Showing posts with label पेड़. Show all posts
Showing posts with label पेड़. Show all posts

ताऊ को मिला "चिकन आलाफुस का पेड़" !

 

 

green tree ये पेड़ ऐसा लग रहा है जैसे कोई   जिमनास्ट/डांसर  अपने बांये पैर पर खडी  हो और दाहिना पैर पीछे   हवा में ऊपर हो, और गर्दन पीछे झुका कर दोनों हाथ ऊपर उठा रक्खे हों ! बाल हवा में लहरा रहे हों !  ये भी कुदरत का करिश्मा ही लगता है ! प्रकृति का नमूना कहिये या जो भी कहिये ! अब आपके सामने हैं !

 

आप जो ये "चिकन आलाफुस"  के पेड़ की तस्वीर देख रहे हैं इसको ३१ अक्टूबर को मेरे ब्लॉग की दाहिनी तरफ़ लगाया था ! यह तस्वीर मुझे किसी मित्र ने मेल से भेजी थी ! असल में आलाफुस का  फल इसी पेड़ पर उगता है !  और यह पूर्णतया शाकाहारी है ! आप देख सकते हैं इस पर चारों तरफ़ आलाफूस के फल लदे  पड़े हैं ! और इतने सुंदर आलाफूस के फल आपने पहले कभी  नही देखे होंगे ! ये खाने में भी अति स्वादिष्ट लगते हैं !

 

हमने पूछा था की इस पेड़ पर एक क्यूट सी भूतनी रहती है जो कभी २ बैले डांस करती है ! आते जाते देखते रहिये ! शायद कभी आपको इसका डांस दिखाई दे जाए तो !  अगर आपको यह भूतनी दिखी हो तो , कृपया टिपणी में ही जवाब देदे ! कुछ जवाब आए थे जो इस प्रकार हैं !

 

उसी दिन सीमा गुप्ता जी ने सही सही पहचान लिया था ! उन्होंने इसे दोनों हाथ उठाकर डांस करते हुए  "miracle of nature" कहा ! उसी दिन राज भाटिय़ा जी ने मजाक करते हुए कहा - पेड़ तो बड़ा मस्त है पर घंटे भर से दीदे ( आँखे) फाड़ कर देखने के बाद भी घूमता नही  है !

 

फ़िर दीपक "तिवारी साहब" ने १ नवम्बर को कहा - भूतनी का डांस दिखा कर लगता है ताऊ ने, कोई हमें लूटने की नई तिकड़म लगाई है !

 

फ़िर ४ नवम्बर को  PD  ने इसके बारे में लिखा की ट्री नाम से एक पाकिस्तानी हैकर ने ऑरकुट को बड़ा तंग करके रखा था ! पर वो पकड़ में नही आई !

 

Arvind Mishra  जी का ध्यान इस पर गया १६ नवम्बर को और उन्होंने पूछा की यह पेड़ क्या अपने किसी माजी की याद में है ?

 

दिलीप कवठेकर जी १८ नवम्बर को कहते हैं की "इबकै भूतनी को पहचान लिया" !

 

घुघूती वासूती जी ने २४ नवम्बर को लिखा की "भूतनी नही दिख रही ताऊ" !

 

इसके बाद आए इसी दिन विवेक सिंह जी ( जाट भी नही, ठाकुर भी नही,

सिर्फ़ एक प्यारा इंसान ) और बोले - "ये तो पूरा पेड़ ही भूतनी है" !

 

और अगले दिन ही फ़िर घुघूती वासूती जी ने लिखा - "विवेक सिंह जी ने सही कहा - अब ये वैसा ही दिख रहा है" !

 

और २५ नवम्बर को MAKRAND जी ने कहा - कई दिनों से देख रहा था पर आज दिख गया की पूरा पेड़ ही भूतनी बन कर डांस कर  रहा है !

 

खैर दोस्तों , अब मजाक नही ! ये कोई चिकन आलाफुस  का पेड़ नही है ! असल में भाई अभिषेक ओझा ने एक पोस्ट लिखी थी "चिकन अलाफूस: खाया है कभी" उसमे यह शब्द उन्होंने प्रयोग किया था !

 

उसको पढने के बाद से ही दिमाग में एक खट खट लगी हुई थी चिकन आलाफुस ..चिकन आलाफुस.. !

 

और अभी मैं  इस पोस्ट के लिए नाम सोच ही रहा था ! और मेरे दिमाग में यह शब्द "चिकन आलाफुस" बार बार चक्कर काट रहा था ! अत: मैंने इसका नामकरण कर दिया ताऊ को मिला "चिकन आलाफुस  का पेड़" ! 

 

 

इब खूंटे पै पढो :-SMILEY-TONGUE7

 

एक दिन भाई कुश ताऊ के पास आया ! उसको शादी के बारे में कुछ राय चाहिए थी ! 

कुश  ताऊ को बोला- आपसे कुछ सलाह मशवरा करना है !

 

ताऊ बोला - कर ले भाई !

कुश की आदत है सवाल जवाब करने की ! सो दोनों में यो बात होने लगी !

 
कुश - ताऊ आपका आज तक का सबसे खुशी का दिन ?

ताऊ - भाई वो दिन था मेरी सगाई (टीका)  वाला  दिन !                          

कुश - और सबसे ख़राब दिन ?                                                        

ताऊ - वो था मेरी शादी वाला दिन !

कुश - ताउजी ये तो बात कुछ समझ में नही आई ?

ताऊ - भाई बात ये है की सगाई (टीका) वाले दिन मेरे ससुर जी  ने मुझे एक सोने की गिन्नी और एक लाख रुपये नगद दिए थे ! और जिस दिन शादी हुई उस दिन ( ताई की तरफ़ इशारा करके बोला ) ये जिन्दगी भर का खर्चा मेरे पल्ले बाँध दिया ! भाई मन्नै तो चांदी के भरोसे कपास ठा लिया ! तैं बिल्कुल भी ग़लती मत करिए !