दो और दो पांच में डा. शौर्य मलिक

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्मा, विजय सप्पाति व रमाकांत सिंह के  साथ.   

आज रामप्यारे के बडे बडे दांतो में तकलीफ़ बढ गई थी सो रामप्यारी उसे लेकर डा. शौर्य मलिक के क्लिनिक में पहुंच गई. वहां रामप्यारी को मालूम पडा की डा. शौर्य मलिक भी ब्लागर हैं तो बस रामप्यारी ने फ़टाफ़ट दो और दो पांच खेलने के लिये राजी कर लिया....डा. शौर्य मलिक खुद अपने बारे में क्या कहते हैं? उनके ही शब्दों में जानिये...
नाम - डॉ शौर्य मलिक , जन्म तिथि - 2 अगस्त 1982 ,पता -शामली, उत्तर परदेश 2005 में रोहतक से ग्रेजुएशन किया ,पेशे से डॉ हूँ , फ़िलहाल अपना एक क्लिनिक चलाता हूँ , पसंद है-किताबे पढना , लिखना, फिल्मे देखना , क्रिकेट, लिखने की ख्वाहिश कब दिल में पैदा हुई पता ही नहीं चला , धीरे धीरे लिखने में मज़ा आने लगा , दिल को एक आत्मिक शांति मिलने लगी , फिर जनवरी 2013 से ब्लॉग लिखना शुरू किया , और अब आगे क्या होगा वो समय ही बतायेगा. 

अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की डा. शौर्य मलिक से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते डा. शौर्य मलिक
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                               सवाल ताऊ के जवाब डा. शौर्य मलिक के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : सारी दुनियाँ

ताऊ: आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : बचपन में

ताऊ: आप आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब :शादी से पहले

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : बेलन की , जो मेरी बीवी बहुत अच्छी बनाती है,

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : देर तक जागने की

ताऊ : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : कोई नहीं

ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : पहले इस जन्म में तो कुछ कर लूं , अगले की तब सोचूंगा

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : नेताओ के रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 साल करने का बिल संसद में पास हो गया

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : सोलह दुनी आठ

ताऊ : धर्मपत्नी से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : १० मिनट पहले

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : जिसमे देशद्रोह का रंग हो

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : ताऊ,  अगर जवाब दे दिया तो बीवी बहुत मारेगी,

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : डांट खाने की

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये.
जवाब : मैं बहुत अच्छा हूँ

ताऊ : ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : जलन नही होती , मेरी क्या कोई भैस खोल ले गया जो मैं जलूँगा,

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : एक बार गाना गया था,सारी भैसों ने उस दिन ढूध नहीं दिया था,फिर कभी ऐसी गलती नहीं की

ताऊ : वे हसरते जो अधूरी रह गयी ?
जवाब : हीरो बनकर गाना गाने की,

ताऊ : आपको एक दिन के लिए बच्चा बना दे तो क्या करना चाहोगे ?
जवाब : पूरे मोहल्ले की डोर बेल पर चिविंग्म चिपका कर भाग जाऊंगा

ताऊ : सबसे बढ़िया बिताया समय कौन सा था ?
जवाब : माँ की गोद में

ताऊ : सबसे घटिया समय ?
जवाब : बीत चुका

ताऊ : दुश्मन को कोई सन्देश देना चाहोगे ?
जवाब : कोई है ही नही

ताऊ : दोस्त के लिए कोई सन्देश ?
जवाब : दोस्त को सन्देश देने की जरुरत नहीं पड़ती वो नजरो से सब जान जाते है

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू न कह सके हो ?
जवाब : हर जन्म में यूहीं मेरे साथ साथ रहना

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ़ जाओ?
जवाब : मैं नहीं चिडता खुद और ही मुझसे चिड जाते है,

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : मधुबाला

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : नाम नहीं बता सकता , बाकी के नाराज़ हो जायेंगे

ताऊ : फ़ेवरिट गायक.
जवाब : लता जी

ताऊ : पसंदीदा लेखक.
जवाब : इतना पढ़ा ही कहाँ है

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : सबका शुभचिंतक

ताऊ : ब्लोगेर्स के लिए कोई मैसेज देना चाहेंगे ?
जवाब : मुझे कुछ ऐसा महसूस होता है की यहाँ पर भी राजनीति होती है, कृपया ऐसा न करे और लिखने पर ध्यान दे

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टॉप ब्लोग्स बिना किसी वरीयता क्रम के ?
जवाब : बहुत मुश्किल सवाल है ,

ताऊ : तो धन्यवाद शौर्य जी,  अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
डा. शौर्य मलिक : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      
रामप्यारी : हां तो शौर्य अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी : हां तो शौर्य  अंकल...बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : दोनों.

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन.

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : ९ नंबर की गाड़ी से

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : फिल्म देखना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सलमान

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : कैटरीना कैफ़.

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : कोई नही

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : आज तो पक्का घर पर मार खानी पड़ेगी

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : दूध,

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गॉंव.

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : स्प्लिट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप.
जवाब : लेप टोप

रामप्यारी - ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : दोनों.

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब : ज्वाईंट फ़मिली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब :हीरे की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : अगर जवाब दिया तो वही खरीद कर ले जानी पड़ेगी

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्‍मा.

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : बिजनैस, वैसे ही बहुत डांट खा चुका हूँ, नोकरी की और डांट नहीं खा सकता

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : शादी से पहले किसी ने मोका ही नहीं दिया

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों ही घर में पिटवाने का बंदोबस्त कर देते है

रामप्यारी - वाह शौर्य अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
डा, शौर्य मलिक - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे

रामप्यारे - नमस्कार डाक्टर साहब , कैसे हैं आप?
डा, शौर्य मलिक - मैं तो ठीक हूं रामप्यारे.....तेरे दांत का दर्द ठीक है अब? तू कहे तो मैं इनको छोटा कर सकता हूं, वो भी बिना फ़ीस लिये.....

रामप्यारे - नही नही डाक्टर साहब, मुझे मेरी असली पहचान और नाम इन्हीं दांतों की वजह से मिली है, सच कहूं तो मुझे इनसे प्यार हो गया है...मुझे नही छोटे करवाने...अब सवाल जवाब शुरू करें?
डाक्टर शौर्य मलिक - जैसी तेरी मर्जी रामप्यारे...चलो पूछो क्या पूछना है?

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - हाँ , लेकिन अब प्यार से बुलाती हैं,पहले गुस्से से बुलाती थी,

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - हाँ , अब वो दूध नहीं कुछ और पीते हैं

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - हाँ, अरे आज तो पूरा बंदोबस्त करके आये हो मुझे घर से बाहर निकलवाने का

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया?
जवाब - हाँ, अब वो खुद मेरे से इलाज करवाता हैं

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - अजीब सवाल करते हो रामप्यारे?   अगर मेरे पास दिमाग  होता तो इतने खतरनाक सवालो का जवाब  देता क्या?

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है?
जवाब - हाँ , आज भी बड़े जोर से मारते हैं

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - हाँ, प्रेम तो बचपन से ही करते आ रहे हैं

सवाल - उनसे आज भी मुलाकात होती है या नही?
जवाब - नहीं , याद ही नहीं है की किस किस से प्रेम किया है, तो फिर शक्ल ही कहा याद रहती है? पर रामप्यारे एक बात कहना चाहता हूँ इन सवालो के जवाब देकर ऐसा लग रहा है मानो की अभी जंग के मैदान से बाहर आया हूँ , अब घर जाकर क्या होगा मुझे पता नहीं, अगर घर से निकाल दिया गया तो फिर मैं भी यही स्टूडियो में धरना दे कर बैठ जाऊंगा...

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ डा. शौर्य मलिक    की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

दो और दो पांच में रमाकांत सिंह

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्मा  विजय सप्पाति के  साथ.   और आज रामप्यारी को घूमते फ़िरते मिल गये रमाकांत सिंह... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की रमाकांत सिंह से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते  रमाकांत सिंह
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                               सवाल ताऊ के जवाब रमाकांत सिंह के यानि 2 + 2 = 5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : मेरे दोस्त कहे जाने वाले दुश्मन

ताऊ : आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : आठ दिन पहले

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब आज सुबह ११ बजे

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : आलू खेकसा

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : क्यों मजाक कर रहे हो ताऊ?  मैं तो कुंवारा हूँ.

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : ओवर टेक करना

ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : अपने इस जन्म के माँ बाप का बेटा

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : आज सूरज पश्चिम से उगा

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : आप जितना बना डालें

ताऊ : धर्मपत्नि है ही नहीं तो  डांट खाने का सवाल ही नही उठता, बताईये शादी कब कर रहे हैं?
जवाब : धर्मपत्नी की तलाश जारी है.

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : चप्पल और सेंडल का शौक़ीन हूँ

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : कोई भी कलर,बशर्ते मेरी ज़िन्दगी लगाये

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : झूठ न बर्दास्त कर पाना

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : मैं बहुत सज्जन हूँ

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह , क्योकि वो मेरे गुरु हैं

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब :मुसाफिर हूँ यारों न घर है न ठिकाना [ परिचय ]

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – पढ़ना

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब -माँ बाबूजी के साथ जलेबी खाना

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब –बचपन में बाबूजी संग रामसागर तालाब में नहाना

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब –१३ जून २००६

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब –प्रेम और दुश्मनी में लाभ हानि मत देखो

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – खुश रहो

ताऊ : अपने होने वाले जीवन साथी से क्या कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके?
जवाब : मैं तुम्हे जितना प्यार करूंगा उतनी घृणा नहीं कर पाऊंगा

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : कामचोर

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : हेमामालिनी जी

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब :किशोर कुमार जी

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : रांगेय राघव

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब –सब समझदार हैं फिर भी लेखन में ईमानदारी

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – १ राहुल सिंह, २ संजय अनेजा जी, ३ ललित शर्मा, ४ अर्चना चाव जी, ५ सतीश सक्सेना जी, ६ डॉ टी एस दराल साहब, ७ सरस दरबारी जी, ८ अल्पना वर्मा जी, ९ संजीव तिवारी, १० डॉ सुश्री शरद सिंह जी 

ताऊ : तो धन्यवाद रमाकांत जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने केलिये..... ठीक है?
रमाकांत सिंह : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

  अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      
रामप्यारी : हां तो रमाकांत  अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी : हां तो  बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्सवाली या साडी वाली?
जवाब :साड़ी वाली

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब :ट्रेन का सफ़र

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब :फिल्म देखना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सलमान खान

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब :कैटरीना कैफ

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : कोई भी एक

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेकअप वाली

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : मिरिंडा

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गाँव

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : विंडो ए सी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लेप टॉप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : कलर फोटो

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब :ज्वाइंट फेमली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की चूड़ियां

रामप्यारी - वाह रमाकांत  अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
रमाकांत सिंह - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे

रामप्यारे - नमस्कार रमाकांत जी, कैसे हैं आप?
रमाकांत सिंह - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो...

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब -  भैया जी अभी हम मेहरारू को ही खोज रहे हैं, मिल जायेगी तब वो जो कह ले.

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - ना   भाई साहब,  क्रम जारी है

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - बिलकुल सही कहा आपने

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया
जवाब -   पिछले हफ्ते ही

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - एकदम से नहीं

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - बाबूजी का आँख छड़ी बन जाता था

सवाल - आपकी शादी तो हुई नही है अभी, किसी से प्रेम चल रहा है?
जवाब - प्रेम आज भी जारी है और आप की कृपा रही तो शादी की भी गारंटी दिख रही है

सवाल -  उनसे आज  मुलाकात हुई या नही?
जवाब - आज वो परदेशी भइल

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  रमाकांत सिंह   की दो और दो पांच.... जिसमे  उन्होने बडे ही सटीक उत्तर दिये.

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

दो और दो पांच में विजय सप्पाति

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेय और वाणी शर्मा के  साथ.   और आज रामप्यारी हैदराबाद के  चार मीनार इलाके में घूम रही थी कि  उसके हत्थे चढ गये  विजय सप्पाति.... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की विजय सप्पाति से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते विजय सप्पाति
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                                      सवाल ताऊ के जवाब विजय सप्पाति के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : सारे ब्लॉगर !

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : जब भी मुझे कमेंट नहीं मिलता है , मैं रो लेता हूँ .

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब : अभी अभी ..अपने आपको आईने में देखकर .

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : कल पत्नी ने खाना नहीं बनाया [ हमेशा की तरह ]

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : मेरे लिखने –पढने की आदत से .

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : सिग्नल तोड़कर भागना .

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : ह्म्म्मम्म्म्म . एक छोटी सी जगह में किसान !

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : जिस दिन मैंने लिखने का फैसला कर लिया , हिंदी साहित्य के आधे लोगो ने आत्महत्या कर ली .

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : अढाई ये क्या होता है  वैसे आप जो भी दे दो ,. मैं ले लूँगा . हिसाब किताब में क्या रखा है .

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : बस अभी , खा ही रहा हूँ , ये एक निरंतर प्रक्रिया है.

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : हम्म सफ़ेद कलर के .. उन्हें पहनने  के बाद खुद को भूत समझने लगता हूँ या फिर जीतेन्द्र .

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : अब जो भी मिल जाए.

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : ब्लॉग्गिंग की ,.

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : आहा . ये तो मेरा पंसंदीदा काम है . मेरे जैसे ब्लॉगरों के इस सदी में  जीवित रहने तक पैदा  नहीं होंगा .
ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : नहीं नहीं , ऐसा कोई नहीं है जिससे मैं जलु . हाँ कभी कभी ताऊ की लोकप्रियता से थोड़ी सी जलन होती है .

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : ये दिल न होता बेचारा ....

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – हाय रे , ये क्या पूछ लिया . हज्जार हसरते रह गयी , जितने भी निकले , कम निकले .. सोचता हूँ हिंदी साहित्य में एक बड़ा नाम बन जाऊं नहीं तो कम से कम हिन्ढी ब्लॉग्गिंग में ही.. ..

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब - खूब खेलूँगा , बचपन के खिलौने

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब – बचपन

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब – अभी का ..

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब – सावधान , मैं यही रहूँगा , ब्लॉग्गिंग का बॉस बनकर.

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – भैये , खुश रहो , मुझसे कोई खतरा नहीं है .

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके हों?
जवाब : तुम आखिर मुझे कितना सतावोगी .. बच्चे की जान लोगी क्या?

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : नहीं ,.

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : रेखा

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : मैं

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब :मैं और किशोर कुमार

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : मैं और सिर्फ मैं

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : ताऊ एक ग्रेट बंदा है , सेल्फ कॉमेडी में महारत हासिल है , क्लीन और ग्रीन कॉमेडी में टॉप पर है . ब्लॉग्गिंग जब मरने लगती है तो ताऊ जी आकर उसमे प्राण फूंक देते है .

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब – लिखते रहो और पढ़ते रहो.

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – मेरे अपने ही ब्लोग्स है ... किसी और का नाम लूँगा तो दूसरा कोई नाराज हो जायेंगा .

ताऊ : तो धन्यवाद विजय जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
विजय सप्पाति : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

ताऊ : तो धन्यवाद विजय जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?  
विजय सप्पाति  :  ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      
रामप्यारी : हां तो विजय  अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी :  बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : कोई भी मिल जाए हम तो मंगतेराम है . भिखारी की   कोई पसंद थोडे ही होती है?

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : दोनों जगह .मौसम के अनुसार !!!

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : कोई भी , जो भी मंजिल तक पहुंचा दे.

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : दोनों , पर दोनों का अपना आनंद है .

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सिर्फ मैं

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : अब नाम लूँगा तो मार पडेगी .. इस सवाल को पास... यानि इच्छा होते हुये भी जवाब नही देना चाहता.

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : सेडान

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेकअप

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : रूह आफजा

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गावं

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : लैंड लाइन

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब :स्पिल्ट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : डेस्कटोप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : ब्लैक एंड वाइट

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमिली?
जवाब : जॉइंट फॅमिली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : काटन की

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्मा

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : हमेशा

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - विजय अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
विजय सप्पाति - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे

रामप्यारे - नमस्कार विजय जी, कैसे हैं आप?
विजय सप्पाति - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो... मैं जवाब देने के लिये मेरे सब्र का बांध टूट रहा है.

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब -  हाँ [ कभी कभी इससे ज्यादा भी कहती है लेकिन वो मैं पब्लिक को बता नहीं सकता हूँ न   ]

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - ना  [ बल्कि अब शाम को सब्जियां भी पहुंचा आता हूँ ]

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब -  हाँ भई हां ..

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया?
जवाब - ना [ बल्कि दो और नए डॉक्टर के पास भी जाना शुरू कर दिया है ]

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - हां भी और ना भी  [ हां मेरे लिए और ना दुनिया के लिए ]

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है?
जवाब - ना [ बल्कि मुझे रस्सी से बाधकर लोहे की छड़ी से पीटते है , मैं हूँ ही इस लायक ]

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - हां भई हां ... [ किसी से क्या कईयों से प्रेम किया था ]

सवाल - उनसे आज भी मुलाकात होती है या नही?
जवाब - ना [ इस बात  का बहुत दुःख है मुझे ]

रामप्यारे सोचने लगा....लगता है इस बंदे का हाल भी घर जाकर खुशदीप सहगल जैसा ही होने वाला है...सही है दुनियां में कुछ लोग दूसरों से भी कुछ नही सीखते.....

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  विजय सप्पाति   की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

"दो और दो पांच" में पहुंची वाणी शर्मा !

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी अब तक  2 + 2 = 5  खेल चुकी है सतीश सक्सेना ,   हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  , खुशदीप सहगल ,   सुमन  ,  डा. दराल   और प्रवीण पाण्डेय  के  साथ.   आज रामप्यारी  स्टूडियो पहुंची वाणी शर्मा के साथ....और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल....  तो अब बिना वक्त गंवाएं ....  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की वाणी शर्मा से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते वाणी शर्मा 

(कैमरामैन - रामप्यारे)

सवाल ताऊ के जवाब वाणी शर्मा के यानि 2 + 2 = 5

ताऊ : सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : रहिमन दुखिया यह संसार।

ताऊ: आप आखिरी बार कब रोई थी?
जवाब : हम काहे रोयेंगे

ताऊ : कल रात आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : पूछ कर बताएँगे

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पति ज्यादा परेशान है?
जवाब : कोई एक हो तो बताएं

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडती हैं?
जवाब : गाड़ी चलाएंगे तब ना

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगी?
जवाब : वाणी

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : ताऊ बहुत हैण्डसम हैं

ताऊ : सवा छ: और पोने दस कितने होते हैं?
जवाब : 16

ताऊ : सास से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : ये कौन सा व्यंजन है ?

ताऊ : कौन से कलर के सैंडल फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगी?
जवाब : फ़ोकट में पहनना होगा तो सैंडिल ही पहनेंगे क्या ?

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : गुलाबी

ताऊ : खुद आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : ब्लॉगिंग

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : मैं बहुत विनम्र हूँ।

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : ताऊ रामपुरिया, जो कुछ भी लिख लेते हैं

ताऊ : ऐसा कोई गीत, जिसकी हीरोईन आप अपने आपको समझने लगती हों?
जवाब : वह गीत अभी लिखा नहीं गया

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ आ जाती हो ?
जवाब : जिद्दी

ताऊ : पसंदीदा फ़िल्म अभिनेता और अभिनेत्री?
जवाब : संजीव कुमार , जया बच्चन

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : जो नियमित टिप्पणी करे , हमारा कुछ भी लिखा हुआ सराहे।

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब : मुहम्मद रफ़ी

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : जयशंकर प्रसाद

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : हरदिल अजीज़, खुशमिजाज

ताऊ : तो धन्यवाद वाणी जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
वाणी शर्मा : ठीक है.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है. 

रामप्यारी : हां तो वाणी आंटी...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
वाणी शर्मा - हां रामप्यारी चल शुरू हो जा...

रामप्यारी :  बताईये कि आपको क्या पसंद है? – क्लीन शेव्ड या मूंछ वाला?
जवाब : क्या ?

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : ट्रेन का सफ़र

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : मूड के अनुसार

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : आमिर खान

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : करीना

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : पतिदेव अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से जो भी लायें।

रामप्यारी - साडी या जीन्स?
जवाब : अब तो साडी ही

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : रूह अफज़ा

रामप्यारी - गांव या शहर?
जवाब : कभी गाँव कभी शहर

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाइल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : नो एसी, सूट नहीं

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : फिलहाल डेस्कटौप

रामप्यारी – ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : कलर

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमेली?
जवाब : प्रेम से रहे तो जॉइंट , वर्ना न्युक्लिअर

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : कॉटन

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : कॉन्टेक्ट
रामप्यारी - नौकरी या हाऊस वाईफ़?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : ये क्या होता है?

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : ताऊ की बकबक , रामप्यारी जैसी चकचक तो हम ही कर लेते हैं।

रामप्यारी - धन्यवाद वाणी आंटी...अब मैं आपको लिये चलती हूं रामप्यारे के पास हां या ना राऊंड के कुछ सवालों के लिये.....
वाणी शर्मा - क्यों रामप्यारी...ये रामप्यारे तो कैमरामैन हैं ना? ये कबसे इंटर्व्यू करने लग गया?
रामप्यारी - बेचारे को अब फ़ेमस होना है इसलिये कोशीश कर रहा है...आप किसी को बताना मत...  उसे मैं ही ट्रेनिंग दे रही हूं...
वाणी शर्मा - ठीक है रामप्यारी...चल....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे 

रामप्यारे : नमस्कार वाणी जी.....कैसी हैं आप?
वाणी शर्मा - रामप्यारे...मैं तो अच्छी हूं...तू बता....
रामप्यारे : बस वाणी जी, मैं भी जरा इंटर्व्यू करना सीख रहा हूं...कैमरा चलाते चलाते बोर हो गया हूं...तो सवाल जवाब शुरू करें?
वानी शर्मा - ठीक है...शुरू कर

सवाल - सपने में कोई हीरो दिखा?
जवाब -कौन से सपने, नींद वाले या दिन वाले ?

सवाल - कभी भूत से सामना हुआ?
जवाब - सवाल ही गलत है , पूछना था कभी इंसानों से सामना हुआ ? सपने में कैसे नजर आते हैं ??

सवाल - प्यार से पति को क्या कह कर बुलाती है ?
जवाब - भारतीय नारियां पति को उनके नाम के अलावा हर नाम से बुलाती हैं , ज्यादा खुलासा चाहिए तो ताई से तस्दीक कर लें।

सवाल - पति से सबसे अधिक झगडा कब हुआ?
जवाब - अब प्यार से कुछ बोल दूं , बरतन उठा कर फेंक दूं , तो उसको झगडा थोड़ी ना कहते हैं।

सवाल - शीशे के सामने अपने से क्या सवाल करती हैं?
जवाब - कैसी हो :)

सवाल - राह चलते कभी किसी शोहदे ने बदतमीजी की?
जवाब - ज्यादातर पैरों में सैंडिल ही रहती है हील वाली।

सवाल - सपने में कभी भगवान दिखे?
जवाब - हर समय साथ ही रहते हैं , अब क्या सपने में भी उन्हें ही देखें :)

सवाल - क्या किसी शोप ओपेरा (टीवी सीरियलों) की नियमित दर्शक हैं?
जवाब - फिलहाल लापतागंज ,

सवाल -  क्या उससे प्रभावित होती हैं?
जवाब - अच्छी बातें जहाँ से भी सीख सके।

सवाल - कोई ऐसी घटना जिसका आपको आज भी दर्द हो?
जवाब - औरों का गम देखा तो अपना गम भूल गए।

सवाल - घर में सुरक्षा के लिये बेलन को उपयोगी मानती हैं?
जवाब - ये तो घर वाले बताएँगे , हमसे उनको सुरक्षित कौन रखता है?

सवाल - साक्षात भगवान आकर आपसे कोई एक वरदान मांगने को पूछें तो क्या मांगेगी?
जवाब - भगवान् को ही  बताएँगे।

सवाल - सबसे ज्यादा खुशी कब मिलती है?
जवाब - थोडा मुश्किल सवाल है , यूँ तो अक्सर किसी का थोडा सा भी भला कर देने पर मिलती है , मगर कई बार उनको सबक मिलने से , जो हमारी भलाई का मान नहीं रखते।

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  वाणी शर्मा   की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

दो और दो पांच में पहुंचे प्रवीण पाण्डेय

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी अब तक  2 + 2 = 5  खेल चुकी है सतीश सक्सेना ,   हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  , खुशदीप सहगल ,   सुमन   और   डा. दराल के  साथ.   आज रामप्यारी  स्टूडियो पहुंची प्रवीण पाण्डेय के साथ....और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल....  तो अब बिना वक्त गंवाएं ....  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की प्रवीण पाण्डेय से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते प्रवीण पाण्डेय
(कैमरामैन : रामप्यारे)

सवाल ताऊ के जवाब प्रवीण पाण्डेय के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : मेरी स्थिरता

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : ३ दिन पहले, यू ट्यूब में एक गाँव बहने का दृश्य देख आँखें नम हुयीं

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब : कल, अपना चेहरा देख। मन युवा कहता है, चेहरा प्रौढ़ दिखलाता है

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : तरोई

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : उनके स्वप्नों को झटके से विराम देने की आदत से

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : गाड़ी चलाते समय अपने ड्राइवर से बात करने का

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : पूर्ण प्रवीण

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : प्रश्नोत्तरी में नहीं, सामने सौ सुना देंगे

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : सवा छै

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : वह बस समझाती हैं, लोग डाँट समझते हैं

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : कोई भी, मेरे पास पहले से ही हैं, वैसे भूरे रंग के

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : बिना लिपिस्टिक, प्राकृतिक, जैसा भी हो

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : अपने आप से प्रश्न पूछने की

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : आप लोगों ने ही प्यार कर के चढ़ा रखा है

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : इतने हैं कि जलन करेंगे तो झुलस जायेंगे, अच्छा लिखने वालों को नमन

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – मर्यादावश खुलकर मन को व्यक्त न कर पाने की

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब - बड़े होना बन्द कर देंगे

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब – बच्चों के बचपन का, उसमें अपना समय दिखा

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब – रात में सोने के पहले, पता नहीं उठ पायेंगे कि नहीं

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब – तैयार रहो, छोड़ेंगे नहीं

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – तैयार रहो, तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगे

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके हों?
जवाब : जिनसे प्यार होता है, उन्हीं को सुधारने का यत्न सर्वाधिक होता है

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : शब्दों से प्यार हो चला है, वैसे, संवेदनहीन

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : माधुरी दीक्षित

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : बहुत हैं, चार बता देते हैं, ज्ञानदत्तजी, समीरलालजी, अनूप शुक्लजी, सतीश सक्सेनाजी, सबसे पहले इनको ही पढ़ा।

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब : किशोर कुमार

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : वेद व्यास

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : लगता है कुछ सीधा, सपाट और सन्नाट मिलने वाला है

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब – बस लिखते रहिये

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – मेरी फीड में ४०० से अधिक हैं

ताऊ : तो धन्यवाद प्रवीण जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
प्रवीण पाण्डेय -   ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है. 

रामप्यारी : हां तो प्रवीण अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
प्रवीण पाण्डेय - बिल्कुल रामप्यारी...बोलो...क्या सवाल हैं तुम्हारे?

रामप्यारी : तो बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : साड़ी वाली

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : समुद्र तट

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : ट्रेन

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : पुस्तक पढ़ना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : दोनों ही नहीं वैसे  मनोज बाजपेयी

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : दोनों ही नहीं वैसे प्रियंका चोपड़ा

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : स्कार्पियो

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेक अप वाली

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : नारियल पानी

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गाँव

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाइल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : खुली खिड़की या स्प्लिट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लैपटॉप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : कलर फोटो

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब : ज्वाइन्ट

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : काँच की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : काटन की

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्मा

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : नौकरी

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : शादी के बाद

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों की, एक दूजे के बिन दोनों ही अधूरे हैं

रामप्यारी - धन्यवाद प्रवीण अंकल, अब मैं आपको ले चलती हूं रामप्यारे के पास हां या ना राऊंड के लिये.
प्रवीण पांडेय - ठीक है रामप्यारी.

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे

रामप्यारे - नमस्कार प्रवीण जी...कैसे हैं आप?
प्रवीण पाण्डेय -  नमस्ते...मैं  ठीक हूं रामप्यारे...तू सुना कैसी कट रही है आजकल?
रामप्यारे - बस ठीक ठाक ही कट रही है...तो अब हां या ना राऊंड शुरू करें?
प्रवीण पाण्डेय - बिल्कुल...

सवाल : पहला प्यार किससे हुआ?
जवाब : गणित से

सवाल : पहली बुरी लत क्या लगी?
जवाब : सवालों से जूझने की

सवाल : पहला प्रेम पत्र किसे लिखा?
जवाब : श्रीमतीजी को

सवाल : ब्लॉग जगत में किसी से प्यार?
जवाब : सबसे

सवाल : पसंदीदा महिला ब्लोगर कौन है?
जवाब : किसको नाराज़ करें?

सवाल : पसंदीदा पुरुष ब्लोगर कौन है?
जवाब : बहुत हैं

सवाल : शराब या सिगरेट दोनो में पहली लत कौन सी लगी?
जवाब : अभी तक तो कोई सी भी नहीं लगी

सवाल :ऐसी कोई ख्वाहिश, जो पूरी नहीं हुई?
जवाब : मन को समझ पाने की

सवाल : ऐसी कोई सीक्रेट कल्पना जिसे पूरा करने का मन है?
जवाब : बहुत लिखने का मन है

सवाल : किस बात पर गुस्सा आता है?
जवाब : मन में आये सुन्दर विचार को यथोचित शब्द न दे पाने पर

कृपया हां या ना में जवाब दिजीये,

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - नहीं

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - हाँ

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - हाँ

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया
जवाब - नहीं

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - नहीं

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - नहीं

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - नहीं

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  प्रवीण पाण्डेय   की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

रामप्यारी के चक्कर में डा. दराल ने बर्थ-डे मनाया "दो और दो पांच: के सेट पर !

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी ने सबसे पहले 2 + 2 = 5 का खेल शुरू किया  सतीश सक्सेना के साथ, इसके बाद सवाल जवाब किये हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार  और संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल   और  सुमन के  साथ.   और आज  रामप्यारी  ने   बरसात के मौसम के कारण थोडा सर्दी बुखार का बहाना लगाकर    डाक्टर दराल साहब को फ़ोन किया और उन्हें बुला भेजा. डाक्टर दराल भी रामप्यारी की भोली बातों में आ गये और चले आये सीधे ताऊ स्टूडियो में.... 

डाक्टर साहब ने रामप्यारी का चेक अप शुरू किया... पर रामप्यारी को कुछ बीमारी होती तो इलाज होता, रामप्यारी ने डाक्टर साहब को happy birthday to you  गाते हुये कहा - डाक्टर अंकल मुझे मालूम था आज आपका हैप्पी वाला बड्डे है इसीलिये बहाना मारा था...अब केक काटिये और इस खुशी के मौके पर हमारे साथ खेलिये..   दो और दो पांच....  और इस खुशी के मौके पर  होगया शुरू दो और दो पांच.... तो अब बिना वक्त गंवाएं ....  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की डा. दराल से   दो और दो पांच.....

ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते डा. दराल 

(कैमरामैन - रामप्यारे)

सवाल ताऊ के जवाब डा. दराल के यानि 2 + 2 = 5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है? 
जवाब : हमसे कोई दुखी होता ही नहीं।    

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे? 
जवाब : हमारा तो काम ही हँसाना है , रोना या रुलाना नहीं।    

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी? 
जवाब : इतनी महंगाई में भला कोई सब्जी खाता है ! हमने तो बस देखी थी , वो भी दूर से.     

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?  
जवाब :  सौतन ब्लॉगिंग से.      

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?  
जवाब : ये तोड़ फोड़ की कार्यवाही हम नहीं करते।    

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?  
जवाब : अगला जन्म होता है क्या !   

ताऊ : मान लिजीये  होता हो तब?
जवाब : वापस डाक्टर बनना चाहुंगा.

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.  
जवाब : एक कमरे में दो महिलाएं चुपचाप बैठी थीं.     

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?  
जवाब : जितने पौने चार और अढाई।    

ताऊ : वैरी स्मार्ट आंसर...बताईये धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?  
जवाब : वो ताई ज़रूर हैं , लेकिन हाथ में लट्ठ नहीं रखती।    

ताऊ : हमने पिटाई खाने का नही पूछा...हमने पूछा डांट कब खाइ थी?
जवाब : ओह...सारी ताऊ...डांट का क्या है कि जब भी उसके पास तैयार हो जाती है तब ब्रेकफ़ास्ट की तरह कभी भी खिला देती है.

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?  
जवाब : ये तो हम देखकर ही बताएँगे कि आप कौन से कलर के पहनावोगे।    

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?  
जवाब : कोई भी नहीं। इससे सदा डर लगता है.     

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?  
जवाब : अत्यधिक शराफ़त।    

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये  
जवाब : हम अपनी तारीफ़ क्या करें , हम तो खुद ही तारीफ़ हैं.     

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?  
जवाब : जलन नहीं होती क्योंकि हम बरनोल साथ लिए रहते हैं.

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?  
जवाब : दिल कहे रुक जा रे रुक जा -- साड्डे धर्मेंद्र दा ज़वाब नहीं।     

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?  
जवाब : बावलीबूच   

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?  
जवाब : कितनी गिनाएं !   

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?  
जवाब : ताऊ   

ताऊ : फ़ेवरिट गायक  
जवाब : महेंद्र कपूर   

ताऊ: पसंदीदा लेखक 
जवाब : इतने पढ़े लिखे नहीं हैं जी.    

ताऊ :  ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?  
जवाब : ताऊ की इमेज दिमाग में नहीं दिल में रखते है.    

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब : क्यों नहीं?.. ब्लॉगिंग में है दम , पर न लगे रहो हरदम। 

ताऊ : तो धन्यवाद डा. दराल साहब  ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?  

डा. दराल  :  ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.  

रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड डा. दराल के साथ

रामप्यारी : हां तो ......  अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये? तो बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?  
जवाब : अंकल बोलेगी तो न जींस में अच्छी लगेगी न साड़ी में.    

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?  
जवाब : समुद्र तट पर हिल स्टेशन।    

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का? 
जवाब : पैदल सफ़ारी -- ट्रेकिंग।    

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?  
जवाब : देखना।    

रामप्यारी -  सलमान खान या आमिर खान?  
जवाब : आमिर खान लेकिन देल्ही बेल्ली के बाद नहीं।    

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?  
जवाब : कैटरीना कैफ़  

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?  
जवाब : सेडोन  

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली  
जवाब : ओन्ली  घरवाली।    

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?  
जवाब : रूहफ्ज़ा   

रामप्यारी - गांव या शहर  
जवाब : अब तो शहरी हो गए हैं ।    

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल  
जवाब : मोबाईल ने लेंड लाइन की तरह इंसानों को भी इम्मोबाइल कर दिया है.    

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी  
जवाब : दोनों ने ही कर दी ऐसी की तैसी।    

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप 
जवाब : दोनों ही रोग हैं , फिर भी पकडे बैठे हैं.    

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो 
जवाब : जिंदगी में रंग तो होने ही चाहिए।    

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?  
जवाब : बस फैमिली।    

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?  
जवाब : हमने कौन सी पहननी हैं !    

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?  
जवाब : साड़ी के फैन नहीं हैं.    

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?  
जवाब : लासिक से दोनों की छुट्टी।    

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस? 
जवाब : नौकरी में ही बिज़ी रहते हैं.    

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद? 
जवाब : प्यार के लिए कोई शर्तें नहीं होती।    

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?  
जवाब : ताऊ से तो रोज मुलाकात होती है. ये रामप्यारी कहाँ मिलेगी ?  

रामप्यारी - धन्यवाद डाक्टर अंकल...अब मैं आपको लिये चलती हूं रामप्यारे के पास हां या ना राऊंड के कुछ सवालों के लिये.....
डा. दराल - ठीक है रामप्यारी...ताऊ टीम के चक्कर में चढ गया हूं तो कोई और उपाय भी नही है...चल....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे 

रामप्यारे - नमस्कार डाक्टर साहब, कैसे हैं आप?
डा. दराल - मैं तो ठीक हूं रामप्यारे..... पर तुम अपने दांतों का इलाज क्यूं नही करवाते? कितने बडे बडे हो गये हैं? 
रामप्यारे - क्या बताऊं डाक्टर साहब...डेंटिस्ट आजकल बहुत महंगे हैं सो मैं तो रेतडी से  सप्ताह में एक बार दांतों की घिसाई करके इन्हें छोटा कर लेता हूं...पर पिछले चार पांच सप्ताह से दो और दो पांच का शूट चल रहा है इस वजह से घिसने का समय ही नही मिला.... हां तो डाक्टर साहब अब शुरू करें हां या ना का राऊंड?
डा. दराल - जरूर रामप्यारे जरूर...सवाल शुरू करो....

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब -  नहीं -- अब पप्पू के पापा बुलाती है.  

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - हाँ -- बॉस अब सफ़ेद के बजाय लाल रंग का पेय पसंद करते हैं.  

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - नहीं -- अब तो पडोसी को ही नहीं लगती।  

सवाल - या  धर्मपत्नि के डर की वजह से ऐसा कह रहे हैं क्योंकि खुशदीप सहगल भी  अनलिमिटेड हां की वजह से परेशानी में पड चुके हैं? :)  
जवाब - रामप्यारे...तू ये नही समझेगा...ये नजर का खेल है. अगला सवाल पूछ... 

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया? 
जवाब - हाँ -- क्या करते जब डॉक्टर खुद ही इलाज कराने चला गया.  

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - नहीं -- दिल के पास गिरवी रखा हुआ है.  

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है  
जवाब - हाँ -- लेकिन अब छड़ी उठा नहीं पाते।  

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - नहीं --  इसका अफ़सोस अभी तक है.  

सवाल - कोई थी क्या?
जवाब - हां -- सपने में तो दफ़ा 144 लागु नहीं है ना !  

सवाल : पहला प्यार किससे हुआ?
जवाब : ये किस चिड़िया का नाम है !

सवाल - अभी तो आपने कहा कि कोई थी?
जवाब - मैने कहा ना...सपनों में अभी दफ़ा 144 लागू नही होती.

सवाल : पहली बुरी लत क्या लगी?
जवाब : अभी लगनी बाकी है।

सवाल : पहला प्रेम पत्र किसे लिखा?
जवाब : पत्नि को.

सवाल : शादी बाद या पहले लिखा था?
जवाब : रामप्यारे...तेरे स्टूडियो से उठकर घर भी जाना है...इस टापिक को यहीं खत्म कर.

सवाल : ब्लॉग जगत में किसी से प्यार?
जवाब : तेरा इरादा आज हर किसी से पंगा करवाने का है क्या?

सवाल : पसंदीदा महिला ब्लोगर कौन है?
जवाब : एक को छोड़कर सभी.

सवाल : उस एक का नाम भी बता देते डाक्टर साहब?
जवाब : रामप्यारे...आज तुझे घास नही मिली क्या? चल अगला सवाल पूछ.

सवाल : पसंदीदा पुरुष ब्लोगर कौन है?
जवाब : सभी.

सवाल : मैने सिर्फ़ एक का नाम पूछा डाक्टर साहब?
जवाब : रामप्यारे, तू क्यों पंगे करवाने पर तुला हुआ है? आज तुझे घास मेरी तरफ़ से...अगला सवाल.

सवाल : शराब या सिगरेट दोनो में पहली लत कौन सी लगी?
जवाब : किसी की भी नहीं।

सवाल :ऐसी कोई ख्वाहिश, जो पूरी नहीं हुई?
जवाब : हजारों लेकिन फिर भी खुश हैं.

सवाल : ऐसी कोई सीक्रेट कल्पना जिसे पूरा करने का मन है?
जवाब : अब तो सन्यास न ले लें.

सवाल : किस बात पर गुस्सा आता है?
जवाब : अभी पाक की हरकत पर.

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  डा. दराल  की दो और दो पांच.... अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.