"नाच मेरी बुलबुल" की दूसरी सेमी फ़ाईनलिस्ट मिस. दराला कुमारी

प्यारे दर्शकों, ताऊ टीवी के होली कार्यक्रम "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता मे अभी भी   कुछ  प्रतियोगियों का परफ़ार्मेंस बाकी बचा है. प्रतियोगियों को विश्वास दिलाया जाता है कि सभी को मौका दिया जायेगा, कृपया थोडा धैर्य रखें....आपकी रचनाएं हमारे पास सुरक्षित हैं.... अब सेमीफ़ाईनल का दौर शुरू हो चुका है. वोटॊं के आधार पर  हमारी पहली सेमी फ़ाईनलिस्ट चुनी गई थी ....सुश्री रूपा बाई... जिनका सेमी फ़ाईनल प्रदर्शन आप देख चुके हैं.

इस प्रतियोगिता की दूसरी सेमी फ़ाईनलिस्ट चुनी गई हैं....मिस दराला...बधाईयां...बहुत बहुत बधाईयां....आपने "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता के प्राथमिक मुकाबले में हरियाणा का  मशहूर "ठेका नृत्य" प्रस्तुत किया था....और संगत कर रहे थे...ब्लागिस्तान के मशहूर ठेका नृत्य सम्राट  श्री सतीश महाराज  और बोतल तोड नृत्य सम्राट श्री समीर महाराज... 

आज के सेमी फ़ाईनल राऊंड में मिस. दराला...हारमोनियम पर अंगुलियां चटकाते हुये  हरियाणा की एक प्रसिद्ध रागिनी प्रस्तुत करेंगी, जिसमे उनके साथ ढोलक पर लठ्ठ पीटेंगी...लठ्ठ एक्सपर्ट...  सुश्री ताई रामपुरिया,  सारंगी को बिना रंग करेंगी.......सुश्री सतीशा देवी और खंजरी पर खंजर राग खडकायेंगी .....मिस समीरा लाल....तो आईये मिस. दराला एंड पार्टी.

 "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" मे रागिनी गाती मिस. दराला, साथ में संगत कर रही हैं..बायें से ढोलक पर लठ्ठ मारती सुश्री ताई रामपुरिया, सारंगी को बिना रंग करती सुश्री सतीशा देवी और खंजरी पर खंजर राग खडकाती मिस समीरा लाल



ताऊ टीवी के प्यारे दर्शकों, मैं आपकी बहुत आभारी हूं कि आपने वोट देकर मुझे सेमी फ़ाईनल में पहुंचाया आपको आज मैं एक हरियाणा की एक रागिनी सुना रही हुं....रागिनी हरियाणा की अति  लोकप्रिय गायन शैली है...इसमे ताऊ और ताई के संवाद रागिनी  गायन शैली में हैं....सुनिये और दाद दिजीये...और हां वोट देना मत भूलियेगा..... 
 
ताऊ ताई का होली युगल गीत :


ताई :
ताऊ मैं खेलूंगी होली
ताऊ मैं खेलूंगी होली,
भीगै मेरा दामण चाहे
ईब भीगै मेरी चोली,
ओ ताऊ मन्नै----- जाण दे।

ताऊ :
ताई तू मतना खेलै होली
ताई तू मतना खेलै होली,
खेलैं सें मूरख लोग
लगा दें कोए रोग ,
रै ताई ------    रहान दे।

ताई :
अगड़ पड़ोसन सारी जा ली
मन्नै भी दे जाण पिया।
घर में पड़े पड़े दिन सारे
हलक में आवै सै जिया।
फागण में तन भीगे बिन
क्यूँकर आवै ठण्ड पिया।

ताऊ :
इस उम्र में खेलै होली
सहम चोट खा बैठेगी।
कितके लगावै रंग गुलाल ,
अपनी आँख फुडवा बैठेगी।
हो ज्या लीरम लीर चीर
तू टांग भी तुडवा बैठेगी।

ताई :
घने बालकां नै तंग कर दी,
होली खेल कै आउंगी।
रामदेव का रंग लगा कै ,
रंग बिरंगी बन जाउंगी।
चूल्हा चौका कर कै थक गी,
ईब तै मौज उडाऊंगी।

ताऊ :
या तै बात घणी मामूली,
तडकै एल टी सी पै चालाँगे।
हवाई ज़हाज़ में बैठ डार्लिंग
अंडमान का चक्कर काटांगे।
जींस टॉप पहन कै दोनों ,
दूजा हनीमून मना ल्यांगे।

ताई :
ओ के, मैं ना खेलूं होली ,
ताऊ, मैं ना खेलूं होली।
बस साथ मेरे तू रहियो
बन कै सदा हमजोली।
फिर हर महीना फागण,
और हर दिन होगी होली।

ताऊ:
ताई , मज़ा ना होली में ,

ताई , मज़ा ना होली में। 
रै ताई, -------रहान दे।  

ताई :
ताऊ, मैं ना जां होली में ।

ताऊ, मैं ना जां होली में ।
ओ ताऊ , ------जाण दे।

इसी के साथ मैं होली की शुभकामनाएं देती हुई आपसे विदा चाहुंगी...और मुझे वोट करना ना भूलियेगा.

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..


अब दिल थाम के देखिये मिस. दराला  का प्रसिद्ध हरियाणवी लूर नृत्य........जिसमें उनके साथ संगत कर रही हैं सुश्री लठ्ठ भारती - ताई रामपुरिया......

  "नाच मेरी बुलबुल" लूर नृत्य करते हुये मिस. दराला, संगत कर रही हैं सुश्री ताई रामपुरिया

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..

ये था नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फ़ाईनल.....कुछ प्राथमिक दौर के प्रतिभागी अभी भी  बाकी बचे हुये  हैं.... इस वजह से यह प्रतियोगिता रंग पंचमी तक चलेगी...नई प्रविष्ठियां बंद कर दी गई हैं..... 
 इंतजार करते रहिये..... आगे के मुकाबले और भी रोचक और मनोरंजन से परिपूर्ण होंगे.....
 




वाह वाह ताऊ क्या लात है? में श्री रतन सिंह शेखावत एवं श्री पंकज मिश्रा


हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के दर्शकों का बादाम बजा लाती हूं.

ताऊ टीवी की दोनों प्रतियोगिताएं जैसे जैसे ग्रांड फ़िनाले की तरफ़ बढ रही हैं, इसका रोमांच और भी बढ रहा है, अनेकों  प्रतियोगी अभी बाकी हैं, कल आपने पहला सेमीफ़ाईनल देखा. 


आज के वाह वाह ताऊ क्या लात है? कार्यक्रम में आपको आज हम मिलवा रहे हैं अपने अपने क्षेत्र की दो मशहूर हस्तियों से. आज ब्लाग-वीणा की मशहूर वादिका मिस. रत्ना कुमारी ब्लाग वीणा वादन पर संगत करेंगी...... आपका ताल्लुक ब्लाग वीणा वादन के शेखावाटी घराने से हैं..... आप ब्लाग  वीणा बजाने की रियाज नियमित रूप से करते हुये आज बहुत ऊंचे मुकाम पर हैं.

आज की जुगलबंदी में  बनारसी ब्लाग  घराने की मशहूर ठुमरी और दादरा की ख्यात गायिका सुश्री पंकजा देवी  गायन करेंगी. ब्लागिस्तान में आप काफ़ी मशहूर रही हैं और ताऊ रामपुरी खां साहब की पट्ट शिष्या रही हैं. ब्लागिस्तान में अपना जलवा दिखाने के पहले इन्होंने  ताऊ रामपुरी खां साहब   के गूरूकुल में दो साल तक विधिवत गंडा बंधवा कर तालीम हासिल की थी. इन्होने गूरू का काफ़ी नाम रोशन किया है.  इन्होने ब्लागिस्तान में बहुत मेहनत और लगन  से ठुमरी और दादरा गाया... ब्लागिस्तान के  ब्लाग  गायन   में भी आप निपुण रही हैं. आजकल आप  दो अढाई  साल से जाब-हनीमून में व्यस्त हैं. काम से जैसे ही फ़ुरसत मिलेगी  तब वापस ब्लागिस्तान में  लौट आयेंगी. आखिर ब्लागिस्तान के आकर्षण से कौन बच पाया है?

वाह वाह ताऊ क्या लात है? में जुगलबंदी करती मिस. रत्ना कुमारी और सुश्री पंकजा देवी

तो अब आमंत्रित करते हैं शेखावाटी ब्लाग घराने की ब्लाग वीणा वादिका मिस रत्ना कुमारी को और संगत के लिये गायिका  ताऊ रामपुरी खां महाराज की परम शिष्या  सुश्री पंकजा देवी को.... आज ये आपको ब्लाग राग   बनारसी ठुमरी सुनायेंगी....आपकी विशेषता है कि आप  आलाप लेकर ठुमरी से दादरा और फ़िर सीधे कहरवा के ठेके भरती हुई चैती गाने लगती हैं....यानि ये फ़र्रूखाबादी स्टाईल की गायिका हैं.... . आईये सुश्री पंकजा देवी जी..... आकर अपनी भैरवी...सुनाकर  कार्यक्रम का शुभारंभ  करें......




ब्लागर साथियों,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के "वाह वाह ताऊ क्या लात है? कार्यक्रम में आपसे मिलकर हमें   हद से ज्यादा  खुशी हो रही है. हम दोनों की  इच्छा थी कि  आज आपको होली के मौसम में फ़ाग या चैती सुनाते  पर यहां आते ही हमें   प्रसाद के नाम पर भंग पिला दी गई है,  इसलिये आज मैं आपको एक ताऊ ठुमरी सुनाऊंगी. मेरे साथ ब्लाग  वीणा पर संगत करेंगी महान ब्लाग वीणा वादिका मिस. रत्ना कुमारी.....जो  ब्लाग ताल राग कठफ़ोडवा बजायेंगी और मैं राग टिप्पणी फ़ोडवा   में निबद्ध एक रचना पेश करूंगी.............सुनियेगा.... और तालियां  फ़ेंकियेगा........और वोट करना ना भूलियेगा.


साली   आई  ताऊ  की,  खेलने  ताऊ  संग  होली 
देख  गुलाल  पिचकारी,  तबियत  उसकी  डोली।  

बोली पास  न  आने  दूँगी,  ऐसे ना  रंग  लगाओ 
जाओ  पहले  दीदी  से,  परमिशन  लेकर आओ। 

ताऊ  बोला  ताई  से,    तुम    तो  बैठी  हो  ठाली 
होली    खेलन  आई   है,    अपनी  छोटी   साली।      

ताई  बोली  बहन  मेरी,     है  जैसे  फूल   गुलाबी  
धीरे   धीरे  रंग   लगाइयो,  मत  करियो  खराबी। 

गोरे   गोरे  गाल  हैं  उसके,     और  होंठ  हैं  लाल 
हुलिया   बिगाड़   देगा,   तेरा  चायनीज   गुलाल।    

पहले  खेलो हम संग होली, फिर खेलेगी तेरी साली 
गुलाब, मोतिया, चन्दन, केसर, न रंग लगाना जाली।  


इसी के साथ होली की शुभकामनाएं देती हुई हम दोनों आपसे विदा चाहेंगी....  

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

 "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में जवां दिलों की धडकन...ब्लागिस्तान की मशहूर सदा बहार.....बुलबुल....ब्रेक-हार्ट  डांस शैली की जनक,  ख्याति प्राप्त गुलों की महफ़िल की शान प्रसिद्ध   नृत्यांगना  मिस. गोदियाला कुमारी  का   दिल-तोडू यानि ब्रेक-हार्ट डांस आपने परसों देखा था... कल आपने मिस. रूपा बाई का सेमीफ़ाईनल देखा था.

आज देखिये शोख हसींन और झटका डांस की मल्लिका मिस पंकजा कुमारी का उछल झटका डांस ....जिसमें झटका देने के लिये संगत कर रहे हैं रत्नों के रत्न श्री रतन सिंह शेखावत.....जिनके झटकों की वजह से मिस पंकजा झटके खा खा कर उछल रही हैं... तो पेश है आज के नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता में मिस पंकजा कुमारी और मि. रतन सिंह शेखावत का युगल नृत्य....

तो पेश हैं.....मिस पंकजा कुमारी और मि. रतन सिंह शेखावत का युगल झटका डांस......


नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता में युगल झटका डांस पेश करते मि.रतन सिंह शेखावत और मिस पंकजा कुमारी


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...

कौन होगी अगली नृत्यांगना?  अगले अंक में ब्लागिस्तान की एक चुलबुली बुलबुल अपना आईटम नंबर और गीत पेश करेंगी...जो अभी बहुत ही नादान और कमसिन है पर अपने फ़न की उस्ताद और माहिर है.....तो  हमारे लौटने तक इंतजार किजिये......... और अपने दिल को संभाले रखिये....???????

"नाच मेरी बुलबुल" की पहली सेमी फ़ाईनलिस्ट सुश्री रूपा बाई


दोस्तो, ताऊ टीवी के होली कार्यक्रम "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता मे अब प्राथमिक दौर के कुछ ही प्रतियोगियों का परफ़ार्मेंस बाकी बचा है. प्रतियोगियों को विश्वास दिलाया जाता है कि सभी को मौका दिया जायेगा, कृपया थोडा धैर्य रखें....आपकी रचनाएं हमारे पास सुरक्षित हैं....

अभी तक जो प्रतियोगी भाग ले चुके हैं उनमें से आपके वोटॊं के आधार पर रिजल्ट का काम शुरू हो चुका है...आपके वोटॊं की गिनती के आधार पर हमारी पहली सेमी फ़ाईनलिस्ट चुनी गई हैं....सुश्री रूपा बाई....हार्दिक बधाईयां....बधाईयां ही बधाईयां..


पिछले राऊंड में सुश्री रूपा बाई ने "कलेजा फ़ोड-कमर तोड"  नृत्य प्रस्तुत किया था.  आपके वोटों की वजह से वो  सेमीफ़ाईनल में अपनी जगह बना पाई....आज ये सबसे पहले अपना गीत सुनायेंगी उसके बाद आज अपनी फ़ाईनल   डांस  प्रस्तुति देंगी.


आईये सुश्री रूपा बाई.............आकर अपना सेमीफ़ाईनल मुकाबले के लिये परफ़ार्मेंस दिजिये.......



नाच मेरी बुलबुल की पहली सेमीफ़ाईनलिस्ट सुश्री रूपा बाई


ताऊ टीवी के प्यारे दर्शकों मैं आपका आदाब बजा लाती हूं....आपकी बहुत शुक्र गुजार हूं कि आपने मुझे अधिक से अधिक वोट देकर नाच मेरी बुलबुल के  सेमीफ़ाईनल में पहुंचाया. आपसे मैं अपील करना चाहुंगी की मेरा आज का प्रदर्शन देखकर मुझे अधिक से अधिक वोट करें और फ़ाईनल जीतने का मौका दें

पहले मैं अपनी रचना आपके सम्मुख प्रस्तुत करती हूं.....उसके बाद मेरा प्रसिद्ध "मटका फ़ोड -कमर मत तोड"  डांस पेश करूंगी... पेशे नजर है आज का होली गीत.....आपके  ज्यादा से ज्यादा वोट चाहुंगी....


लेके हाथों में गुलाल,
ताऊ ने पकड़ी टेढ़ी चाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

पीकर लोटा भरके भंग,
मचाता होली का हुड़दंग,
नाचता घुमा-घुमाकर अंग,
पहन कर दामन-चोली लाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

ताई ने देखा जब ये रंग,
रह गयी बेचारी वो दंग,
बँधी क्यों मैं बन्दर के संग,
मचाता है ये बहुत धमाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

पकड़कर लाई ताई कान,
हुआ तब ताऊ भी हलकान,
मिला दी मिट्टी में सब शान,
किया ताऊ का भंग धमाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

किया कमरे में अब तो बन्द,
कहा अब ले मस्ती-आनन्द,
अकेले मचा यहीं पर द्वन्द,
उधेड़ी बेलन लेकर खाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

ताई की ज्यों-ज्यों पड़ती मार,
मचाये ताऊ हा-हाकार,
माफ करदो सजनी इस बार,
मचाऊँगा अब नहीं बबाल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

तभी हो गयी सुहानी भोर,
निहारा हमने चारों ओर,
स्वप्न ने दिया हमें झकझोर,
नहीं था कुछ भी तो विकराल।
ताऊ का क्या कहना।
गोरियों बच के रहना।।

इसी के साथ आपको होली की शुभकामनाएं देता हुआ विदा चाहुंगा.....

                                                                ♥ डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ♥


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....


साथियों...अब देखिये सुश्री रूपा कुमारी का फ़ाईनल परफ़ार्मेंस....जिसमे वो दिखा रही हैं..अपना प्रसिद्ध "मटका फ़ोड -कमर मत तोड".....  डांस.... दिल खोल कर वोट किजियेगा...आईये ....सुश्री रूपा बाई.....

सेमीफ़ाईनल में "मटका फ़ोड -कमर मत तोड" डांस प्रस्तुत करते हुये सुश्री रूपा बाई

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

ये था नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता का पहला सेमी फ़ाईनल.....कुछ प्राथमिक दौर के प्रतिभागी अभी भी  बाकी बचे हुये  हैं....और जल्दी ही आपको  बतायेंगे...बाकी के तीन सेमी-फ़ाईनलिस्ट कौन हैं? इंतजार करते रहिये.....


वाह वाह ताऊ क्या लात है? में श्री पी.सी.गोदियाल ’परचेत’


हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के दर्शकों का फ़िर
से बादाम बजाने आ गई हूं.

इतने दिन से आपका दिमाग खा खाकर मुझे थोडी बदहजमी हो गई थी इसलि ये  कल की पोस्ट का दिन मैंने ताऊ को दे दिया था ताकि वो भी आपका दिमाग खाकर पेट भरले.


ताऊ टीवी के आज के "वाह वाह ताऊ क्या लात है" कार्यक्रम में हम आज आपको मिलवा रहे हैं ब्लागिस्तान के   गीतकार कार्टूनकार और बेहतरीन गजलकार पी.सी.गोदियाल अंकल से.... गोदियाल अंकल यूं तो अपने व्यंग और बागी तेवरों के लिये ही जाने जाते हैं....लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि आप एक मंजे हुये शाश्त्रिय संगीत  गायक भी  हैं और ढोलक की  पेटी बजाने में माहिर हैं..... आपको किसी का भी ढोलक बजवाना हो तो गोदियाल  अंकल को याद कर लिया किजीये. आप राग मारू ब्लाग बिहार के माहिर गायक हैं. आज ये आपको राग ताऊ में दो टप्पे सुनायेगें...जिन्हें सुनकर आप भी टपाटप हो जायेंगे......तो आईये गोदियाल अंकल....आकर जरा ताऊ का टपाटप...बजा दिजीये..


वाह वाह ताऊ क्या लात है? में शाश्त्रिय संगीत गायक श्री पी.सी. गोदियाल ’परचेत’ महाराज

प्यारे साथियों, ताऊ टीवी के कार्यक्रम वाह वाह ताऊ क्या लात है? में आपसे रूबरू होकर प्रसन्नता हो रही है. वैसे तो हम अपनी मारू बिहार ब्लाग राग शैली की साधना में ही तल्लीन रहते हैं और सिर्फ़ क्लासिकल ही गाते हैं......पर ताऊ टीवी के स्वागत पेय का कुछ ऐसा असर हुआ है कि आज हम आपको अपने फ़र्रूखाबादी राग की कुछ बंदिशे सुनायेंगें....सबसे पहले हम ताई वंदना से आज के कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे....सुनिये  

ताऊ  ताई   दोनों खडे,  स्टेशन  के बाहर
दौड  पडे  हम  तुरंत, लेकर  अपनी  कार
लेके  अपनी  कार,  करी  ताई से विनती
ताऊ को लठ्ठ मारियो,  करे बिना गिनती

दोस्तों, अब मैं एक होरी गीत राग ठकाठक में आपको सुना रहा हूं....आपका आशीर्वाद चाहूंगा.....सुनिये...

रंगने   जो  आओ  तुम अबके इस होरी,
तो  प्रेम के  ही रंग  में रंगना हमें छोरी।
जग के द्वेष रंग, घणे चढ़े इस तन पर,
प्रीत रंग  दिल पे, इब उड़ेल दियो गोरी।  

किसी  और  की गैल, मत  आना रंगने,
धुक-धुक  सी होती है, जियरा मा मोरी।
चाहत है किस रंग की, दीवाने दिल को,
सब मालूम है तुमका,बनना मत भोरी।

बोले तेरी अँखियाँ,  बतियाँ कोरी-कोरी,  
बात एक भी न अबके  सुनेंगे हम तोरी।
चुनर  ओढ़  के  आना कहीं ताऊ न देखे,
ताई ने आजकल, खींच के रखी है डोरी।  

इसी के साथ आपको होली की शुभकामनाएं देता हुआ विदा चाहुंगा.....

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

हमारे पिछले "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में आपने मशहूर और  सदाबहार "कलेजा फ़ोड-कमर तोड" नृत्य की ख्यात   नृत्यांगना   सुश्री रूपा बाई    का डांस देखा था.....  

आज की शाम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में जवां दिलों की धडकन...ब्लागिस्तान की मशहूर सदा बहार.....बुलबुल....ब्रेक-हार्ट  डांस शैली की जनक,  ख्याति प्राप्त गुलों की महफ़िल की शान प्रसिद्ध   नृत्यांगना  
मिस. गोदियाला कुमारी  अपना  दिल-तोडू यानि ब्रेक-हार्ट डांस पेश कर रही हैं......मिस. गोदियाला कुमारी... अपने दिल को थाम कर और संभालकर रखियेगा........



नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता में ब्रेक-हार्ट डांस पेश करते हुये मिस. गोदियाला कुमारी



ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....


कौन होगी अगली नृत्यांगना?  अगले अंक में ब्लागिस्तान की एक चुलबुली बुलबुल अपना आईटम नंबर और गीत पेश करेंगी...जो अभी बहुत ही नादान और कमसिन है पर अपने फ़न की उस्ताद और माहिर है.....तो  हमारे लौटने तक इंतजार किजिये.........???????


ताऊ और नान-ताऊ में क्या फ़र्क होता है?

ताऊ को फ़ेसबुक की ए. बी. सी. डी......  भी नही मालूम, पांच सात दिन पहले घूमता घामता एक दिन वहां पहूंच गया. महानगरों जैसी रेलमपेल थी....दिमाग चकरा गया, कहीं किसी के कमेंट मेसेज आ रहे हैं...कहीं चैट मेसेज...विज्ञापन भी धडाधड फ़्लश हो रहे थे... कहीं कुछ ..कहीं कुछ...पोस्ट धडाधड आ रही हैं...एक पर कुछ लिख दो तो दुबारा ढूंढना मुश्किल.  किसी ने कहा टाईम लाईन देखो....अब ताऊ को क्या पता,  टाईम लाईन क्या होती है? यानि ब्लाग एक शांत समंदर है तो फ़ेस बुक महानगरीय चकाचौंध का नमूना.

खैर ताऊ और बंदर में कुछ फ़र्क नही होता....इधर उधर जहां इच्छा हुई वहां क्लिक करना शुरू किया....ज्यादातर पहचान वाले ब्लागरों की पोस्ट वहां थी सो ट्रायल मारने के लिये Like दबा दिया वहां तुरंत Unlike लिखा आ गया...अब हम तो घबरा गये कि ये शायद हमने उसकी पोस्ट को Unlike कर दिया है...पता नही,  अब वो क्या सोचे? ब्लाग पर किसी की पोस्ट पर Unlike ठोक दो तो भूचाल आजाये..... इसलिये  दो चार दिन तो डर के मारे फ़ेसबुक की तरफ़ मुंह ही नही किया. बंदर को कुछ कुछ स्वाद आ गया था सो  एक दिन फ़िर हिम्मत जुटाकर फ़ेसबुक की तरफ़ फ़ेस किया.  जैसे चोर चोरी करने के पहले हालात का जायजा यानि रैकी करते हैं उसी तरह से इधर उधर देखते रहे कि कौन कैसे क्या क्या कर रहा है... 

रैकी करते करते  पता नही.. कितनों की पुरानी फ़्रेंड रिक्वेस्ट पडी थी...उन सबको बिना सोचे समझे confirm कर दिया. फ़ेसबुक द्वारा  सुझाये गये कई नामों पर हमने क्लिक कर दिया  ये समझकर कि वो हमे फ़्रेंड बनने का न्योता दे रहे हैं. कुल मिलाकर  बंदर के हाथ उस्तरा लग चुका था.

इसी तरह क्लिक करते करते एक जगह क्लिक हो गया, वहां डा. मोनिका शर्मा का मेसेज दिखा कि आपके ब्लाग की खबर राजस्थान पत्रिका  में है...ताऊ  ने तुरंत निवेदन किया कि एक स्केन कापी भिजवा सकें तो मेहरवानी होगी....यह लिखकर बटन दबाते ही  तुरंत उनके मेसेज के नीचे ध्यान गया तो वहां पहले से ही ई-संस्करण का लिंक उन्होने दे रखा था....अपनी ताऊ बुद्धि पर थोडी शर्म आई, फ़िर यह सोचकर अपने को माफ़ कर लिया कि इसीलिये लोग हमें  ताऊ कहते हैं. 

ताऊ और नान-ताऊ में बस यही एक  मोटी बुद्धि का फ़र्क होता है.:)

राजस्थान पत्रिका में छपी खबर नीचे है. बाद में मालूम पडा कि 16/03/2013 के पत्रिका अखबार के सभी संस्करणों में यही छपा था. जो हमारे शहर के संस्करण मे भी था जिसकी कापी भी हमें प्राप्त हो गई है.  





वाह वाह ताऊ क्या लात है? प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी.....

वाह वाह ताऊ क्या लात है? में डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'


हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के दर्शकों का बादाम बजा लाती हूं. और अब मैं आ
गई हूं आपको पकाने....

आज से यह प्रतियोगिता अपने सेमी-
फ़ाईनल दौर में पहुंच गई है. और होली
के दिन ग्रांड फ़िनाले होना है...कयास लगाते रहे कि कौन जीतेगा?


ताऊ टीवी के आज के "वाह वाह ताऊ क्या लात है" कार्यक्रम में हम आज आपको एक शोख चंचल और अपने फ़न की माहिर  चिर युवा कलम तोड  कवियित्री मिस. रूपा कुमारी से रूबरू करवा रहे हैं. आपकी एक विशेषता है कि आप जब भी गाती हैं तब छंद में खयाल गाती हैं... तो आईये मिस. रूपा कुमारी...आईये और अपने गालों पर हाथ रखकर तान खींचकर तानपूरा बजा दिजीये...ओह....सारी....सारी...भंग तो चढी ही रहती है....मेरा मतलब  तान खींच  कर अपनी कविता तरन्नुम में सुनाईये.... 


मिस.रूपा कुमारी छंद में खयाल गाते हुये
प्यारे दर्शकों, ताऊ टीवी के शो "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" में आकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.....पर साथ में पता नही मुझे क्या स्वागत पेय पिलाया गया है कि मुझे नशा सा आ रहा है......अब ताऊ के चक्कर में फ़ंस ही गई हूं.....तो पहले चार लाईन से मैं अपनी रचना प्रस्तुत कर रही हूं.....हौंसला अफ़्जाई किजीयेगा....


घूंसे खाकर  लाते भी खाई
ताऊ के चक्कर में मैं आई
ताई का लठ्ठ सहा ना जाता
उसका बदला ये यहां चुकाता

और अब मैं अपनी असली रचना आपकी पेशे नजर कर रही हूं....दाद चाहुंगी....


होली के हैं रंग हजार,
ताऊ-ताई की तक़रार,
भंग शंकर ने घोली..!
सुहानी लगती होली..!

आज तो मस्त चाल हैं,
सभी के रँगे गाल हैं,
चली मस्तों की टोली..!
सुहानी लगती होली..!

भले हो गोरी-काली,
भली लगती हैं साली,
ग़ज़ब है हँसी-ठिठोली..!
सुहानी लगती होली..!

खुशी में झूमें-गायें,
आओ आनन्द मनायें,
देश में है रंगोली..!
सुहानी लगती होली..!

ताऊ करता है मनुहार,
ताई देती है दुत्कार,
चल रही आँख मिचौली..!
सुहानी लगती होली..!

इसी के साथ होली की शुभकामनाएं देती हुई विदा चाहुंगी... ♥ डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ♥


एक छोटा सा....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक..

प्रसिद्ध नर्तक ताऊ रामपुरी खां साहब के गुरूकुल की ...हसीनों की बुलबुल....नृत्य की मल्लिका...ब्लागिस्तान की मशहूर और मारूफ़ ब्लाग-बैले डांसर..... मिस. अरविंदा कुमारी    का ब्लाग-बैले डांस आपने कल देखा था....

आज की शाम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में जवां दिलों की धडकन...ब्लागिस्तान की मशहूर सदा बहार.....बुलबुल....जो एक दिन में तीन तीन...चार चार बार भी अपने  डांस प्रस्तुत करती हैं....ऐसी सदाबहार "कलेजा फ़ोड-कमर तोड" नृत्य की ख्यात   नृत्यांगना   सुश्री रूपा बाई    अपनी प्रस्तुति दे रही हैं.....      सुश्री रूपा बाई........  



"नाच मेरी बुलबुल" मे कमर तोड नृत्य प्रस्तुत करते हुये सुश्री रूपा बाई


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

कौन होगी अगली नृत्यांगना? हमारे लौटने तक इंतजार किजिये.........???????



वाह वाह ताऊ क्या लात है? में श्री अरविंद मिश्र


हाय...अंक्ल्स...आंटीज... भैयाज एंड  दीदीज...मैं मिस रामप्यारी,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के दर्शकों का बादाम बजा लाती हूं.

बडे ही हर्ष का विषय है कि ताऊ डाट इन  ने 26000 टिप्पणियां अभी तक
प्राप्त कर ली हैं. ताऊ की पूरी टीम सभी पाठकों की हृदय से आभारी है. यह टीम आगे भी आपका मनोरंजन करती रहेगी.

ताऊ डाट इन की 715 वीं पोस्ट पर 26000 वीं टिप्पणी करने का श्रेय मिला है श्री  दिगंबर नासवा को...(Saturday, March 16, 2013 1:14:00 PM)   धन्यवाद दिगंबर नासवा जी.

27000 टिप्पणियों की तरफ़ कदम बढाने के लिये हमें प्रोत्साहित किया है 26001 वीं टिप्पणी की शुरूआत    (Saturday, March 16, 2013 2:10:00 PM)  करके सुश्री  अल्पना वर्मा  ने.... आप दोनों को हार्दिक बधाईयां....ताऊ टीवी आप दोनों को अपने स्टूडियो में जल्द ही साक्षात्कार के लिये आमंत्रित करने वाला है. इसी खुशी के मौके पर आज ताऊ संगीत समारोह का आयोजन किया गया है.

ताऊ टीवी ज्यादा ब्रेक लेने के लिये बदनाम है पर  आज इस खुशी के मौके पर हम ब्रेक भी नही लेंगे और इस मौके को समारोह के रूप में मनाने के लिये हमने ब्लागिस्तान की  तीन हस्तियों को आमंत्रित किया है जो बहुमुखी प्रतिभाओं के स्वामी हैं. यानि हमारे  आज के मेहमान सर्व गुण संपन्न हैं.

सबसे पहले हम आमंत्रित करते हैं श्री अरविंद मिश्र महाराज को....आप ब्लाग के बनारसी घराने से ताल्लुक रखते हैं और ब्लागिस्तान की ब्लाग वीणा बजाने में निपुण व अग्रणी हैं. आपने वाद्द्य यंत्र बजाने की शिक्षा दिक्षा ताऊ रामपुरी खां महाराज से प्राप्त की है.

आपकी विशेषता है कि आप पहले द्रूत ख्याल में आलाप लेकर फ़िर विलंबित ख्याल पे आते हैं. आज ये आपको ब्लाग वीणा पर ताऊ राग सुनायेंगे. आईये महाराज श्री .....अपना ब्लाग वीणा वादन शुरू करें...

 ब्लाग-वीणा पर "ताऊ राग" बजाते हुये श्री अरविंद मिश्र महाराज 


एक छोटा सा....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...

ब्रेक के बाद आपका स्वागत है. ब्लागवीणा सुनने के बाद अब आपको ये हसरत होगी कि अब कविता कौन सुनायेगा? तो दर्शकों दिल थाम के बैठिये आज आपको हम मिलवाते हैं एक शोख और चुलबुली कवियित्री
सुश्री अरविंदा देवी से...जो आपको हास्य रस से गुदगुदा देंगी.....आईये अरविंदा देवी जी...इस कविता मय शाम को रात में बदल दिजिये.

वाह वाह ताऊ क्या लात है? में कविता पाठ करती हुई सुश्री अरविंदा देवी

ब्लागर साथियों,  "ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल" के "वाह वाह ताऊ क्या लात है? कार्यक्रम में आपसे मिलकर मुझे बडी खुशी हो रही है. मेरी इच्छा थी कि मैं आज आपको राग  मिश्र खमाज में कविता सुनाती पर यहां आते ही मुझे भंग पिला दी गई है,  परंपरा के नाम पर.....इसलिये आज मैं आपको राग ताऊ में एक रचना पेश कर रही हूं....और आपसे दाद चाहुंगी......सुनिये....


ताऊ होली खेल कर घर आया 
आते ही दरवाज़ा खटखटाया। 

अन्दर से ताई की आवाज़ आई 
मैंने पहचाना नहीं, तुम कौन हो भाई ! 

ताऊ गुर्राया, बंद करो अपनी ये टें टें  
अरे दरवाज़ा खोलो , ये तो मैं हूँ मैं।  

ताई बोली हाय राम, यदि आप खड़े हैं यहाँ 
तो वो कौन है जो बैठा चाय पी रहा हैं वहां।  

ताऊ बोला भाग्यवान , अब ये दूसरा पति कहाँ से आ गया 
ताई बोली पता नहीं, पर बैठा बैठा दस गुज्जियाँ खा गया।   

ये तो अच्छा हुआ, मैं सही वक्त पर आ गया 
वर्ना ज़ालिम ना जाने क्या ज़ुल्म कर जाता। 

ताई बोली हाँ जी , यदि आप थोड़ी देर और ना आते 
--------तो मुआ सारे गुलाब जामुन  भी खा जाता।  

हाय मैं भी कैसी पागल थी , मेरी तो किस्मत ही फुट गई 
ताऊ बोला ये रोना धोना छोडो और शुक्र मनाओ कि सस्ते में छूट गई।  

और इसी के साथ आप सबको होली की शुभकामनाएं देती हुई विदा चाहुंगी. नमस्कार.....!

एक छोटा सा....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...

प्यारे दर्शकों, अब  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता काफ़ी टफ़ हो चुकी है.... पिछली शाम आपने  प्रतियोगिता की प्रबल दावेदार...ब्लागिस्तान की मशहूर बुलबुलों की बुलबुल.....चमेलियों की चमेली.... सुश्री दिगंबरा देवी...... का प्रसिद्ध    चमेली  नृत्य..... देखा था. 

और आज देखिये.....हसीनों की बुलबुल....नृत्य की मल्लिका...ब्लागिस्तान की मशहूर और मारूफ़ ब्लाग-बैले डांसर..... मिस. अरविंदा कुमारी को....इन्होने नृत्य की विधिवत  दीक्षा प्रसिद्ध नर्तक ताऊ रामपुरी खां साहब के गुरूकुल में रहकर  प्राप्त की है. इनकी सफ़लता का श्रेय जाता है इनकी रियाज को....आज भी ये  आठ से दस घंटे नित्य ब्लाग-बैले डांस की रियाज करती हैं. और आज चोटी की नृत्यांगना है जो स्वयं तो डांस करती ही हैं, आजकल एक ब्लाग-बैले-डांस स्कूल भी खोल लिया है जहां अनेकों शिष्य/शिष्याएं इनसे डांस सीख रहे हैं और नाम कमा रहे हैं.....तो आईये सीधे चलते हैं मिस. अरविंदा कुमारी के ब्लाग-बैले-डांस कार्यक्रम ..."नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में.


नाच मेरी बुलबुल प्रतियोगिता में बैले डांस करते हुये मिस. अरविंदा कुमारी



ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक..ब्रेक....ब्रेक....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक....

कौन होगी अगली नृत्यांगना? हमारे लौटने तक इंतजार किजिये.........???????