ताऊ पहेली - 83 (साफा मस्जिद---पोंडा, गोवा) विजेता : श्री रतन सिंह शेखावत

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 83 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है साफा मस्जिद---पोंडा, गोवा/ Safa /Shahouri masjid - Ponda-Goa

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.

साफा मस्जिद ,गोवा

उत्तरी गोवा के पोंडा जिले में शाहपुर में बनी यह साफा मस्जिद गोवा की सब से बड़ी मस्जिद है.
इसे १५६० में बीजापुर के सुल्तान इब्राहीम आदिलशाह ने बनवाया था.इसे शाहहौरी मस्जिद भी कहा जाता है.

safa shahouri mosque

इसका प्रार्थना हाल आयताकार है.इसकी दीवारों पर इस्लामिक स्थापत्य कला के सुन्दर नमूने देखने को मिलंगे .
सुन्दर बाग के बीच बनी इस मस्जिद के सामने पानी से भरा एक बड़ा ताल भी है.जिसके क्षतिग्रस्त मखरला पत्थरों को हटा कर नए सज्जित पत्थरों से बदलने जैसी संरचनात्मक मरम्मत की गयी थी.

यह ताल मस्जिद के प्रार्थना हाल से दक्षिण की ओर बना हुआ है.जबकि साधारण मस्जिदों में ताल प्रवेश द्वार के सामने बने होते हैं.

छोटी और बड़ी दोनों ईदों पर यहाँ की रौनक देखने लायक होती हैं.

पोंडा शहर से २ किलोमीटर दूर इस मस्जिद तक पहुँचने के लिए पोंडा बस स्टेशन से रिक्शा भी ले सकते हैं.

आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.

सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.

आईये अब रामप्यारी मैम की कक्षा में

हाय गुड मार्निंग एवरीबड्डी... मेरे सवाल का सही जवाब है :स्वर्णक्षीरी या सत्यानाशी (Argemone mexicana, Mexican Poppy,) एवम क्षेत्रिय स्तर पर इसके विभिन्न नाम भी है जैसे...कटेली, कंटकारी, झलझलाई, कटुपर्णी , भँड भाँड, पिसोला , क्षिरीणी इत्यादि. यूं तो यह बहुत ही जहरीला पौधा माना जाता है पर आजकल इस पर बहुत रिसर्च हो रही है एवम नेत्ररोगों के उपचार में इसे बहुत उपयोगी पाया गया है.
निम्न सभी प्रतिभागियों को सवाल का सही जवाब देने के लिये 20 नंबर दिये हैं सभी कॊ बधाई.

श्री रतनसिंह शेखावत
श्री प्रकाश गोविंद
सुश्री सीमा गुप्ता
सुश्री इंदु अरोड़ा
श्री गिरिजेश राव
Dr.Ajmal Khan
श्री तारकेश्वर गिरी
श्री उडनतश्तरी
अभिशेक ओझा

दुबारा जांच करने पर पाया गया कि श्री Darshan Lal Baweja जी का जवाब भी बिल्कुल सही था जो त्रुटीवश छुट गया था. श्री बावेजा जी को इस सवाल के जवाब के लिये 20 अंक दिये गये हैं. यह भूल सुधार ता: 22 july 2010 को (1:10 PM) पर किया गया.

अब अगले शनिवार को फ़िर यहीं मिलेंगे. तब तक जयराम जी की!

अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

श्री अविनाश वाचस्पति
श्री सैयद
श्री ललित शर्मा
श्री चंद्रप्रकाश
सुश्री किरण राजपुरोहित नितिला
श्री राज भाटिया
श्री दिगम्बर नासवा
सुश्री वंदना
श्री गगन शर्मा
डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक,
श्री काजलकुमार,
श्री संजय भास्कर
श्री राम त्यागी

अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!

आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

ताऊ पहेली - 83

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम.
ताऊ पहेली अंक 83 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि अब से रामप्यारी का हिंट सिर्फ़ एक बार ही दिया जाता है. यानि सुबह 10:00 बजे ही रामप्यारी के ब्लाग पर मिलता है.

विनम्र विवेदन

कृपया पहेली मे पूछे गये चित्र के स्थान का सही सही नाम बतायें कि चित्र मे दिखाई गई जगह का नाम क्या है? कई प्रतिभागी सिर्फ़ उस राज्य का या शहर का नाम ही लिख कर छोड देते हैं. जो कि अबसे अधूरा जवाब माना जायेगा.

हिंट के चित्र मे उस राज्य या शहर की तरफ़ इशारा भर होता है कि उस राज्य या शहर मे यह स्थान हो सकता है. अब नीचे के चित्र को देखकर बताईये कि यह कौन सी जगह है? और किस शहर या राज्य में है?

ताऊ पहेली का प्रकाशन हर शनिवार सुबह आठ बजे होगा. ताऊ पहेली के जवाब देने का समय कल रविवार दोपहर १२:०० बजे तक है. इसके बाद आने वाले सही जवाबों को अधिकतम ५० अंक ही दिये जा सकेंगे.

अब रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर का. यानि जो भी प्रतिभागी रामप्यारी के सवाल का सही जवाब देगा उसे 20 नंबर अलग से दिये जायेंगे. तो आईये अब आपको रामप्यारी के पास लिये चलते हैं.

"रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर के लिये"

हाय...आंटीज एंड अंकल्स...दीदीज एंड भैया लोग...गुडमार्निंग..मी राम की प्यारी रामप्यारी.....अब आपसे पूरे 20 नंबर का सवाल पूछ रही हूं. सवाल सीधा साधा है. बस मुख्य पहेली से अलग एक टिप्पणी करके जवाब देना है. और 20 नंबर आपके खाते में जमा हो जायेंगे. है ना बढिया काम...तो अब नीचे का चित्र देखिये और बताईये की यह कौन से पौधे का चित्र है?

इस सवाल का जवाब अलग टिप्पणी मे ही देना है. अब अभी के लिये नमस्ते. मेरे ब्लाग पर अब से दो घंटे बाद यानि 10 बजे आज की मुख्य पहेली के हिंट के साथ आपसे फ़िर मुलाकात होगी तब तक के लिये नमस्ते.

अब आप रामप्यारी के ब्लाग पर हिंट की पोस्ट सुबह दस बजे ही पढ सकते हैं! दूसरा हिंट नही दिया जायेगा.
जरुरी सूचना:-

टिप्पणी मॉडरेशन लागू है इसलिए समय सीमा से पूर्व केवल अधूरे और ग़लत जवाब ही प्रकाशित किए जाएँगे.
सही जवाबों को पहेली की रोचकता बनाए रखने हेतु समय सीमा से पूर्व अक्सर प्रकाशित नहीं किया जाता . अत: आपका जवाब आपको तुरंत यहां नही दिखे तो कृपया परेशान ना हों.

इस अंक के आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु. अल्पना वर्मा

नोट : यह पहेली प्रतियोगिता पुर्णत:मनोरंजन, शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिये है. इसमे किसी भी तरह के नगद या अन्य तरह के पुरुस्कार नही दिये जाते हैं. सिर्फ़ सोहाद्र और उत्साह वर्धन के लिये प्रमाणपत्र एवम उपाधियां दी जाती हैं. किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजकों का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा. एवम इस पहेली प्रतियोगिता में आयोजकों के अलावा कोई भी भाग ले सकता है.

मग्गाबाबा का चिठ्ठाश्रम
मिस.रामप्यारी का ब्लाग
ताऊजी डाट काम

ताऊ पहेली 82 (Swarna Gufa-Rajgir bihar) विजेता : श्री प्रकाश गोविंद

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 82 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है Son gufa/ Swarna Gufa-Rajgir, [Nalanda district] Bihar

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.

बिहार राज्य के बारे में विस्तार से आप पहले की पोस्ट में पढ़ चुके हैं.आज इसी राज्य के राजगीर लिए चलते हैं.यह क्षेत्र नालंदा जिले में स्थित है और इस का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है.यह मगध की राजधानी थी और उस समय इस का नाम राजगृह था. यहीं पर भीम ने जरासंध का वध किया था.यहाँ के मकर और मलमास मेले भी बहुत प्रसिद्ध हैं.अग्नि पुराण एवं वायु पुराण आदि के अनुसार इस मलमास अवधि में सभी देवी देवता यहां आकर वास करते हैं.

son bhandar cave

सोन भण्डार ,राजगीर [बिहार]
मुख्य पहेली के चित्र में सोन भण्डार गुफा दिखाई गयी थी.किसी समय यह भिक्षुओं के रहने का उत्कृष्ट और भव्य स्थान हुआ करता था.इस गुफा का ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व है.यह बिहार आने वाले पर्यटकों में लोकप्रिय है.
निर्माण काल [तीसरी या चौथी सदी?] निश्चित नहीं है.

वैभव गिरी पहाड़ी के दक्षिण में बनी इस गुफा में दो कमरे हैं,एक मत अनुसार ये दो गुफाएं हैं.हम इन्हें एक गुफा के दो कमरे समझते हुए विवरण दे रहे हैं.ये दोनों कमरे पत्थर की एक चट्टान से बंद हैं.पहला कमरा सुरक्षा कर्मियों /गार्ड का कमरा माना जाता है.दूसरे कमरे में स्वर्ण भडार है जो की कुछ लोगों द्वारा राजा बिम्बसार का खजाना बताया जाता है.अजातशत्रु के पिता बिम्बिसार की जेल के अवशेष पास ही मिले हैं जिससे इस मत को अधिक पुष्टि मिली है. जबकि कुछ अन्य लोगों का विश्वास है कि यह खजाना जरासंध का है.

son bhandar secret code

इस खजाने का दरवाजा आज तक कोई खोल नहीं पाया है ,गुफा की एक दीवार पर 'शंख लिपि में लिखा सीक्रेट कोड इस का पासवर्ड है. खजाने के रहस्यमयी दरवाजे के ऊपर काला निशान दिखाई देगा जो कि तोप के गोले का है ,यह ब्रितानी हुकूमत में अंग्रेजी सरकार द्वारा इसे तोड़ने के प्रयास का एक प्रमाण है.

पूर्वी गुफा कुछ नष्ट हो चुकी है.आगे का हिस्सा टूट चुका है.दक्षिणी दीवार पर ६ जैन तीर्थंकरों के चित्र भी खुदे हुए हैं.जो गुफा पूरी निर्मित होने के बाद अंकित किये गए माने जाते हैं.

son bhandar second cave wall

राजगीर बौद्ध धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थस्‍थल है ही,हिन्‍दू और जैन धर्म के कई मंदिर भी हैं.ज्ञात हो कि राजगीर के आस-पास की पहाडियों पर 26 जैन मंदिर बने हुए हैं.जहाँ पहुंचना आसान नहीं है.

सोन गुफा के अतिरिक्त आप यहां पर गृद्धकूट पहाड़ी, अजातशत्रु का किला-,पिप्‍पली गुफा[इसी गुफा में बौद्ध गुरु महाकश्‍यप कई बार ठहरे थे], वेणुवन, जीवककरम मठ, तपोधर्म, सप्‍तपर्णी गुफा, जरासंध का अखाड़ा, बिंबिसार का जेल, शांतिस्‍तूप,वैभव पहाड़ी के किनारे गर्म पानी का झरना आदि देख सकते हैं.

आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.

सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.

आईये अब रामप्यारी मैम की कक्षा में

हाय गुड मार्निंग एवरीबड्डी... मेरे सवाल का सही जवाब है : अरंड का पेड (castor oil plant) निम्न सभी प्रतिभागियों को सवाल का सही जवाब देने के लिये 20 नंबर दिये हैं सभी कॊ बधाई.

डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक,
श्री M VERMA
सुश्री सीमा गुप्ता
श्री प्रकाश गोविंद
Dr.Ajmal Khan
श्री सुज्ञ
श्री गगन शर्मा
श्री मनोज कुमार
अभिषेक ओझा,

इसके अलावा श्री दर्शनलाल बावेजा का भी सही जवाब आया जो कि त्रुटीवश छूट गया था. आपको भी २० अंक दिये गये हैं. यह सुधार इस पोस्ट मे तारीख १२ जुलाई २०१० को रात्रि ९:०५ मिनट पर किया गया.
अब अगले शनिवार को फ़िर यहीं मिलेंगे. तब तक जयराम जी की!

अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

सुश्री निर्मला कपिला
jandunia
श्री राम त्यागी
श्री ललित शर्मा
श्री तारकेश्वर गिरी
सुश्री अंजना
श्री नीरज गोस्वामी
सुश्री अर्चना
श्री रतनसिंह शेखावत
श्री नरेश सिंह राठौड
श्री राज भाटिया
श्री काजलकुमार,
श्री अजय कुमार झा
श्री दिगम्बर नासवा
श्री महेंद्र मिश्र

अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!

आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

ताऊ पहेली - 82

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम.
ताऊ पहेली अंक 82 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि अब से रामप्यारी का हिंट सिर्फ़ एक बार ही दिया जाता है. यानि सुबह 10:00 बजे ही रामप्यारी के ब्लाग पर मिलता है.

विनम्र विवेदन

कृपया पहेली मे पूछे गये चित्र के स्थान का सही सही नाम बतायें कि चित्र मे दिखाई गई जगह का नाम क्या है? कई प्रतिभागी सिर्फ़ उस राज्य का या शहर का नाम ही लिख कर छोड देते हैं. जो कि अबसे अधूरा जवाब माना जायेगा.

हिंट के चित्र मे उस राज्य या शहर की तरफ़ इशारा भर होता है कि उस राज्य या शहर मे यह स्थान हो सकता है. अब नीचे के चित्र को देखकर बताईये कि यह कौन सी जगह है? और किस शहर या राज्य में है?

ताऊ पहेली का प्रकाशन हर शनिवार सुबह आठ बजे होगा. ताऊ पहेली के जवाब देने का समय कल रविवार दोपहर १२:०० बजे तक है. इसके बाद आने वाले सही जवाबों को अधिकतम ५० अंक ही दिये जा सकेंगे.

अब रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर का. यानि जो भी प्रतिभागी रामप्यारी के सवाल का सही जवाब देगा उसे 20 नंबर अलग से दिये जायेंगे. तो आईये अब आपको रामप्यारी के पास लिये चलते हैं.

"रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर के लिये"

हाय...आंटीज एंड अंकल्स...दीदीज एंड भैया लोग...गुडमार्निंग..मी राम की प्यारी रामप्यारी.....अब आपसे पूरे 20 नंबर का सवाल पूछ रही हूं. सवाल सीधा साधा है. बस मुख्य पहेली से अलग एक टिप्पणी करके जवाब देना है. और 20 नंबर आपके खाते में जमा हो जायेंगे. है ना बढिया काम...तो अब नीचे का चित्र देखिये और बताईये की यह कौन से पेड/पौधे का चित्र है?

इस सवाल का जवाब अलग टिप्पणी मे ही देना है. अब अभी के लिये नमस्ते. मेरे ब्लाग पर अब से दो घंटे बाद यानि 10 बजे आज की मुख्य पहेली के हिंट के साथ आपसे फ़िर मुलाकात होगी तब तक के लिये नमस्ते.

अब आप रामप्यारी के ब्लाग पर हिंट की पोस्ट सुबह दस बजे ही पढ सकते हैं! दूसरा हिंट नही दिया जायेगा.
जरुरी सूचना:-

टिप्पणी मॉडरेशन लागू है इसलिए समय सीमा से पूर्व केवल अधूरे और ग़लत जवाब ही प्रकाशित किए जाएँगे.
सही जवाबों को पहेली की रोचकता बनाए रखने हेतु समय सीमा से पूर्व अक्सर प्रकाशित नहीं किया जाता . अत: आपका जवाब आपको तुरंत यहां नही दिखे तो कृपया परेशान ना हों.

इस अंक के आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु. अल्पना वर्मा

नोट : यह पहेली प्रतियोगिता पुर्णत:मनोरंजन, शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिये है. इसमे किसी भी तरह के नगद या अन्य तरह के पुरुस्कार नही दिये जाते हैं. सिर्फ़ सोहाद्र और उत्साह वर्धन के लिये प्रमाणपत्र एवम उपाधियां दी जाती हैं. किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजकों का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा. एवम इस पहेली प्रतियोगिता में आयोजकों के अलावा कोई भी भाग ले सकता है.

मग्गाबाबा का चिठ्ठाश्रम
मिस.रामप्यारी का ब्लाग
ताऊजी डाट काम

ताऊ पहेली - 81 (बेकल दुर्ग ,कासरगोड, केरल) विजेता : उडनतश्तरी

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 81 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है बेकल दुर्ग ,कासरगोड [ केरल ]

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.

केरल राज्य जिसे ईश्वर का अपना देश भी कहा जाता है.इस हरे भरे राज्य के बारे में विस्तार से हम आप को अपनी पुरानी पोस्ट में बता चुके हैं इसलिए आज सीधा चलते हैं इस राज्य के कासरगोड जिले में जो केरल के उत्तर में स्थित है अरब सागर के तट को छूता हुआ बेहद रमणीक स्थल है. इसके पूर्व में पश्चिमी घाट, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में कर्नाटक और दक्षिण में कन्नूर जिला है.यहाँ के हेंडलूम की लुंगी और साड़ियाँ बहुत प्रसिद्द हैं.

पर्यटकों के लिए यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं:-
चन्द्रगिरी किला,कोट्टनचेरी हिल्स,मलिक दीनार मस्जिद,मदियां कूलम मंदिर[अजानूर],मधुर सिद्धिविनायक मंदिर, ट्रैकिंग के लिए रानीपुरम घाटी [इसे केरल का ऊटी भी कहते हैं],कपिल बीच और बेकल किला.

Bekal fort

बेकल दुर्ग ,कासरगोड[ केरल ]-:
अगर आप ने मनी रत्नम निर्देशित फिल्म बोम्बे का गीत 'तू ही रे 'देखा होगा तो आप को यह किला भी तुरंत याद आ जायेगा जिस का चित्र हमने मुख्य पहेली में दिखाया था.अगर नहीं देखा है तो यहाँ देखीये..मनोरंजन के साथ साथ बेकल किला और अरब सागर की खूबसूरती भी देखें--http://www.youtube.com/watch?v=pH4wwAMwzWg
जी हाँ ,यह वही किला है जहाँ इस गीत की शूटिंग हुई थी और यह कहना ग़लत न होगा कि इसी गीत ने हिंदी दर्शकों में ' बेकल दुर्ग और इस के समुद्र तट की'पहचान और लोकप्रियता को बढ़ा दी थी.

Sea view from Bekal fort

चलिए आज चलते हैं केरल राज्य के ३०० साल पुराने और सबसे बड़े दुर्ग 'बेकल दुर्ग ' को देखने दक्षिणी-पूर्व कासरगोड से 16 किमी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, अरब सागर के किनारे.

यहाँ आप को आस पास आबादी बहुत कम दिखाई देगी और किले के आस पास 'बीच रेसोर्ट' ज़रूर देखने को मिल जायेंगे.
समुद्र से ३०० फीट की ऊँचाई पर यह किला ,राज्य क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनवाया गया था.इसे आवास हेतु प्रयोग नहीं किया जाता था.

Bekal fort pravesh dwar

इसके प्रवेश द्वार के समीप ही हनुमान जी का मंदिर बना है और बाहर टीपू सुल्तान की बनवाई विशाल मस्जिद भी है.
यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता को देखने साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है.जुलाई ,अगस्त , सितम्बर में बारिशें बहुत होती हैं,उस समय न जाएँ तो बेहतर है.

एक मत के अनुसार इस किले का निर्माण सन् १६५० में इक्केरी वंश के सिवाप्पा नायका ने करवाया था,परन्तु बहुत से इतिहासकार इसे विजयनगर के कोलाथिरी शासकों द्वारा बनवाया गया मानते हैं.विजयनगर और कोलाथिरी के पतन के बाद यह क्षेत्र नायका शासकों के अधीन आ गया था और उन्होंने इस का पुनर्निर्माण कराया .

१७६३ इसवी में यह किला हैदर अली के हाथों में आ गया.टीपू सुल्तान की मृत्यु के बाद १७९९ इसवी में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी ने इस पर कब्ज़ा कर लिया था.किला लगभग ४० एकड़ में फैला हुआ है ,इसकी दीवारें १२ मीटर ऊँची हैं ,किले के अन्दर टेड़े मेड़े रास्ते हैं और कई भूमिगत सुरंगें भी हैं.

यहाँ का observation tower इस किले की मुख्य पहचान है. इस टावर से आप सागर और आस पास का ३६० डिग्री नज़ारा ले सकते हैं .

Bekal fort observation tower

किले की दीवारों में बने छेद गवाही देते हैं कि वहाँ से छुप कर गोलीबारी करने की सुविधा थी. किले की दीवार पर तीन तरह के छोटे छोटे छेद हैं जिन में से बन्दूक द्वारा दुश्मन की किले से दूरी के हिसाब से हमला करने की सुविधा थी.जैसे किले से दुश्मन की अधिकतम दूरी होने पर सबसे ऊपर बने छेद से फायर करना है.

पुरातत्व विभाग द्वारा किये गए उत्खनन में मिले कुछ सिक्के इक्केरी वंश के नायका शासकों के काल के और टीपू सुल्तान के शासन काल के प्रमाणित हुए हैं.

इसके अतिरिक्त एक दरबार हाल , एक मंदिर और टीपू सुल्तान के शासन काल का ताम्बे का सिक्का उत्खनन की मुख्य उपलब्धि है.

यह किला भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है .१५ वर्ष से बड़े पर्यटकों को यहाँ प्रवेश के लिए टिकट लेना होता है. पर्यटकों के रुकने और रहने के लिए होटल ,रेसोर्ट ,ट्री हाउस और डोरमिटरी जैसी सुविधाएँ हैं.तट के पास ही 7000 वर्ग मी. विस्तार में[शुल्क सहित] पार्किंग स्थान है.

यहीं पल्लिकर समुद्री तट [बीच] भारत के श्रेष्ठ समुद्री तटों में से एक है.सैलानियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ यहाँ मौजूद हैं.

पास बना बच्चों का पार्क भी विशेष आकर्षण है और किले के उत्तर में कुछ दूरी पर एक्व्वा पार्क [वाटर पार्क] बना हुआ है.जो अपनी तरह का पूरे उत्तरी मालाबार में एक ही है.

नजदीकी रेलवे स्टेशन-कासरगोड और हवाई सेवा-मंगलूर, 50 कि. मी. , करिप्पूर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, 200 कि. मी. पर है.

[जानकारी स्त्रोत-भारतीय पुरातत्व विभाग और केरल की अधिकारिक साईट]

आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.

सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.

आईये अब रामप्यारी मैम की कक्षा में

हाय गुड मार्निंग एवरीबड्डी... मेरे सवाल का सही जवाब है : जिब्राल्टर और आप नीचे का विडियो देखकर इसके बारे मे और जानकारी देखिये.

निम्न सभी प्रतिभागियों को सवाल का सही जवाब देने के लिये 20 नंबर दिये हैं सभी कॊ बधाई.

श्री उडनतश्तरी
श्री पी.एन.सुब्रमनियन
श्री चंद्रप्रकाश
श्री प्रकाश गोविंद
श्री आशीष मिश्रा
सुश्री सीमा गुप्ता
श्री विवेक रस्तोगी
Dr.Ajmal Khan
श्री काजलकुमार,
श्री Anurag Geete
श्री राम त्यागी
श्री अंतर सोहिल
प.श्री डी.के. शर्मा "वत्स",
श्री सतीश सक्सेना
श्री नीरज गोस्वामी
भारतीय नागरिक - Indian Citizen
सुश्री Indu Arora
श्री Darshan Lal Baweja
श्री गगन शर्मा

अब अगले शनिवार को फ़िर यहीं मिलेंगे. तब तक जयराम जी की!

अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

श्री नीरज जाटजी
सुश्री निर्मला कपिला
श्री दिनेशराय द्विवेदी
श्री रंजन
श्री ललित शर्मा
श्री स्मार्ट इंडियन
सुश्री वंदना
डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक,
श्री दिगम्बर नासवा
श्री दिलीप कवठेकर
अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!

आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

ताऊ पहेली - 81

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम.
ताऊ पहेली अंक 81 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि अब से रामप्यारी का हिंट सिर्फ़ एक बार ही दिया जाता है. यानि सुबह 10:00 बजे ही रामप्यारी के ब्लाग पर मिलता है.

विनम्र विवेदन

कृपया पहेली मे पूछे गये चित्र के स्थान का सही सही नाम बतायें कि चित्र मे दिखाई गई जगह का नाम क्या है? कई प्रतिभागी सिर्फ़ उस राज्य का या शहर का नाम ही लिख कर छोड देते हैं. जो कि अबसे अधूरा जवाब माना जायेगा.

हिंट के चित्र मे उस राज्य या शहर की तरफ़ इशारा भर होता है कि उस राज्य या शहर मे यह स्थान हो सकता है. अब नीचे के चित्र को देखकर बताईये कि यह कौन सी जगह है? और किस शहर या राज्य में है?

ताऊ पहेली का प्रकाशन हर शनिवार सुबह आठ बजे होगा. ताऊ पहेली के जवाब देने का समय कल रविवार दोपहर १२:०० बजे तक है. इसके बाद आने वाले सही जवाबों को अधिकतम ५० अंक ही दिये जा सकेंगे.

अब रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर का. यानि जो भी प्रतिभागी रामप्यारी के सवाल का सही जवाब देगा उसे 20 नंबर अलग से दिये जायेंगे. तो आईये अब आपको रामप्यारी के पास लिये चलते हैं.

"रामप्यारी का बोनस सवाल 20 नंबर के लिये"

हाय...आंटीज एंड अंकल्स...दीदीज एंड भैया लोग...गुडमार्निंग..मी राम की प्यारी रामप्यारी.....अब आपसे पूरे 20 नंबर का सवाल पूछ रही हूं. सवाल सीधा साधा है. बस मुख्य पहेली से अलग एक टिप्पणी करके जवाब देना है. और 20 नंबर आपके खाते में जमा हो जायेंगे. है ना बढिया काम...तो अब नीचे का चित्र देखिये और बताईये की यह कहां का एयरपोर्ट है? जिसमें आम सडक को पार कर हवाईजहाज उडान भरता है?

ई कौन सा एयरपोरटवा है जी?