बातों बातों मे गोदियाल जी ने सुझाव दिया कि क्यों ना ब्लागर्स के लिये सियाचिन में एक मिलन समारोह रखवा दिया जाये? हमको भी आईडिया अच्छा लगा. तो हम यह ब्लागर मिलन समारोह हिमालय के उतुंग शिविरों पर करवाने की घोषणा कर रहे हैं. वहां पर निर्माण कार्य यानि अस्थायी ब्लागर गांव का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है.

ब्लागर मिलन समारोह, कुछ प्राथमिक बातें
यह शिविर इतनी ऊंचाई पर इस लिये रखा है कि आजकल मोटापे की समस्या बहुत ज्यादा है. और चूंकी ब्लागर्स में इस समस्या की अधिकता देखी जारही है तो ब्लागर भाई बहनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु यह शिविर आयोजित किया गया है. जिसमे निम्न बातों की तरफ़ आपका ध्यान आकर्षित किया जाता है.
१. मोटापे के शिकार ब्लागर्स का वजन शर्तिया घटा दिया जायेगा.
२. जो under weight हैं उनका वजन बढाने का कार्यक्रम भी रखा गया है.
३. जो संतुलित वजन वाले हैं उनको भी निराश होने की आवश्यकता नही है. उनका वजन कायम रखने का फ़ार्मुला भी वहां बताया जायेगा.
४. इस मिलन समारोह में किसी भी तरह की टांग खिंचाई नही होगी. कारण की इतनी अधिक ऊंचाई पर टांग खिंचाई करने से टांगो के टुटने का खतरा अधिक रहता है.
ब्लागर मिलन समारोह में लोगो, आवास और प्रवास के बारे में
१. इस मिलन समारोह की समस्त व्यवस्थाओं का जिम्मा इस तरह दिया है. चुंकि श्री अजयकुमार झा जी को दो दो मिलन समारोह सफ़लता पुर्वक आयोजित करने का अनुभव प्राप्त है तो इस मिलन समारोह के संचालन की समस्त जिम्मेदारी उन पर रहेगी. झा जी के निर्देशन में हुये मिलन समारोह में किसी तरह की भी शिकायत कहीं से भी नही आई है. अत: कोई अन्य भाई बहन सिफ़ारिश ना करें. यह जिम्मेदारी सिर्फ़ झा जी संभालेंगे.
२. जो भी ब्लागर्स इसमे भाग लेना चाहें, उनको आधारभूत शिविर तक खुद के खर्चे पर आना होगा. आधारभूत शिविर से मुख्य शिविर तक का सफ़र श्री गोदियाल जी ने प्रायोजित किया है. यानि आधार शिविर से मुख्य शिविर तक सफ़र का समस्त इंतजाम और व्यय श्री गोदियाल जी करेंगे. अन्य भाई निवेदन ना करें
३. शिविर में आपके रहने खाने यानि आवास और खान पान का समस्त जिम्मा ताऊ रामपुरिया ने प्रायोजित किया है.अन्य भाई आवेदन ना करें.
ब्लागर मिलन समारोह में गति विधियां
१. सुबह ४ बजे आपको ऊठाकर रुह-अफ़्जा शर्बत पिलाया जायेगा, तदुपरांत नित्य कर्म से निवृत होते ही, बिना बूट्स के ४ किलोमीटर तक बर्फ़ मे दौड लगवाई जायेगी.
२. दौड से वापस आते ही आपको भेड के दूध से बनी हूई १०० ग्राम कुल्फ़ी परोसी जायेगी.
३. इसके बाद बाबाश्री समीरानंद जी आपको योग साधना करवायेंगे.
४. इसके बाद आप संचार तंबू मे जाकर दो घंटे ब्लागिंग कर सकेंगे. लेकिन आप शिविर से संबंधित समाचार टेलीकास्ट नही कर सकेंगे. समाचार टेलिकास्ट का एकाधिकार श्री अरविंद मिश्र को दिया गया है. शिविर की समस्त खबरें वो ही प्रसारित करने के लिये अधिकृत हैं.
५. इसके बाद आप तंबू मे जाकर विश्राम करेंगे. दो घंटे का विश्राम अत्यावश्यक है.
६. शाम को ४ बजे आपको नींबू की शिकंजी वितरीत की जायेगी. तदुपरांत आपकी मन मर्जी से दो घंटे आप बिता सकेंगे. इन दो घंटे मे आप चाहें तो किसी की बुराई करें...या संचार रूम में जाकर अनाम टिप्पणीयां करें...गरियाये प्रसंशियाये...आपकी मर्जी अनुसार कार्य करें...
७. ठीक शाम ६ बजे भोजन कक्ष मे पहुंचना होगा. जहां आपको ५० ग्राम गेंहूं-बाजरा-मूंग-कालीमिर्च-अजवाईन का बिना नमक वाला स्वादिष्ट दलिया और असीमीत मात्रा मे कुल्फ़ी खाने को दी जायेगी. इसके बाद आपको बिना कंबल सोने के लिये शयन स्थल में जाना होगा.
इस तरह आपका पहले ही दिन ३ से ४ किलो वजन कम हो जायेगा.
शिविर में भाग लेने के लिये प्राथमिक बातें और रजिस्ट्रेशन
पीछे मशीन को आपरेट करते हुये मिस. श्यामप्यारी
१. मुफ़्त रजिस्ट्रेशन के लिये श्री अजय कुमार झा और श्री पी.सी.गोदियाल जी से संपर्क करके फ़ार्म प्राप्त करें.
२. सभी भाग लेने वाले ब्लागर्स को स्वास्थ्य परीक्षण खुद के खर्चे से करवाना जरुरी होगा. स्वास्थ्य जांच में सफ़ल हुये ब्लागर्स ही भाग ले सकेंगे.
३. इस ब्लागर मिलन मे भाग लेने के सभी इच्छुक साथियों से निवेदन है कि वो कैट-स्केन इत्यादि समस्त जांच करवाके अपने कागज लेकर डाँ. दराल से प्रमाणपत्र हासिल करलें. उसके बाद ही आपको आधार शिविर से उपर की यात्रा के लिये भेजा जायेगा.
४. चूंकी मामला सेहत से जुडा है इसलिये हम सिर्फ़ मिस. रामप्यारी द्वारा किया हुआ कैट-स्केन ही मान्य करेंगे. आपकी सुविधा के लिये मिस. रामप्यारी और उसकी असिस्टेंट मिस. श्याम कुमारी आधार शिविर में ही ग्राऊंड पर फ़टाफ़ट कैट-स्केन करेंगी.
५. सभी से अनुरोध है कि विलंब से बचने के लिये आप रामप्यारी मैम की कैट-स्केन की फ़ीस जमा करवा कर तुरंत कैट-स्केन के लिये बुकिंग करवा लेवें.
६. जो प्रत्याशी under weight हैं उन्हे कंपलसरी तौर पर ताऊ-वजन-बढाओ की दो कोर्स खुराक खरीद कर अभी से खानी होंगी. जिससे कि उनको उचित फ़ायदा मिल सके. आप अपने आर्डर तुरंत अभी भेजिये.
अन्य विषय:-
१. वहां पर चीनी ब्लागर्स से भी एक ब्लागर मीट रखवाने की कोशीश की जारही है. हर स्तर पर प्रयास किये जायेंगे कि चीनी ब्लागर्स के साथ भी एक कार्यशाला का आयोजन किया जा सके. इसका प्रभार श्री खुशदीप सहगल को दिया गया है.
२. इस साल का होली मिलन समारोह भी वहीं मनाया जायेगा. जिसमें एक टेपा सम्मेलन भी रखवाया जायेगा. जिसके लिये कमेटी का गठन किया जाना है. वैसे प्राथमिक कमेटी में ताऊ रामपुरिया, समीर लाल जी, पी.सी.गोदियाल जी, अजयकुमार झा जी, डाँ. दराल और खुशदीप सहगल पहले से ही हैं जो कि टेपा सम्मेलन कमेटी मे भी रहेंगे.
३. मुख्य शिविर के काम को गति प्रदान करने के लिये श्री ललित शर्मा, और श्री मिश्रा पंकज वहां पहुंच चुके हैं. और दिन रात मुख्य शिविर में ब्लागर गांव का निर्माण कार्य उनकी देख रेख में चल रहा है. इसीलिये आजकल वो दोनों यहा दिखाई नही देरहे हैं.
अंत में जरुरी सूचना:-
तेल क्रीम साबुन खुद के साथ लाना सख्त वर्जित है. ब्लागर्स मिलन स्थल पर सिर्फ़ ताऊ प्रोडक्ट ही खरीद कर काम में लेने होंगे. क्योंकि ताऊ प्रोडक्ट स्थापित प्रोडक्ट हैं जो इतनी उंची जगह पर और ठंडे मौसम में भी काम करते हैं. और एक राज की बताऊं...ताऊ प्रोडक्ट वो प्रोडक्ट हैं जिन्हें ओबामा तक ने इस्तेमाल किया है और सफलता की गारंटी के लिए देखिये:-

देखा, इन्होंने भी गोरा होने की क्रीम एवं केश वर्धक प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया था. आप भी आजमायें, राष्ट्रपति बन जायें.
अगली पोस्ट का इंतजार किजिये!