मेरा कुता सैम ( ताऊ बुश से क्षमा याचना सहित , हालांकि तीन साल पहले पाले गए इस स्वामिभक्त के नामकरण में मैं उनसे प्रभावित जरुर था ! ) आज सुबह ही भास्कर अखबार में आँखे गडाकर पढने की कोशीश कर रहा था ! कोशीश इसलिए की सैम भी रामदयाल की तरह पढने लिखने में काफी कमजोर था !
मैंने उसे पढाने की बहुत कोशीश की थी पर उसने सारे ट्यूटरों को, ताऊ बुश ने जैसे आतंकी भगाए थे, उसी स्टाईल में भगा दिया ! और अब पढने के नाम पर सिर्फ़ अक्षर जोड़ जाड कर किसी तरह पढ़ लेता है ! मेरी सुबह की चाय पर वो ही मेरा साथी होता है !
मैं भी सुबह की धूप सेकते हुए वहीं बैठ कर, चाय पीते हुए , अखबारों के व्यापार परिशिष्ट देखते जारहा था !
सैम को आज इतनी शिद्दत से अखबार पढ़ते देख कर मुझे बड़ा अटपटा लगा ! मैंने सैम से पूछा की भाई रोज तो तू मेरे अखबारों से दुश्मनी निकालता है और उनको फाड़ कर फुटबाल खेलता है ! आज तेरे को क्या सरदी लग रही है जो बड़े आराम से एक ही पन्ने को इतनी देर से पढ़े जारहा है ?
अब लगता है सैम तो मेरे पूछने के इंतजार में ही था ! वो बोला - ताऊ , आपके रहते ये "अ" हटाकर अच्युतानंदन शहीद मेजर उन्नीकृष्णन के पिताजी को कह गया की तेरे घर कोई कुत्ता भी नही झांकता अगर तेरा बेटा शहीद नही होता तो !
मुझे बड़ा गुस्सा आया की उस "अ" हटाकर अच्युतानंदन ने शहीद को भी गाली दी और वो भी मेरे नाम पर ? और आप चुप रह गए ! कहाँ गया था आपका वो लट्ठ उस समय ? क्या मैं आपको ऐसा नालायक लगता हूँ ?
मैंने कहा की भाई सैम तू तो बड़ा स्वामिभक्त और लायक है ! इसमे कोई संदेह ही नही है ! पर तू नाराज क्यों हो रहा है ? तेरे को थोड़े गाली दी थी बस तेरा नाम लिया था !
सैम बोला - ताऊ सब समझता हूँ इन "अ" हटाकर अच्युता नन्दनो को ! हमारे नाम को भी गाली समझकर इस्तेमाल करते हैं ! मैं शहीदों का अपमान बर्दाश्त नही कर सकता ! और मैंने इसको सबक सिखाने की ठान ली थी !
मैंने बड़े आश्चर्य से पूछा - यार सैम क्यूँ उंची दिए जारहा है ? कहाँ तू, ताऊ का कुत्ता और कहाँ वो केरल का चीफ मिनिस्टर ?
सैम गुस्से से बोला - ऐसी तैसी साले "अ" हटाकर अच्युतानंदन की तो ! मैं सीधे उसके घर गया और साले को खम्बा समझ कर उस पर टांग उठाकर पेशा............... कर आया ! अब मुझे क्या मालुम था की कैमरामैन और पत्रकार भी वहीं पर हैं !
ये देखो भास्कर वाले ने मेरी इस करतूत की फोटो खींच ली और अपने अखबार में छाप दी ! वो मुझे अखबार में छपी अपनी ये फोटू दिखाते हुए बोला !
( कार्टून दैनिक भास्कर के सौजन्य से )