दो और दो पांच में वसुंधरा पाण्डेय

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद सिर्फ़ हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों द्वारा दिये गये जवाबों का गंभीर या वास्तविक अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें ! यानि सिर्फ़ और सिर्फ़ मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.

रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप(गीत) , अरविंद मिश्र वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्माविजय सप्पाति , रमाकांत सिंह , डा.शौर्य मलिक , अंजू (अनु) चौधरी ,  अनुराग शर्मा  व दिगम्बर नासवा के साथ. ....... रामप्यारी को आज सुबह सुबह ही मिल गई वसुंधरा पाण्डेय.. जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब बिना ब्रेक देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे की वसुंधरा पाण्डेय से दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते वसुंधरा पांण्डेय
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                                    सवाल ताऊ के जवाब वसुंधरा पाण्डेय के यानि 2 + 2 =5


ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है? 
जवाब : पति 

ताऊ: आप आखिरी बार कब रोई थी? 
जवाब : याद ही नही कि हंसी कब थी? 

ताऊ : कल रात आपने कौन सी सब्जी खायी थी? 
जवाब : उ का है न की हमको खाते समय खाने से ज्यादा इधर उधर  झाँकने की आदत है तो क्या खाया यह याद नही रहता...बस खा लेती ..हूं....     

ताऊ : आपकी किस आदत से आपके पति ज्यादा परेशान है? 
जवाब : ब्लोगिंग और कवितायेँ लिखने से ... 

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडती हैं? 
जवाब : तोड़ने वाला जाने, मैं तो बैठी रहती हूँ :) 

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगी? 
जवाब : ओ वसुंधरा...जो दुबारा ना मरे 

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये. 
जवाब : आधा घंटा खर्ची हूँ चुटकुला के लिए,  पर याद ही नही आ रहा !

ताऊ : यानि आपको चुटकलों में कोई खास रूचि नही है?
जवाब : ना... ना.. ऐसा नही है, रूचि बहुत है पर बहुतायत होने से कोई एक सेलेक्ट नही हो पाता..

ताऊ : चलिये आपको और अतिरिक्त समय देते हैं...जरा सोच के सुनाईये...जिससे ताऊ टीवी के दर्शक भी आपके चुटकले प्रेम का लोहा मान सकें...
जवाब : (कुछ देर सोचकर...) ओह  हां...याद आया, आज डालर का रेट 25 रूपया हो गया.

ताऊ : सवा छ: और पोने दस कितने होते हैं?
जवाब : गणित से हमेशा भागती हूँ ,यहाँ भी गणित हाजिर.. :( पूछ कर बताती हूँ ! ! 

ताऊ : सास से आखिरी बार डांट कब खायी थी? 
जवाब : सांस लेने देती नहीं ,फिर याद कैसे रखूं ! 

ताऊ : कौन से कलर के सैंडल फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगी? 
जवाब : लाल...क्यूंकि काले लोगों पर फबता नही :) 

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है? 
जवाब : मर्जेंटा, मैरून 

ताऊ : खुद आप की एक खराब आदत कौन सी है? 
जवाब : रो देती हूँ बार-बार .. इमोशनल बहुत हूँ !! 

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये 
जवाब : मेरे जैसे कोई मिले तो बताइयेगा :))) 

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों? 
जवाब : ताऊ जी...जिनको सारे ब्लागर्स इतना प्यार करते हैं... 

ताऊ : ऐसा कोई गीत, जिसकी हीरोईन आप अपने आपको समझने लगती हों? 
जवाब : दिल अपना और प्रीत पराई किसने है ये रीत बनायीं... 

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप को चिढ आ जाती हो ? 
जवाब : धोखा 

ताऊ : पसंदीदा फ़िल्म अभिनेता और अभिनेत्री? 
जवाब : अमिताभ जी ,मधुबाला 

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर? 
जवाब : नई - नई हूँ ,पढना सबको बहुत अच्छा लग रहा है ... सबको प्यार स्नेह करती हूँ , ब्लॉग जगत  की बहुत समझ नही..कोई कमेन्ट करके चला जाता है तो उनके वाल पर उनके नाम के सहारे चली जाती हूँ और उनके लिखे को पढ़कर विस्मित हो जाती हूँ..कितना सुन्दर सभी लिखते हैं... 

ताऊ : फ़ेवरिट गायक 
जवाब : किशोर कुमार ,जगजीत सिंह 

ताऊ: पसंदीदा लेखक 
जवाब : अमृता जी , मुक्तिबोध जी 

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है? 
जवाब : असाधारण इंसान...जो प्यार खुशियाँ बांटते और बंटवाते चल रहे हैं...ताऊ जी के ब्लॉग पर आकर खुद को भूलना हो जाता है और बस एक चलचित्र आँखों के सामने चलने लगती हैं जहाँ हंसी का फौवारा निकलता है . 
सवाल : जिंदगी का कौन सा दिन एक बार फ़िर से जीना चाहेंगी? 
जवाब - बचपन में गर्मियों की छुट्टी का एक महीना ,जब माँ पापा के पास जाकर राजकुमारी हो जाती थी ! 

ताऊ : तो धन्यवाद वसुंधरा जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है? 
वसुंधरा पांडे - जी ताऊ, मैं तैयार हूं... 

     अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो वसुंधरा आंटी...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये? 
वसुंधरा पांडे - हां रामप्यारी मैं तैयार हूं...सवाल बोल.... 

रामप्यारी - बताईये कि आपको क्या पसंद है? – क्लीन शेव्ड या मूंछ वाला? 
जवाब : इ कौन खेत का पैदावार है ... ? 

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट? 
जवाब : समुन्द्र तट 

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का? 
जवाब : ट्रेन का... 

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना? 
जवाब : पुस्तक पढ़ना ! 

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान? 
जवाब : दोनों में कोई नही... 

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर? 
जवाब : ये दोनों भी कभी नहीं भायीं ! 

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन? 
जवाब : सोच रही हूँ नैनो खरीद लूँ पर जेब अलाऊ नहीं करता :) 

रामप्यारी - साडी या जीन्स? 
जवाब : साड़ी...साड़ी...साड़ी ! 

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा? 
जवाब : जो रूह तक जाये...''रूहफ़्जा''

रामप्यारी - गांव या शहर?
जवाब : दोनों... दोनों में सबसे ज्यादे गाँव !

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : चाहती तो कुछ भी नहीं... 'नींद ''मेरी कमजोरी है ... पर मज़बूरी है रखना...तो ...मोबाईल !

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : स्प्लिट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लैप टॉप..

रामप्यारी – ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : दोनों

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमेली?
जवाब : स्नेह प्यार से रहें तो ज्वाईंट ,वरना.. न्यूक्लियर !

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की... हरी हो तो क्या कहने...

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : दोनों...मौसम के हिसाब से !

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : पसंद कुछ भी नही ... पर उम्र ने दस्तक दी है तो चश्मा ही लुंगी !

रामप्यारी - नौकरी या हाऊस वाईफ़?
जवाब : पसंद दोनों है..पर हाउस वाईफ की बात ही निराली है !

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : प्यार जब हो जाए... प्यार हर उम्र का बसंत है !

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : ताऊ जी की बकबक ....रामप्यारी सी चकचक तो मैं भी कर रही हूँ ... :)

रामप्यारी - धन्यवाद वसुंधरा आंटी, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
वसुंधरा पाण्डेय - ठीक है रामप्यारी, चल अब रामप्यारे से भी निपटते हैं....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार वसुंधरा जी, कैसी हैं आप?
वसुंधरा पाण्डेय - मैं तो ठीक हूं रामप्यारे......तुम कैसे हो?

रामप्यारे - मैं ठीक हूं....अब सवाल शुरू करते हैं
वसुंधरा पाण्डेय - ठीक है करो सवाल...

सवाल - सपने में कोई हीरो दिखा?
जवाब - हाँ...शक्तिमान !

सवाल - कभी भूत से सामना हुआ?
जवाब - हुआ..पर मुझे देख कर भाग गया !

सवाल - प्यार से पति को क्या कह कर बुलाती है ?
जवाब – ऐ जी !

सवाल - पति से सबसे अधिक झगडा कब हुआ?
जवाब –एक हाथ से ताली थोड़ी बजती है...वो बोलते ही नही

सवाल - शीशे के सामने अपने से क्या सवाल करती हैं?
जवाब – क्या मैं सबकी अपेक्षाओं पर खरी उतर पाती हूँ..?

सवाल - राह चलते कभी किसी शोहदे ने बदतमीजी की?
जवाब -हाँ ...जब बीए फ़स्ट इयर की छात्रा थी ,एन एस एस के तहत सामने इंटर कालेज बॉय लोगों का था उसी में पौध रोपण कार्यक्रम चल रहा था ,पौधा लगाते समय किसी लड़के ने फिकरी कसा था...पौधा तुम सब लगा रही हो तो पानी कौन देगा ,,, मेरा जबाब था...भईया आप लोग किस लिए हो...

सवाल - सपने में कभी भगवान दिखे?
जवाब – हर पल साथ रहते हैं सपनो में क्यूँ आयेंगे... :)

सवाल - क्या किसी शोप ओपेरा (टीवी सीरियलों) की नियमित दर्शक हैं?
जवाब - टीवी देखे दो -दो ,चार-चार महीना बीत जाता है...

सवाल - कोई ऐसी घटना जिसका आपको आज भी दर्द हो?
जवाब – हाँ..बहुत दर्द है...अपने से छोटे भाई का अंतिम दर्शन नही कर पायी... जिसके साथ हमें बुखार होता था...जिसके साथ साथ चेचक निकलती थी या कोई भी बिमारी एक को हो तो दुसरे को भी हो जाती थी......

सवाल - घर में सुरक्षा के लिये बेलन को उपयोगी मानती हैं?
जवाब –:) घरवाले बता सकेंगे...

सवाल - साक्षात भगवान आकर आपसे कोई एक वरदान मांगने को पूछें तो क्या मांगेगी?
जवाब – विश्व का कल्याण हो...

सवाल - प्याज के बारे में क्या कहेंगी?
जवाब - नाम से ही आंसू आ गये....शायद सासू माँ बहुत मानती हैं मुझे :)

सवाल - घडी की टिक टिक?
जवाब - अजीब है ये...ना खुद टिकती है और ना ही किसी को टिकने देती है.

सवाल : पसंदीदा खाना?
जवाब - ठेठ मेरी भाषा में ....अरहर (तुअर) की दाल भात और आलू  प्याज की भुजिया ,भिन्डी की भुजिया रोटी, आहा हा हा ...जितना भी खाती हूँ मन कभी नही भरता... :)

सवाल : मीठे में क्या पसंद है?
जवाब - 'गुलाब जामुन ' इसी लिए तो बहुत मीठा बोलती हूँ :)

सवाल : किसी का झगडा हो जाये तो आग में घी डालेंगी या पानी?
जवाब - ...पानी ....भई एक हजार लीटर की टंकी भरके रखती हूँ...अपन की आदत है बस ...प्यार दो ..प्यार दो...बदले में प्यार मिले ना मिले...

सवाल : ब्लागिंग को कितना समय देती हैं?
जवाब - जब भी आती हूँ नेट पर ब्लॉग खुलता ही खुलता है...समझ आये या ना आये :)

सवाल : एक्सरसाईज नियमित करती हैं या नही?
जवाब - हे भगवान् आप कैसा प्रश्न ले बैठे......एक्सरसाईज करुँगी तो मोटी कैसे हो पाऊँगी :)

सवाल : पसंदीदा परफ़्य़ूम?
जवाब - वैसे तो मैं खुद ही महकती रहती हूँ... :) पर घरवाले गिफ्ट दे देते हैं तो 'D&G'

सवाल : आपके घर में चोर घुस आया तो क्या करेंगी? चुपचाप चाबी सौंप देंगी या बेलन उठायेंगी?
जवाब -राम -राम ...मरना किसे मंजूर...तेरह सालों से मौत मुझपर हॉबी है और मैं उसे मात दे रही हूँ...
भईया चोर राम ये चाभी ले और जितना मन हो सब सामान उठा ले जा...पर जान ना ले ...

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  वसुंधरा पाण्डेय   की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

दो और दो पांच में फ़ंसे दिगंबर नासवा

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप(गीत) , अरविंद मिश्र वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्माविजय सप्पाति , रमाकांत सिंह व डा.शौर्य मलिक ,  अंजू (अनु) चौधरी  और अनुराग शर्मा के साथ..  और आज रामप्यारी के हत्थे चढ गये  दिगंबर नासवा.... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की दिगम्बर नासवा से   दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते  दिगम्बर नासवा
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                                      सवाल ताऊ के जवाब दिगम्बर नासवा के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : मुझे पढ़ने वाले (झेलना जो पड़ता है मेरी रचनाओं को)

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : कुछ दिन पहले ही जब एक रचना अटक गई थी गले में ... बाहर नहीं निकल रही थी

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब: पत्नी से पूछ कर बताना पडेगा

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : मूली खाई थी (इतनी देर से इंटरव्यू ले रहे हो समझ नई आया क्या?)

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : जब अचानक ताऊ का ब्लॉग पढ़ के हँसने लगता हूं

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : रूल तो नहीं हम तो भई बल्ब तोड़ते हैं खम्बों के

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : मनमोहन सिंह तो कतई नहीं, हां ताऊ श्री

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : एक बार एक आदमी ने बस कंडक्टर से पूछा तुम दिन में कितने घंटे बस में रहते हो, वो बोला २४ घंटे, आदमी ने पूछा वो कैसे, कंडक्टर बोला १० घंटे इस लोहे वाली बस में बाकी १४ घंटे पत्नी के बस में ...

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : ये ढाई तो ठीक है घोड़ा चलता है, ये पाने चार कौन सी शै है ... वैसे टीप के लिख रहा हूं सवा छे

ताऊ : धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : अब कुछ देर तो सास लेने दो ... क्यों याद करा रहे हो ... पल पल तो खाता रहता हूं

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : फ़ोकट का तो कुछ भी नहीं छोड़ता मैं ... जिस मर्जी कलर का दे दो ... कैसे भेजोगे कोरिअर से या पार्सल से ... पता मालुम हैं न मेरा ... भूलना मत

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : जो मेरी पत्नी को छोड़ के सभी लगाते हैं

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : बस झूठ बोलने की

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : चलो तो आज ये रहस्य भी खोल देते हैं ब्लॉग जगत को ... मशहूर ब्लोगर ताऊ हम ही तो हैं ...

ताऊ : ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : ताऊ से ... बिना अपनी पहचान बताए छाया रहता है ब्लॉग जगत में

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : दूसरा साथी पत्नी को छोड़ के कोई और हो तो हर गाना ...

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – अब एक हो तो बताऊं

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब - लट्टू, कंचे, पतंगें, पिट्टू, सिकनतड़ी और वो सभी खेल दुबारा खेलना चाहूँगा जो बचपन में खेले हैं

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब – बचपन

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब – ये इंटरव्यू....पसीना निकलवा रहा है.

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब – अब इंटरव्यू दे रहा हूं तो सन्देश तो अपने आप उसको मिल ही रहा है

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – ज्यादा दुश्मनी अच्छी नहीं

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके हों?
जवाब : मेरी जाना, नहीं जाना, कहीं भी हो तुझे जाना तभी जाना, मेरी जाना, कहूं जब मैं तुझे जा ना ...

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : ये तो आपको कोशिश करनी पड़ेगी

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : मेरी पत्नी सामने खड़ी है... बाद में बताता हूं ... नहीं तो आज रात की रोटी नहीं मिलेगी

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : ताऊ श्री

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब : मोहम्मद रफ़ी

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : नरेंद्र कोहली

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : जैसी फोटो ताऊ ने अपने ब्लॉग में लगा रक्खी है

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब – खाओ, पियो, लिखो, ब्लोगिंग करो, मस्त रहो .. गुटबाजी में क्या रक्खा है

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ, ताऊ ताऊ

ताऊ : तो धन्यवाद दिगंबर जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
दिगंबर नासवा  : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.

अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो दिगंबर अंकल..आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....राम की प्यारी रामप्यारी

रामप्यारी : हां तो दिगम्बर अंकल... बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब :कुछ और भी जवाब दे सकता हूं क्या ... वैसे जींस वाली ...

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : समुद्र तट, दुबई

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब :ट्रेन का सफर

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : पुस्तक पढ़ना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब :अपना सल्लू खान (उसके भी बाल उड़े हुए थे पहले)

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : कोई तीसरी ही ... अभी बीबी खड़ी सामने तो वो ही

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : फोरवील

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : इब पिटने वाले सवालों का जवाब मैं न देता

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : रूह्फ्जा

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गाँव

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाइल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : स्प्लिट

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लेपटोप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : ब्लेक वाली

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब : जोइंट

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : जो भी पत्नी ने पहनी हो

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : कांटेक्ट लेंस .. उतारने के बाद कुछ देख नहीं पाती पत्नी

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : नौकरी अगर बीबी की न हो ...

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : बाद

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : इब जब रामप्यारी पूछ रही है तो चक चक ही अच्छी लगेगी न

रामप्यारी - वाह दिगंबर अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
दिगंबर नासवा - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....रामप्यारे से भी निपट लेते हैं.

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार  दिगंबर जी, कैसे हैं आप?
जवाब - मैं तो  ठीक हूं राम के प्यारे रामप्यारे...सवाल शुरू करो...

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - इश ... सरम आती है बताने में वैसे लल्लू बुलाती है आज भी

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - नहीं (तनखा कौण देगा थारी रामप्यारी)

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - तुम्हे कैसे पता चली ये बात ...

सवाल - हम भी मिडिया वाले हैं...सब पता रखते हैं...:)
जवाब - तो फ़िर इसका जवाब हां ही समझ लो रामप्यारे.

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया?
जवाब - अपन दोनों साथ ही तो गए थे फ़ाइल बंद करवाने ... भूल गए क्या?

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - साथ ही तो पड़ा है दिखाई नहीं दे रहा या ...?

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - इब पिछवाड़ा दिखाऊं के ...?

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - किया था ... पत्नी से

सवाल - इसका मतलब आपने लव मेरिज की है?
जवाब - इब के मेरिज सर्टीफ़िकेट दिखाऊ तन्नै राम ले प्यारे?

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  दिगंबर नासवा   की दो और दो पांच.... जिसमे  नासवा जी  ने  बिल्कुल झटकेदार जवाब दिये हैं..... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.


दो और दो पांच के चक्कर में फ़ंसे अनुराग शर्मा

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप(गीत) , अरविंद मिश्र वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्माविजय सप्पाति , रमाकांत सिंह व डा.शौर्य मलिक ,  अंजू (अनु) चौधरी के साथ..  और आज रामप्यारी के हत्थे चढ गये  अनुराग शर्मा.... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की अनुराग शर्मा से   दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते  अनुराग शर्मा
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                                      सवाल ताऊ के जवाब अनुराग शर्मा के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : दुःखीचंद जी काफी दुःखी हैं क्योंकि हँसते समय उनका जबड़ा और पेट दुखता है और हमारी संगत में वे हँसते ही रहते हैं सो उनका दर्द बढ़ जाता है

ताऊ. आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : ताऊ का ब्लॉग पहली बार पढ़ा तो बहुत रोना आया कि अब तक इतने रोचक लेखन पर नज़र ही नहीं पड़ी। वैसे चक्कू रामपुरी की मशहूरी रोने में नहीं कविता सुनाने में है ... जो दूसरों को रुलाते हैं ऐसे ऊँट भी अकसर पहाड़ तले आ जाते हैं

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब: अपन ठहरे शादीशुदा मर्द (..........लंबी चुप्पी के बाद) अपने हंसने-रोने का हिसाब रहता है श्रीमती जी के पास। वैसे उन्होने हमें हर रोज़ एक बार हंसने की परमिशन दी हुई है सो, हा हा हा ...

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : अरे यार ताऊ..... कल पोड्मो मोशाय ने भोजन पर बुलाया था। वहाँ पहुंचे तो कीर्तन चल रहा था। राशोगुल्लों की उम्मीद में हमने भी बुक्का फाड़ कर गाया। तीन घंटे गवाने के बाद भला मानुस हाथ जोड़कर कहने लगा, “आप सब ने दिल लगाकर भोजोन गाया, सबका धन्यवाद, घर जाने से पहले यह गंगाजल भी छिड़कवाते जाइए। अरे ताऊ पूछो मत, कल रात  भूखे पेट ही सोना पड़ा। आप कुछ लाये हैं खाने के लिए? पिछली बार तो इंदोर की मिठाइयाँ लाये थे। उनका स्वाद हमारे पड़ोसी आज तक याद करते हैं।

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : ईमानदारी से कहूँ तो वे हमारे आलस से ही परेशान होंगी।

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : अरे हमारी हथेलियों पर तो हमारे मास्टरों के रूल भी टूट गए, ट्रैफिक किस खेत की मूली है ताऊ।

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : हम तो यहीं ठीक हैं, इसी सोफ़े पर। अगले जन्म का क्या भरोसा, भगवान से मांगें प्रधानमंत्री की कुर्सी और वह दे दे मौनव्रत। इससे भी बुरा तब होगा अगर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बना दे, अरे ताऊ, अपने ही लोगों को फांसी चढ़ाना कोई अच्छी बात है? वैसे सीरियसली, भारतीय मनीषियों के शब्दों में कहें तो
न त्वहं कामये राज्यं न स्वर्गं नापुनर्भवम्। 
कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामार्तिनाशनम्।।

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये, एकदम ओरिजिनल.
जवाब : दुकानदार - इस राजनेता की आत्मकथा में 25% सच है और 25% झूठ ... 
ग्राहक - और बाकी 50 प्रतिशत? 
दुकानदार - जी, 50% की छूट 

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : नौने पौ

ताऊ : वैरी गुड...ये बताईये.... धर्मपत्नि से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : रोज़ ही खाते हैं। अभी मायके जाते समय भी फटकार कर गई हैं। आने के बाद फिर से ...

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : पैरों में तो कोई भी कलर चलेगा

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : हरे कृष्णा, हरे रामा, शिव, शिव ... बहुत सी लिपस्टिक में पशु वसा होती है, और हम ठहरे पूर्ण निरामिष

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : लंबी-लंबी फेंकने वालों को बिलकुल भाव न देकर उनकी हिटलिस्ट आबाद करना

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : मैं अपने घर का मालिक हूँ, और यह बात मैं तब तक कह सकता हूँ जब तक श्रीमती जी अपने मायके से वापस आकर अपने डेलीगेटेड पॉवर्स वापस नहीं ले लेतीं।

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब: ताऊ की पापुलरिटी से। जलन तो किसी से नहीं लेकिन ऐसे कई ब्लॉगर हैं जिनकी मौलिकता, लगन, निस्वार्थ भाव और संसार को सुंदर बनाने की इच्छा देखकर नमन करने को मन करता है। मज़ाक-मज़ाक में बड़े संदेश दे देना तो आपसे सीखना है। इसी प्रकार कुछ अन्य गिने-चुने ब्लॉगर भी हैं जिनसे प्रभावित हूँ।

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : अपने जफर दादा का बयान....
मैंने पूछा क्या हुआ वह आपका हुस्नो शबाब, 
हँस के बोला वो सनम शाने-खुदा थी मैं न था ... 

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब: देश के लिए जान देना :(

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब: दिल खोलकर हँसना, उन्मुक्त भ्रमण

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब: बेशक, बचपन से सुंदर कोई समय नहीं था ...

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब: कई किस्से हैं। किसने तोड़ा दिल हमारा, ये कहानी फिर सही

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब : बिल्कुल देंगे....
दुश्मनों को सलाम मेरा मुहब्बत है मुकाम मेरा 
इतना खफा हुआ न करें दिलजारी नहीं काम मेरा 

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब: सच  मेरे यार हैं, बाकी सब बेकार... 

ताऊ: अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके हों?
जवाब : जो रूबरू न कह सके उसे पब्लिक में कैसे कहेंगे ताऊ? मुझे अपने घर में रहने लायक छोड़ोगे या नही इस इंटरव्यू के बाद? आपका इरादा क्या है? मुझे तो आप परधान मंतरी  बना दो, मैं मौनव्रत ही रख लूँगा – न कहता कुछ भी इब।

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : उलटबाँसी

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : अल्लाह उन्हें जन्नत बख्शे

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब: दिलीप कुमार यूसुफ खान

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब : कब्बन मिर्ज़ा

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब: सुरेन्द्र वर्मा (मुझे चाँद चाहिए)

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : पर्दे में रहने दो पर्दा न उठाओ ... ताऊ एक ज्ञानी-ध्यानी और विद्वान व्यक्ति हैं। हास्य-व्यंग्य के पर्दे में वर्तमान समाज की विसंगतियों का खुलासा करते रहते हैं।

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब: ब्लोगर्स सब विद्वान लोग हैं, मेसेज तो वे देंगे और हम ध्यान देकर सुनेंगे

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – यूं तो अनेकों हैं पर   ज्ञानवाणी  , लावण्यम्` ~अन्तर्मन्` , घुघूतीबासूती , लालित्यम , एकोऽहम् , मेरे गीत ! , मानसिक हलचल , ताऊ डाट इन , निरामिष , एक आलसी का चिट्ठा  का नाम लेना चाहुंगा.

ताऊ : तो धन्यवाद अनुराग जी.....अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?

अनुराग शर्मा  : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.


    अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो अनुराग अंकल ...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
अनुराग शर्मा - सवाल का जवाब देने के पहले तू मुझे यह बता कि तूने पहेली पूछना बंद क्यों कर दिया? और इतने समय तक कहां गायब हो गई थी?

रामप्यारी : वो क्या है ना...अनुराग अंकल...पहले तो मैं MGB का कोर्स पूरा करने अमेरिका चली गई थी....
अनुराग शर्मा - ये MGB कौनसा कोर्स है? आज पहले बार ही नाम सुन रहा हूं?

रामप्यारी : अंकल आप भी ना....MGB  तो अपने यहां का सबसे पापुलर कोर्स है...हर नेता अपने बच्चों को करवाते हैं और इसीलिये ताऊ ने भी मुझे करवाया....MGB यानि "मास्टर्स डिग्री इन घोटाला एंड भ्रष्टाचार"...
अनुराग शर्मा - वाह रामप्यारी फ़िर तो ताऊ और तू चकाचक माल छान रहे होगे?

रामप्यारी : अंकल अब क्या बताऊं? कभी कभी  गडबड भी हो जाती है...अभी पिछले महिने ही मैं किसी मोटे चूहे (आसामी) के चक्कर में घूम रही थी. मैने एक मोटे तगडे नेता को चूहा समझकर थोडा सा चख  लिया... और वो नेता बहुत ही जहरीला था...बस उसको खाने के बाद मुझे फ़ूड पायजनिंग  हो गया...अब कुछ दिनों से आराम आया है....अब सवाल जवाब शुरू करें अनुराग अंकल?
अनुराग शर्मा - ओहो....रामप्यारी जमाना खराब है जरा ताऊ लेबोरेटरी में टेस्ट करवा कर  चूहे खाया कर..वर्ना परेशानी में पड जायेगी....चल अब सवाल पूछ.............

रामप्यारी : हां तो अनुराग अंकल बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : अपन तो दाढ़ी वाले हैं

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब: स्विमिंग पूल

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : तांगे का

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : कविता सुनाना...तू सुनेगी रामप्यारी मेरी कविता...सुनाऊं...?

रामप्यारी - हां अंकल कविता सुनूंगी...पर इस राऊंड के बाद..हां तो ये बताईये...कौन ज्यादा पसंद है  सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान और अब्दुर्रहीम खानखाना

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : कैकै या कक? इतनी छोटी सूची? वो दो थे और तुम तीन? बहुSSSत नाइंसाफी है ...

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : लिमुजिन

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब: कैचप वाली, सौस वाली या चटनी वाली

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : लीची का रस, आम का पना या बेल का शरबत

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : जंगल

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : बेतार का तार – ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : डीसी (डायरेक्ट करेंट)

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लोटपोट या दीवाना

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : इंद्रधनुष

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब : वसुधैव कुटुंबकम

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : रेशम की डोरी

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब :
दाढ़ी को काटन लगे हाजी जी हज्जाम 
दाढ़ी बोली बढ़े चलो कटने से क्या काम 
कटने से क्या काम चमक जैसे रेशम सी 
दाढ़ी से अनुराग क्योंकि दाढ़ी है हम सी

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : आइजस्टर – कमाल की चीज़ है। एक सस्ता सा चश्मा जो किसी भी नंबर के लिए कितनी बार भी आराम से बदला जा सकता है।

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : श्याम मने चाकर राखो जी

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : सौ साल पहले भी ... आज भी है ... और कल भी रहेगा

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : चकरबक्की, बकरचक्की, बकरचक्की, चकरबक्की, चकरबक्की, बकरचक्की, आइये शायर गुलज़ार की कलाम से एक गीत सुनते हैं जिसे अमर बना दिया राहुल देव बर्मन ने आ आ ई ई आ आ ई ई

रामप्यारी - वाह अनुराग अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
अनुराग शर्मा - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार अनुराग जी, कैसे हैं आप?
जवाब - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो...

सवाल : पहला प्यार किससे हुआ?
जवाब : लेखनी से

सवाल : पहली बुरी लत क्या लगी?
जवाब : सच बोलने की

सवाल : पहला प्रेम पत्र किसे लिखा?
जवाब : प्रेम पत्र तो उसे ही लिखा जाता है जिससे प्रेम हो, मस्जिद के मौलवी को कोई प्रेम पत्र लिखता है क्या? बाSSSत करते हैं ...

सवाल : ब्लॉग जगत में किसी से प्यार?
जवाब : अजी, यहाँ तो सभी प्यार के काबिल हैं, वो पुराना गाना है न, "किसे याद रक्खूँ, किसे भूल जाऊँ

सवाल : पसंदीदा महिला ब्लोगर कौन है?
जवाब : लंबी सूची है - लावण्या जीघूघूती जीवाणी जी, ...

सवाल : पसंदीदा पुरुष ब्लोगर कौन है?
जवाब : ताऊ तोरे चरण कमल पर वारी ...

सवाल : शराब या सिगरेट दोनो में पहली लत कौन सी लगी?
जवाब : लत होती है दौलत में, शराब में आब और सिगरेट में रेट हो सकता है लेकिन लत नहीं।

सवाल :ऐसी कोई ख्वाहिश, जो पूरी नहीं हुई?
जवाब : हाय रे कचौड़ी कभी पूरी न हो सकी

सवाल : ऐसी कोई सीक्रेट कल्पना जिसे पूरा करने का मन है?
जवाब : किस जमाने की बात करते हो? कितने दिन बाद नाम सुना। सीक्रेट नहीं, उस महान अदाकारा का कुलनाम अय्यर था।

सवाल : किस बात पर गुस्सा आता है?
जवाब : चचा गालिब के शब्दों में कहूँ तो...
हरेक बात पे कहते हो तुम कि तू क्या है, 
तुम्हीं कहो के ये अंदाजे गुफ्तगू क्या है।

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब -कभी  हां कभी ना

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - कभी  हां कभी ना

सवाल - यदि हां तो उनसे आज भी मुलाकात होती है या नही?
जवाब -कभी  हां कभी ना

सवाल - क्या आप भी ब्लाग मठाधीश बनने का सपना पाले हुये है?
जवाब - नहीं, उस दौड़ में कंपटीशन बहुत ज़्यादा है, आपण ठहरे रमता जोगी बहता पानी - न खुद मठाधीश बनने की कोशिश की न कभी मठाधीशों को घास डाली। इस बात से नाराज़ होकर कई मठों ने गतका भी किया जिसमें ब्लॉगजगत का काफी मनोरंजन हुआ।

सवाल - क्या आप भी मित्रो को लिंक भेज भेज कर जबरदस्ती टिप्पणिया लेते है?
जवाब - इश्क़ और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। अपने ब्लॉग में तो इश्क़, मुश्क, ईसा, मूसा सभी हैं। लिंक भेजें वे जिनका ब्लॉग खाली हो, हमें कभी ज़रूरत नहीं पड़ी।

सवाल - आप ज्यादा लम्बी गप्पे कहा मारते हैं? फेसबूक पर या ब्लॉग जगत में?
जवाब - कहावत है, "गुनाहे बालज्जत"। मामूली तो मूली होती है, गप्प तो लंबी, तगड़ी और प्रभावशाली ही होनी चाहिए।

सवाल - ब्लॉग जगत के तमाम पुरुस्कारों को पाने की चाहत आज भी है?
जवाब - इतिहासकार जानते हैं कि बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की छोटी शुरुआत हमारे नाम से ही हुई थी। सो चाहत तो थी, यद्यपि हमें कभी नहीं थी, न है।

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  अनुराग शर्मा    की दो और दो पांच.... जिसमे  अनुराग  जी ने रामप्यारे को  कभी  हां कभी ना के चक्कर मे उल्झा दिया....... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.

गधा सम्मेलन - 2013 के आयोजन की सूचना

जैसे दुनियां में शुरू से ही,  एक ही जाति में दो वर्ग होने का फ़ैशन रहा है वैसे ही ब्लाग जगत तो क्या बल्कि कोई भी जीव समाज इससे कभी   अछूता नही रहा.  देखा जाये तो गधे और घोडे भी  शायद एक ही प्रजाति के जीव हैं पर घोडों को अपने ऊपर विशेष गर्व है. घोडा कहलाना फ़ख्र की बात है और गधा कहलाना अपमान की, जबकि  दोनों ही बिना सींग के हैं और दोनों ही लीद करते हैं. दोनों मे कुछ भी फ़र्क नही है. एक राज की बात आपको और बता देते हैं कि ये तथाकथित घोडे भी कभी गधे ही थे पर चालाकी,  मौका परस्ती और चापलूसी से अपने आपको स्वयंभू  घोडा घोषित कर लिया. इस वजह से  जो भी मान सम्मान, पुरस्कार, सुविधाएं होती हैं वो सब घोडों के हक में आ गयी और गधे बेचारे निरीह बन कर रह गये.  

एक दिन कुछ गणमान्य गधों का डेलीगेशन ताऊ महाराज धृतराष्ट्र के पास आया और उन्होंने अपना दुखडा रोया. अब ताऊ महाराज धृतराष्ट्र  से किसी का दुख देखा नही जाता सो उसी दिन से ताऊ महाराज धृतराष्ट्र  ने गधा सम्मेलन करवाना शुरू कर दिया. इस मौके पर सभी गणमान्य गधों को उचित मूल्य पर  विशेष पुरस्कार और सम्मान दिया जाने लगा. लेकिन घोडों को यह भी बर्दाश्त नही हुआ, उन्होंने उल्टे सवाल उठा  दिये कि गधों को सम्मेलन करवाने का हक ही नही है. यह सिर्फ़ और सिर्फ़ घोडों का एकाधिकार है जिस तरह समुद्र मंथन से निकले  अमृत पर देवताओं का एकाधिकार था.   

इस तरह महाराज धृतराष्ट्र द्वारा आहूत गधा सम्मेलन अस्तित्व में आया. पिछले वर्ष यह गधा सम्मेलन इस लिये नही हो पाया कि पिछला साल गधों और घोडों के बीच शीत युद्ध का रहा. असली युद्ध तो इराक, मिश्र, सीरिया और अफ़गानिस्तान में चल रहा था सो दोनों ही पक्ष उलझे हुये थे. इस साल एक दिन गधों और घोडों के मध्य जमकर बहस हो गई. दोनों ही सर्वश्रेष्ठता का दावा कर रहे थे. 

घोडों के लीडर ने कहा - अबे गधों अपनी औकात में रहो, हम तो तुमको हमारे सम्मेलन में आमंत्रित ही नही करते...तुम गधे हो और हम घोडे हैं. तुम कभी घोडे नही बन सकते....और ना ही हमारे सम्मेलन में शामिल हो सकते हो और ना ही कोई सम्मान पा सकते हो.

इस बार गधों का लीडर था रामप्यारे जो कि महाराज धृतराष्ट्र की संगत में रहकर आरपार हो चुका था. रामप्यारे ने घोडों के लीडर से कहा - घोडों के लीडर जी.. ये सही है कि हम गधे कभी घोडे नही बन सकते पर क्या तुममें से कोई एक भी गधा बन कर दिखा सकता है?

अब तो घोडों के अस्तबल में खामोशी पसर गई...सब हैरान परेशान...ऐसे घोडे क्या काम के? जो कभी वापस गधे  ही नही बन सकें? घोडों ने गधा बनने के लिये तुरंत अपनी इमरजेंसी मीटिंग आहुत कर ली है जो शीघ्र ही होने वाली है.

इधर गधों के लीडर रामप्यारे की जय जय कार होने लगी....और इस जीत के शुभ अवसर पर गधों ने भी एक प्रीतिभोज का आयोजन कर डाला जिसमे खूब गुलाब जामुन, रसमलाई और समोसे  खाये गये. 



इसके बाद विचार विमर्श शुरू हुआ गधा सम्मेलन की तारीख,  समय और स्थान तय करने का.

आप दिल थाम के बैठिये....गधा सम्मेलन की तारीख, समय और स्थान शीघ्र ही घोषित किये जाने वाले हैं. जिन्हें भी गधा सम्मेलन में हिस्सा लेना हो वो तुरंत संपर्क करें. 

विशेष नोट : - सिर्फ़ आमंत्रित अथितियों के ही आने जाने, ठहरने व खाने पीने की व्यव्स्था मुफ़्त रहेगी बाकी के सभी लोग अपनी अपनी व्यवस्था से आयें और सम्मेलन स्थल का पास अग्रिम प्राप्त कर लें. गधा सम्मेलन में कोई जातिगत भेद भाव नही किया जाता यानि अपने आपको घोडा समझने वाला भी समिल्लित हो सकता है.

विशेष सम्मान प्राप्त करने के लिये  अपना आफ़र आप सील बंद लिफ़ाफ़े में रखकर  एडवांस में भी भिजवा सकते हैं पर आखिरी निर्णय  बोलियां लगवा कर  सम्मेलन स्थल पर ही लिया जायेगा. सम्मान और पुरस्कार हर श्रेणी और वर्ग में दिया जायेगा.

पुराने गधा सम्मेलनों की झलकियां निम्न पोस्टों में पढ सकते हैं.

दो और दो पांच में अंजू (अनु) चौधरी

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद सिर्फ़ हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों द्वारा दिये गये जवाबों का गंभीर या वास्तविक अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें ! यानि सिर्फ़ और सिर्फ़ मनोरंजन......... 

ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.

रामप्यारी अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना , हरकीरत ’हीर’ , काजल कुमार , संगीता स्वरूप(गीत) , अरविंद मिश्र , वंदना गुप्ता , खुशदीप सहगल , सुमन , डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेय, वाणी शर्मा, विजय सप्पाति , रमाकांत सिंहडा.शौर्य मलिक के साथ. ....... रामप्यारी को आज सुबह सुबह ही मिल गई अंजू (अनु) चौधरी.. जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब बिना ब्रेक देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे की अंजू (अनु) चौधरी से दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते  अंजू (अनु) चौधरी 
                                                             (कैमरामैन - रामप्यारे)


सवाल ताऊ के जवाब अंजू (अनु) चौधरी के यानि 2 +2 = 5

ताऊ : सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : और कौन ...मैं ही.

ताऊ: आप आखिरी बार कब रोई थी?
जवाब :अभी अभी

ताऊ : कल रात आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : मुर्गा

ताऊ : आपकी किस आदत से आपके पति ज्यादा परेशान है?
जवाब : रात को कम्पूटर पर बैठने से

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडती हैं?
जवाब : रेड लाइट तोडना

ताऊ. : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगी?
जवाब : यही ...नारी है महान

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : चुटकला क्या, आपकी ही एक सच्ची घटना  सुना देती हूं.:)
ताऊ और ताई रात को सो रहे थे.  
आधी रात के करीब  अचानक ताऊ जोर जोर से चीखने लगा, ताऊ की चीख  सुनकर ताई की आंख खुल गई। ताई ने लठ्ठ हाथ में उठाते हुये  पूछा - क्या बात है ? चीख क्यों रहे हो? 
ताऊ बोला - कुछ नहीं, मेरी कमीज पलंग से नीचे गिर गई थी. 
ताई लठ्ठ फ़टकारते हुये बोली  - तो इतनी जोर से चीखने की क्या जरूरत थी? नींद खराब करके रख दी? 
ताऊ बोला - अरे बावलीबूच,  उस कमीज के अन्दर मैं भी तो था.
ताऊ : सवा छ: और पोने दस कितने होते हैं?
जवाब : सोचना पड़ेगा ...वैसे १६

ताऊ : सास से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : उनके स्वर्ग सिधारने से पहले

ताऊ : कौन से कलर के सैंडल फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगी?
जवाब : अरे इस में क्या है ..जो मिल जाए

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : कोई भी नहीं

ताऊ : खुद आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : इंसटेंट दोस्ती करना ...मेरी मैगी जैसा

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : वो क्या होता है

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : कोई ऐसा है क्या जिस से जलन हो .....लगता तो नहीं

ताऊ : ऐसा कोई गीत, जिसकी हीरोईन आप अपने आपको समझने लगती हों?
जवाब : टुनटुन का कोई भी गाना ..मेरे पे फिट बैठता है:)

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आपको चिढ आ जाती हो ?
जवाब : अभी तक ऐसा कुछ सोचा ही नहीं

ताऊ : पसंदीदा फ़िल्म अभिनेता और अभिनेत्री?
जवाब : फिल्म ..फुकरे ..और अभिनेता आफ-कोर्स रणबीर कपूर

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : आप

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब ..कभी सोचा नहीं

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : मैं खुद:)

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : कमाल-धमाल ...जिसके बिना ब्लॉग पढ़ना अधूरा है.

ताऊ : तो धन्यवाद अंजू जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
अंजू (अनु) चौधरी - मैं तैयार हूं ताऊ.


अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है. 


रामप्यारी : हां तो अंजू आंटी...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
अंजू (अनु) चौधरी - बिल्कुल रामप्यारी...चल शुरू हो जा...

रामप्यारी :  बताईये कि आपको क्या पसंद है? – क्लीन शेव्ड या मूंछ वाला?
जवाब : शेव्ड

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब :समुन्द्र तट

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : ट्रेन का

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : दोनों

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : दोनो .....एक का नाम लेके किसी को नज़रंदाज़ नहीं करना ना:)

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : BMW

रामप्यारी - साडी या जीन्स?
जवाब : जींस

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : नारियल पानी

रामप्यारी - गांव या शहर?
जवाब : दोनों ही नहीं ......बस मेरा ही क़स्बा...पसंद है मुझे

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल ...क्यों कि इस में सभी दोस्त कैद हैं.:)

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : पता नहीं

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लेपटोप

रामप्यारी – ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : दोनों ...जिस में सुंदरता सामने से दिखे.:)

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर फ़ेमेली?
जवाब : ज्वाइंट

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : हीरे की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : कोई भी नहीं

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्मा

रामप्यारी - नौकरी या हाऊस वाईफ़?
जवाब : हाउस वाइफ

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : कभी सोचा नहीं

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों

रामप्यारी : धन्यवाद अंजू आंटी....अब मैं आपको हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे के पास लिये चलती हूं...
अंजू (अनु) चौधरी - ठीक है रामप्यारी चल.

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे : नमस्कार अंजू जी...कैसी हैं आप?
अंजू (अनु) चौधरी - रामराम रामप्यारे...मैं अच्छी हूं...

रामप्यारे : अंजू जी, आप ये रामराम कब से करने लग गयी? ये  तो ताऊ  का कलामे तकिया है?
अंजू (अनु) चौधरी - रामप्यारे...पहले तो अपनी व्याकरण सुधार...ये कलामे तकिया नही इसे तकिया कलाम कहते हैं...और मेरे सारे फ़ेसबुक वाले दोस्त जानते हैं कि मैं भी नमस्कार की बजाये रामराम ही कहती हूं.

रामप्यारे : ओह सारी अंजू जी...वैसे कलाम का तकिया हो या तकिये का कलाम हो...क्या फ़र्क पडता है? अब सवाल जवाब शुरू करें?
अंजू (अनु) चौधरी - जरूर रामप्यारे...शुरु करो.

सवाल - सपने में कोई हीरो दिखा?
जवाब -भगवान दादा...  मेरे टाइप के है ना इसलिए.

सवाल - कभी भूत से सामना हुआ?
जवाब - मैं खुद ही बहुत बड़ा भूत हूँ ...लोग मेरे से डरते हैं

सवाल - प्यार से पति को क्या कह कर बुलाती है ?
जवाब -राज़ को राज़ ही रहने दो

सवाल - पति से सबसे अधिक झगडा कब हुआ?
जवाब - जब हम दोनों ने एक साथ गालियाँ निकाली ...करीब 3 साल पहले :)

सवाल - शीशे के सामने अपने से क्या सवाल करती हैं?
जवाब -...यार मैं मोटी क्यों हूँ :)

सवाल - राह चलते कभी किसी शोहदे ने बदतमीजी की?
जवाब - किसी में हिम्मत ही नहीं .......तरस गई मैं तो :)

सवाल - सपने में कभी भगवान दिखे?
जवाब -हाँ दिखे ना ......वो भी यमराज ......बेचारे वो भी डर गए मुझे देखते ही:)

सवाल - क्या किसी शोप ओपेरा (टीवी सीरियलों) की नियमित दर्शक हैं?
जवाब -ना ना ना ना ........ओनली रियल्टी शो ...वो भी किसी तमाशे से कम है क्या?

सवाल - कोई ऐसी घटना जिसका आपको आज भी दर्द हो?
जवाब - दर्द तो मिलते रहते हैं ...उसके बारे में क्या सोचना और क्या कहना

सवाल - घर में सुरक्षा के लिये बेलन को उपयोगी मानती हैं?
जवाब - कभी बेलन का उपयोग किया नहीं .........पर अब सोचती हूँ एक बार प्रयोग कर के देख ही लूँ.

सवाल - साक्षात भगवान आकर आपसे कोई एक वरदान मांगने को पूछें तो क्या मांगेगी?
जवाब - हे भगवान ! इस बारे में तो पहले कभी सोचा ही नहीं ..उफ़ कैसी बुद्धू हूँ मैं भी? अब तुमने याद दिलाया है तो याद करके रखूंगी.

सवाल - सबसे ज्यादा खुशी कब मिलती है?
जवाब - फेस बुक पर जब दोस्तों से गप्पे मारती हूँ तब ...(क्यों कि ...वहाँ झूठ बोलने का मौका मिल जाता है )

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  अंजू (अनु ) चौधरी  की दो और दो पांच.... अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये. 

दो और दो पांच में डा. शौर्य मलिक

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्मा, विजय सप्पाति व रमाकांत सिंह के  साथ.   

आज रामप्यारे के बडे बडे दांतो में तकलीफ़ बढ गई थी सो रामप्यारी उसे लेकर डा. शौर्य मलिक के क्लिनिक में पहुंच गई. वहां रामप्यारी को मालूम पडा की डा. शौर्य मलिक भी ब्लागर हैं तो बस रामप्यारी ने फ़टाफ़ट दो और दो पांच खेलने के लिये राजी कर लिया....डा. शौर्य मलिक खुद अपने बारे में क्या कहते हैं? उनके ही शब्दों में जानिये...
नाम - डॉ शौर्य मलिक , जन्म तिथि - 2 अगस्त 1982 ,पता -शामली, उत्तर परदेश 2005 में रोहतक से ग्रेजुएशन किया ,पेशे से डॉ हूँ , फ़िलहाल अपना एक क्लिनिक चलाता हूँ , पसंद है-किताबे पढना , लिखना, फिल्मे देखना , क्रिकेट, लिखने की ख्वाहिश कब दिल में पैदा हुई पता ही नहीं चला , धीरे धीरे लिखने में मज़ा आने लगा , दिल को एक आत्मिक शांति मिलने लगी , फिर जनवरी 2013 से ब्लॉग लिखना शुरू किया , और अब आगे क्या होगा वो समय ही बतायेगा. 

अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की डा. शौर्य मलिक से   दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते डा. शौर्य मलिक
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                               सवाल ताऊ के जवाब डा. शौर्य मलिक के यानि 2 + 2 =5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : सारी दुनियाँ

ताऊ: आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : बचपन में

ताऊ: आप आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब :शादी से पहले

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : बेलन की , जो मेरी बीवी बहुत अच्छी बनाती है,

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : देर तक जागने की

ताऊ : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : कोई नहीं

ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : पहले इस जन्म में तो कुछ कर लूं , अगले की तब सोचूंगा

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : नेताओ के रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 साल करने का बिल संसद में पास हो गया

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : सोलह दुनी आठ

ताऊ : धर्मपत्नी से आखिरी बार डांट कब खायी थी?
जवाब : १० मिनट पहले

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : जिसमे देशद्रोह का रंग हो

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : ताऊ,  अगर जवाब दे दिया तो बीवी बहुत मारेगी,

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : डांट खाने की

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये.
जवाब : मैं बहुत अच्छा हूँ

ताऊ : ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : जलन नही होती , मेरी क्या कोई भैस खोल ले गया जो मैं जलूँगा,

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब : एक बार गाना गया था,सारी भैसों ने उस दिन ढूध नहीं दिया था,फिर कभी ऐसी गलती नहीं की

ताऊ : वे हसरते जो अधूरी रह गयी ?
जवाब : हीरो बनकर गाना गाने की,

ताऊ : आपको एक दिन के लिए बच्चा बना दे तो क्या करना चाहोगे ?
जवाब : पूरे मोहल्ले की डोर बेल पर चिविंग्म चिपका कर भाग जाऊंगा

ताऊ : सबसे बढ़िया बिताया समय कौन सा था ?
जवाब : माँ की गोद में

ताऊ : सबसे घटिया समय ?
जवाब : बीत चुका

ताऊ : दुश्मन को कोई सन्देश देना चाहोगे ?
जवाब : कोई है ही नही

ताऊ : दोस्त के लिए कोई सन्देश ?
जवाब : दोस्त को सन्देश देने की जरुरत नहीं पड़ती वो नजरो से सब जान जाते है

ताऊ : अपने जीवन साथी से कुछ कहना चाहेंगे जो आप रूबरू न कह सके हो ?
जवाब : हर जन्म में यूहीं मेरे साथ साथ रहना

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ़ जाओ?
जवाब : मैं नहीं चिडता खुद और ही मुझसे चिड जाते है,

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : मधुबाला

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : नाम नहीं बता सकता , बाकी के नाराज़ हो जायेंगे

ताऊ : फ़ेवरिट गायक.
जवाब : लता जी

ताऊ : पसंदीदा लेखक.
जवाब : इतना पढ़ा ही कहाँ है

ताऊ : ब्लागर ताऊ की इमेज आपके दिमाग में क्या है?
जवाब : सबका शुभचिंतक

ताऊ : ब्लोगेर्स के लिए कोई मैसेज देना चाहेंगे ?
जवाब : मुझे कुछ ऐसा महसूस होता है की यहाँ पर भी राजनीति होती है, कृपया ऐसा न करे और लिखने पर ध्यान दे

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टॉप ब्लोग्स बिना किसी वरीयता क्रम के ?
जवाब : बहुत मुश्किल सवाल है ,

ताऊ : तो धन्यवाद शौर्य जी,  अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने के लिये..... ठीक है?
डा. शौर्य मलिक : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.


अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो शौर्य अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी : हां तो शौर्य  अंकल...बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्स वाली या साडी वाली?
जवाब : दोनों.

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन.

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब : ९ नंबर की गाड़ी से

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब : फिल्म देखना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सलमान

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब : कैटरीना कैफ़.

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : कोई नही

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : आज तो पक्का घर पर मार खानी पड़ेगी

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : दूध,

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गॉंव.

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : स्प्लिट एसी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप.
जवाब : लेप टोप

रामप्यारी - ब्लेक एंड व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : दोनों.

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब : ज्वाईंट फ़मिली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब :हीरे की

रामप्यारी - शिफ़ोन की साडी या काटन की?
जवाब : अगर जवाब दिया तो वही खरीद कर ले जानी पड़ेगी

रामप्यारी - चश्मा या कांटेक्ट लैंस?
जवाब : चश्‍मा.

रामप्यारी - नौकरी या बिजनैस?
जवाब : बिजनैस, वैसे ही बहुत डांट खा चुका हूँ, नोकरी की और डांट नहीं खा सकता

रामप्यारी - प्यार शादी के पहले या बाद?
जवाब : शादी से पहले किसी ने मोका ही नहीं दिया

रामप्यारी - ताऊ की बकबक या रामप्यारी की चकचक?
जवाब : दोनों ही घर में पिटवाने का बंदोबस्त कर देते है

रामप्यारी - वाह शौर्य अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
डा, शौर्य मलिक - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार डाक्टर साहब , कैसे हैं आप?
डा, शौर्य मलिक - मैं तो ठीक हूं रामप्यारे.....तेरे दांत का दर्द ठीक है अब? तू कहे तो मैं इनको छोटा कर सकता हूं, वो भी बिना फ़ीस लिये.....

रामप्यारे - नही नही डाक्टर साहब, मुझे मेरी असली पहचान और नाम इन्हीं दांतों की वजह से मिली है, सच कहूं तो मुझे इनसे प्यार हो गया है...मुझे नही छोटे करवाने...अब सवाल जवाब शुरू करें?
डाक्टर शौर्य मलिक - जैसी तेरी मर्जी रामप्यारे...चलो पूछो क्या पूछना है?

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब - हाँ , लेकिन अब प्यार से बुलाती हैं,पहले गुस्से से बुलाती थी,

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - हाँ , अब वो दूध नहीं कुछ और पीते हैं

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - हाँ, अरे आज तो पूरा बंदोबस्त करके आये हो मुझे घर से बाहर निकलवाने का

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया?
जवाब - हाँ, अब वो खुद मेरे से इलाज करवाता हैं

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - अजीब सवाल करते हो रामप्यारे?   अगर मेरे पास दिमाग  होता तो इतने खतरनाक सवालो का जवाब  देता क्या?

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है?
जवाब - हाँ , आज भी बड़े जोर से मारते हैं

सवाल - शादी से पहले किसी से प्रेम किया था या नही?
जवाब - हाँ, प्रेम तो बचपन से ही करते आ रहे हैं

सवाल - उनसे आज भी मुलाकात होती है या नही?
जवाब - नहीं , याद ही नहीं है की किस किस से प्रेम किया है, तो फिर शक्ल ही कहा याद रहती है? पर रामप्यारे एक बात कहना चाहता हूँ इन सवालो के जवाब देकर ऐसा लग रहा है मानो की अभी जंग के मैदान से बाहर आया हूँ , अब घर जाकर क्या होगा मुझे पता नहीं, अगर घर से निकाल दिया गया तो फिर मैं भी यही स्टूडियो में धरना दे कर बैठ जाऊंगा...

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ डा. शौर्य मलिक    की दो और दो पांच.... 

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.


दो और दो पांच में रमाकांत सिंह

रामप्यारी ने आजकल ताऊ टीवी का काम संभालना शुरू कर दिया है. उसी की पहल पर ब्लाग सेलेब्रीटीज से "दो और दो पांच" खेलने का यह प्रोग्राम शुरू किया गया है. दो और दो पांच में, ब्लॉग सेलिब्रिटीज  से निवेदन है कि वे सवाल के जवाब कुछ चटपटे रखें ताकि ब्लोगर साथियों का मनोरंजन भी हो , इस प्रोग्राम का मकसद  सिर्फ़  हंसना हंसाना सीखना है. प्रतिभागियों  द्वारा दिये गये जवाबों का  गंभीर या वास्तविक  अर्थ निकालने की कोशिश न करे और हलके फुल्के मजाक का आनंद लें !   यानि सिर्फ़ और सिर्फ़   मनोरंजन......... 
ब्लाग सेलेब्रीटीज को रूबरू पकडना बहुत ही मुश्किल होता है, नेट पर तो जब चाहे तब पकड लिजीये.....पर रामप्यारी भी कोई कम नही है.  रामप्यारी  अब तक 2 + 2 = 5 का खेल चुकी है सतीश सक्सेना  ,  हरकीरत ’हीर’ ,  काजल कुमार ,  संगीता स्वरूप  (गीत) , अरविंद मिश्र  ,  वंदना गुप्ता  ,   खुशदीप सहगल  ,   सुमन ,  डा. दराल ,प्रवीण पाण्डेयवाणी शर्मा  विजय सप्पाति के  साथ.   और आज रामप्यारी को घूमते फ़िरते मिल गये रमाकांत सिंह... जिन्हें वो ले आयी सीधे ताऊ टीवी के स्टूडियो में और शुरू हो गया दो और दो पांच का खेल...अब  बिना ब्रेक  देखिये अटपटे सवालों के चटपटे जवाब... सीधे...ताऊ, रामप्यारी और रामप्यारे  की रमाकांत सिंह से   दो और दो पांच.....


ताऊ और रामप्यारी के साथ "दो और दो पांच" खेलते  रमाकांत सिंह
(कैमरामैन - रामप्यारे)

                                               सवाल ताऊ के जवाब रमाकांत सिंह के यानि 2 + 2 = 5

ताऊ : आपसे सबसे ज्यादा दुखी कौन है?
जवाब : मेरे दोस्त कहे जाने वाले दुश्मन

ताऊ : आप आखिरी बार कब रोये थे?
जवाब : आठ दिन पहले

ताऊ : आखिरी बार कब हंसे थे?
जवाब आज सुबह ११ बजे

ताऊ : कल रात को आपने कौन सी सब्जी खायी थी?
जवाब : आलू खेकसा

ताऊ : आपकी किस आदत से आपकी पत्नि ज्यादा परेशान है?
जवाब : क्यों मजाक कर रहे हो ताऊ?  मैं तो कुंवारा हूँ.

ताऊ. : कौन सा ट्रेफ़िक रुल आप सबसे ज्यादा तोडते हैं?
जवाब : ओवर टेक करना

ताऊ : अगले जन्म मे आप क्या बनना चाहेंगे?
जवाब : अपने इस जन्म के माँ बाप का बेटा

ताऊ : एक चुटकला सुनाइये.
जवाब : आज सूरज पश्चिम से उगा

ताऊ : अढाई और पोने चार कितने होते हैं?
जवाब : आप जितना बना डालें

ताऊ : धर्मपत्नि है ही नहीं तो  डांट खाने का सवाल ही नही उठता, बताईये शादी कब कर रहे हैं?
जवाब : धर्मपत्नी की तलाश जारी है.

ताऊ : कौन से कलर के जूते फ़ोकट मे भी नही पहनना चाहेंगे?
जवाब : चप्पल और सेंडल का शौक़ीन हूँ

ताऊ : लिपस्टिक का कौन सा कलर आपको आकर्षित करता है?
जवाब : कोई भी कलर,बशर्ते मेरी ज़िन्दगी लगाये

ताऊ : खुद अपने आप की एक खराब आदत कौन सी है?
जवाब : झूठ न बर्दास्त कर पाना

ताऊ : अपने मुंह मियामिठ्ठू बनिये
जवाब : मैं बहुत सज्जन हूँ

ताऊ : .ऐसा ब्लागर जिससे आपको जलन होती हो और क्यों?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह , क्योकि वो मेरे गुरु हैं

ताऊ : ऐसा गाना, जिसका हीरो आप अपने आपको समझने लगते हों?
जवाब :मुसाफिर हूँ यारों न घर है न ठिकाना [ परिचय ]

ताऊ : वे हसरतें जो अधूरी रह गयीं?
जवाब – पढ़ना

ताऊ : आपको एक दिन के लिये बच्चा बना दें तो क्या करना चाहोगे?
जवाब -माँ बाबूजी के साथ जलेबी खाना

ताऊ : सबसे बढ़िया बीता समय कौन सा था?
जवाब –बचपन में बाबूजी संग रामसागर तालाब में नहाना

ताऊ : सबसे घटिया समय?
जवाब –१३ जून २००६

ताऊ : दुश्मन को कोई संदेश देना चाहेंगे?
जवाब –प्रेम और दुश्मनी में लाभ हानि मत देखो

ताऊ – दोस्त के लिये कोई संदेश?
जवाब – खुश रहो

ताऊ : अपने होने वाले जीवन साथी से क्या कहना चाहेंगे जो आप रूबरू ना कह सके?
जवाब : मैं तुम्हे जितना प्यार करूंगा उतनी घृणा नहीं कर पाऊंगा

ताऊ : ऐसा एक शब्द जिससे आप चिढ जाओ?
जवाब : कामचोर

ताऊ : पसंदीदा अभिनेत्री?
जवाब : हेमामालिनी जी

ताऊ : पसंदीदा ब्लागर?
जवाब : श्री राहुल कुमार सिंह

ताऊ : फ़ेवरिट गायक
जवाब :किशोर कुमार जी

ताऊ: पसंदीदा लेखक
जवाब : रांगेय राघव

ताऊ : ब्लागर्स के लिये कोई मेसेज देना चाहेंगे?
जवाब –सब समझदार हैं फिर भी लेखन में ईमानदारी

ताऊ : आपकी पसंद के 10 टाप ब्लाग्स बिना किसी वरीयता क्रम के?
जवाब – १ राहुल सिंह, २ संजय अनेजा जी, ३ ललित शर्मा, ४ अर्चना चाव जी, ५ सतीश सक्सेना जी, ६ डॉ टी एस दराल साहब, ७ सरस दरबारी जी, ८ अल्पना वर्मा जी, ९ संजीव तिवारी, १० डॉ सुश्री शरद सिंह जी 

ताऊ : तो धन्यवाद रमाकांत जी ..अब फ़टाफ़ट राऊंड के लिये तैयार हो जाईये. रामप्यारी तैयार है अपने सवाल दागने केलिये..... ठीक है?
रमाकांत सिंह : ठीक है ताऊ . मैं तैयार हूं.


  अब रामप्यारी का फ़टाफ़ट राऊंड शुरु होता है.    
      

रामप्यारी : हां तो रमाकांत  अंकल...आप तैयार हैं फ़टाफ़ट खेलने के लिये?
जवाब - बिल्कुल.....

रामप्यारी : हां तो  बताईये कि आपको क्या पसंद है? - जीन्सवाली या साडी वाली?
जवाब :साड़ी वाली

रामप्यारी - हिल स्टेशन या समुद्र तट?
जवाब : हिल स्टेशन

रामप्यारी - ट्रेन का सफ़र, बस का सफ़र या हवाईजहाज का?
जवाब :ट्रेन का सफ़र

रामप्यारी - पुस्तक पढना या फ़िल्म देखना?
जवाब :फिल्म देखना

रामप्यारी - सलमान खान या आमिर खान?
जवाब : सलमान खान

रामप्यारी - कैटरीना कैफ़ या करीना कपूर?
जवाब :कैटरीना कैफ

रामप्यारी - कारों में हैचबैक या सेडोन?
जवाब : कोई भी एक

रामप्यारी - मेक अप वाली या बिना मेक अप वाली
जवाब : बिना मेकअप वाली

रामप्यारी - मिरिंडा, पेप्सी या रूहफ़्जा?
जवाब : मिरिंडा

रामप्यारी - गांव या शहर
जवाब : गाँव

रामप्यारी - लैंड लाईन या मोबाईल
जवाब : मोबाईल

रामप्यारी - स्प्लिट एसी या विंडो एसी
जवाब : विंडो ए सी

रामप्यारी - लेप टोप या डेस्कटोप
जवाब : लेप टॉप

रामप्यारी - ब्लेक व्हाईट फ़ोटो या कलर फ़ोटो
जवाब : कलर फोटो

रामप्यारी - ज्वाईंट फ़मिली या न्युक्लियर्फ़ेमिली?
जवाब :ज्वाइंट फेमली

रामप्यारी - कांच की चूडियां या मेटल की?
जवाब : कांच की चूड़ियां

रामप्यारी - वाह रमाकांत  अंकल, आपने तो बहुत ही मजेदार जवाब दिये.....आभार आपका, अब आपको मैं हां या ना राऊंड के लिये रामप्यारे  के हवाले करती हूं....
रमाकांत सिंह - ठीक है रामप्यारी, जो तेरी इच्छा....

हां या ना राऊंड विद रामप्यारे


रामप्यारे - नमस्कार रमाकांत जी, कैसे हैं आप?
रमाकांत सिंह - मैं ठीक हूं रामप्यारे...सवाल शुरू करो...

सवाल - क्या आप की पत्नी आज भी आप को लल्लू और पप्पू बुलाती है?
जवाब -  भैया जी अभी हम मेहरारू को ही खोज रहे हैं, मिल जायेगी तब वो जो कह ले.

सवाल- बॉस के घर सुबह दूध पहुँचाना बंद कर दिया?
जवाब - ना   भाई साहब,  क्रम जारी है

सवाल - पडोसी की पत्नी आज भी खुबसूरत दिखती है आप को?
जवाब - बिलकुल सही कहा आपने

सवाल - दिमाग के डाक्टर से इलाज बंद करा दिया
जवाब -   पिछले हफ्ते ही

सवाल - क्या आप के पास दिमाग नहीं है?
जवाब - एकदम से नहीं

सवाल - पिताजी आज भी छड़ी से ही पीटते है
जवाब - बाबूजी का आँख छड़ी बन जाता था

सवाल - आपकी शादी तो हुई नही है अभी, किसी से प्रेम चल रहा है?
जवाब - प्रेम आज भी जारी है और आप की कृपा रही तो शादी की भी गारंटी दिख रही है

सवाल -  उनसे आज  मुलाकात हुई या नही?
जवाब - आज वो परदेशी भइल

तो दोस्तों यह थी ताऊ,  रामप्यारी और रामप्यारे  के साथ  रमाकांत सिंह   की दो और दो पांच.... जिसमे  उन्होने बडे ही सटीक उत्तर दिये.

अगली बार  हम किसी और ब्लाग सेलेब्रीटी के साथ खेलेंगे दो और दो पांच....तब तक मस्त रहिये.