरंग

बातचीत

गुरुवार 4 जून 2009 को सुबह 5:55 AM पर

हाय दिस इज रामप्यारी सपीक रही है….

हां तो अंकलों, आंटीयों  और दीदीयों आप सबको रामप्यारी का सादर प्रणाम…

पर लगता है कि आज मेरा माथा खराब है.  मैं बिना फ़ालतू मे आपको क्यूं परणाम कर रही हूं?  जबकि ताऊ कहता है कि बिना मतलब किसी को प्रणाम करना तो दूर उसकी नमस्ते के जवाब मे गर्दन भी मत हिलाओ.rampyari-31 

तो मेरी प्रणाम मैं वापस लेती हूं.  नही तो ताऊ मुझे बिना मतलब डांटेगा कि इतनी महंगी नमस्ते खराब करदी? तो मैं क्या जवाब दूंगी?  सच मे यह सोचने वाली बात है. 

पर अब आप को दिमाग मे ये बात आरही होगी कि रामप्यारी तूने आखिर आज ये किया क्यों? आते ही नमस्ते की और वापस लेली? 

अरे तो अब आप इतना पूछ ही रहे हो तो बताना ही पडेगा ना?  रामप्यारी ने कभी मना किया है क्या कोई बात बताने के लिये?  रामप्यारी तो आपको हमेशा अंदर बाहर की सब बातें बता देती है कि आज मेड-इन-जर्मन चला कि क्या हुआ? 

आज मेरी इच्छा बच्चों को कुछ अच्छी बाते सिखाने की थी पर अब मुझे सैम भैया का किस्सा याद आगया सो अब मैं आपसे नमस्ते वापस नही लेरही हूं और आपसे ही गुफ़्तगू कर रही हूं.  बच्चों से अगले सप्ताह मिल लूंगी. 

हुआ ये कि सैम भैया चुनाव जीतकर मिनिस्टर बन गये..सच्ची मे..असली वाले मिनिस्टर..यकीन नही आता हो तो मेरे पास अखबार की कटींग भी रखी है. 

ताऊ ने सैम भैया को बहुत डांटा..अब आप कहोगे कि मिनिस्टर को डांटा?  हां अगर ताऊ का नुक्सान हो तो वो किसी को भी डांट सकता है. अब आप कहोगे कि रामप्यारी तू भी फ़ुटेज बहुत खाती है..सीधे सीधे काम की बात क्यों नही बताती?  अरे बाबा बताती हूं..बताती हूं..जरा दम ले लेने दो रामप्यारी को इस गर्मी में.. 

हां तो हुआ ये कि मिनिस्टर साहब के पास एक आदमी अपना काम करवाने उनके बंगले पर आगया..अब आप कहोगे कि रामप्यारी इसमे क्या नई बात हो गई?  सभी जाते हैं मिनिस्टर साहब के दरबार मे हाजिरी लगाने तो. हां आपने बिल्कुल ठीक कहा..पर इसने… ना…. क्या किया कि अपने साथ मे एक दलाल को भी लेलिया और  ब्रीफ़केश में रुपये भरकर , साथ मे लेकर,  मिनिस्टर साहब के दरबार में पहुंच गया सुबह सुबह. 

अब वहां तो दरबार लगा था. खूब भीडभाड थी. उस भीड मे ही वो जाकर मंत्री जी से बोला – साहब मैं अपना काम करवाने आया हूं और ब्रिफ़केश हाथ मे ऊठाकर दिखाता हुआ बोला – अबकी बार खाली हाथ नही आया हूं बल्कि इंतजाम साथ मे ही लाया हूं. वहां तो सब हक्के बक्के रह गये.  

बीनू फ़िरंगी भैया ने तुरंत यह खबर ताऊ को दी. और ताऊ बोला – अरे बावलीबूचों तुम लोग मिनिस्टर बनने के काबिल ही नही हो.  इस तरह माल लेके तुम बंगले पर क्यों बुलवाते हो?  मैं क्या मर गया था जो मेरे पास नही भिजवाया. 

उधर से रुआंसे होकर बीनू भैया बोले – ताऊ अब क्या करें?  सैम भाई नये २ मिनिस्टर बने हैं तो सारा चुनाव खर्चा एक साथ ही निकालने के चक्कर मे थे. पर अब क्या करें? 

ताऊ बोला – अब उस ब्रीफ़केश वाले आदमी को  तो भगवा दो वहां से. और पकडो पकडो का राग गाकर पुलिस मे रिपोर्ट लिखवा दो कि शरीफ़ मंत्री महोदय को रिश्वत देने की कोशीश की गई. 

और मंत्री जी के पुलिस बुलाय्रे जाने का कहते ही रिश्वत देने वाला गायब होगया.  या कर दिया गया? लो बोलो कैसा जमाना आगया अब.?   सैम भैया को ताऊ पर ही भरोसा नही रहा जो सीधे ही रिश्वत लेने की बात करने लग गये और वो भी भरे दरबार में.  

ताऊ को बडा अफ़्सोस हुआ कि इस सैम और बीनू फ़िरंगी को पाल पोस कर इतना बडा किया और इतनी जल्दी इन्होने रंग दिखा दिये.  वाकई जमाना बहुत खराब है. 

हां तो आप परिंदों को दाना पानी दे रहे हैं ना?  अभी भी बहुत गर्मी है.   हमारे यहां तो सुबह सुबह बहुत सारे परिंदे आने लग गये हैं आपके यहां भी आते होंगे?  कितने सुंदर और प्यारे लगते हैं ना सुबह सुबह? 



इब खूंटे पै पढो :- 


अब आपको यह तो अच्छी तरह मालूम है कि ताऊ की बेरोजगारी मे भाटिया जी ही साथ देते हैं और तो कोई देता नही है. और दुसरा कोई क्यों मदद करेगा?  मदद तो अपने वाले ही करेंगे.

जब ताऊ ने भाटिया जी से रुपये पैसे उधार मांगे तो भाटिया जी बोले – देख ताऊ , पिस्से तो इब तेरे को मैं उधार देता कोनी.  पहले ही तू मेरे घणॆ पिस्से डकार कर बैठा है.  पर ये बता कि अब रुपयों का क्या करेगा?

ताऊ बोला – जी, मेरी माईक्रोसाफ़्ट की  लाटरी खुली है कोई करोडो डालर की. उसको  कुछ पिस्से भेजने हैं डालर मंगाने के लिये.  मेरे पास रोज मेल आती है. अब कब तक मना करूं?

भाटिया जी बोले – ताऊ ये सब फ़्राड है तू इन चक्करों मे मत पड.  और कोई काम धंधा भी तेरे बस
का नही है. मैं तुझे मेरे एक सेठ दोस्त के पास नोकरी पर लगा देता हूं सो आराम से नौकर कर
और मजे से रह.

ताऊ उस सेठ के यहां नौकरी करने लग गया. सेठ के मैनेजर से ताऊ की पटरी नही खाती थी. मेनेजर ताऊ को घणा परेशान करता था.

एक दिन मेनेजर ने रात को ताऊ को फ़ोन किया और बोला कि आफ़िस मे जरुरी काम है तुरंत
आजावो.

ताऊ बोला – मैनेजर साहब मैं तो इब सो चुका हूं कल ही आऊंगा.

मैनेजर गुस्से मे लाल पीला हो गया और ताऊ को कुछ ऊंची नीची बात बोल दी.

ताऊ कुछ तो नींद मे था और कुछ गुस्से मे आगया. सो वो मैनेजर को बोला कि – सुसरे तेरी
ऐसी की तैसी…जा कहीं डुब मर.

अगले दिन इसी बात पर बवाल होगया.  भाटिया जी तक शिकायत पहुंच गई.  भाटिया जी बोले – अरे      यार ताऊ, ये क्या उल्टा सीधा बोलता है?  इतनी अच्छी नौकरी मुश्किल से मिलती है.  छूट गई तो फ़िर नही मिलेगी. तू फ़टाफ़ट मैनेजर साह्ब को कहे गये शब्द वापस ले ले वर्ना तेरी नौकरी गई समझ.

ताऊ बिचारा क्या करता?  रात तो नींद मे कह गया उल्टी सीधी बात. सो अब उसने मैनेजर को
फ़ोन  लगाया   और इस तरह बोला -  जी मैनेजर साहब,  रामराम. मैने आपको कल रात को डूबकर मरने के लिये कहा था अब आप डूबकर मत मरना.



सूचना : ताऊ पहेली का प्रकाशन कल शनीवार सुबह 8:00 बजे होगा.

हाय दिस इज रामप्यारी सपीकिंग

हाय दिस इज रामप्यारी सपीकती है.

हाय ..दिस इज रामप्यारी…वाकिंग एंड टाकिंग इन एंगलिश एंड ईटिंग इन हिंदी…हाऊ आर यु.आंटिज..अंकल्स…एंड दीदी लोग..?

 

वो क्या है ना …आजकल  मैं इंगलिश मे अच्छी अंगरेजी बोल लेती हूं ना तो ताऊ हर जगह मुझे ही साथ ले जाता है.  अब आपको तो मालूम है कि ताऊ को कोई अंगरेजी वंगरेजी तो आती नही है सो ताऊ को सब बातें मुझे ही समझानी पडती हैं. और इस बहाने मेरे को भी घूमने फ़िरने को मिल जाता है. अब मुझसे घर मे टिक कर तो बैठा नही जाता.

 

अभी कल ही एक सेमिनार मे गये थे.  वहां एक अंकल भाषण झाड रहे थे कि लोग आजकल अपने दिमाग का इस्ते माल ही नही करते.  लो बोलो ये इस तरह बोलना कोई अच्छी बात है क्या? 

 

उन अंकल की ऐसी बात सुनकर कुछ लोग तो भडक ही गये कि ये क्या बोलते हैं आप?  क्या हम बिना दिमाग इस्तेमाल किये काम करते हैं?

 

तब उन अंकल ने समझाया की – आप नाराज मत होईये. मैं बिल्कुल सही बोल रहा हूं.  फ़िर वो बोले – आप मे से आज कितने लोग हैं जो अपने दोस्तों के फ़ोन नम्बर मुझे बता सकते हैं? पर शर्त यह है कि बिना मोबाईल मे देखे बताईये.

 

सब चुप हो गये.

 

फ़िर वो अंकल बोले -  आप मे से कितने लोग हैं जो सुबह बिना अलार्म लगाये ऊठ सकते हैं?

 

सब फ़िर से चुप हो गये.

 

फ़िर उन्होने पूछा कि आपमे से कितने लोग हैं जो अपने दोस्तो रिश्तेदारों के जन्मदिन या ऐनीवरसरी की तारीख बिना देखे बता सकते हैं?

 

सब के सबको सांप सूंघ गया.

 

अब वो बोले -  हां अब समझ आया कि मैं क्यों कह रहा था कि आजकल हम लोग अपना दिमाग ही इस्ते माल नही करते.  हम जरुरत से ज्यादा तकनीक पर आश्रित होते जा रहे हैं.

 

आज कल घर घर मे और हर छोटे बडे आदमी के पास  मोबाईल फ़ोन हैं और हर चीज उसकी मेमोरी से कर लेते हैं.  और अपने खुद का दिमाग इस्तेमाल ही नही करते.  और याद रखिये कि जब दिमाग का इस्ते माल ही नही होगा तो धीरे धीरे वो बेकार और अनुपयोगी होता जायेगा.

 

अत: अंकलों,   आंटियों और दो चार दीदीयों ..आप सबसे रामप्यारी हाथ जोडकर निवेदन करती है कि आप लोग इन छोटी मोटी बातों मे अपना दिमाग जरुर इस्तेमाल किजिये और तकनीक का इस्तेमाल आप कार्य क्षमता बढाने के लिये करें ना कि कम करने के लिये……..  एम आई राईट???

 

और हां गर्मी बहुत ज्यादा है..पक्षियों को दाना पानी दे रहे है ना?  प्लिज आप ये काम जरुर करते रहना.

 

और अब रामप्यारी को इजाजत दिजिये.  रामप्यारी आपको यह बताना चाहती है कि कल शनीवार की पहेली का प्रकाशन शनीवार सूबह १० : ०० (दस) बजे किया जायेगा. क्योंकि वोटिंग मे दस बजे वाले लोग जीत गये हैं.

 

और हां मार्किंग सिस्टम मे थोडा बहुत बदलाव किया गया है जो कल पहेली प्रकाशन के समय ही आपको बता दिया जायेगा.

 

अच्छा तो अब रामप्यारी की रामराम कल सुबह दस बजे तक के लिये.

 

 

 


इब खूंटे पर पढो:-

ताऊ घणी कडकी म्ह था.  वैसे ये जगजाहिर बात है कोई नई बात नही है.  और ताऊ अब किसी बडे शिकार की तलाश मे था.

ताऊ को मालुंम पडा कि दो सेठ   एक जगह से वसूली मे तगडी रकम लेकर लौटने वाले हैं.  और उसी रास्ते मे श्मशान भी पडता था.

दोनों को लौटने मे रात होगई.  रास्ते मे श्मशान भी पार करना था.  दोनो श्मशान से होकर तेजी से गुजरने लगे. इनको लूटने के इरादे से ताऊ भी उधर श्मशान की तरफ़ चला आरहा था.

डर के मारे दोनों बाते करते चल रहे थे.

पहला बोला :  अरे भाई जी,  सुना है यहां इस श्मशान मे भूत भी रहते हैं?

दुसरे ने जवाब दिया :  हां भाई साहब, सुना तो मैने भी ऐसा ही है.

इतनी देर मे दोनों को सामने से ताऊ आता दिखाई दिया.  तो पहले सेठ ने उस आदमी से यानि ताऊ से
पूछा    - भाई सुना है इस शमशान में भूत रहते हैं ?

 

ताऊ बोला - मुझे क्या पता भाई?   मुझे तो खुद को मरे  25 साल हो गए हैं !   ताऊ के इतना कहते ही वो दोनों सेठ   अपना माल असबाब छोड़ कर उल्टे पाँव भाग लिए ! और ताऊ को बैठे बैठाए माल मिल गया ! 


शेरू महाराज ने दुसरे सेकेएटरी का भी काम तमाम किया

शेरू महाराज ने दुसरे सेकेएटरी का भी काम तमाम किया

अभी तक आप पढ चुके है कि शेरू महाराज के सेकेरेटरी बने डाक्टर को काम मे कोताही बरतने की वजह से शेर सिंह जी ने उसको प्रांण दंड दिया यानि उसको ही मारकर उदरस्त कर गये. उसके बाद उनका सेकेरेटरी बनने का मौका मिला उस ग्रेज्युएट आदमी को.  अब आगे पढिये.

 

ये आदमी फ़टाफ़ट शेर सिंह जी  के लिये खाना तलाशने निकल गया.  शेरसिंह जी नहा धोकर बस धुप बत्ती लगा ही रहे थे कि इसने आकर निवेदन किया – महाराज की जय हो.  हुजुर पधारिये..भोजन का शानदार प्रबंध हो गया है.

 

शेर सिंह जी तो इसकी अक्लमंदी और काम करने की स्टाईल..बोलने की स्टाईल पर ..बस फ़िदा हो गये.  यह उनको पास ही एक जगह लेगया…वहां हिरण घास चर रहे थे…बस शेर सिंह जी ने फ़टाक से एक हिरण का शिकार किया.. आराम से बैठ कर खाया..और छांव मे लेट गये..

 

इस आदमी से उन्होने कहा कि –ये बचा खुचा मांस तू खाले.  फ़टाफ़ट..फ़िर अगला काम भी करना है.

 

वो आदमी बोला – हुजुर मैं उंची जात का हूं. किसी का जूंठा मांस या खाना नही खाता.  बस इसका इतना कहना था कि शेर हुजुर का तो दिमाग घूम गया और उन्होने जैसे ही आंखे तरेरी वो आदमी सीधा उस बचे खुचे हिरण को ही खाता दिखा.    उस आदमी ने बचा खुचा मांस खा कर डकार ली. और शेर के सामने हाथ जोड कर खडा हो गया.

 

अब शेर सिंह जी बोले – चल मेरे पांव दबा. वो आदमी पांव दबाने लगा. शेर सिंह जी ने हल्की नींद निकाली. तब तक वो आदमी उनके पांव दबाता रहा. अब शेर सिंह जी ने ऊठकर अंगडाई ली और उस आदमी को पानी लाने का हुक्म दिया.  पास के ही झरने से वो पानी ले आया.  शेर सिंह ने पानी पीकर उस आदमी को भी कहा – चल अब तू भी आराम करले थोडा.

 

वो भी वहीं छांव मे बैठ गया.  अब शेर ने उसको पूछा – सेकेरेटरी…तूने कुछ देखा?  वो बोला – क्या महाराज? मैने तो कुछ भी नही देखा?

 

शेर बोला – अबे तुम लोगों को इसीलिये तो शहर मे नौकरी नही मिलती.  जरा आंख नाक और कान खुले रखा करो.  वो देख..वो दूर एक बाघिन दिखाई दी तेरे को?

 

वो आदमी बोला – महाराज, वो तो उधर झाडियों मे काफ़ी देर से खडी है. 

 

शेर बोला – हां यार, ये बाघिन मेरे पीछे पडी है.  मैं जहां भी जाता हूं वहीं पहुंच जाती है.  और मुझे बडी मीठी मीठी निगाहों से घूरती है.  मुझे लगता है – ये बाघ की बीबी मुझ पर आशिक हो गई है. लगता है यार… ये मुझ पर मर मिटी है. और अब तो मेरे भी दिल मे कुछ कुछ उसके लिये होने लगा है.

 

वो आदमी तुरंत ही बीच मे बोल पडा – महाराज दूसरे की बीबी की तरफ़ गंदी नजर रखना पाप है.  और वो बाघिन अपने बाघ पर आशिक है.  वहीं नीचे उसका बाघ भी लेटा हुआ है.  आप ध्यान से देखिये वो उसको चाट भी रही है.  वो अपने पति बाघ पर ही आशिक है.

 

शेर बोला – अबे बेवकूफ़ ..वो मुझ पर आशिक है.. और वो आदमी अडा रहा कि नही वो तो बाघ पर ही आशिक है.  बस शेरू महाराज को गुस्सा आगया और उस आदमी की भी मूंडी तोड  कर उसका भी काम तमाम कर दिया

 

अब उस आदमी के बाद ताऊ का नम्बर आया शेर का सेकेरेटरी बनने का..  ताऊ के साथ क्या हुआ? क्या ताऊ का भी काम तमाम हुआ?  क्या ताऊ ने अपनी जान बचाई?  और अगर बचाई भी तो कैसे?   ये सब अगले भाग मे पढियेगा.

 

 

क्या ताऊ ने शेरु महाराज को ब्लागिंग सिखाई?…और किस किस ब्लागर का नम्बर आया….?  और किस बात के लिये आया? 

 

ये और बहुत कुछ अगले भागों में.  आपभी अपने विवरण के लिये रजिस्ट्रेशन कराईये. 

 

अभी तक पिछले अंक मे हमसे सुश्री लावण्या जी,  श्री  मकरंद और पी.डी. ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जो कि कर दिया गया है.  आप भी जल्दी करें.  हो सकता है शेर सिंह जी का दिमाग बदल जाये और आप इस सुनहरी मौके से चूक जायें.  आगे आपकी मर्जी. 

 

 


इब खूंटे पै पढो :-

बात काफ़ी पुरानी है.  ताऊ ,  राज भाटिया जी और योगिंद्र मोदगिल जी तीनों स्कूल मे कई कई बार  फ़ेल हो गये और उनको तीनों को स्कूल से निकाल दिया गया.

डर के मारे तीनों स्कूल से वापस घर नही गये.  क्योंकि घर वापस पहुंचने पर उन तीनों को ही काफ़ी तगडा इनिशियल एडवांटेज मिलने का डर था.

स्कूल से घर के रास्ते मे तीनों ने एक जगह बैठ कर बीडी सुलगा ली और यह तय किया कि पढाई लिखाई तो अपने बस की बात है नही. अगर घर वापस गये तो पिटाई तो होगी ही और फ़िर पढने के लिये स्कूल जाना पडेगा.

अंत मे तीनों ने तय किया कि हिमालय चलते हैं और वहां शिवजी भगवान की तपस्या करते हैं . उनसे वरदान मांग लेते हैं.  इस तरह पढने से भी पीछा छुट जायेगा. और वरदान मे तगडा माल मांग लेंगे फ़िर जीवन भर ऐश मौज करेंगे.

तीनों ने हिमालय पहुंच कर घनघोर तपस्या शुरु कर दी.  एक दिन उन तीनों की तपस्या से खुश होकर
शंकर भोले नाथ प्रगट होगये.

शिवजी बोले -  बच्चों मैं तुम्हारी तपस्या से अति प्रशन्न हूं. मांग लो क्या वरदान मांगते हो?

सबसे पहले भाटिया जी बोले -  महाराज मुझे तो रोजी रोटी कमाने के लिये विदेश भिजवा दिजिये.

शिवजी बोले – तथास्तु.  और भाटिया जी सीधे पहुंच गये जर्मनी. 

अब इसके बाद मोदगिल जी का नम्बर आया –

शिव जी बोले – बच्चा  मांग..ले क्या चाहता है?

मोदगिल जी बोले – बाबा..मुझ पर सरस्वती प्रशन्न रहें और मैं एक ऊंचे रुतबे वाला कवि बन जाऊं.

शिवजी बोले – तथास्तु वत्स.  ऐसा ही होगा.  और मोदगिल जी बन गये कवि.

अब भोले बाबा ने ताऊ की तरफ़ रुख किया और बोले – ताऊ,  मांग ले ..आज मैं तुझ पर अति प्रशन्न हूं.  अब जल्दी कर..मुझे और दुसरी जगह भी वरदान देने जाना है, यहां बहुत देर होगई.

ताऊ बोला – शिवजी महाराज . आप अगर मुझ पर प्रशन्न ही हो तो मुझे एक बढिया वाला एल्विस प्रिस्ले जैसा गिटार देदो.

शिवजी बोले – अरे ओ बावली बूच ताऊ..कुछ ढंग की चीज मांग.. ये क्या गिटार मांगता है?  कुछ धन दौलत….शौहरत मांग..बेवकूफ़.

ताऊ बोला – नही शिवजी महाराज..अगर देना ही  है तो मुझे तो गिटार ही चाहिये.

शिवजी बोले – ताऊ बात को समझ और दुसरी कोई चीज मांग ले.

पर ताऊ भी जिद्द पर अड गया कि लूंगा तो गिटार ही लूंगा वर्ना कुछ नही लूंगा.

अब शिवजी नाराज होते हुये बोले – अरे बावलीबूच ताऊ,  तू समझता कोनी के? अरे बेवकूफ़ अगर मेरे पास गिटार ही होता तो मैं डमरू बजाता क्यों फ़िरता?


 

 

कृपया पहेली प्रकाशन के लिये वोट किजिये.  कल के अंक में परिचयनामा मे पढिये श्री समीरलाल “समीर” से ताऊ की अंतरंग बातचीत.  जानिये उडनतश्तरी के जीवन के कुछ अनछुये पहलूओं के बारे में….पहली बार..कल सूबह ५:५५ AM पर.