Showing posts with label वाह वाह ताऊ क्या लात है?. Show all posts
Showing posts with label वाह वाह ताऊ क्या लात है?. Show all posts

"नाच मेरी बुलबुल" की तीसरी सेमी-फ़ाईनलिस्ट मिस. समीरा टेढी

 हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के दर्शकों का बादाम बजा लाती हूं. 

आज हम आपको दिखा रहे हैं वाह वाह ताऊ क्या लात है? का  तीसरा सेमी फ़ाईनल....जिसमे वाईल्ड कार्ड एंट्री दी गई है समीरा टेढी आंटी को....आज के सेमी फ़ाईनल में मिस. टेढी तीन प्रस्तुतियां देंगी...तो अब मैं आमंत्रित करती हूं...मिस. समीरा टेढी को...मिस. समीरा किसी परिचय की मोहताज नही हैं....हंसीन नाजनीन कुख्यातों की कुख्यात......जबलपुरिया घराने की चुलबुली डांसर....ब्लागिस्तान की हर दिल अजीज....मिस समीरा टेढी......   आईये आंटी...आकर अपना जलवा दिखाईये.....मिस. समीरा  टेढी.....

मिस. समीरा टेढी ब्लाग वंदना गाते हुये


ताऊ टीवी के दर्शकों, मैं आपका अभिनंदन करती हूं. मुझे वाह वाह ताऊ क्या लात है? में आपसे मिलकर बडी खुशी हो रही है. आज मैं सबसे पहले अपने इष्ट देव यानि  ब्लाग वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत करना चाहूंगी.

ब्लाग वंदना करके फ़िर ताऊ की मिट्टी पलीत करूंगी....पेश है ब्लाग वंदना.....

ताऊ, मैं तो ब्लागिंग के रंग राची.
ब्लाग के आगे नाची,
ताऊ, मैं तो  रंग राची.

फ़ेसबुक निरखत हूं, ब्लाग को परखत हूं,
ताऊ करत मोरी हांसी रे,
होली में ताऊ मोरी खिल्ली करत है,
मैं तो म्हारा ब्लाग की  दासी रे ... 
ताऊ, मैं तो ब्लागिंग के रंग राची.

बेनामी ने भेजी विष भरी टिप्पणी,
पर मैं ना  हिम्मत की काची,
समीरा  चरण ब्लाग की  दासी
ताऊ, मैं तो ब्लागिंग के रंग राची.
- समीरा बाई


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...

ब्रेक के बाद वाह वाह ताऊ क्या लात है? में आपका स्वागत है. आज की तीसरी सेमी फ़ाईनलिस्ट कुमारी समीरा लाल आपके सामने ब्लाग सितार पर राग  कहरवा में अपनी बंदिश सुनाते हुये फ़्री स्टाईल में अपनी रचना पेश करने जा रही हैं....कुमारी समीरा लाल...आईये आपका स्वागत है वाह वाह ताऊ क्या लात है? में.....

राग कहरवा में अपनी बंदिश सुनाते हुये कुमारी समीरा लाल
 

प्यारे दर्शकों अब मैं आपको राग कहरवा में एक   "जबलपुरिया बंदिश"   सुना रही हूं......आपसे सिर्फ़  दाद ही नही वोट भी चाहुंगी.... यह राग कहरवा की विशेष जबलपुरिया बंदिश है...जो मैने खास आपके लिये बनाई है, साथ में ऊपर पाडकास्ट भी लगा दिया है जिससे जब भी आपको तलब लगे, इसे सुन सकें.......


 लात मारे ताऊ हमारे

टकली सूरतिया गिरे बाल बाल

हाय हाय चमड़े की जूती

चमड़े की जूती नें खींच ली है खाल...

लात मारे ताऊ हमारे......

(ठुमका....ठुमका...ठुमका)


हमने मंगाई थी मरहमनूरानी..

ले आया जालिम कानपुर का जूता)\-२

चमचागीरी में लगा रहे वो

हमरी छिली पीठ न देखे बेदर्दा

देखे बेदर्दा...

हा..हा...हा.हा....

चमड़े की जूती नें खींच ली है खाल...

लात मारे ताऊ हमारे......

लात मारे ताऊ हमारे......

(लतिया धुन धुन, जुतिया टुन टुन

सूज करके फूली नस टांग वाली)\-२

आह


टूटी गई हड्डियां दुनिया जाने

लेकिन न जाने टंगिया हमारी..

टंगिया हमारी...

चमड़े की जूती नें खींच ली है खाल...

लात मारे ताऊ हमारे......

लात मारे ताऊ हमारे......

(शाम से ही खाते खाते मैं लतिया

सो जाऊँ मैं दीया बाती से पहले... )\-२

ओह


सरसों के तेल में हरदी मैं घोलूँ

मल मल के मालिश से दरदिया को झेलूँ..

दरदिया को झेल...

चमड़े की जूती नें खींच ली है खाल...

लात मारे ताऊ हमारे......

लात मारे ताऊ हमारे......


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


कल आपने देखा था   मिस दराला  का प्रसिद्ध हरियाणवी लूर नृत्य........जिसमें उनके साथ संगत कर रही थी सुश्री लठ्ठ भारती ताई रामपुरिया......

आज  पेश है  नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता में मिस समीरा टेढी.... आप  ब्लागिस्तान की हर दिल अजीज  डांसर हैं.......आपका ताल्लुक जबलपुरिया घराने के रामपुरी शैली के डांस से है. आपने मेहनत से इतने ऊंचे कुख्यात मुकाम को हासिल किया है.  आज वो आपको दिखा रही हैं...... "हाथ ऊठा चांटा  मत मार"   डांस......और संगत कर रहे हैं....महा कुख्यात......ठगी, लूटमारी, उठाईगिरी घराने के  स्वयंभू नृत्य सम्राट.......... ताऊ श्री रामपुरी खां महाराज........


"हाथ ऊठा चांटा  मत मार"   डांस करते मिस समीरा टेढी और संगत करते ताऊ रामपुरी खां महाराज

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

ये था नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता का तीसरा  सेमी फ़ाईनल..... इंतजार करते रहिये..... अगले प्रदर्शन का...हम जल्द ही हाजिर होते हैं.........