Showing posts with label अँधविश्वास. Show all posts
Showing posts with label अँधविश्वास. Show all posts

प्याज का अथाह भँडार और ध्यान कुटिया मेँ इलाज्

बाबाश्री ताऊ महाराज ने अनेकोँ दिनोँ के मौन व्रत के बाद आज साँध्य सत्सँग मेँ  भक्तोँ का दुख दर्द दूर करने हेतु दुकान लगा रखी थी. जिनके दुख दर्द ज्यादा पुराने थे उन भक्तोँ को अमावस की रात ध्यान कुटिया मेँ आकर इलाज करवाने का आदेश दिया. जिनके छोटे मोटे दुख थे उनको हाथोँहाथ वहीँ ठीक कर दिया.



सभी भक्तोँ ने बाबाश्री ताऊ महाराज की जय बोलते हुये अपने अपने दुखडे सुनाये. एक भक्त ने महँगाई का रोना रोया जिसमे भी प्याज के आँसु ज्यादा थे  और बस बाबाश्री ने तुरँत ही ध्यान मग्न होते हुये कुछ देर बाद घोषणा कर डाली कि सतीश सक्सेना के आफिस से 30 फुट साढे चार इँच दक्षिण और 22 फुट 9 इँच 2 सूत पश्चिम दिशा मेँ प्याज का अथाह भँडार है. उस जगह खुदाई करने पर इतना बडा प्याज का भँडार मिलेगा कि समस्त भारत के लोग बरसोँ तक प्याज ही प्याज खाते रहेँ तो भी कमी नही होगी.

बाबाश्री ताऊ महाराज के भक्तोँ कि खुशी का आरपार ना रहा, सभी सोचने लगे की अब तो जी भर कर प्याज खा सकेँगे.

जनता ने बाबाश्री ताऊ महाराज की जय बोलते हुये कीर्तन शुरु कर दिया और उधर बाबा के सेवादारोँ ने अमावस को ध्यान कुटिया मेँ इलाज करवाने की व्यवस्था शुरु कर दी.