Showing posts with label 2 years. Show all posts
Showing posts with label 2 years. Show all posts

ताऊ डाट इन पर तीन तीन खुशियां एक साथ!!!

सबसे पहले तो आदरणीय गुरुद्वय श्री समीरलाल जी "समीर" और डाँ. अमर कुमार जी को सादर परणाम, जिनके आशीर्वाद से आज यह पोस्ट लिखने का अवसर आया है. और उसके बाद प्रिय बहणों, भाईयों, भतिजियों और भतीजों को घणी रामराम.

आज बहुत ही खुशी का मौका है. यानि तिहरी खुशी का मौका है.

पहली खुश खबर : आज २२ मई को ताऊ डाट इन के दो साल पूरे हुये. इन दो सालों में आप सभी का जो स्नेह और सहयोग मिला उसके लिये ताऊ टीम की तरफ़ से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. ताऊ डाट इन का इन दो सालों का एक संक्षिप्त सा लेखा जोखा इस प्रकार रहा :-

कुल पोस्ट - 525 पोस्ट

कुल पाठक आये - 1,05,000 से ज्यादा

कुल पेज पढे गये - 1,65,000 से ज्यादा

आपके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बिना यह संभव नही था. ताऊ टीम आपकी बहुत बहुत आभारी है!

दूसरी खुश खबर : आज २२ मई को ही रामप्यारी का पहला जन्मदिन है. आज ही के दिन रामप्यारी वर्तमान स्वरूप में ताऊ डाट इन पर प्रगट हुई थी.


हैप्पी बड्डे रामप्यारी .....



तीसरी खुश खबर :
आज ही के दिन (22 मई 2010 सुबह 8:00 बजे) ताऊ पहेली का 75 वां अंक यानि प्लेटीनम जुबिली अंक पेश हो रहा है.

इस पहेली को आप द्वारा मिले स्नेह और उत्साह वर्धन ने 75 सप्ताह से लगातार आयोजित करते रहने की प्रेरणा हमे दी है. आपके ही द्वारा मिले सहयोग ने इस पहेली को एक रिकार्ड की तरफ़ अग्रसर किया है. इसके लिये हम आपके आभारी हैं. लेकिन मैं यहां एक बात और कहना चाहूंगा कि इस निरंतरता और सफ़ल आयोजन का श्रेय मैं सुश्री अल्पना वर्मा को देना चाहूंगा, जिनके अथक परिश्रम से यह पहेली निरंतर सफ़लता पूर्वक चल रही है. अनेक व्यस्तताओं के बावजूद भी उन्होनें इस पहेली के आयोजन को कभी स्थगित नही होने दिया. अगर इस आयोजन में उनका सफ़ल मार्गदर्शन और परिश्रम नही होता तो शायद इस मुकाम को हासिल करने की सोचना भी मुश्किल था.

मैं सुश्री अल्पना वर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये आप सभी से स्नेह और आशीर्वाद बनाये रखने की कामना करता हूं.

-ताऊ रामपुरिया