1.
रहनुमा हैं
रक्त पिपासु लोग
पसरा तम
2.
इंसानी बस्ती
फ़ितरती शैतान
अमन खत्म
3.
खून खराबे
लोगों का शोरगुल
आज का धर्म
4.
झेड सुरक्षा
धवल वस्त्रों को
नवाज़िश है
5.
फ़ुगां को सुनो
मेहरबाँ हाकिम
फ़र्मान छोडो
