रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद सिर्फ़ हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों द्वारा दिये गये जवाबों का गंभीर या वास्तविक अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें ! यानि सिर्फ़ और सिर्फ़ मनोरंजन.........
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है. रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप (गीत) , अरविंद मिश्र , वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेय, वाणी शर्मा विजय सप्पाति के साथ. और आज रामप्यारी को घूमते फ़िरते मिल गये रमाकांत सिंह... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब बिना ब्रेक देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे की रमाकांत सिंह से दो और दो पांच.....
(कैमरामैन - रामप्यारे)
सवाल ताऊ के जवाब रमाकांत सिंह के यानि 2 + 2 = 5
ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : मेरे दोस्त कहे जाने वाले दुश्मन
ताऊ : आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : आठ दिन पहले
ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब आज सुबह ११ बजे
ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : आलू खेकसा
ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : क्यों मजाक कर रहे हो ताऊ? मैं तो कुंवारा हूँ.
ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : ओवर टेक करना
ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : अपने इस जन्म के माँ बाप का बेटा
ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : आज सूरज पश्चिम से उगा
ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : आप जितना बना डालें
ताऊ : धर्मपत्नि है ही नहीं तो डांट खाने का सवाल ही नही उठता, बताईये शादी कब कर रहे हैं?
जवाब : धर्मपत्नी की तलाश जारी है.
ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : चप्पल और सेंडल का शौक़ीन हूँ
ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : कोई भी कलर,बशर्ते मेरी ज़िन्दगी लगाये
ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : झूठ न बर्दास्त कर पाना
ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : मैं बहुत सज्जन हूँ
ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह , क्योकि वो मेरे गुरु हैं
ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब :मुसाफिर हूँ यारों न घर है न ठिकाना [ परिचय ]
ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – पढ़ना
ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब -माँ बाबूजी के साथ जलेबी खाना
ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब –बचपन में बाबूजी संग रामसागर तालाब में नहाना
ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब –१३ जून २००६
ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब –प्रेम और दुश्मनी में लाभ हानि मत देखो
ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – खुश रहो
ताऊ : अपने होने वाले जीवन साथी से क्या कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके?
जवाब : मैं तुम्हे जितना प्यार करूंगा उतनी घृणा नहीं कर पाऊंगा
ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : कामचोर
ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : हेमामालिनी जी
ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह
ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब :किशोर कुमार जी
ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : रांगेय राघव
ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब –सब समझदार हैं फिर भी लेखन में ईमानदारी
ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – १ राहुल सिंह, २ संजय अनेजा जी, ३ ललित शर्मा, ४ अर्चना चाव जी, ५ सतीश सक्सेना जी, ६ डॉ टी एस दराल साहब, ७ सरस दरबारी जी, ८ अल्पना वर्मा जी, ९ संजीव तिवारी, १० डॉ सुश्री शरद सिंह जी
ताऊ : तो धन्यवाद रमाकांत जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने केलिये..... ठीक है?
रमाकांत सिंह : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.
अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.
रामप्यारी : हां तो रमाकांत अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....
रामप्यारी : हां तो बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्सवाली या साडी वाली?
जवाब :साड़ी वाली
रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन
रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब :ट्रेन का सफ़र
रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब :फिल्म देखना
रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सलमान खान
रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब :कैटरीना कैफ
रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : कोई भी एक
रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेकअप वाली
रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : मिरिंडा
रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गाँव
रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल
रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : विंडो ए सी
रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लेप टॉप
रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : कलर फोटो
रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब :ज्वाइंट फेमली
रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की चूड़ियां
रामप्यारी - वाह रमाकांत अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे के हवाले करती हूं....
रमाकांत सिंह - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....
हां या ना राऊंड विद रामप्यारे
रामप्यारे - नमस्कार रमाकांत जी, कैसे हैं आप?
रमाकांत सिंह - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो...
सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - भैया जी अभी हम मेहरारू को ही खोज रहे हैं, मिल जायेगी तब वो जो कह ले.
सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - ना भाई साहब, क्रम जारी है
सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - बिलकुल सही कहा आपने
सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया
जवाब - पिछले हफ्ते ही
सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - एकदम से नहीं
सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - बाबूजी का आँख छड़ी बन जाता था
सवाल - आपकी शादी तो हुई नही है अभी, किसी से प्रेम चल रहा है?
जवाब - प्रेम आज भी जारी है और आप की कृपा रही तो शादी की भी गारंटी दिख रही है
सवाल - उनसे आज मुलाकात हुई या नही?
जवाब - आज वो परदेशी भइल
तो दोस्तों यह थी ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे के साथ रमाकांत सिंह की दो और दो पांच.... जिसमे उन्होने बडे ही सटीक उत्तर दिये.
अगली बार हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.
.png)
.jpg)
