ताऊ को जब से यमराज जी ने चाँद वरदान में दिया तब से सभी ब्लागर्स की अनंत शुभकामनाएं और बधाईयाँ आई है ! सभी खुश हैं ! आईये उस पोस्ट पर किसने क्या कहा ? संक्षिप्त में देखते हैं ! भाई कुश ने चिंता दिखाई की चाँद पर अब भाटिया जी के ठेले का क्या होगा ? डॉ .अनुराग जी की जिज्ञासा है की वहाँ पर प्लाट कब काटे जायेंगे ? PALLAVI TRIVEDI जी को चाँद पर घुमने की सहूलियत मिलने से खुशी थी !
आ.GYAN DUTT PANDEY जी यमराज के हाईटेक ना होने से ताऊ की जान बचने से खुश थे ! दिनेशराय द्विवेदी DINESHRAI DWIVED जी को चम्पाकली के ना लौटने का दुःख था की अब उनको चम्पाकली का दूध कैसे मिलेगा ? मान.लावण्यम्` ~ अन्तर्मन् जी को ब्लागर्स के लिए मांगे गए वरदान और चांद पर कब्जे की खशी थी ! गौतम राजरिशी जी को चांद पर चम्पाकली का तबेला देखने की इच्छा थी ! अशोक पाण्डेय जी और RATAN SINGH SHEKHAWAT जी शेखावत ताऊ के बचने की खुशी में प्रशन्न थे !
अल्पना वर्माजी को अब भी भरोसा नही की चाँद को ताऊ पूरा का पूरा डकार गया ! वो लिखती हैं चाँद ताऊ का है -Breaking news hai. ! अल्पना जी यकीन करिए यह ब्रेकिंग न्यूज नही है बल्कि हकीकत है !
लवली कुमारी / LOVELY KUMAR जी को चम्पाकली के बिछुड़ जाने का मलाल था ! रंजना [रंजू भाटिया] जी को वरदान और चाँद पर कब्जे की खुशी थी ! PN SUBRAMANIAN जी को पुरे प्रकरण में ही आनंद आया ! PT. D.K.SHARMA "VATSA" जी को ताऊ के ख़िलाफ़ देवताओं की साजिश की ख़बर लग चुकी थी वो उसका ईलाज करने की तैयारी कर रहे थे ! ABHISHEK जी को ताऊ के शेयर ब्रोकर होने की खुशी थी !
POEMSNPUJA को वरदान की खुशी और चाँद पर कब्जे की इतनी खुशी थी की खुशी का पारावार नही था ! जैसे बच्चे ने चाँद को मुठ्ठी में बंद कर लिया हो ! देखिये उन्ही के शब्दों में - ये आपने बहुत अच्छा किया ताऊ जो चाँद मांग लिया, अब मैं लिखूंगी और कोई मुझे चाँद को नीला पीला करने को कहेगा तो बोल दूंगी मेरे ताऊ का चाँद है, मेरा जैसा मन रंगुंगी...कोई आपका थोड़े है, सो ठंढ रखो.
कुछ दिन पहले पूजा जी को कोई चाँद को काला पीला ना करने की सीख दे गया था ! अब करलो जिसको जो करना हो ! अब पूरा चाँद ही उनके ताऊ का है तो जाहिर है उनका ही है ! अब कोई झंझट ही नही बचा !
ताऊ ब्लागरो के लिए चाँद तो क्या सूरज को भी हथिया लेगा ! खबरदार सीख देने वालो ! अब सूरज से दुश्मनी मत निकालना ! विष्णु बैरागी जी चंद्र यात्रा और यमराज संवाद सुनकर बिल्कुल फ्रेश हो गए थे !
SEEMA GUPTA जी को डर था की कही ताऊ ने, नटवर लाल ने जैसे ताजमहल बेच खाया था उस तरह का कोई कारनामा नही कर दिया हो पर वरदान की बात पढ़ कर तसल्ली हो गई ! और चांद पर जाने की सुविधा मिल जाने से बड़ी खुश थी !
ZAKIR ALI 'RAJNEESH' साहब ताऊ को पटा कर रखने की जोगाड़ में थे ! जाकिर साहब, ताऊ को ज़रा खांटी चिलम कानपुरिया चाहिए पटने के लिए, वैसे लखनवी तम्बाकू भी चलेगी ! :) CMPERSHAD भी आश्चर्यचकित थे ! यमराज के चक्कर में आने से जीवन सफ़र भी बहुत खुश !
मोहन वशिष्ठ जी ने बड़ी काम की बात कही पर भाई आप थोडा लेट हो गए ! आप अगर ये हमेशा तीन वरदान मांगने की सलाह पहले दे देते तो हम सब ब्लागरिए हमेशा के लिए सुखी हो जाते ! अबकी बार चंगुल में चढ़ने दो यमराज को ! बस यही वरदान मान्गुगा !
अभिषेक ओझा जी तो प्रशन्नता वश ताऊ के शिष्य भी बनने को राजी और कोचिंग भी लेने को तैयार ! धन्यवाद भाई ओझा साहब ! आप भी बैंकर हैं ! अत: आप तो ट्रेंड ही हैं ! हम जल्दी ही चाँद पर एक अन्तर ब्रहमान्डिय मेनेजमेंट ट्रेनिंग कोर्स शुरू करने वाले हैं ! आप अमेरिकन असाईन्मैन्ट पूरा करके वहाँ का काम संभालिये ! अभी वहाँ पर चम्पाकली अकेली है ! सब रिक्रुट्मैन्ट आपको ही देखना है !
कविता वाचक्नवी जी तो बहुत ही खुश हैं ! उन्ही के शब्दों में - ईब आपणै वरदाण म्हारी खात्तिर भी माँग्या ही होगा कि चंगू-मंगू तै .... बचै रह्वैं, सो म्हणै भी थैन्क्यू क्हैण का मौका देणा बणै आपका!
थारे धोरे टोकरा-भर थैन्क्यू देणा बणता है जी म्हारा। स्वीकारो।
बहुत शुक्रिया कविता जी ! योगेन्द्र मौदगिल जी ने तो यमराज की ऎसी तैसी करके चार बार ताऊ की जय बोल दी !
म्हारे होते होये ताऊ की कोए पूंझड़ बी नी पाड़ सकता
यमराज की के बिसात सै
प्रेम से बोलो
ताऊ जिंदाबाद
मोदगिल भाई के साथ मैं भी ताऊ की जय बोल रहा हूँ लेकिन मुहं नीचा कर के...क्या पता कब ताऊ की भैंस चाँद पे पोठा (गोबर) गिरा दे जो सीधा मुहं पे आ गिरे...रे ताऊ अब तो चाँद को ताकने काबिल भी न रहे रे...
नीरज जी आप नाहक चिंता कर रहे हैं ! चम्पाकली निहायत ही जहीन और खानदानी और विद्वान् भैंस है ! उसका ताल्लुक राजा भोज के दरबार से है ! जिनको पता नही हो उनकी जानकारी के लिए बता देते हैं की ये भैंस ताऊ को राजा भोज ने दी थी ! श्री योगीन्द्र मोदगिल अच्छी तरह परिचित हैं इससे ! और ये काव्य की भी बड़ी गहरी पकड़ रखती है ! आप आराम से चाँद को ताकिये !
राज भाटिय़ा जी भी बड़े खुश हैं ताऊ की जान बचने से ! भाटिया जी आपको कहीं जाने की जरुरत नही है ! आपका ठेला वहीं रखिये ! मार्स पर यमराज का झौठा और चम्पाकली कब्जे की जुगत भिडा रहे हैं!
अनुपम अग्रवाल जी को ताऊ के लौटने की खुशी है पर उनको ये डर भी सता रहा है की अगर ताऊ चाँद पर शिफ्ट हो गए तो यहाँ ब्लागारियों को बिगाड़ने का काम कौन करेगा ? अनुपम जी आप चिंता मत करिए ! हम वहाँ का काम शुरू करने के लिए यहाँ का काम अधूरा नही छोडेंगे !
शुक्ल जी भी बड़े प्रशन्नचित है ! NITISH RAJ जी को फिक्र है की ताई ने आपको पीटा क्यों नही ? लो बोलो - ताऊ अच्छा करे या बुरा ! ताऊ नही मन्दिर का घंटा होगया जो आप सुबह शाम ताई से बजवाते रहो ! JAYAKA जी बड़ी प्रशन्न हैं ताऊ के लौटने से ! अब हंसाने का सुखा नही पडेगा ! MUSAFIR JAT जी ने कहा की नरक का राज ही मांग लेते जिससे स्वर्ग के बजाये हम हमेशा नरक मांगते और हमेशा के लिये मौज हो जाती ! भई चिंता मत करो ! ताऊ जहां भी रहेगा , अपने लिये नर्क का निर्माण स्वयम कर लेगा !
MAKRAND और दीपक "तिवारी साहब" जी भी प्लाट काटने जैसी बात करते हैं !
फ़न्डेबाज और DR. NAZAR MAHMOOD साहब बधाई देते हैं !
PREETI BARTHWAL भी खुश होकर कहती हैं कि ताऊ की अक्ल के आगे यमराज क्या चीज है !
*************************
कुल मिलाकर सारे ब्लागर्स इतने खुश थे की जैसे चाँद उनको ही मिल गया हो ! सही है जब ताऊ ही आपका है तो चाँद तो आपका है ही ! चाँद पर एक ताऊ शाला का निर्माण करवा दिया गया है ! इसमे ७ स्टार से भी बेहतरीन ठहरने की व्यवस्था है ! वहाँ आप ब्लागर्स का खाने पीने का इंतजाम भाटिया जी के ७ स्टार ठेले से होगा ! ये सब सुविधाए आपके लिए बिल्कुल मुफ्त हैं ! ताऊ के खेमे वालो के अतिथि भी फ्री में इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे ! बाकी लोगो को नोमिनल चार्जेस देने पड़ेंगे ! ट्रांसपोर्टेशन के लिए समीर जी से आप लोग सीधे बात कर ले !
*************************
आईये अब हम इस विषय में कुछ जरुरी घोषणाए कर देते हैं ! चाँद पर हमने बहुत तेजी से एक कालोनी का काम शुरू कर दिया है ! चम्पाकली द्वारा वहाँ पर एक मीठे पानी की झील खोज ली गई है उसी झील के पास यह कालोनी बसाई जा रही है ! यह सर्वसुविधायुक्त कालोनी होगी ! इसके निर्माण के पैमाने इन्टर्गेलिक्टिक होंगे ! इतनी उन्नत प्रोद्योगिकी इस्तेमाल की जारही है की आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे ! आपकी कल्पना से बाहर होगा इसका निर्माण !
जितने भी ब्लॉगर भाई और बहने हैं उन सबको ताऊ की तरफ़ से एक एक प्लाट, जिसकी साईज एक लाख स्कवेयर फीट है, वह रजिस्ट्री सहित फ्री दिए जायेंगे ! यानी आपको कोई पैसा नही देना पडेगा ! और एक बात जो ब्लॉगर ताऊ के खेमे के हैं उनको एक एक प्लाट इसी साईज का और फ्री ! अब खेमा ताऊ को भी नही मालुम ! आप इसे शास्त्री जी से प्रमाणित करवा ले और अपना खेमाकरण करवा ले ! आपसे निवेदन है की अपने अपने प्लाट वगैरह के कागज़ आप शास्त्री जी से यथासम्भव शीघ्रता से प्राप्त कर ले ! आपको इसके अलावा प्लाट चाहिए तो उसकी आप बुकिंग करवाले !
इस कालोनी की विशेषता है की इस में पेंटिंग के लिए १० स्कवेयर मील का एरिया छोडा गया है जहाँ आप अपनी मन मर्जी से पेंटिंग कर सकते हैं ! अर्थात चाँद को आप अपनी मनमर्जी के रंग से पेंट कर सकते हैं ! इस जोन में चाँद आपको मना नही करेगा !
दूसरा एक जोन १०० स्कवेयर मील का कवियो और शायरों के लिए है ! इस जोन में नदी , पहाड़ , झरने , बगीचे और पशु पक्षी यानि पूरा प्राकृतिक वातावरण है ! इस जोन में घुसते ही कविताए अपने आप फूट पड़ेगी !
और भी बहुत से फायदे हैं ! मसलन इस कालोनी में ज्यादातर पृथ्वी ग्रह के वासियों को जगह दी गई है अन्यथा सभी अन्य ग्रह वासियों की भी कालोनिया काटी जा रही हैं ! एक कालोनी एलियंस के लिए भी काटी जा रही है अगर आपको उसमे चाहिए तो हम आपको उसमे भी प्लाट दे सकते हैं ! ज़रा जल्दी करे !
और एक जरुरी सूचना :- चाँद पर जाने और आने के लिए आप समीर जी से बात करले ! पृथ्वी से चाँद तक उनकी सर्व सुविधायुक्त Intergalactic Udantashtari Service उपलब्ध है ! एक मात्र यही उड़नतश्तरी सर्विस है जिसमे मुफ्त भारतीय खाने का शानदार प्रबंध है ! और वो आजकल सुना है भारत में ही आए हुए हैं इसी की बुकिंग को लेकर ! सो आप अपना आने जाने का ईयरली पास बनवा ले ! काफी फायदे में रहेंगे !
| इब खूंटे पै पढो :-
योगीन्द्र मोदगिल साहब - मेरे परदादा गुजरे तब आठ मकान, ४ बैल, १० झौठी और ५० किले जमीन छोड़ कर गए थे !
राज भाटिया साहब - अरे ये तो कुछ भी नही ! मेरे परदादा गए तब ४ मकान, २५ दूकान, ८ फेक्ट्री और ७० किलो सोना छोड़ कर गए थे !
ताऊ - अरे भाई पूछो ही मत ! ये तो कुछ भी नही था ! न्यू समझ ल्यो की मेरे परदादा तो सारी की सारी दुनिया ही छोड़ कर गए थे !
|
