वाह वाह ताऊ क्या लात है? : ताऊ टीवी


"ताऊ टीवी फ़ोडके चैनल"  के दर्शकों को रामप्यारे और कैमरामैन श्यामप्यारे  का बेअदब, नामुलाहिजा  गुस्ताखी भरा नमस्कार.

प्यारे  दर्शकों आप जानते ही हैं कि ताऊ टीवी ब्लाग सरोकार, फ़टाफ़ट ब्रेक लेने और आपके मनोरंजन की मनगढंत सामग्री परोसने में हमेशा से अग्रणी रहा है. दर्शक जानते  हैं कि ताऊ टीवी अपने दर्शको का कितना ख्याल रखता है और ऐसी ऐसी फ़टाफ़ट खबरें आप तक पहुंचाता है जिनका कोई सर पैर भी नही होता. इन खबरों को हमारे रिपोर्टर जान जोखिम में डालकर, चौबीसों घंटे सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके लिये तैयार करते हैं.

इसी तारतम्य में हम आपको ताऊवुड के बसंत से होली तक के कार्यक्रमों की एक झलक दिखा रहे हैं. आपमें से जो भी सज्जन या दुर्जन ताऊ टीवी के होली कार्यक्रमों में भाग लेना चाहें वो अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. बाद में ताऊ टीवी पर कोई यह आरोप ना लगाये कि बिना किसी सूचना के रजिस्ट्रेशन चालू और  बंद कर दिये गये.

ताऊ टीवी के होली कार्यक्रमों की शुरूआत ताऊ टीवी के लोकप्रिय प्रोग्राम "वाह वाह ताऊ क्या लात है?" से होगी. इस कार्यक्रम की शुरूआत  दीप प्रज्वलित करते हुये  कुख्यात ब्लागर कवियित्री सुश्री सतीशा सक्सेना ने अपनी निम्न कव्वाली कम गजल से की...पेश है एक बानगी.....

कुख्यात कवियत्री सुश्री सतीशा सक्सेना

बड़ा छिछोरा ताऊ आया
रंग लगाये, होली है !

बदतमीज़ हैं आशिक ताऊ
संस्कार की होली है !

लैला मजनू पढता ताऊ !
यही तो प्यारे होली है !

चुभती ठंडक के मौसम में
तपता प्रेमी ताऊ है !

एक बार में जन्मे छः हैं !
बात न माने ताऊ है!

ताई रोये, देख फसल को !
बुरा न मानो होली है!


हम लेते हैं एक लंबा सा ब्रेक....

जहां इच्छा हो वहां किसी के ब्लाग पर मुंह मारकर या गरिया कर वापस आने की पूरी छूट है.....ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


ब्रेक के बाद आपका स्वागत है...."वाह वाह ताऊ क्या लात है?" कार्यक्रम देखिये आगामी 29 फ़रवरी को......

ताऊ टीवी के नृत्य संगीत के कार्यक्रम  "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता में अपना आडीशन देकर आप भी हिस्सा ले सकते हैं. वाईल्ड कार्ड इंट्री मिली है कुख्यात बुलबुलों की बुलबुल  मिस समीरा टेढी को...जो अपना प्रसिद्ध केविकोल नत्य प्रस्तुत करेंगी....

मिस समीरा टेढी "नाच मेरी बुलबुल" प्रतियोगिता मे केविकोल नत्य करते हुये


ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...

ताऊ टीवी के अन्य रंगारंग होली कार्यक्रमों के लिये अपनी रचनाएं भिजवा सकते हैं. बाकी सभी कार्यक्रमों की जानकारी ब्रेक के बाद......इंतजार करते रहिये या कहीं पर बिना पोस्ट बांचे  टिप्पणी ठोक आईये.

ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...ब्रेक...


नोट:- 
"वाह वाह ताऊ क्या लात है?" कार्यक्रम के अंतर्गत अगली पोस्ट मे  
कुख्यात ब्लागर कवियित्री सतीशा सक्सेना 
की रचना पेश की जायेगी. 

(धन्यवाद सतीश सक्सेना जी, आपकी रचना "ताऊ टीवी" को प्राप्त हो गई है. जिन सज्जनों/दुर्जनों की रचनाएं ताऊ टीवी को प्राप्त हो गई हैं उन्हें व्यक्तिगत  सूचना जल्द दी जा रही है.)

Comments

  1. हा हा अह अह अह आहा आहा वह वह वहा वहा वाहा वाहा !!! :)

    ReplyDelete
  2. होली धमाकेदार होनी तय है..

    ReplyDelete
  3. :D ये क्या है ताऊ जी ?
    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  4. रामप्यारे की टी वी रिपोर्टर के नए ट्विन अवतार में वापसी बहुत खूब है .

    ReplyDelete
  5. सही है आजकल टीवी पर यही ऊलजलूल आता है. बढिया व्यंग है.

    ReplyDelete
  6. होली की धमाल अभी से शुरू कर दी ताऊ? जमाये रहो.

    ReplyDelete
  7. ताऊ जी एक बात याद रखियेगा की आज कल टीवी पर सेंसर की बन्दुक कुछ ज्यादा ही तनी रहती है , ज्यादा फगुनहट के चक्कर में कही कोर्ट कचहरी के चक्कर न काटने पड़े जाये ।

    ReplyDelete
  8. "वाह वाह ताऊ क्या बात है "

    हैदराबाद में बम धमाके
    असंख्य लोग घायल
    क्षत विक्षित लाशों को
    देखकर हंस नहीं पाऊँगी
    आज मन उदास है ....

    ReplyDelete
  9. वाह! वाह! क्या लात है :)

    कुछ खूशबू सी आ रही है, शायद हिन्दी ब्लॉगिंग की बगिया फिर से महकगी

    प्रणाम स्वीकार करें

    ReplyDelete
  10. वाह! वाह! क्या लात है :)

    कुछ खूशबू सी आ रही है, शायद हिन्दी ब्लॉगिंग की बगिया फिर से महकगी

    प्रणाम स्वीकार करें

    ReplyDelete
  11. होली पर बड़ी जोरदार लात चलायी है :):)

    ReplyDelete
  12. सतीशा सक्‍सेना की कविता पसन्‍द आयी, आगे भी सुनाते रहिए, दर्शकों की फरमाइश है।

    ReplyDelete
  13. हा हा हा हा हा | ताऊ तन्ने तैं छा गए | बधाई |


    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    ReplyDelete
  14. शानदार !
    ताऊ टीवी का भी जबाब नहीं !!

    ReplyDelete
  15. यह उद्यम मनोरंजक रहा.

    ReplyDelete

Post a Comment