ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड 2 अंक 9

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरै की घणी राम राम.

 

 

ताऊ शनीचरी पहेली के दुसरे राऊंड के अंक नौ   में मैं  ताऊ रामपुरिया,  सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं.

 

 

आपके सुझावों का हमे सदैव ही इंतजार रहता है. आपकी राय हमारे लिये महत्व पुर्ण है. कृपया अपनी राय अवश्य देते रहिये.  अब दूसरे राऊंड की समाप्ति मे सिर्फ़ एक अंक और बचा है.  उसके बाद  इस पहेली के स्वरुप मे आपकी तरफ़ से कुछ सुझाव हों तो अवश्य बतायें.  आपकी बात जानकर हमें हार्दिक प्रशन्नता होगी.

 

 

इस पहेली के भी नियम पुर्ववत ही हैं. क्ल्यु आपको रामप्यारी के ब्लाग से मिलेगा. जो आप यहां चटका लगा कर भी जा सकते हैं. या साईड बार की उसकी फ़ोटो पर चटका लगा कर भी जा सकते हैं. उसके ब्लाग पर साईड बार मे आप क्ल्यु की फ़ोटो पर चटका लगा कर वापस यहां आ सकते हैं.

 

 

यहां साईड बार के सूचना पटल पर भी नजर डाल कर देखते रहियेगा.

 

 

जैसा की आप जानते हैं कि दिलचस्प टिपणी खोज कर विदुषक के तीन खिताब हमारे नये सदस्य हीरामन देते हैं. अत: टिपणि को भी आप मनोरंजक शब्दों से लिखें

 

 

कृपया मुख्य पहेली और रामप्यारी का जवाब अलग अलग टिपणी मे देवें. क्योंकि इससे जवाब बनाने मे आसानी रहती है. और नम्बर देने मे भी गलती की संभावना नही रहती.

 

 

आईये अब आपको आज की पहेली की तरफ़ ले चलते हैं.

 

 

 

for paheli9-1 (1)                                                           यह कौन सी जगह है?

 

 


अब रामप्यारी का विशेष बोनस सवाल : - ३० अंक के लिये

 

 

 

rampyari-new-dress copy 

हाय आंटीज, अंकल्स एंड दीदी लोग..वैरी सवीट एंड समाईली गुड मोर्निंग फ़्रोम मिस रामप्यारी…

वो पिछले हफ़्ते क्या हुआ ना…आप लोगों ने मुझे सात चिरंजिवियों के नाम तो बता दिये. पर वो है ना..वो है ना..प्रकाश गोविंद अंकल….उन्होने ना…मुझे टीचर से बिना फ़ालतू मे डांट पिटवा दी…वो तो मैं कूद कर आलमारी पर चढ कर बैठ गई वर्ना तो वो टीचर मुझे इनिशियल एडवांटेज भी दे ही देती..


हुआ यों कि टीचर ने आते ही पूछा – रामप्यारी खडी हो जाओ…तो मुझे काहे का डर?  मैं तो खडी हो गई. अब टीचर ने पूछा  : सप्त चिरंजिवियों के नाम बताऒ.

अब हुआ ये कि प्रकाश गोविंद अंकल ने सप्तचिरंजिवियों के अलावा सप्त ऋषि और सप्त प्रजापतियों के नाम भी बताये थे . अब आपको तो मालुंम है कि रामप्यारी तो रट्टे मारकर याद करती है, अक्ल लगाने का तो कोई काम नही,  सो मैं भी उसी जवाब को पक्का घोट कर गई थी. सो मैने बोलना शुरु किया. : टीचर जी…मैं सब याद करके आई हूं.  अभी बताती हुं सब कुछ.

टीचर बोली :  बताओ.

मैं बोली -   टीचर जी पक्का जवाब याद करके आई हूं…. और र्मैने बोलना श्रु किया….

 

टीचर जी …मिल गए...मिल गए...मिल गए
सप्त चिरंजीवियों के नाम मिल गए !
रामप्यारी लक्ष्मण का नाम तुम हटा दो !  इस बार पक्का !
सप्त चिरंजीवी हैं :- विभीषण,  कृपाचार्य  परशुराम  हनुमान,  वेद व्यास,  बलि,  अश्वत्थामा
और टीचर जी आठवें नंबर पर मार्कंडेय का नाम होना चाहिए.

 

और टीचर जी अगली बार फिर कोई इसी तरह का लफड़ा  मत पूछ लेना , इसलिए सप्त ऋषि
और सप्त प्रजापति के नाम भी आज ही सुन ले. सप्त ऋषि :-

1. देव ऋषि,  2. ब्रह्म ऋषि,  3. महर्षि,  4. परम ऋषि,  5. राज ऋषि,  6. कंद ऋषि,  7. रुथ ऋषि

अब टीचर बीच मे ही चिल्लाई :  रामप्यारी ये क्या बक बक कर रही हो तुम?  भांग पी कर आई हो क्या?

 

मैने कहा – टीचर्जी,    भांग की आधी गोली का नशा तो रामप्यारी को बिना पिये ही रहता है.  इसीलिये तो इतनी बकबक करती हूं.  टीचर अब सात प्रजापतियों के नाम भी सुन ही  लो, वर्ना  बाद मे मैं भूल जाऊंगी.

 

ये सप्त प्रजापति हैं :-
1. महर्षि भ्रगु,  2. महर्षि अंगीरा,  3. महर्षि मिरिच,  4. महर्षि पुलह,  5. महर्षि अत्री,  6. महर्षि पुलस्य
7. महर्षि केतु


अब तो टीचर जोर से डंडा उठाकर मेरी तरफ़ दौडी और बोली : जबान चलाती है?  जो सवाल पूछा गया उतने का ही जवाब देना चाहिये.

मैने कहा : ऎडवांस मे रखलो टीचर…फ़िर कभी तो फूछोगी ही.

अब तो टीचर बस गुस्से मे पागल हो गई और डंडा फ़ेंक मारा मेरी तरफ़.  मैं तो चढ गई आलमारी पर.

टीचर बोली – ठीक है तू इतनी ही होंशियार और अक्लमंद है तो इंद्र की सभा की सात सर्वश्रेष्ठ अप्सराओं के नाम बता.

मैने कहा – टीचर जितने भी सात होते हैं वो तो मैने बता दिये.

टीचर बोली – सोमवार को याद करके आना वर्ना तेरी पिटाई पक्की.

तो मैने घर आकर इस सवाल का जवाब ढूंढ कर रट्टे मार कर याद कर लिया.  अब यहां भी वही गडबड हो गई कि एक नाम ज्यादा याद कर लिया. अब आप तो मुझे यह बता दिजिये कि इनमे से कौन सा नाम हटा दूं?   यानि जो आठवां नाम गलत है उसे हटाना है.



सवाल इस प्रकार है :-
इन्द्र की इन्द्रसभा मे सात सर्वश्रेष्ठ अप्सराओं की गिनती मे निम्न अप्सराएं आती हैं.  इनमे से सात नाम सही हैं और एक गलत है. कौन सा नाम गलत है? बताईये.

१. मेनका
२. रम्भा
३. उर्वशी
४. स्वर्णलता
५. तिलोतमा
६. सुकेशी
७ धृताची
८ मंजुघोषा

अब मैं आपको दस बजे मेरे ब्लाग पर क्ल्यु के साथ मिलूंगी..आज मेरी छुट्टी है तो मैं जरा आराम
से सोकर ऊठूंगी दस बजे तक. अच्छा अब रामप्यारी की तरफ़ से रामराम


 

 

इस अंक के  आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा

जरा पक्षियों की भी सुनो : रामप्यारी

हाय ..दिस इज रामप्यारी…वाकिंग एंड टाकिंग इन एंगलिश एंड ईटिंग इन हिंदी…हाऊ आर यु.आंटिज..अंकल्स…एंड दीदी लोग..?

 

यू नो..रामप्यारी अब इंगलिश मे अंगेरेजी बोलने मे माहिर हो गई है.  नाऊ आई केन समाईल इन ईगलिश एंड केन सलीप इन ईंगलिश… बट यु नो..दिस ताऊ इज वैरी बैड…यू नो… ही डजंट नो  टैट.. रामप्यारी लाईक्स टाकिंग इन ईंगलिश…कित्ता मजा आता है? इंगलिश मे खाओ,पियो, और इंगलिश मे ही हंसो, सोवो..यानि सब कुछ ईंगलिश मे करो..वाह

 

अरे अब क्या बताऊं…मैं जब अंगरेजी बोलती हूं..तो मेरी इच्छा भी अंगरेजी  बर्गर पिजा खाने की होती है. और ये ताऊ ना मुझे बर्गर पिज्जा नही खाने देता. बोलता है… बोलता है  रामप्यारी..चल ये राबडी, रोटी और घंठी (प्याज) …..( यु नो..टैट..इज कडवी onion… )  का कलेवा करले और धूप मे मत घूम… चुपचाप बैठ कर पढले. …. व्हाट अ सिली ताऊ..यु नो..?

 

अब ताऊ को ज्यादा कुछ बोलो तो ..बोलता है..तुम अपनी औकात मे रहो..हम *मरटोली के लोग हैं सो अपनी टोली मे ही रहो.  ये जो लोग अंगरेजी मे सफ़ेद पोश और पढे लिखे होने का नाटक करते हैं उनसे दूर रहो.  खबरदार  अगर उनकी तरफ़ झांका भी तो…वर्ना मेरे घर से निकल जाओ..और वहीं रहो जाके.

 

अब ये भी कोई बात हुई कि छूट्टियां लग गई और घर मे बैठो?  अरे अब क्या घर मे बैठने के लिये छुट्टीयां लगी हैं?   अंगरेजी मे अंगरेजी भी मत बोलो…बताओ सफ़ेद पोश या पढे लिखे होने का ढोंग करने मे ताऊ का क्या बिगडता है ? जब ढोंग ही है तो? रामप्यारी को भी मालूम है कि सब कुछ ढोंग ही है वर्ना इनकी असली औकात तो किसी दिन रामप्यारी आपको बता ही देगी…

 

मुझे क्या पता था वर्ना मैं तो समीर अंकल के साथ इगलैंड घूमते हुये कनाडा घूम कर आजाती इन छुट्टियों मे तो… या फ़िर मुझे सास यानि  “मदर-इन-ला”  लोगों की मिटींग को भी एडरेस करने का निमंत्रण था जयपुर से....उधर मेरी पिछली मिटिंग का हाल सुनकर बहुओ के संघ ने भी मुझे भाषण देने बुलाया था..पर ताऊ ने मना कर दिया कि गर्मी मे नही जाना…खैर अब गर्मी खत्म होने के बाद सास बहुओं को शिक्षा देने तो जाना ही है.

 

पर क्या करो?  मुझे गुस्सा आ गया सो दोपहर मे जमकर राबडी रोटी  खायी और  कमरे में जाकर सारी दोपहर मैं तो चद्दर तान कर सोई.  हीरामन भैया भी वहीं थे.

 

 

birds11 इतने मे एक चिडियां आगई..बेचारी बिल्कुल पस्त हाल थी. ऐसी हो रही थी जैसे उसकी जान ही निकल जायेगी.  अब मुझे देखा तो उसकी घिग्गी ही बंध गई.  मैं समझ गई की ये मुझसे डर रही है.  पर आप तो जानते हैं मैं कितनी शरीफ़ हो गई हूं?

 

फ़िर हीरामन भैया उसके पास गये और उसको अपने पंखों की छाया मे करके बोले -  क्या बात है बहन? इतनी निढाल क्यों हो रही हो? और मुझे आवाज लगाई कि -  रामप्यारी पानी लाओ..और बोले – चिडिया बहन डरो मत.  रामप्यारी तो तुम्हारी दोस्त है.  ये कुछ नही कहेगी.

 

 

चिडिया ने पानी पिया तो कुछ उसकी जान मे जान आई.  अब उसने बोलना शुरु किया – हीरामन भैया , आज अगर आप और रामप्यारी नही होते तो मेरी जान ही निकल गई थी. मैं तों  आज इतनी अशक्त हो गई थी कि अब उडने की ताकत ही नही बची थी मेरे अंदर…और मेरे  छोटे २ बच्चे अनाथ हो गये होते?

 

हीरामन भैया ने चिडिया को बाजरे के दाने का कटोरा देते हुये कहा – बस बहन अब मत रो..मुझे बताओ क्या बात है?

 

चिडिया बोली – भैया ..आज मैं यहां आपके घर का रास्ता भूल गई और दूसरी तरफ़ निकल गई. सारा  दिन खाक छानती रही पर किसी घर मे एक दाना भी नही मिला..और ना पानी का कोई पीने का बर्तन दिखा.  कोई भी आदमी आजकल पक्षियों के लिये दाना पानी नही रखता.  चुग्गे की तलाश मे मेरी मरने जैसी हालत हो गई है.  मेरे बच्चे भूखे मर रहे होंगे? 

 

birds-baby-1

 

फ़िर दो घूंट पानी के लेते हुये बोली – पहले मैं यहा से कुछ दाने लेकर मेरे बच्चों को खिला कर आती हूं.  तब हीरामन भैया बोले – चिडिया बहन ठहरों ..मैं भी तुम्हारे साथ चलता हूं..अकेली तुम कितना लेकर जाओगी.. तो हीरामन भैया भी दाना साथ लेकर चिडिया के घोंसले मे गये.  वहां बच्चे भूख प्यास के मारे चिल्ला रहे थे.  बच्चों को खिला पिला कर वो दोनों वापस आगये.

 

अब चिडिया बोली – यह आदमी भी कितना स्वार्थी है?  हमारे रहने के सारे पेड काट डाले.. आसपास के सब खेतों को फ़ेक्टरियों और मकानों मे बदल डाला..एक भी पेड नही छोडा…अब हम बच्चों की परवरिश कहां से करें…कहां हम रहे?  खेत खलिहान नही बचे तो क्या करे?

 

birds-of-india

 

मैने कहा – चिडिया बहन तुम यहां आजाया करो.  ताई मुझसे रोज पक्षियों के लिये सूबह ही दाने डलवा देती है.  और तुम लोगों के लिये  पानी का बर्तन  भी पेड पर लटकवा रखा है उसे भी मैं तीन बार भर देती हूं. फ़िर क्या परेशानी है?

 

अब चिडिया थोडे तैश मे आकर बोली – रामप्यारी, तू तो बिल्कुल बच्ची है.  क्या मैं अकेली ही हूं?  अरे सारे शहर मे इतने तोते..कबूतर, गौरैया, कोयल  और कौवे काका हैं?  उनका क्या होगा?

 

birds2

 

कभी सोचा है? हम पक्षियों के कितने अबोध बच्चे भूख प्यास से मर जाते हैं?  आदमी तो बस श्राद्ध पक्ष मे कौवे काका को दो पूडियां खिलाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेता है? कहां जायें हम पक्षी लोग?

 

हीरामन भैया जैसे खुशनसीब तो कुछ ही पक्षी होंगे जिन्हे किसी भले आदमी का घर नसीब हो जाता है?  बाकी क्या करें?  और ये इन्सान कुछ खूबसूरत पक्षियों को तो फ़िर भी पाल लेता है….पर हम इतने खूबसूरत नही हैं तो क्या करें? 

 

इस ईन्सान ने क्यों हमारे घरौंदे उजाड दिये…और चिडिया गुस्से में बहुत जोर जोर  से  भाषण देने लगी.  दूसरे पक्षी भी वहां आकर इक्कट्ठे हो गये.

 

jungle_crow

 

सभी ने चिडिया रानी की जय जय कार की.  अब कबूतर दादा आगे आकर बोले – बेटी तुम बिल्कुल सही कह रही हो.  अगर इस बात को इन्सानों तक पहुंचाया जाये तो हम पक्षियो की जिंदगी थोडी आसान हो सकती है. 

 

अब सब पक्षियों  ने एक सुर मे कहा कि रामप्यारी तुम यह बात इन्सानों तक पहुंचाओ.  तुम्हारे पास तो अपना ब्लाग भी है.  कुछ करो हमारे लिये.

 

 


इब आज खूंटे पै मत पढो,  रामप्यारी की बात सुनो :-

प्रिय आंटियों, अंकलो और दीदीयो, आप सबको रामप्यारी का हाथ जोडकर सलाम नमस्ते.

आपको मालूम है आज कल आपके घरों के आसपास रहने वाले परिंदे उदास हो गये हैं?  चिडियों की चहचहाहट बंद है…तोतो और कोयल ने भी कूकना बंद कर दिया है? 

इस आग उगलती गर्मी मे जंगल की तो छोडिये शहरों मे भी दाना पानी उनको नसीब नही हो रहा है.

इन खूबसूरत पक्षियों का सारा दिन धूप मे दाना पानी तलाशते हुये बीत रहा है? कभी सोचा आपने..कि ये बेचारे इतने दीन ही क्यों हो गये?  आपकी वजह से ही ना? 

अगर आप अपने घरों की छतो पर कुछ दाना पानी सुबह सुबह रखवा दें तो इनमे से अनेको पक्षी आपको दुआ देंगे और आदमी के पापों का कुछ प्रायश्चित भी हो सकेगा.

आपमे जो सक्षम नही हैं वो कम से कम एक मुठ्ठी ज्वार बाजरा और पीने का पानी ही अपने घरों की छत पर डलवाना शुरु करें.

रामप्यारी को आप लोग अगर प्यार करते हैं तो रामप्यारी आपसे हाथ जोडकर प्रार्थना करती है कि आप यह व्रत लेले की पक्षियों को दाना डाले बिना भोजन नही करेंगे तो मुझे बडी खुशी होगी.

आप मे से कौन कौन इस बात पर सहमत है. मुझे बताईयेगा. और भी आपके जो परिचित हैं उनसे भी आप यह निवेदन करियेगा.  अगर कुछ लोग भी इस महायज्ञ मे शामिल हो जायें तो बहुत खुशी होगी. अपने लिये तो सभी जीते हैं.  कुछ इन बेजुबान और प्रकृति के नायाब तोहफ़ों यानि इन पक्षियों की सेवा भी करके देखें.  

मैं रामप्यारी और मेरे घर वाले सुबह सुबह छ्त पर बहुत सारी ज्वार पक्षियों को खिलाते हैं. और आजकल ये पक्षी दाना चुगने आ भी रहे हैं.  इनको दाना चुगते देखना एक आनन्द दायक अनुभव होता है.  आप भी यह आनंद ले कर देखें.

 

 

अब रामप्यारी की रामराम हिंदी मे..आज इन पक्षियों कि पीडा देखकर तो रामप्यारी बिना पढी लिखी ही अच्छी..मुझे नही बनना फ़ोकट दिखावे का सफ़ेद पोश…

 

मैं तो इन पक्षियों की सेवा का व्रत ले चुकी हूं.  आप मे जो लोग अभी तक इन परिंदों को दाना पानी देते आये हैं जरा उनसे पूछ कर देखियेगा कि इनको चुगते हुये देखना कितना शुकुन दायक लगता है?  ऐसा लगता है जैसे अपने बच्चे ही खाना खारहे हॊं.     जरा आप भी तो देखिये..

 

अब कल की पहेली मे मिलेगी रामप्यारी आपको.

परिचयनामा : मेजर गौतम राजरिशी

एक मुलाकात मेजर गौतम राजरिशी से.

जैसा की आप जानते हैं कि ताऊ पहेली प्रथम राऊंड मे संयुक्त रूप से श्री संजय बैंगाणी और श्री गौतम राजरिशी को  महाताऊ की उपाधि से नवाजा गया था. उसका अलंकरण समारोह पहली अप्रेल को होना था पर श्री गौतम जी का ट्रांसफ़र होजाने से महाताऊ अलंकरण समारोह फ़िलहाल स्थगित किया गया है. जैसे ही उस समारोह की तिथी निश्चित होगी आपको सूचना दी जायेगी. आज हम आपका परिचय करवा रहे हैं महाताऊ श्री गौतम राजरिशी से

 

आप युं तो गौतम जी को एक गजलकार के रुप मे भलिभांति जानते हैं. पर हम आज उनके बारे मे कुछ बहुत ही अंतरंग जानकारी दे रहे हैं. आप जिस शख्स को गजल लिखते पढते देखते हैं  वो हमारे प्रिय मेजर गौतम राजरिशी  हैं .   जी हां चौंकिये मत, ये वाकई हमारी सीमाओं की रक्षा मे २४ घंटे मुस्तैद रहने वाले मेजर गौतम जी हैं जिनकी बदौलत आप हम चैन की नींद निकालते हैं.

 

 

major-gautam                                                                मेजर गौतम

 

गौतम जी ट्रांसफ़र के बाद जैसे ही फ़ुरसत हुये, हमने उन्हे जा पकडा.  कुछ कारण वश हम यहां जगह का नाम नही बतायेंगे.  क्योंकि कतिपय सुरक्षा कारणों के चलते यह ठीक नही रहेगा और एक आर्मी आफ़िसर के हिसाब से कुछ बाते हम यहां गौण ही रखेंगे.

 

हमने जाते ही दुआ सलाम के बाद अपने आने का कारण बताया तो हमने सोचा कि यार ये फ़ौजी अफ़सर बडा कडक होगा..पर नही हम गलत निकले.  निहायत हंसमुख, संजीदा इन्सान और इस जोशीले नौजवान ने कहा : हा हा...मुझे तो बड़ा अज़ीब सा लग रहा है ताऊ.....इससे पहले एक बार इंटरव्यू दिया था बरखा दत्त जी को श्रीनगर के कुख्यात लाल चौक पर और अब ये आज आपका निराला साक्षात्कार? पर अब आप ताऊ हो तो छोडने वाले तो हो  नही.  चलिये कोशिश करता हूँ।

 

और हमने सवाल – जवाब का सिलसिला शुरु किया.

 

ताऊ :  ये बरखा दत कौन?   वो स्टार वाली रिपोर्टर?

 

 

मेजर गौतम : जी ताऊ ..आप ठीक समझे हैं …वो दिन तो कभी भूल ही नहीं सकता मैं..१० अगस्त २००१, श्रीनगर का कुख्यात लाल चौल  {जिसे आतंकवाद के  चरमोत्कर्ष वाले दिनों में मिनी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था}  का इलाका। मेरी टीम के दो गाड़ियों पर  आतंकवादियों द्वारा लगाये गये I.E.D. का जबरदस्त धमाका हुआ और मेरे एक सीनियर आफिसर और कुछ जवान बुरी तरह जख्मी हो गये थे...और तभी अवतरित हुई अभी-अभी प्रसिद्‍ध हुई बरखा दत्त अपने स्टार न्यूज के दल-बल के साथ।  बस वहीं एक लंबा सा साक्षात्कार हुआ था और मेरे व्यक्त आक्रोश को स्टार वाले कई दिनों तक दिखाते रहे थे...

 

ताऊ : जी आप बिल्कुल सही कह रहे हैं.  वो भी एक खतरनाक दौर था.   आप तो अभ्यस्त है इतने टेन्शन मे भी इण्टर्व्यु देने के ? फ़िर अब ताऊ के सवालों से क्या डरना? यहां तो कैमरा भी नही है? चलिये ये बताईये की आप कहां के रहने वाले हैं?

 

 

मेजर गौतम  : मैं बिहार के कोशी नदी से प्रभावित सहरसा नाम की जगह से हूँ। वहीं मेरा जन्म हुआ और बारहवीं तक की पढ़ाई वहीं पर की।

 

ताऊ : हमने तो सुना है कि आप बिना घर वालों को बताये फ़ौज मे भर्ती होगये?

 

मेजर गौतम : अरे ताऊ ..आपतो लगता है खोजी पत्रकार हो?  मेरी क्या पूरी जन्मपत्री ही मिल गई  है आपको? असल मे हुआ यह था कि  हरी वर्दी का शौक चर्राया तो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की प्रवेश परीक्षा में बैठ गया चोरी-छिपे बगैर घर वालों को बताये.  और अब मेजर की रैंक पर भारतीय सेना में एक इंफैन्ट्री बटालियन के साथ पदस्थापित हूँ। बस....

 

 

ताऊ  : अपने जीवन की कोई अविस्मरणीय घटना बतायेंगे हमको?

 

मेजर गौतम : जी कई घटनायें है...खास कर सैन्य जीवन वाली। अपनी आँखों के समक्ष कुछ करीबी दोस्तों को खोना....कुछ अविस्मरणीय आपरेशन्‍स हैं...मेरा पहला शिकार{!!??!!} । अनेक घटनाएं जेहन मे हैं ,  लेकिन उन सबका जिक्र यहाँ ठीक नहीं होगा।

 

 

ताऊ  : आपके शौक क्या हैं?

 

मेजर गौतम :  गिने-चुने हैं। ग़ज़ल लिखना-पढ़ना-सुनना-इकट्ठी करना,   कामिक्स, कम्प्यूटर पर और अपने प्ले- स्टेशन पर गेमिंग,   किताबें पढ़ना खरीदना  { खास कर गज़लों और कविताओं की},  हिंदी-साहित्य से जुड़ी अधिकतम पत्रिकाओं का सदस्य हूँ...और अपनी रायल इनफिल्ड बुलेट की सवारी...

 

 

ताऊ  : सख्त ना पसंद क्या है?

 

मेजर गौतम :  बनावटीपन...काम के प्रति लापरवाही...और  राजनीति से

 

 

ताऊ :  पसंद क्या है?

 

मेजर गौतम : जी,   पसंद है मेरी एक साल की बिटिया "तनया" और...और तनया की मम्मी। हाँ, एश्वर्या राय भी ……

 

tanaya-gautam                                             तनया गौतम..पापा की एनफ़िल्ड पर सवार

 

 

ताऊ : लगता है बहू (श्रीमती गौतम) यहां नही है जो आप ऐश्वर्या राय को पसंद करते हैं.  उसने अब शादी कर ली है भाई.

 

मेजर गौतम : अरे ताऊ जी …एश्वर्या राय बच्चन नहीं.. बल्कि ऐश्वर्या राय ..जो कि मेरी श्रीमती की भी फ़ेवरिट है. ।

 

 

 

ताऊ : कोई ऐसी बात जो आप पाठको से कहना चाहें.

 

मेजर गौतम : पाठकों से ? हाँ, मेरे ब्लौग पर आइये और समीर लाल जी एवं ताऊ से ज्यादा टिप्पणी मुझे दीजिये.....हा हा हा

 

इसी बीच आर्डर्ली ने खाना लगा दिया और अब बातचीत खाने की टेबल पर होने लगी.

मेजर गौतम बोले - आप छोड़ेंगे नहीं ताऊ.......आपके सवाल तो  बरखा दत्त वाले से भी मुश्किल हैं.  जबकि वो तो कैमरे के साथ थी और आप तो बिना कैमरे के ही पसीना निकाल रहे हैं?  खैर फ़िर भी कोशिश करता हूँ आपके इन कठिन सवालों को सुलझाने की

 

हमने कहा – भाई मेजर साहब. .  हम आपसे निजी जिंदगी के बारे मे बात कर रहे हैं..और निजी जिंदगी ज्यादा कठिन होती है. जब हम अपनी खुद की जिंदगी मे पीछे झांक कर देखते हैं तो इतनी आसान तो नही होता उसके बारे मे बाते करना. पर आप चिंता नही करें ..हम बिल्कुल सीधे २ सवाल ही पूछेंगे.

 

 

 

ताऊ :  तो गौतम जी , हमने सुना है कि आप स्कूल से तडी मारकर फ़िल्मे देखने जाया करते थे?

 

मेजर गौतम : पर ताऊ आपको ये बात कहां से मालूम पडी?

 

ताऊ : बात सही है कि गलत?   हमारे पाठकों को जरा अपनी कारगुजारी बताईये.

 

मेजर गौतम : (हंसते हुये….) हां ये नौवीं कक्षा की बात है. तडी मारकर फ़िल्म देखने चला गया दोस्तों के साथ. और उस दिन पापाजी ने पकड लिया.. बस बहुत तगडी पिटाई हुई थी उस दिन.

 

ताऊ :  वो फ़िल्म कौन सी थी?

 

मेजर गौतम : अरे ताऊ जी अब बस भी करिये.. क्या सबके सामने  पूरी पोलपटटी ही खुलवायेगे?

दर असल फिल्म थी "राम तेरी गंगा मैली" ...मंदाकिनी के चंद प्रसिद्ध दृश्यों को देखने की  बाल-सुलभ{!} उत्सुकता... ( एक जोरदार ठहाके के साथ….हा! हा!! हा!!!)

 

 

ताऊ :  आप मूलत बिहार से हैं अपने गांव के बारे मे कुछ कहना चाहेंगे ?

 

 

मेजर गौतम :  जी जैसा की मैने आपको पहले भी बताया…मैं बिहार के सहरसा जिले से हूँ। बिहार का प्रसिद्ध मिथिलांचल का हिस्सा। छोटा सा शहर है। बस शहर-सा है,  सहरसा। कोशी तीरे बसा। जब-तब कोशी के प्रकोप का शिकार होता रहता है। अभी हाल के बाढ़ की विभिषिका देख ही ली होगी आपने। मेरे घर में भी पानी घुस आया था। शंकराचार्य अपने विश्व-भ्रमण के दौरान सिर्फ एक बार शास्त्रार्थ में परास्त हुये थे और वो भी एक स्त्री से। वो जगह यही…. मेरे गाँव में है-महिसी।

 

 

ताऊ : वाह गौतम जी ये तो आज आपने हमको नई बात बताई. खैर ..अब ये बताईये कि ब्लागिंग का भविष्य आपको कैसा लगता है?

 

मेजर गौतम : बहुत उज्वल..वो दिन दूर नहीं जब यात्रा-संस्मरण, डायरी आदि की तरह ही ब्लौगिंग भी एक अलग विधा के रूप में हिंदी-साहित्य में जगह बनायेगी।

 

ताऊ : मेजर गौतम ..वैसे तो हम सुबह से आपके साथ हैं तो हम समझ सकते हैं कि आप किस तरह के इन्सान हैं.  पर हमारे पाठकों के मन मे यह सवाल जरुर ऊठ रहा होगा कि ये  बंदूक के साथ गजल का साथ ?  ये कैसे हो गया ?

 

मेजर गौतम : असल मे ताऊ जी ..गीत-संगीत की पहली स्मृति बचपन की, ग़ज़ल के रूप में आती है। पापा गुलाम अली और मेहदी हसन के जबरदस्त फैन थे। अक्सर साथ में एक छोटा-सा टेप-रिकार्डर लिये उनकी गज़लें सुना करते थे। गर्मी की रातों में छत पर सोते हुये "रंजिशही सही..." , "हंगाम है क्यों बरपा..." , "ये आलम शौक का..." वगैरह को सुनना। गज़लों शेरों-शायरी के तरफ़ एक जुनून सा सर पे चढ़ गया...बाद में सेना में आ जाने के बाद भी ये जुनून कायम रहा।

 

 

ताऊ :  आपकी रचनाओं मे मैने निजी रुप से पाया है कि   वो हमेशा ही एक रोमांटिक या एक जजबाई रचनाएं होती हैं? इसकी कॊई खास वजह?

 

मेजर गौतम : (एक ठहाके के साथ..हा! हा!...)  ये इश्क इश्क है इश्क इश्क...

 

 

ताऊ :  क्या राजनिती मे आप रुची रखते हैं?

 

मेजर गौतम :  राजनीति...अरे बाप रे...ये मेरी फ़ौजी बुद्धि  से परे की चीज है।

 

 

ताऊ :  कुछ अपने बच्चों के बारे मे बताईये.

 

 

मेजर गौतम :  एक बिटिया है। तनया। तनया गौतम। डेढ़ साल की होने जा रही है। मिर्ज़ा गालिब के साथ अपना जन्म-दिन साझा करती है और अभी अपनी मम्मी को "मे" और अपने पापा को "पा" बुलाती है। बहुत मिस कर रहा हूँ उस छुटकी को।

 

 

gautam-mrs&mr                                                   श्रीमती और श्री गौतम राजरिशि

 

 

ताऊ :  आपकी  जीवन  संगिनी के बारे मे हमारे पाठकों को कुछ बताईये.

 

मेजर गौतम :  संजीता नाम है उनका। पटना की रहने वाली हैं। अर्थ-शास्त्र और वित्त-प्रबंधन से स्नातक हैं। शादी के तीन साल हुए हैं , वैसे पहचान जनमों की है.

 

ताऊ : पर हमने तो सुना है आपका इश्क तो काफ़ी पुराना था? जरा पूरी बात बताइये?

 

मेजर गौतम :  अरे बाप रे..ताऊ जी लगता है आप तो मेरी पक्की इन्क्वायरी करके आये हैं? अब आपसे कुछ छुपाने का तो सवाल ही नही हैं. हमारा इश्क चला चौदह साल…वही जाति का रोना-धोना।   फ़िर प्रेम विवाह हुआ…खूब सारे विवादों के पश्‍चात।

 

ताऊ : अभी तो सब ठीक होगया होगा?

 

मेजर गौतम :  हां, अभी सब ठीक है। अभी फिलहाल व्यस्त हैं वो अपने सास-ससुर का दिल जीतने में, जब छुटकी तनया  फुरसत दे देती है और अभी तो मैं भी नहीं हूँ हाथ बँटाने के लिये । 

 

ताऊ :   आपकी शादी से संबंधित कोई यादगार घटना?

 

मेजर गौतम : शादी बड़ी रोचक रही थी। मेरे माँ-पापा तो अंत तक तैयार नहीं थे। जैसे -तैसे कर के माने थे। पापा तो फिर भी शादी में शामिल नहीं हुये। माँ थीं। मैं मिथिलांचल का रहने वाला हूँ। हमारे यहाँ शादी-विवाह में विख्यात मैथिली कवि विद्यापति के गीतों का बड़ा प्रचलन है।...तो माँ लगातार विद्यापति जी के गीत भी गा रही थी और संग-संग रोये भी जा रही थी। कई बार मन हुआ, उनका रोना देखकर कि छोड़ दूँ ये रिश्‍ता। संजीता समझ जातीं। लेकिन.....ये इश्क इश्क है इश्क..

 

बस ताऊ....पसीने निकल गये। अब कितनी मेरी खिंचाई बाकी है?

 

ताऊ : बस जी अब ज्यादा नही है.

 

मेजर गौतम : तो फ़िर ठीक है कोशिश करता हूँ इन आखिरी सवालों के जवाब की...

 

ताऊ :  आप पेशे से योद्धा हैं. दिल से कवि हैं. आप इन दोनो  किरदारों को कैसे जीते हैं?

 

मेजर गौतम : ताऊजी पहली बात तो सैनिक होना..या आपने "योद्धा" शब्द का जो इस्तेमाल किया है वो ’पेशे से’ से होना नहीं हो सकता|  ये एक ज़ज्बा है जुनून है...सेना को महज कैरियर के तौर पर चुनना, मुमकिन नहीं है- उचित नहीं है और ना ही ये संभव है। सैनिक होना- एक ईमानदार सैनिक होना आपका सर्वस्व माँगता है। घर-परिवार, दोस्त, ऐशो-आराम, पर्व-त्योहार, छुट्टी-रविवार---इन सबसे परे होकर जीना पड़ता। इस मसले पे बहुत कुछ कहना चाहता हूँ, लेकिन फिर कभी....

 

ताऊ : वाह वाह मेजर साहब..हमको आपसे ऐसे ही जवाब की उम्मीद थी. अब सवाल के दूसरे हिस्से के बारे मे क्या कहना चाहेंगे?

 

मेजर गौतम :  सवाल के दूसरे हिस्से के बारे मे कहना चाहुंगा कि हर सच्चा कवि सही मायने में किसी योद्धा से कम नहीं होता। फिर ये दोनों किरदार अलग-अलग तो हुये ही नहीं...

 

ताऊ : क्या बात है मेजर साहब? बहुत लाजवाब जवाब दिया आपने. भई आपका और आपके सभी साथियों का यही जज्बा कायम रहे.

 

अब आप ये बताईये कि आपका इश्क भी काफ़ी चला. आपने संजीता का दिल जीतने के लिये  जरुर कई  गजले या नज्में सुनाई होंगी? आप हमे हमारे पाठकों के लिये  आपकी वो रचना सुनाईये जो आपने सबसे पहले उनको सुनाई थी? आपको जरुर याद होगी?

 

मेजर गौतम :  जी सही कहा आपने ताऊ...शेरो-शायरी खूब याद रहते हैं मुझे और संजीता को अक्सर सुनाया करता था और जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद थी कि किसी शेर को कहने के बाद मुझे संजीता से जैसी प्रतिक्रिया की अपेक्षा रहती, वो बिल्कुल वैसा ही रियेक्ट करती थी

 

ताऊ : तो आप क्या कहना चाहते हैं कि अब वो वैसा रियेक्ट नही करती?

 

मेजर गौतम :  अरे ताऊजी..आप पूरी बात तो सुनिये..आप लगता है मेरी क्लास लगवाने आये हैं. वो अब भी वैसे ही रियेक्ट करती है । लेकिन एक गीत जिसने सचमुच उसको मेरे करीब ला दिया, शायद बहुत कम लोगों ने सुना होगा... कुछ यँ है-

 

सोना न चाँदी न कोई महल जानेमन तुझको मैं दे सकूँगा

फिर भी ये वादा है तुझसे

तू जो करे प्यार मुझसे

छोटा-सा घर एक दूँगा, सुख-दुख का साथी बनूँगा...

 

ताऊ : अरे भई वाह,,,बहुत खूब,,,पर आप चुप क्युं होगये?  पूरा सुनाईये ना. और हां जरा तरन्नुम मे.

 

मेजर गौतम : ठीक है ताऊ जी..लिजिये पूरा ही सुनाता हूं.

 

सोना न चाँदी न कोई महल जानेमन तुझको मैं दे सकूँगा

फिर भी ये वादा है तुझसे

तू जो करे प्यार मुझसे

छोटा-सा घर एक दूँगा, सुख-दुख का साथी बनूँगा

 

जब शाम घर लौट आऊँगा, हँसती हुई तुम मिलोगी

मिट जायेंगी सारी सोचें बाँहों में जब थाम लोगी

छुट्टी का दिन जब भी होगा हम खूब घूमा करेंगे

दिन-रात होठों पे अपने चाहत के नग्में लिखेंगे

बेचैन दो दिल मिलेंगे

सोना न चाँदी न कोई महल जानेमन...

 

गर्मी में जाके पहाड़ों पे हम गीत गाया करेंगे

सर्दी में छुप कर लिहाफ़ों में किस्से सुनाया करेंगे

रुत आयेगी जब बहारों की, फूलों की माला बुनेंगे

जाकर समन्दर में दोनों सीपों के मोती चुनेंगे

लहरों की पायल सुनेंगे

सोना न चाँदी न कोई महल जानेमन...

 

और ये आखिरी अंतरा जिसने रही-सही कसर सारी पूरी कर दी थी

 

तनख्वाह जो लेके मैं आऊँगा, तेरे ही हाथों में दूँगा

जब खर्च होंगे वो पैसे, मैं तुझसे झगड़ा करूँगा

फिर ऐसा होगा खुदी से, कुछ देर रूठी रहोगी

सोचोगी जब अपने दिल में, तुम मुस्कुरा कर बढ़ोगी

आकर गले से लगोगी

सोना न चाँदी न कोई महल जानेमन तुझको मैं दे सकूँगा

 

 

ताऊ : भई मेजर साहब गीत सुनकर तो आनन्द आगया. भई वाह…अब एक अलग सवाल है ..अक्सर लोग पूछते हैं  ताऊ कौन? आप इस पर क्या कहना चाहेंगे?

 

 

मेजर गौतम : लो जी …पूछते हैं वो कि "ग़ालिब" कौन है?  कोई बतलाओ कि हम बतलायें क्या...

 

 

ताऊ :  ताऊ पहेली और ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के बारे मे आप कुछ कहना चाहेंगे?

 

 

मेजर गौतम : ये एक बहुत ही शानदार पहल है हिंदी-ब्लौग जगत में। ब्लौग के ये दोनों नियमित पन्ने  हम सबको नित नये कलेवर में नयी-नयी जगहों और नये व्यक्तित्वों से परिचय करवाते हैं अपने एकदम अनूठे अंदाज़ में...और यकिनन आप, अल्पना जी, सीमा जी, आशिष जी करोड़ों बधाई के हकदार हैं..

 

 

ताऊ :   हमारे पाठकों को आप क्या कहना चाहेगे?

 

 

मेजर गौतम :  खूब पढ़िये और ईमानदार टिप्पणी दीजिये...जय हो !!!!

 

 

तो साहब यह थी हमारी इस जिंदादिल शख्स से मुलाकात जो जीवन के दोनों मोर्चों पर मुस्तैद है. भले ही वो कर्तव्य हो या गजल.  हमें अफ़्सोस रहा कि हम तनया और श्रीमती संजीता गौतम से नही मिल सके क्योंकि वो अभी वहां नही पहुंचे थे. आपको कैसी लगी मेजर गौतम से ये मुलाकात ? अवश्य बताईयेगा.

 

हरदिल अजीज राज भाटिया जी रोहतक में.

अभी शाम को मेरे मोबाईल की घंटी बजी…मैने पूछा :  कौन ..

उधर से चुप्पी…..मैने फ़िर पूछा :  भाई कौन बोल रे हो?

उधर से आवाज आई…ताऊ पहचान कौन? 

मैने कहा : भाई बतादो आप ही…मैं नही पहचान पा रहा हूं.  आप शायद आज पहली बार बात कर रहे हैं. आपका नम्बर मेरे मोबाईल मे सुरक्षित नही है.

 

उधर से आवाज आई ..नही आपसे अक्सर बात होती है… और ताऊ ये बता आज दिल्ली मे अकेले अकेले ही क्युं पिट रहा था?  तेरे साथ वाले मोड्डों के नाम क्युं नही बताये? क्या शर्म आरही थी ?  हमको भीख मंगवाने में?

 

और आज सूबह  दिल्ली मे तेरे पिटने की आवाज रोहतक तक आ री थी…….इब पहचाण गया के?  और ताई के लिये चार मेड-इन-जर्मन लठ्ठ साथ लेके आया हूं.  वो ताई को संभलवाने हैं.

 

अरे भाटिया जी…रामराम जी..भाटिया जी घणी रामरा्म…जी.

 

तो ये थी आज और अभी राज भाटिया जी से हुई बात चीत की शुरुआत.

 

रज-भतिअ

                                                               श्री राज भाटिया

 

 

इसके बाद दुनियां भर की बातें हुई.  और आप सभी को मालूम है कि भाटिया जी का अचानक भारत आने का प्रोग्राम भी उनकी माताजी की बीमारी की वजह से था.  अब उनकी माताजी की तबियत काफ़ी अच्छी है और वो काफ़ी अच्छा महसूस कर रही हैं.

 

सही है जब बेटा परदेश से यहां मां के पास आजाये तो वैसे ही मां की तबियत दुरुस्त हो जाती है. ईश्वर माताजी को अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे. यही प्रार्थना है.

 

भाटिया जी ने आप सभी ब्लागर भाई बहनों को रामराम कहने का कहा है.  और आप सबको यह कहने का कहा है कि वो  आप सभी को बहुत मिस कर रहे हैं.  उनके पास नेट वाला कम्प्युटर का जोगाड नही हो पाया.  और वो किसी कैफ़े मे जाकर बैठने की बजाय माताजी के संग रहने मे आनन्द ले रहे हैं. 

 

कल शाम को भाटिया जी वापस म्युनिख (जर्मनी) लौट रहे हैं.  उसके बाद वो पहले की तरह आप सबके साथ पुर्ववत मिलते रहेंगे.

 

भाटिया जी जून माह मे वापस डेढ महिने की छुट्टियां लेकर भारत आ रहे हैं तब वो ज्यादा से ज्यादा ब्लागर भाई बहनों से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं.

 

उनकी माताजी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें और भाटिया जी आपकी वापसी यात्रा सुखमय हो. आप पुन: जून माह मे भारत आकर हम सब से प्रत्यक्ष मिले. यही सभी भाई बहनों की इच्छा है.

 

जैसे आप हम ब्लागर्स को मिस कर रहे हैं वैसे ही यहां सभी ब्लागर्स आपको मिस कर रहे हैं.

शेरू महाराज को गीदड सेक्रेटरी की तलाश

शेरू महाराज आज कल मांसाहार छोडकर शाकाहारी जीवन बिता रहे हैं. नित्य सुबह शाम उनके धार्मिक प्रवचन चलते हैं और जंगल मे बिल्कुल परम शांति के साथ रामराज्य चल रहा है.  पर असल मे बात लोमडी के खट्टॆ अंगूर वाली निकली और यह  बात हमको रामप्यारी ने बताई.  आखिर रामप्यारी शेर की सगी मौसी है कोई सोतेली  थोडी है?

 

आप लोगों को पता होगा कि शेर बिना अपने सेक्रेटरी गीदड के कुछ नही कर सकता.  शेर को गीदड ही सब सूचनाएं देता है कि शिकार कहां मिलेगा? फ़िर शेर शिकार करने के बाद खा कर छोड देता है उससे गीदड का काम चल जाता है. गीदड और उसकी गादडी बच्चे सब भर पेट नही खा सकते तो भूखे भी नही रहते.

 

अब जैसे ही चुनाव डिकलेयर हुआ जंगल के सारे गीदड वहां से गायब हो गये. और शेरू महाराज के भूखे मरने की नौबत आगई.  शेरू महाराज ने अपने स्टाफ़ मेम्बर्स को पता लगाने के लिये कहा तो पता लगा कि आज कल शहर मे चुनाव हो रहे हैं और गीदडों की चुनाव संचालन के लिये हर पार्टी की तरफ़ से भारी डिमांड है. सभी पार्टी वालों ने मोटी मोटी तनख्वाएं और पैकेज पर उनको रख लिया है.

 

अब शेरू महाराज को यकीन होगया कि कामचोर और आलसी गीदड बुद्धि मे तो बहुत तेज होता है. एक बार एक गीदड शेरू महाराज को भी कुएं पटक आया था. सो चुनाव मे उसकी मांग स्वाभाविक रुप से बढ गई होगी.

 

अब शेरू महाराज आगये शाकाहार पर.  पर कितने दिन शेर शाकाहार पर रह सकता है?   सो अब शेरू महाराज ने अपने असिसटेंट भालू दादा और रौनक बंदर के कहने पर ब्लागीवुड टाईम्स मे एक विज्ञापन दिया :

 

 

 

 

जंगल के शेरू महाराज को जरुरत है : एक चालाक, शिकार की जानकारी मे सिद्ध्हस्त,  शेर का दिल बहला सके, नये नये स्केंडल शेरू महाराज को सुना सके,  और शेर की मालिश एवम चमचागिरी कर सके. चुने हुये उम्मिदवार को अच्छी तनखवाह, ग्रेच्युएटी, प्रोविडेंड फ़ंड और जीवन बीमा की सहुलियत दी जायेगी.

एक विशेष बात का ख्याल रखें कि इंटर्व्यु के लिये शेरू महाराज के लंच के बाद ही आयें वर्ना जान का खतरा हो सकता है. उम्मीदवार को दस साला एक्सपिरियंस होना जरुरी है.

सम्पर्क करे : शेरू महाराज आश्रम

शेरपुर जंगल :

sheru-maharaj

अब इस विज्ञापन की एवज मे कितने गीदड आये या कौन आया?  और आगे क्या हुआ?  शेरू महाराज ने किसको सेक्रेटरी रखा?  सक्रेटरियों के साथ क्या किया?  शेरू महाराज का ब्लागिंग मे आगमन और ब्लागर ब्लागरनियों  में मची अफ़रा तफ़री…ताऊ की जान आफ़त में…. ये सब क्रमश: अगले भागों में पढेंगे हम लोग.

 

 


इब खूंटै पै पढो :-

एक बार की बात है कि ताऊ का ताई से झगडा होगया.  ताई नै इबकै किम्मै घणॆ तगडे लठ्ठ मार दिये सो  इबकै ताऊ को घणा ही छोह (गुस्सा)  आगया.

ताऊ चुपचाप घर से निकल गया और एक ट्रक के पीछे लटक के रेलवे टेशण पहुंच लिया.  बार बार मुडकर पीछे भी देखता जावै था कि पीछे से कोई रोकनै भी आवै है के?  पर ताई को भी उसकी औकात पता थी.  सो वो क्यों आने लगी ताऊ को रोकने?

खैर साहब ताऊ रेलवाई के अड्डै पहुंच गया और एक दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिखी तो गुस्से मे जाकर ट्रेन  मे बैठ गया.

इब दिल्ली पहुंच के ताऊ को भूख लगी.  जेब मे तो एक भी रुपया पिस्सा कौडी थे नही.  और दिल्ली मे फ़ोकट में कौन खाना खिलाता है?  

तभी  ताऊ ने देखा कि वहीं पर दो रोटी मांगनै वाले मोड्डै बाबाजी रोटी मांग रहे थे. ताऊ को अब भूखे मरते ये आईडिया अच्छा लगा कि जब ये मोड्डै रोटी मांग कर खा सकते हैं तो मैं भी इसी तरह पेट भर लेता हूं.

ताऊ ने उन मोड्डों के पास जाकर अपनी पीडा सुनाई कि किस तरह ताई ने उसको लट्ठ मार मार कै घर से निकाल दिया और अब वो भूखा है.  उसने नारी अत्याचार की दुहाई दी. 

वो मोड्डै भी घर से पिट कर ही निकले हुये थे सो  उन मोड्डों को भी दया आ गई और ताऊ को भी उन्होने साथ ले लिया और बोले -  ताऊ बस जैसे हम आवाज लगाते हैं  वैसे ही तुम भी आवाज लगाना, तुमको भी रोटी मिल जायेगी.

ताऊ बोला – भाई तुम चिंता मत करो, आवाज तो मैं तुमसे भी सुथरी लगाऊंगा. आखिर आवाज की और बकबास करने की ही तो फ़सल काटता हूं मैं.

वो मोड्डै बोले – ताऊ ठीक सै…इब रोटी मांग लाते हैं फ़िर इकठ्ठे ही बैठकर खा लेंगे. और एक घर के बाहर जाकर पहले मोड्डै ने आवाज लगाई :

रोटी घालिये री माई….
 
जीते रहें  तेरे भतिजे भाई.

और उस घर से उसको रोटी मिल गई. 

अब दुसरा मोड्डा अगले घर के  बाहर जाकै बोला -

रोटी घालिये री माई
जीते रहें तेरे भतिजे भाई
तेरे घर मे आवै नित लक्षमी माई

उस को भी उस घर से रोटी मिल गई.  अब तीसरे घर के सामने जाकर उन्होने ताऊ को भेज दिया और बोले – जा ताऊ. जैसे हमने आवाज लगाई है उसी तरह आवाज लगाना. और जल्दी रोटी लेके आजाना  फ़िर जल्दी से बैठकर कही रोटी खा लेते हैं. बहुत भूख लगी है.

अब ताऊ महाराज ने उस घर के आगे पहुंच कै घणे ऊंचे सुर मे रुक्का (ऊंची आवाज) मारया  -

 
रोटी घालिये री माई
जीते रहें तेरे भतिजे भाई
तेरे घर मे आवै नित लक्षमी माई
बाहर निकल कै देख,  खडे तेरे तीन जंवाई..

इब ताऊ को वहां घर मे से निकल अम्माजी ने रोटी की जगह जो लट्ठ मारे तो ताऊ की हड्डी  पसली टुट गई.

बेचारा ताऊ……….इब परदेश मे कौन मरहम पट्टी करवायेगा?

 

 

परिचयनामा में कल सुबह ५:५५ AM पर प्रकाशित होगा मेजर गौतम राजरिशी का साक्षात्कार.  पढना ना भुलियेगा.

आंसू बिकते हैं...

आंसू बिकते हैं

 आंसू बिकते हैं...
 
netaji-3
 
एक नेताजी बोले
भैया मगर
जरा से आंसू
उधार दो अगर
तो देश की बदहाली पर

हम भी ऑंखें कर आये तर...
पथरीली आंखों से
बोला मगर
नेता हु्जूर
बडी देर कर दी

कुछ जल्दी आते अगर ...
सारा का सारा
आंसुओं का स्टाक तो
दस दिन पहले ही

दूसरी पार्टी वालो
को हम कर चुके है नज़र

नेता जी बोले
कुछ करो हेरफ़ेर
अच्छे दाम दूंगा

तुमको भाई मगर
मगर बोला
नेताजी
हम आंसूओं का व्यापार
करते हैं
कोई हेराफ़ेरी
या नेता गिरी नही करते

तुम्हारा कोई तीर अब
नहीं करेगा मुझ पर असर .....

 
netaji-2







(इस रचना के दुरूस्तीकरण के लिये सुश्री सीमा गुप्ता का हार्दिक आभार!)
















ताऊ साप्ताहिक पत्रिका अंक १८

ताऊ साप्ताहिक पत्रिका अंक १८

प्रिय बहणों, भाईयो, भतिजियों और भतीजो आप सबका ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के 18 वें अंक मे स्वागत है.

 

राऊंड दो के आठवें अंक की पहेली का सही जवाब बडा इमामबाडा लखनऊ था. जिसके बारे मे आज के अंक मे विशेष जानकारी दे रही हैं सुश्री अल्पना वर्मा.

 

आजकल चुनाव का मौसम है.  अधिकतर लोग चुनाव कार्य मे किसी ना किसी रुप मे व्यस्त हैं.  हम भी इस लोकतंत्र के यज्ञ में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. 

 

अक्सर ऐसा सोच लिया जाता है कि मेरे एक अकेले वोट से क्या होगा?  तो यह मत भूलिये कि छोटी वस्तुओं का समूह भी कार्यसाधक हो सकता है जिस तरह तिनकों की बनी रस्सी से मतवाले हाथी भी बांध लिये जाते हैं.

 

खैर दोस्तों ..सब अपनी मर्जी के मालिक हैं पर याद रखिये कि सबको मर्जी का मालिक भी इसी लोकतंत्र ने ही बनाया है.  अत: इसकी परम्पराओं और मर्यादाओं का पालन करना हमारी आजादी के लिये नितांत जरुरी है.

 

पानी की बडी किल्लत हो गई है.  पर क्या किया जा सकता है?  हमने ही जो वृक्ष काटने के गुनाह किये हैं उनका ही नतीजा है.  आगे पीछे करनी का फ़ल तो भोगना ही पडता है.

 

नल में पानी की एक भी

बूंद नही आती थी

मजबूर प्रेमी प्रेमिका

आखिर जान से हाथ धो बैठे.




आइये अब चलते हैं सु अल्पनाजी के “मेरा पन्ना” की और:-

-ताऊ रामपुरिया

alp01
"मेरा पन्ना" -अल्पना वर्मा


उत्तर प्रदेश


 

भारत के उत्तर में जनसँख्या की हिसाब से सब से बड़ा प्रदेश है उत्तर प्रदेश.उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग ४००० वर्ष पुराना है,जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा तब  वेदिक सभ्यता का उत्तर प्रदेश मे  जन्म हुआ.इन्ही  आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष पड़ा था.[भरत आर्यों के एक प्रमुख राजा थे].

 

मथुरा शहर में जन्मे थे भगवान कृष्ण और भगवान राम" का प्राचीन राज्य कौशल इसी क्षेत्र में था.संसार के प्राचीनतम शहरों में एक माना जाने वाला वाराणसी शहर भी यहीं है.


इस के उत्तर में हिमालय का क्षेत्र -मध्य में गंगा का मैदानी भाग -दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र है.यह सबसे अधिक '७१'  जिलों वाला प्रदेश है.एशिया का सबसे बड़ा उच्‍च न्‍यायालय इलाहाबाद में है.सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएँ सर्व चार प्रदेशों को छूती हैं.

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्‍य की राजधानी, लखनऊ एक आधुनिक शहर है.गंगा नदी की सहायक नदी, गोमती के किनारे बसा  लखनऊ शहर अपने उद्यानों, बागीचों और अनोखी वास्‍तुकलात्‍मक इमारतों के लिए जाना जाता है.यह नवाबों के शहर के नाम से भी मशहूर है .लखनऊ शहर में सांस्‍कृतिक और पाक कला के विभिन्‍न व्‍यंजनों से भी जाना जाता है.

 

यहाँ के लोग  अपनी तहजीब ,खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत, के लिए भी प्रसिद्ध है.यहाँ की चिकन की कढाई वाले परिधान और  चीनी - मिटटी के बर्तन तो आप सब ने सराहे ही हैं.

यह  बहु सांस्कृतिक शहर ऐतिहासिक रूप से 'अवध क्षेत्र 'के नाम से जाना जाता था.

प्राचीन इतिहास अनुसार लखनऊ में प्राचीन कोशल  राज्य का हिस्सा था. श्री राम ने अपने भाई लक्ष्मण को दे   दिया  इसलिए  इसे लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से जाना गया,कुछ कहते हैं की इस शहर का नाम, 'लखन अहीर' जो कि  'लखन किले' के मुख्य कलाकार थे, के नाम पर रखा गया था.अंग्रेज कहते थे-Lucknow is--Luck-now- उन के लिए यह भाग्यशाली जगह रही थी.

देखने के लिए जगह-:

१-घंटाघर -यह भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है।

२-रूमी दरवाजा

नवाब आसफउद्दौला ने यह दरवाजा 1783 ई. में रूमी दरवाजे का निर्माण भी  अकाल के दौरान बनवाया था ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।

३-सआदत अली और खुर्शीद जैदी का मकबरा -अवध वास्तुकला का शानदार उदाहरण हैं.

४-रेज़ीडेंसी -लखनऊ रेजिडेन्सी  सिपाही विद्रोह के समय ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेन्ट का भवन था.

५-जामी मस्जिद-इस मस्जिद का निर्माण मोहम्मद शाह ने शुरू किया था लेकिन 1840 ई. में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने इसे पूरा करवाया.

६-छोटा या हुसैनाबाद इमामबाड़ा-इसका निर्माण मोहम्मद अली शाह ने करवाया था.

७-बनारसी बाग--यह एक चिड़ियाघर है.

८-पिक्चर गैलरी -19वीं शताब्दी में बनी इस  गैलरी में सभी नवाबों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं.कुछ तस्वीरें ३डी हैं.

९-मोती महल -सआदत अली का बनवाई ,गोमती नदी के किनारे तीन इमारतों में मोती महल प्रमुख है.

१०-शहीद स्मारक-गोमती की किनारे है.

११-निम्बू पार्क,हाथी पार्क आदि.-

१२-बोटानिकल गार्डन. ,चाइना हट आदि.

१३--और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाली सब से महत्वपूर्ण जगह है--बड़ा इमामबारा.

बड़ा इमामबाड़ा:_-

 

इस इमामबाड़े का निर्माण नवाब  आसफउद्दौला ने 1784 में अकाल राहत परियोजना के अन्तर्गत करवाया था,यह विशाल गुम्बदनुमा हॉल 50 मीटर लंबा और 16 मीटर ऊंचा है। इसके संकल्‍पना कार थे किफायत - उल्‍ला, जो ताजमहल के वास्‍तुकार के संबंधी कह जाते हैं.इस संरचना में गोथिक प्रभाव के साथ राजपूत और मुगल वास्‍तुकलाओं का मिश्रण दिखाई देता है।

 

bada-imambada1 (1)

 

बाड़ा इमामबाड़ा एक रोचक भवन है। यह न तो मस्जिद है और न ही मकबरा, किन्‍तु इस विशाल भवन में कई  मनोरंजक तत्‍व अंदर निर्मित हैं। कक्षों का निर्माण और वॉल्‍ट के उपयोग में सशक्‍त इस्‍लामी प्रभाव दिखाई देता है।  यह हॉल लकड़ी, लोहे या पत्‍थर के बीम के बाहरी सहारे के बिना खड़ी विश्‍व की अपने आप में सबसे बड़ी रचना है।

 

इसकी  छत को किसी बीम या गर्डर के उपयोग के बिना ईंटों को आपस में जोड़ कर खड़ा किया गया है। अत: इसे वास्‍तुकला की  एक अद्भुत उपलब्धि के रूप में देखा जाता है। इस भवन में तीन विशाल कक्ष हैं, इसकी दीवारों के बीच छुपे हुए लम्‍बे  गलियारे हैं, जो लगभग 20 फीट मोटी हैं। यह घनी, गहरी रचना   भूलभुलैया कहलाती है,  इसमें  1000 से अधिक छोटे छोटे रास्‍तों का जाल है जिनमें से कुछ के सिरे बंद हैं और कुछ प्रपाती बूंदों में समाप्‍त होते हैं, जबकि कुछ अन्‍य प्रवेश या बाहर निकलने के बिन्‍दुओं पर समाप्‍त होते हैं।

 

इस भूल भुलय्या में जाने के लिए एक अनुमोदित मार्गदर्शक की सहायता लेनी चाहिये|

इस इमामबाडे में  5 मंजिला   एक गहरी बावली भी है,जो  गोमती नदी से जुड़ी है.इसमें पानी से ऊपर केवल दो मंजिलें हैं, शेष तल पानी के अंदर पूरे साल डूबे रहते हैं। इस इमामबाड़े में एक आसफी  मस्जिद भी है.मस्जिद परिसर के आंगन में दो ऊंची मीनारें हैं.

आसफी या बड़े इमामबाडे के बारे में कुछ और जानकारी श्री प्रकाश गोविन्द जी के द्वारा –:

आठवीं एवं नवीं मोहर्रम को इस इमामबाडे में रोशनी की जाती है ! इमामबाडे का प्रकाश और आग का मातम देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं !



कहा जाता है कि इमामबाडे की मोटी-मोटी दीवारों और मेहराबों के पाये भी कुछ खुले हैं, इनमें भी भूलभुलैया का कुछ भाग है ! इसी प्रकार फर्श के नीचे तहखाना और टेढे-मेढ़े मार्ग हैं ! इनमें जो भी व्यक्ति गया वह वापस नहीं आया ! इसी कारण ब्रिटिश काल में इसको बंद कर दिया गया ! दुर्भाग्यवश भुलभुलय्या का नक्शा मौजूद नहीं है ! अगर नक्शा होता तो इमामबाड़े की भूल-भुलैया का रहस्य खुलता और भूमिगत सुरंगों का पता चलता ! इमामबाड़े के निर्माण कार्य पर खर्च होने वाला धन उस समय का डेढ़ करोंड रुपये आँका गया है ! कार्यरत श्रमिकों की संख्या 22000 बतायी जाती है !




 

कैसे जाएँ-


वायुमार्ग -लखनऊ की अमौसी एयरपोर्ट दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चैन्नई, बैंगलोर, जयपुर, पुणे, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और अहमदाबाद से प्रतिदिन सीधी फ्लाइट द्वारा जुड़ा हुआ है।

 

रेलमार्ग -लखनऊ जंक्शन भारत के प्रमुख शहरों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से लखनऊ मेल और शताब्दी एक्सप्रेस, मुम्बई से पुष्पक एक्सप्रेस, कोलकाता से दून और अमृतसर एक्सप्रेस के माध्यम से लखनऊ पहुंचा जा सकता है।

 

सड़क मार्ग -राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से दिल्ली से सीधे लखनऊ पहुंचा जा सकता है। लखनऊ का राष्ट्रीय राजमार्ग 2 दिल्ली को आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी और कानपुर के रास्ते कोलकाता को जोडता है.

 

[राम आसरे   के कचोडी -आलू ,बेकरी  हट की पेस्ट्री  मुझे अब भी  याद  हैं.]

 

अच्छा अब अगले सप्ताह फ़िर मिलते हैं, तब तक के लिये अलविदा.



-अल्पना वर्मा ( विशेष संपादक )


ashish1
“ दुनिया मेरी नजर से” -आशीष खण्डेलवाल


क्या यह सबसे लंबा इंसान है?

 

 

इस इंसान को देखिए। इसका कद है आठ फीट और यह दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति बनने जा रहा है। कमाल की बात यह है कि इसे पता ही नहीं था कि यह इतना लंबा है कि इसका नाम गिनीज बुक में शुमार हो सकता है।

 

 

tall-man

 

 

चीन के झाओ लियांग 27 साल के हैं। हाल ही बास्केटबॉल प्रशिक्षण के दौरान लगी चोट के बाद उन्हें अस्पताल में ऑपरेशन कराना पड़ा। उस वक्त जब अस्पताल के कर्मचारियों ने जब उनकी माप ली, तो वे ्छादंग रह गए। लियांग का कद 8.07 फीट (2.46 मीटर) है। गौरतलब है कि फिलहाल गिनीज बुक में सबसे लंबे व्यक्ति के रूप में बाओ जिशुन का नाम दर्ज है, जिनका कद केवल 7.9 फीट है।

 

 

लियांग की मां वांग केयुन का कहना है कि उसे बहुत भूख लगती है। वह एक बार में तीन आदमियों के बराबर भोजन करता है। वांग को बहू को लेकर बड़ी चिंता है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इतने लंबे लड़के से कौन शादी करेगा? हालांकि इतने लंबे कद की वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। गिनीज बुक के अधिकारी अब इस दावे की पुष्टि करने की कवायद में लग गए हैं और उम्मीद है कि लियांग अब सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे।

 

अच्छा अब इजाजत दिजिये.  आपका सप्ताह शुभ हो.



-आशीष खण्डेलवाल ( तकनीकी संपादक )

seema-gupta-2
"मेरी कलम से" -Seema Gupta


एक ज्ञानी संत,अपने शिष्यों के साथ बैठे सत्संग कर रहे थे.  संत ने अपने शिष्यों से पूछा :- क्या आप लोग जानते हैं कि 'हम गुस्से में इतना क्यों चिल्लाते हैं? क्यों लोग एक दूसरे पर जोर से चिल्लाते हैं?
जब वे ज्यादा क्रोध मे होते हैं?


शिष्यों ने कुछ देर सोचा – फ़िर उनमे से एक बोला – शायद इसलिये कि  हम अपना धेर्य खो देते है? इसलिए हम चिल्लाने लगते हैं?

 

2.2817740524_808ff1ff32_m


अब संत ने कहा -  मगर जब व्यक्ति हमारे पास ही खडा है तो चिल्लाने की क्या   जरूरत है ? क्या ये मुमकिन नहीं की उससे आराम से धीमी आवाज मे बात की जाये?  जब गुस्सा आता है तो चिल्ला कर बात करने की जरुरत क्यों लगती है?

 

चेलो ने अपने अपने हिसाब से अनेक जवाब दिये.   मगर संत को संतुष्ट नहीं कर सके.

 

1.broken heart


अंत में संत ने उन्हें समझाया :  'जब दो लोग एक दूसरे पर नाराज होते हैं,  तब उनके दिल बहुत दूर हो जाते हैं . और यह दूरी तय करने के लिए उन्हें चिल्लाना पड़ता है ताकि एक दुसरे  को वे सुन सके.  और जितना ज्यादा नाराजगी होगी  उतनी ही तेज उनकी आवाज भी होगी उस दुरी को पाटने की....

फिर संत ने दुबारा  पूछा :  क्या आप बता सकते हैं कि जब  दो लोगों  में प्यार हो जाता है ? तब वो एक दूसरे पर चिल्लाते नहीं अपितु  धीरे, और कोमलता से बात करते हैं क्यों?

 

अब शिष्यों ने आश्चर्य से पूछा : क्यों गुरुदेव?

 

संत बोले - क्योंकि  प्यार मे उनके दिल बहुत करीब गये  हैं.  उनके बीच की दूरी बहुत छोटी  है ...अब उनको चिलाकर बात करने की जरुरत ही नही रह गई है.


संत, ने  अब आगे भी कहना जारी रखा : अच्छा अब आप ये बतईये 'जब वे और  भी अधिक प्यार करते है, तब क्या होता है ?


शिष्य चुप चाप संत के मुंह की और ताकते रहे. 

 

संत बोले :  इस दशा मे वे बोलते नहीं केवल बुदबुदाते  है और एक दुसरे के दिल के और भी करीब होते जाते हैं.  और  अंत में उन्हें  धीरे धीरे बोलने की भी ज़रूरत नहीं है, वे केवल एक दूसरे  को देखते है और एक दुसरे की बात समझ जाते हैं .

 

तो प्यार मे लोग इतने करीब हो जाते हैं की बिना बोले भी सब समझ  जाते हैं. यानि मौन की भाषा भी समझ आने लगती है.


सीख:

जब कभी आप किसी से बहस करते है इतनी न करे की दिलो मे दुरिया बढ जाये.  और ऐसे अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल ना करें  की ये दूरियां उस हद तक पहुंच जाएँ जहाँ से वापस आने का कोई रास्ता ही न मिले.

 

अच्छा तो अब अगले सप्ताह फ़िर मिलते हैं, तब तक के लिये अलविदा.



-Seema Gupta संपादक (प्रबंधन)



हमारी अतिथि संपादक सुश्री विनीता यशश्वी अल्मोडा के दशहरे के बारे मे सचित्र जानकारी दे रही हैं । आईये अब उनसे जानते हैं  अल्मोडा के दशहरे के बारे में.

yashashvi-profile photo 


नमस्कार,
आज मैं आपको अल्मोडा के दशहरे के बारे में बताती हूं.

 

Kumbhkaran 

 

अल्मोड़ा कुमाऊँ का ऐसा शहर है जहाँ कुमाउंनी संस्कृति का अच्छा मुजाहरा होता है। अल्मोड़ा में दशहरा मनाने का एक अलग ही अंदाज है। वहाँ दशहरा मनाने के लिये अलग -अलग मुहल्लों में रावण से संबंधित सभी राक्षसों के पुतले बनाये जाते हैं।

 

 

Tarika

 

जिन्हें करीब एक-डेढ़ महीने पहले से बनाना शुरू कर दिया जाता है और दशमी के दिन सुबह सभी मुहल्ले वाले अपने-अपने पुतलों को अपने मुहल्ले के आगे खड़ा कर देते हैं।

 

Makraj

 

दिन के समय सभी पुतलों को एक स्थान पर एकत्रित किया जाता है और शाम को सभी पुतलों की परेड अल्मोड़ा बाजार से निकाली जाती है। इस परेड में लगभग डेढ़ दर्जन पुतले शामिल होते हैं जिन्हें भव्य आयोजन के दौरान अल्मोड़ा स्टेडियम में रात के समय जलाया जाता है।

 

 

ऎसा माना जाता है कि अल्मोडा में इस मेले की शुरुआत सन १९०३ से हुई।

इस आयोजन में हिन्दु-मुस्लिम सभी आपस में मिलजुल के काम करते हैं। कुछ मुहल्ले तो ऐसे भी हैं जहाँ इन कमेटियों के अध्यक्ष भी मुसलमान हैं और वो पूरे हिन्दू अनुष्ठान के तहत इस आयोजन को सफल बनाने के लिये जुटे रहते हैं।

 

 

पहले इन पुतलों की लम्बाई बहुत ही ज्यादा होती थी पर अब थोड़ी कम हो गई है। इन पुतलों में बच्चे भी अपने पुतले बनाते हैं और उन्हें परेड में शामिल करते हैं। अल्मोड़ा में इस दशहरे को देखने के लिये दूर-दूर से लोग आते हैं और अल्मोड़ा के लोगों को तो इसका इंतजार रहता ही है। देर रात तक भी सब इस परेड को देखने के लिये इंतजार करते रहते हैं।

 

Almora ki durga

 

इस दौरान मां दुर्गा की मूर्तियां भी बनाई जाती हैं। इन मूर्तियों को मुहल्लेवार ही बनाया जाता है। जो भी मुहल्ले वाले अपने मुहल्ले की दुर्गा बनाना चाहते हैं। अपने मुहल्ले में इसका आयोजन करते हैं और दशमी के दिन पूरे शहर में इन मूर्तियों को घुमा के अल्मोड़ा के निकट क्वारब में इन मूर्तियों का विसर्जन कर दिया जाता है।

 

अच्छा अब इजाजत दिजिये.

 

अतिथि संपादक

 

सुश्री विनीता यशश्वी

 




आईये आपको मिलवाते हैं हमारे सहायक संपादक हीरामन से. जो अति मनोरंजक टिपणियां छांट कर लाये हैं आपके लिये.




मैं हूं हीरामन

 

राम राम ! सभी भाईयों और बहनों को.

 

आज के प्रथम विदूषक का खिताब जाता है श्री नीरज गोस्वामी जी को

 

neerajgoswami

 

नीरज गोस्वामी

April 18, 2009 9:53 AM

भाई ताऊ ऐ के कर दिया तमने...सुभा सुभा दिमाग में घमासान चलन लाग री है... घणी जोर की... पूछो क्यूँ...न भी पूछो तो भी बताऊंगा ही...ताऊ एक दिमाग के रया की ये डीग के महल हैं जो भरत पुर के पास है... दूसरा दिमाग इसे लखनऊ का बड़ा इमामबाडा बता रया है...के करूँ...
घमासान में लखनऊ के इमामबाडे की जीत हुई ताऊ.....तो ये लखनऊ का बड़ा इमामबाडा ही है...इब आप बताओ गलत के सही?

 

--------------------------------------------------------

 

 

kajalji

 

 

द्वितिय स्थान पर हैं :

 

काजल कुमार KAJAL KUMAR

April 18, 2009 2:18 PM

रामप्यारी ये तूने क्या कर दिया ?...मुझे तो दोनों में से कोई भी जवाब नहीं आता था पर ये कैसा क्लू है...तुमने तो क्लू के नाम पर एक पर्चा ही लीक कर दिया..मसीही छायावती न..न..न.. मायावती के राज में मुग़लिया वास्तुकला का ये गम जाने वाला नमूना लखनऊ के इमामबाड़े के अलावा और क्या हो सकता है..., बोनस सवाल भी लीक कर दो न, देखी जायेगी ... मेरी ओर से ढेर सारी चाकलेट (और ताऊ की ओर से डंडा..) और हाँ, एक बात और...तुमने पूछा था कि मुझे कार्टूनों के ऐसे ऐसे आइडिये कहाँ से आते हैं तो, तुम्हारी इस, केवल मेरे लिए प्रायोजित विशेष पहेली का जवाब बस इतना सा है कि मैं भी तुम्हारी ही तरह थोड़ा सा शरारती हूँ इसीलिए मुझे भी ऐसी बदमाशियां सूझती रहती हैं .-:)

 

 

-----------------------------------------

 

sanjay (1)

 

और तृतिय स्थान पर हैं:

 

संजय तिवारी ’संजू’

April 18, 2009 4:49 PM

ताऊ


यह फोटो नहीं, पेन्टिंग है जिसे मकबूल फिदा हुसैन ने अपनी कल्पना के आधार पर प्रधान मंत्री निवास के लिए बनाया था ताकि छोटी खिड़्की से कोई घुस न पाये.

 

 

-----------------------------------

 

RATAN SINGH-21

 

और आज का चौथा स्थान जाता है :

 

RATAN SINGH SHEKHAWAT

April 18, 2009 6:44 AM

रामप्यारी तेरे हिंदी वाले सवाल का क्या जबाब दे ताऊ की पहेली का जबाब खोजने में इतना दिमाग खर्च हो गया कि तेरे सवाल का जबाब देने के लिए कुछ बचा ही नहीं !





ट्रेलर : -   पढिये :  गुरुवार ता : २३ अप्रेल २००९ को महाताऊ गौतम राजरिशी से अंतरंग बातचीत

 

gautam-Image(121)
कुछ अंश मेजर गौतम से बातचीत के :-

ताऊ :  ये बरखा दत कौन?   वो स्टार वाली रिपोर्टर?

मेजर गौतम : जी ताऊ ..आप ठीक समझे हैं …वो दिन तो कभी भूल ही नहीं सकता मैं..१० अगस्त २००१, श्रीनगर का कुख्यात लाल चौल  {जिसे आतंकवाद के  चरमोत्कर्ष वाले दिनों में मिनी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था}  का इलाका। मेरी टीम के दो गाड़ियों पर  आतंकवादियों द्वारा लगाये गये I.E.D. का जबरदस्त धमाका हुआ और मेरे एक सीनियर आफिसर और कुछ जवान बुरी तरह जख्मी हो गये थे...और तभी अवतरित हुई अभी-अभी प्रसिद्‍ध हुई बरखा दत्त अपने स्टार न्यूज के दल-बल के साथ।  बस वहीं एक लंबा सा साक्षात्कार हुआ था और मेरे व्यक्त आक्रोश को स्टार वाले कई दिनों तक दिखाते रहे थे...

ताऊ :  पसंद क्या है?

मेजर गौतम : जी,   पसंद है मेरी एक साल की बिटिया "तनया" और...और तनया की मम्मी। हाँ, एश्वर्या राय भी ……

और भी बहुत कुछ धमाकेदार बातें…..
इंतजार की घडियां खत्म…..आते गुरुवार मिलिये हमारे चहेते मेजर और शायर से……..

 

 

अब ताऊ साप्ताहिक पत्रिका का यह अंक यहीं समाप्त करने की इजाजत चाहते हैं. अगले सप्ताह फ़िर आपसे मुलाकात होगी. संपादक मंडल के सभी सदस्यों की और से आपके सहयोग के लिये आभार.

संपादक मंडल :- मुख्य संपादक : ताऊ रामपुरिया

विशेष संपादक : अल्पना वर्मा

संपादक (प्रबंधन) : Seema Gupta

संपादक (तकनीकी) : आशीष खण्डेलवाल

अतिथि संपादक : विनीता यशश्वी

 

सहायक संपादक : बीनू फ़िरंगी एवम मिस. रामप्यारी

ताऊ पहेली राऊंड २ अंक ८ का जवाब

ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड २ अंक आठ का रिजल्ट

ताऊ पहेली द्वितिय राऊंड अंक आठ की जवाबी पोस्ट

 

प्रिय बहणों,  भाईयो, भतीजियों और भतीजों आप सबका पहेली के जवाबी अंक मे स्वागत है.

 

कल की पहेली का सही जवाब था बडा इमामबाडा लखनऊ.. इसके बारे मे   कल सोमवार की ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे विस्तार से बता रही हैं सु अल्पना वर्मा.

 

इस पहेली की प्रथम विजेता रही हैं सुश्री पारुल जी और द्वितिय विजेता रहे हैं श्री प्रकाश गोविंद जी, जो कि ताऊ साप्ताहिक मे पहले से ही साक्षात्कार के लिये आमंत्रित हैं या उनके साक्षात्कार प्रकाशित हो चुके हैं. अत: हम  हमारी परम्परा के अनुसार हमारे आज के सम्माननिय तृतिय विजेता श्री नीरज गोस्वामी जी को आंमंत्रण भेज रहे हैं ताऊ की राबडी-छाछ  पीने के लिये.  साथ मे घंठी (प्याज) और मेसी रोटी का कलेवा करने के लिये. 

 

आज की एक हैरत अंगेज बात यह रही कि श्री मकरंद ने इमामबाडा लिखा और साथ मे लखनऊ की बजाये अलीगढ  जोड दिया यानि  सही जवाब देते देते  उसको  गलत जवाब मे बदल दिया. खैर खेल मे तो ऐसा होता ही रह्ता है.

 

ताऊ रामपुरिया की तरफ़ से आपको बहुत  घणी रामराम.

 

 

 

 

 


binu-firangi
आदर्णीय देवियों और सज्जनों, ताऊ के भाइयो, बहणों, भतीजियों और भतीजो, समस्त संपादक मंडल के सदस्य गणों,   आप सबको बीनू फ़िरंगी का सादर प्रणाम.

और मिस रामप्यारी और हीरामन को  विशेष रामराम.

 

 

ताऊ पहेली राऊंड –२ के आठवें अंक का रिजल्ट घोषित करते हुये मुझे  अपार हर्ष हो रहा है. और मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे ये मौका आज फ़िर  मिला. और जब तक ताऊ चाहेगा आगे भी मिलता रहेगा.

 

 

तो आईये अब चलते हैं रिजल्ट की तरफ़ :-  हमारी इस पहेली का सही जवाब बडा इमामबाडा लखनऊ, जिस पर कल आपको ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे सु अल्पना वर्मा देगी बहुत ही विस्तृत जानकारी.

 

 

 

 

 

सर्वाधिक अंक प्रात किये १०१

 

 

parulji-rup bday2008 040

 

 

घणी बधाई प्रथम स्थान के लिये. .सुश्री Parul

तालियां..... तालियां..... तालियां..... जोरदार  ….  तालियां

विशेष बधाई….

 

 

आज के उप विजेता  अंक १०० के साथ बधाई


prakash-govind11 


 श्री प्रकाश गोविंद

 

 

 

आज के तृतिय विजेता अंक ९९ के साथ ...बधाई



neerajgoswami 


  श्री नीरज गोस्वामी

 

 

 

 

आईये अब अन्य माननिय विजेताओं के बारे में  क्रमश:  जानते हैं. सभी को हार्दिक बधाई.

 

 

  poemsnpuja अंक ९८

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"  अंक ९७

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक  अंक ९६

  Udan Tashtari  अंक ९५

  Syed Akbar  अंक ९४

  आलोक सिंह  अंक ९३

  दिलीप कवठेकर  अंक ९२

  काजल कुमार Kajal Kumar  अंक ९१

 

 वर्षा

अंक ९०

  हिमांशु । Himanshu  अंक ८९

 

premlatapandey

  अंक ८८

 संजय तिवारी ’संजू’ अंक८७

  Vivek Rastogi अंक ८६

  मुसाफिर जाट  अंक ८५

  seema gupta  अंक ८४

  Harkirat Haqeer अंक ८३

  दीपक "तिवारी साहब"  अंक ८२

  अभिषेक ओझा  अंक ८१

  HEY PRABHU YEH TERA PATH अंक ८०

 

 

इसके अलावा सुश्री प्रिती भर्तवाल ने सही जवाब दिया रामप्यारी के ब्लाग पर.  वो वाकई वहां भूलभुलैया मे उलझ गई.  आयोजक इस पेशोपेश मे थे कि उनको विजेताओं मे शामिल किया जाये या नही.  लेकिन

रामप्यारी ने एकदम विद्रोही तेवर अपना लिये कि अगर उसके ब्लाग के जवाबों को शामिल नही किया तो अभी यहां से रिजाईन कर देगी. 

 

उसकी बात भी सही है. और हमको अपनी दुकान भी चलानी है जो अब रामप्यारी के बगैर मुश्किल है. आज की स्थिति भविष्य मे भी बन सकती है.  अत: इसे अब नियम मान लिया जाना चाहिये कि रामप्यारी के ब्लाग के जवाब की लिस्टिंग इस ब्लाग की लिस्टिंग खत्म होने के बाद की जायेगी. अत: हम वहां की

लिस्ट भी दे रहे हैं जिसमे आज सिर्फ़ एक नाम है.

 

 


और आज रामप्यारी के ब्लाग से विजेता रही हैं. सुश्री प्रिती भर्तवाल

PREETI
 PREETI BARTHWAL  अंक  ७९  बधाई

 

 

 

 

 

इसके अलावा निम्न महानुभाओं ने भी इस पहेली अंक मे शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया. जिसके लिये हम उनके हृदय से आभारी हैं.

 

 

 

१.   नितिन व्यास

 

२.   Ratan Singh Shekhawat

 

३.   सुशील कुमार छौक्कर

 

४.   Reality Bytes

 

 

५.   संजय बेंगाणी

 

 

६. Bhairav

 

७.   P.N. Subramanian

 

८.   राधिका उमडे़कर बुधकर

 

९.  दिगम्बर नासवा

 

 

 

आप सबका बहुत बहुत आभार.. आपका प्रोत्साहन हमे प्रेरणा देता है.

 

 

 

 

rampyari_thumb[3]



रामप्यारी की क्लास मे :-

आप सबको रामप्यारी की घणी नमस्ते.



आज का सही जवाब था लक्षमण.  जो की भगवान श्री राम जी के छोटे भाई थे. और १४ साल तक उनके साथ साथ जंगल मे घुमे थे. और उन्होने ही मेघनाद का वध किया था.   देखा ..देखा..मुझको
कितना ज्यादा ज्ञान है?  मैं सब जानती हूं…ये मत समझना की रामप्यारी बेवकूफ़ है…

और हे प्रभु ये तेरा पथ ..वाले अंकल..आपने कहा कि अश्वत्थामा का वध हुआ था….अरे अंकल जी
आप तो मेरे जैसी छोटी बच्ची के जितना भी नही जानते क्या?….मैं बताऊं आपको?..वो क्या हुआ था ना..?  क्या हुआ था ना… हां याद आगया..मुझे ……जब अश्वत्थामा ने द्रौपदी आंटी के पांचों बेटों को मार डाला और अर्जुन अंकल ने किशन भगवान के साथ जाकर उसकी चुट्टैया पकड कर घसीट लाये …और ना..और ना…. जब उसको मारने लगे ना…तब द्रौपदी आंटी ने ही उसको छुडवा दिया… सच्ची विद्या
माता की कसम …मैंने ना…मैने ना..यह सब मग्गा बाबा से सुना है..और आपको भी यकीन ना हो
तो आप भी वहां जाकर पढ लेना.


हां तो अब मैने नीचे वाले सब  आंटियों , अंकलों और दीदीयों को पूरे ३० नम्बर दिलवा दिये हैं.

सबसे पहले हिमांशु अंकल, फ़िर आये अनुराग अंकल स्मार्ट ईंडियन वाले, और उसके बाद आये
प. डी..के. शर्मा वत्स अंकल…हाय अंकल मेरी जन्मपत्री देखी क्या?  मैं अबकी बार पास तो हो जाऊंगी ना?

फ़िर आये आशीष अंकल जयपुर वाले..अरे वो ही जो मुझे GT  से खरीदी करवाते हैं…. और फ़िर ऊडनतश्तरी अंकल…आप इनको तो जानते ही होंगे…आपको मालूम है…?  अभी ना समीर अंकल
का इंटर्व्यु करने मैं ताऊ के साथ समीर अंकल के यहां गई थी.  मालूम है समीर अंकल ने हमको
उडनतश्तरी मे सैर करवाई थी.. और मुझे तो तरह तरह की चाकलेट और ड्रेस दिलवाई थी….अब बाकी की बात मैं उनके ईंटर्व्यु मे बताऊंगी…अरे…ऐसी ऐसी बातें ..जो आपमे से आज तक किसी को भी नही मालूम?  सच्ची….थोडा रुकिये..बहुत जल्दी…रिलीज होगा यह इंटर्व्यु.

अरे आप भी मुझे कहां बातों मे लगा लेते हैं..उधर ताऊ बोल रहा है..रामप्यारी जल्दी करो..रिजल्ट डिकलेयर करना है और तुम गप्पे लगा रही हो….


हां तो मैं कहां थी?    …..हां तो फ़िर आये दिलिप कवठेकर अंकल…क्या अंकल आप तो आजकल बाहर
ही बाहर घूम रहे हैं..हमारे पास आपका ईंटर्व्यु भी अधूरा पडा है..ठीक है अंकल आप आवो तब चाकलॆट लेते आना.


फ़िर PD  अंकल…हाय अंकल टांग कैसी है? 

फ़िर आई प्रेमलता पांडे आंटी..  फ़िर संजय तिवारी संजू अंकल…फ़िर मकरंद अंकल…और आज सीमा
आंटी आई सबसे बाद मे…क्या हुआ आंटी?  अपने तबियत खराब बताई ना..? अब ठीक हैं आप? आंटी
आप जल्दी ठीक हो जाईये.

और फ़िर आये लखनऊ वाले प्रकाश गोविंद अंकल..थैंक्यु अंकल..आपने मुझे भूलभुल्लैया मे से बाहर
किया..बहुत खतरनाक है ये भूलभुल्लैया तो..अब आगे से अकेली नही घुसुंगी.

फ़िर आये गगन शर्मा अंकल…

और उसके बाद आई डाक्टर पूजा आंटी….हाय आंटी कैसी हैं आप..अरे सोरी..सोरी..नाराज मत होईये..आंटी नही दीदी….हां तो डाक्टर ..आजकल आप कैट-स्केन के लिये मुझे नही बुलवा रही हैं?
कोई और टेकनिशियन रख ली क्या? प्लिज डाक्टर…ऐसा मत करना.

और फ़िर आये सैयद अकबर अंकल…हाय अंकल…लवि और आंटी और आपा कैसी है?

इसके बाद दीपक तिवारी अंकल..हाय अंकल..देखा मैने आपकी शिकायत ना…समीर अंकल को कर
दी है.   आप मुझे माताजी क्यों कहते हैं?  समीर अंकल ना…आपको बहुत डांटेंगे..इस बात के लिये.. आगे से मुझे रामप्यारी या रामप्यारी जी कहा करिये ना, जैसे चिट्ठाजगत वाले कहते हैं.


और फ़िर आज तो अभिषेक ओझा अंकल भी बिल्कुल सही टाईम पर आये. और आखिर मे हे प्रभु ये तेरा पथ अंकल आये…अंकल आपकी बात का जवाब तो मैं उपर दे ही चुकी हूं. 

 

आप सबको बधाई और अब रामप्यारी आपको अगले शनीवार फ़िर मिलेगी इसी

ताऊ पहेली के अगले अंक में.

अब रामप्यारी को इजाजत दिजिये….. आप सबको घणी नमस्ते.. रामराम… .


 

 

पाठकों के विचार स्तम्भ मे आज फ़िर से हैं श्री महावीर बी. सेमलानी

 

 


mahaveer

                                                     हे प्रभु यह तेरापन्थ

                                              महावीर बी सेमलानी " भारती'

 

 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनाऊ
घुमने के लिहाज से से बेहतरीन जगह है क्यो कि यह एक शहर है। नवाबी और अग्रेजी शासन काल मे बनी यहॉ की वास्तुकला का बेजोड नमुना है। जो आप राम प्यारी के ब्लोग पर कुछ छाया चित्रो द्वारा देख रहे है। 1775 से 1856 तक लखनाऊ अवध रियासत की राजधानी था। नवाबी दोर मे  अदब और तहजीब का विकास हुआ। लखनाऊ की रगीनियो और शानशोकत के किस्से भी खुब चटखारे ले कर सुनाऐ जाते है। लखनाऊ का इतिहास बहुत पुराना है। समय के साथ-साथ इसके नाम व  पहचान मे बदलाव आया पहले इस का नाम लक्षमणपुरी, फिर लखनपुरी और बाद मे लखनाऊ हो गया।

 

 

जब देश आजाद हुआ तो लखनाऊ को उत्तरप्रदेश कि राजधानी का दर्जा मिला।तब का लखनाऊ और आज के लखनाऊ दोनो के बीच बहुत बडा फासला हो गया है। इसके बाद भी इस ने अपनी पुरानी नजाकत और नफासत को बहुत सम्भाल्कर रखा है। मै कुछ समय पुर्व वहॉ गया था तो महसुस किया कि आजका लखनाऊ मैट्रो सिटी के तोर पर विकसित हो चुका है। मैने पाया कि अब यह शहर सियासी तेजी और फैशन के बदले अन्दाज के लिऐ पहचाना जाता है। लखनाऊ की शाम  का जादू शामेअवध के नाम से जाना जाता है। यहॉ बहुत बडे-बडे रेस्तरा खुले है। मोज मस्ती के लिए आनन्द वॉटरपार्क और शिवगढ रिसोर्ट जैसी जगहे है। यहो आप चाट्, समोसे, कचोडी, कुल्फी के साथ कबाब और बिरयानी का स्वाद ले सकते है। लखनाऊ फलो मे दशहरी आम और मिठाई मे गुलाब रेवडी के लिऐ महसुर है। आप अपने रिस्तेदारो के लिऐ लेकर जा सकते है।  हजरगन्ज बाजार जो महसुर है आप जरुर जाऐ। यहॉ का शापिगमाल अब नई छाप छोड रहा है। फिल्म देखने का मन हो तो गोमतीनगर मे मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल मोजुद है।

 

 

ताऊ कि पहेली मे जो पुछा गया वो बडा इमामबाडा( भूलभुलैया) जहॉ हमारी रामप्यारी कि खोपडियॉ चक्करा रही थी है। यह लखनाऊ कि सबसे मशहूर इमारत है। आप चारबाग रेलवे स्टेशन से लगभग ६ किमी, का फासला तय करेके यहॉ पहुच सकते है। इमामबाडा वास्तुकला का अदभुत नजारा है। 1784 मे इस को नवाब आसिफुददोला ने बनवाया था। इस इमारत का पहला अजुबा 49.4 मीटर लम्बा और 16.2 मीटर चोडा एक हाल है। इसमे कोई खम्बा नही है। इसके एक छोर पर कगाज फाडने जैसी कम आवाज को भी दुसरे छोर पर सुना जा सकता है।

 

 

इस इमारत का दुसरा अजुबा 409 गलियारे है।यह सभी एक जैसे दिखते है और समान लम्बाई के है, यह सभी एक दुसरे से जुडे हुऐ है। इसी भुलभूलैया मे रामप्यारी कि तरह चक्करा जाते है। इसमे नाहने के लिऐ एक बावली बनी हुई है जिसमे गोमती नदी का पानी आता है ऐसा हमे वहॉ गाईड ने बाताया। सुरक्षा की दृष्टि से यह बावली कुछ इस तरह बनाई गई है कि इसके अन्दर नहा रहा आदमी तो बाहर वाले को देख सकता है। बाहर का आदमी अन्दर वाले को नही  देख पाता । क्यो दोस्तो, है ना उल्टी बात ? बाहर खडा व्यक्ती अन्दर झाक सके ऐसी व्यवस्था नवाबो ने नही कि। और आपको याद दिला देता हू यह शहर हमारे पुर्व प्रधान मन्त्री श्री अटलबिहारी वाजपेयजी का ससदीय क्षैत्र है। जहॉ आजकल मुन्नाभाई कि नजर है ।

महावीर बी सेमलानी " भारती'

हे प्रभु यह तेरापन्थ


 

 

अच्छा अब नमस्ते. कल सोमवार को ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे आपसे पुन: भेंट होगी.

 

सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता मे हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. इस दुसरे राऊंड की आठवीं  पहेली का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया.

 

संपादक मंडल :-

 

मुख्य संपादक : ताऊ रामपुरिया

 

विशेष संपादक : अल्पना वर्मा

 

संपादक (प्रबंधन) : seema gupta

 

संपादक (तकनीकी)  : आशीष खण्डेलवाल

 

सहायक संपादक : बीनू फ़िरंगी एवम मिस. रामप्यारी

 

सहायक संपादक : हीरामन