ताऊ पहेली -२१, २२ और २३ को लगातार जीतकर हेट्रीक लगाकर प्रथम महाताऊश्री सम्मान उडनतश्तरी ने हासिल किया था और उसके बाद अब ताऊ पहेली ४०, ४१ और ४२ को लगातार जीतकर हेट्रीक लगा कर द्वितिय महाताऊश्री सम्मान प्राप्त किया है शुभम आर्य ने. हार्दिक बधाई!!!
कल की ताऊ पहेली - ४२ का सही उत्तर है गांधी मेमोरियल म्युजियम मदुराई.
आईये अब आज के विजेताओं से आपको मिलवाते हैं.
आईये अब अन्य विजेताओं से आपको मिलवाते हैं. सभी को हार्दिक बधाई.
इसके अलावा निम्न महानुभावों ने भी इस पहेली अंक मे शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया. जिसके लिये हम उनके हृदय से आभारी हैं. श्री काजलकुमार, श्री अनिल पूसदकर, डा.रुपचंद्र शाश्त्री मयंक, श्री सुशील कुमार छोंक्कर, डा. जीतेंद्र बगरिया, आप सभी का तहेदिल से आभार! |
हाय…गुड मोर्निंग एवरी बडी…आई एम राम..की प्यारी… रामप्यारी. हां तो अब जिन्होने सही जवाब दिये उन सबको दिये गये हैं ३० नम्बर…अगर भूल चूक हो तो खबर कर दिजियेगा..सही कर दिये जायेंगे. मेरे द्वारा पूछे गये कल के सवाल का सही जवाब था ...सीता, मांडवी, उर्मिला और श्रुतकीर्ति सबसे पहला सही जवाब आया दर्पण साह अंकल का, फ़िर वरुण जायसवाल अंकल, और उसके बाद सही जवाब दिया महक आंटी ने. फ़िर लुधियाना वाले पंडितजी यानि प.डी.के.शर्मा वत्स अंकल आये. फ़िर मीत अंकल, फ़िर संजय बेंगानी अंकल, उसके बाद सही जवाब दिया प्रेमलता आंटी ने, और उसके बाद अंतर सोहिल अंकल आये. संजय तिवारी "संजू अंकल और उसके साथ ही सही जवाब के साथ प्रथम महाताऊ उडनतश्तरी अंकल आये. उसके बाद आज के द्वितिय महाताऊ शुभम भैया भी सही जवाब के साथ आये.और उसके बाद आये अभिषेक ओझा अंकल फ़िर मोहन वशिष्ठ अंकल और सबसे आखिर मे आये दिलिप कवठेकर अंकल. आप सबके खाते में तीस तीस नम्बर मैने जमा करवा दिये हैं. अब रामप्यारी की तरफ़ से रामराम…अगले शनीवार फ़िर से यही मिलेंगें. वैसे आजकल शाम ६ बजे मैं ताऊजी डाट काम पर रोज ही मिल जाती हूं. ..और हां आपका आज से शुरु होने वाला सप्ताह शुभ हो. |
![]() अरे हीरु भिया..कईं हो, कईं करि रिया हो? अरे पीरू भिया कईं नी करा हो…बस ई टिप्पणी देखी रिया था तम भी देखि लो. लावो दिखाओ म्हारै भी..
चलो पीरु भिया थारै जत्रा मे घुमा लाऊं हो…हियां बैठ न कईं करोगा… हां चलो हीरू भिया…हूं भी कुछ महाराष्ट्रियण खाणों खाणे को इच्छूक हुई रियो हूं..चलो… |
अच्छा अब नमस्ते.सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता मे हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. ताऊ पहेली – 42 का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.





