हमने पिछले एपिसोड मे आपको बताया था कि मिस. समीरा टेढी को प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के संवाद दाताओं से मिलवाया गया. और मिस. टेढी भी आज पूरे मूड में थी. उन्होने किसी को भी निराश नही किया. सभी संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये. लेकिन एक पत्रकार द्वारा ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि मिस समीरा टेढी का दिमाग सिरे से ही उखड गया.
अब सवाल ये उठता है कि ....
१. वो सवाल क्या था? जिससे मिस टेढी का दिमाग उखड गया?
बस आप सोचते रहिये और हम अभी गये और फ़िर आते हैं....आधा घंटे के ब्रेक के बाद.......
ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक.....
बस यही था मिस...टेढी...के उखडने का कारण?
आप अगले सप्ताह तक इंतजार करते रहिये...हम बतायेंगे आपको मिस. समीरा टेढी की दाढी और मूंछ का असली राज....क्या वो नकली हैं? क्या वो खुद उगी हैं? या उगाई गई हैं? या नकली लगाई गई हैं? बस हमारा इंतजार करते रहिये हम अभी गये और क्या पता कब आयें? बस आप तो कहीं मत जाईयेगा...हमारे लौटने तक हमारे कुख्यात चैनल के विज्ञापन देखते रहिये.......
पिछले एपिसोड के सवाल के विजेता
हमने पिछले एपिसोड मे सवाल पूछा था कि ऊपर चित्र नं 2 में महिला एक पुरुष के सर पर हथोडा मार रही है.
बताईये कि वो पुरूष कौन है? सही नाम बताने वाले को पति पीटो रियलिटी शो में वाईल्ड कार्ड इंट्री दी जायेगी.
और इस सवाल का सही जवाब दिया श्री रतनसिंह शेखावत ने :-
Ratan Singh Shekhawat said...
हा हा हा .... मजेदार शो चल रहा है ताऊ टी वी का कोई मुकाबला नहीं !!
प्रश्न का उत्तर - वो एक बेचारा पति नामक प्राणी है जिसकी ब्लोगिंग लत छुडवाने के लिए उसकी पत्नी उसका इलाज कर रही है
Thursday, August 05, 2010 6:32:00 AM
और मि. रतनसिंह शेखावत को वाईल्ड कार्ड इंट्री के जरिये पति पीटो रियलीटी शो मे प्रवेश दे दिया गया है.
काहुल कहाजन भी जल्द ही हाऊस में पहूंचने वाले हैं. मि. शेखावत ने सही जवाब देकर हाऊस में ईंट्री तो लेली पर वो मिस समीरा टेढी के रौद्र रूप से बहुत डरे हुये थे.
उधर पति पीटो रियलीटी शो में मिस समीरा टेढी का दिमाग पत्रकार के सवाल से हत्थे से उखडा हुआ था. उधर काहुल कहाजन भी नही पहूंच पाये थे. मिस टेढी को जैसे रतन सिंह जी सेखावत के हाऊस मे सलेक्ट होने की खबर मिली वैसे ही वो गुस्से में भरी हुई लठ्ठ लेकर हाऊस के दरवाजे पर खडी होगई.
मि. शेखावत ने मिस टेढी का यह रौद्र रूप देखा तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम होगई और एक की बजाये दो दो समीरा टेढी नजर आने लगी. उधर मिस टेढी ने ऐलान कर दिया कि वो हाऊस मे पहुंचने पर मि. शेखावत का स्वागत चार लठ्ठ मारकर करेंगी.
किसी तरह ताऊ बास और काजल बास ने मिस टेढी को समझाया कि इस तरह करना ठीक नही होगा. ऐसा स्वागत करोगी तो फ़िर बाकी प्रतियोगी पिटने के लिये कहां से आयेंगे? और फ़िर मिडिया वाले भी हैं. अभी तो आप चलकर आराम से मि. शेखावत का स्वागत किजिये. किसी तरह मिस टेढी को मनाया गया.
अब अगले एपिसोड में आपको बतायेंगे कि क्या हुआ मि. शेखावत के साथ? कितने लठ्ठ पडे? या नही पडे? और पहली रात किस तरह बिताई? अगले एपीसोड का इंतजार किजिये!
आज का सवाल
यह बताईये कि मि. शेखावत को पहले ही दिन मिस समीरा टेढी ने कुल कितने लठ्ठ मारे? सही संख्या बताने वाले को पति पीटो रियलीटी शो मे वाईल्ड कार्ड इंट्री दी जायेगी.
क्रमश:
