आज एक नकाबपोश हाऊस के अंदर घुसा...मुझे नही पता कि यह महिला है या पुरूष? भूत है? प्रेत है? चूडैल है? जिन्न है? या कोई आतंकवादी है जो बिग बास के हाऊस में घुसा है? उसके हाथ में सामान के नाम पर सिर्फ़ एक पीली प्लास्टिक की थैली थी. क्या था इस प्लास्टिक की थैली में? मुझे तो कुछ मामला गडबड लगता है और डर भी लग रहा है? इस ब्लागर्स बिग बास में सब कुछ वैसा नही है जैसा आप टीवी वाले बिग बास में देखते आये हैं. यहां कुछ भी कभी भी अप्रत्याशित घटेगा ऐसा मुझे लगने लगा है. मैं तो अपनी जान की खैर मना रहा हुं...ब्लागर्स बिग बास की शक्ल तक भी मैने देखी नही... कुछ कारणों से मुझे लग रहा है कि ब्लागर्स बिग बास पुरूष है या महिला? ये भी एक राज है...जो भी हो राज चौंकाने वाले ही होंगे... अब क्या करूं? फ़ंस गया मैं तो यहां.
इसके बाद दो अंजान लोग अंदर घुसे हैं...एक पुरूष और एक महिला...इन्होंने भी मुझसे कोई बात नही की... अपने कंधों पर अपना बैग टांगे हुये सीधे आये और हाऊस में घुस गये. शायद बिग बास ने इनको मुझसे बात करने को मना किया होगा? तेरा सत्यानाश का सवा सत्यानाश जाये बिग बा.....ये मुझे इस भूतमहल के सामने कहां खडा कर दिया?
और अब मुझे तसल्ली हुई जब अरविंद मिश्र को अंदर जाते देखा. वो आराम से आये बिना सामान के और चुप चाप पलटकर हाथ हिलाया और सीधे अंदर...
इसके बाद आये अजयकुमार झा....आते ही गेट के सामने हडबडी में उनका बैग गिर गया जिसे उन्होने उठाकर जमाया और बिना बात किये सीधे हाऊस के अंदर घुस गये.
राज जरूर है कुछ इस ब्लागर्स बिग बास में...और बहुत गहरा राज है....अब ये तो समय ही बतायेगा...पर लगता है कोई बहुत बडा राज सामने आयेगा. मैने ये राज जानने के लिये इन- हाऊस विडियो कैमरा चालू किया....जहां तक मैं कैमरे से देख सकता था वहां चारों तरफ़ सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा हुआ था.

बेडरूम्स में देखता हुं....शायद सभी वहां आराम कर रहे हों?

जब मैने हाऊस के अंदर की तस्वीरे देखी तो दंग रह गया...ड्राईंगरूम... शानदार बेडरूम्स...डाईनिंग किचन..स्विमिंग पूल...पर सब खाली खाली...आखिर वो पहले दिन बंद ब्लागर्स कहां गये? वो नकाबपोश कहां गया? एक महिला और एक पुरूष जो अंदर गया था वो कहां गया?

और हद तो तब हो गई जब अजयकुमार झा और अरविंद मिश्र भी नही दिखे? और हैरानी की बात वो नकाबपोश भी नही दिखाई दिया? कौन है ये नकाबपोश? ये महिला है या पुरूष? कहीं ब्लागर्स बिग बास/बासिनी ये ही तो नही???.... क्या हो रहा है हाऊस के अंदर?

हे भगवान ...ये क्या हो गया? आखिर कहां गये ये लोग? सब खैरियत तो है? सब कुछ सूना सूना सा क्यों है? कहीं ये भूतमहल तो नही है? मुझे बहुत डर लग रहा है. आप इंतजार करिये....कुछ गडबड घोटाला तो जरूर होगया है? मुझे जब भी जैसी भी रिपोर्ट मिलेगी...आप तक अवश्य पहुंचाऊंगा...आखिर मैं और कर भी क्या सकता हुं?