Showing posts with label विजय सप्पाति. Show all posts
Showing posts with label विजय सप्पाति. Show all posts

दो और दो पांच में विजय सप्पाति

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेय और वाणी शर्मा के  साथ.   और आज रामप्यारी हैदराबाद के  चार मीनार इलाके में घूम रही थी कि  उसके हत्थे चढ गये  विजय सप्पाति.... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की विजय सप्पाति से   दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते विजय सप्पाति
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                                      सवाल ताऊ के जवाब विजय सप्पाति के यानि 2 + 2 =5


ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : सारे ब्लॉगर !

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : जब भी मुझे कमेंट नहीं मिलता है , मैं रो लेता हूँ .

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब : अभी अभी ..अपने आपको आईने में देखकर .

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : कल पत्नी ने खाना नहीं बनाया [ हमेशा की तरह ]

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : मेरे लिखने –पढने की आदत से .

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : सिग्नल तोड़कर भागना .

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : ह्म्म्मम्म्म्म . एक छोटी सी जगह में किसान !

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : जिस दिन मैंने लिखने का फैसला कर लिया , हिंदी साहित्य के आधे लोगो ने आत्महत्या कर ली .

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : अढाई ये क्या होता है  वैसे आप जो भी दे दो ,. मैं ले लूँगा . हिसाब किताब में क्या रखा है .

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : बस अभी , खा ही रहा हूँ , ये एक निरंतर प्रक्रिया है.

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : हम्म सफ़ेद कलर के .. उन्हें पहनने  के बाद खुद को भूत समझने लगता हूँ या फिर जीतेन्द्र .

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : अब जो भी मिल जाए.

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : ब्लॉग्गिंग की ,.

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : आहा . ये तो मेरा पंसंदीदा काम है . मेरे जैसे ब्लॉगरों के इस सदी में  जीवित रहने तक पैदा  नहीं होंगा .
ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : नहीं नहीं , ऐसा कोई नहीं है जिससे मैं जलु . हाँ कभी कभी ताऊ की लोकप्रियता से थोड़ी सी जलन होती है .

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : ये दिल न होता बेचारा ....

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – हाय रे , ये क्या पूछ लिया . हज्जार हसरते रह गयी , जितने भी निकले , कम निकले .. सोचता हूँ हिंदी साहित्य में एक बड़ा नाम बन जाऊं नहीं तो कम से कम हिन्ढी ब्लॉग्गिंग में ही.. ..

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब - खूब खेलूँगा , बचपन के खिलौने

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब – बचपन

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब – अभी का ..

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब – सावधान , मैं यही रहूँगा , ब्लॉग्गिंग का बॉस बनकर.

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – भैये , खुश रहो , मुझसे कोई खतरा नहीं है .

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके हों?
जवाब : तुम आखिर मुझे कितना सतावोगी .. बच्चे की जान लोगी क्या?

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : नहीं ,.

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : रेखा

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : मैं

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब :मैं और किशोर कुमार

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : मैं और सिर्फ मैं

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : ताऊ एक ग्रेट बंदा है , सेल्फ कॉमेडी में महारत हासिल है , क्लीन और ग्रीन कॉमेडी में टॉप पर है . ब्लॉग्गिंग जब मरने लगती है तो ताऊ जी आकर उसमे प्राण फूंक देते है .

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब – लिखते रहो और पढ़ते रहो.

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – मेरे अपने ही ब्लोग्स है ... किसी और का नाम लूँगा तो दूसरा कोई नाराज हो जायेंगा .

ताऊ : तो धन्यवाद विजय जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
विजय सप्पाति : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

ताऊ : तो धन्यवाद विजय जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?  
विजय सप्पाति  :  ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो विजय  अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी :  बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : कोई भी मिल जाए हम तो मंगतेराम है . भिखारी की   कोई पसंद थोडे ही होती है?

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : दोनों जगह .मौसम के अनुसार !!!

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : कोई भी , जो भी मंजिल तक पहुंचा दे.

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : दोनों , पर दोनों का अपना आनंद है .

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सिर्फ मैं

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : अब नाम लूँगा तो मार पडेगी .. इस सवाल को पास... यानि इच्छा होते हुये भी जवाब नही देना चाहता.

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : सेडान

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेकअप

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : रूह आफजा

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गावं

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : लैंड लाइन

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब :स्पिल्ट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : डेस्कटोप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : ब्लैक एंड वाइट

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमिली?
जवाब : जॉइंट फॅमिली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : काटन की

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्मा

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : हमेशा

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - विजय अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
विजय सप्पाति - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार विजय जी, कैसे हैं आप?
विजय सप्पाति - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो... मैं जवाब देने के लिये मेरे सब्र का बांध टूट रहा है.

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब -  हाँ [ कभी कभी इससे ज्यादा भी कहती है लेकिन वो मैं पब्लिक को बता नहीं सकता हूँ न   ]

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - ना  [ बल्कि अब शाम को सब्जियां भी पहुंचा आता हूँ ]

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब -  हाँ भई हां ..

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया?
जवाब - ना [ बल्कि दो और नए डॉक्टर के पास भी जाना शुरू कर दिया है ]

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - हां भी और ना भी  [ हां मेरे लिए और ना दुनिया के लिए ]

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है?
जवाब - ना [ बल्कि मुझे रस्सी से बाधकर लोहे की छड़ी से पीटते है , मैं हूँ ही इस लायक ]

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - हां भई हां ... [ किसी से क्या कईयों से प्रेम किया था ]

सवाल - उनसे आज भी मुलाकात होती है या नही?
जवाब - ना [ इस बात  का बहुत दुःख है मुझे ]

रामप्यारे सोचने लगा....लगता है इस बंदे का हाल भी घर जाकर खुशदीप सहगल जैसा ही होने वाला है...सही है दुनियां में कुछ लोग दूसरों से भी कुछ नही सीखते.....

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  विजय सप्पाति   की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.