ताऊ पहेली द्वितिय राऊंड का संपुर्ण परिणाम

ताऊ पहेली द्वितिय राऊंड का संपुर्ण परिणाम

प्रिय बहणों और भाईयों. भतिजों और भतिजियों. सबनै आज बुधवार की घणी राम राम.

 

मैं ताऊ रामपुरिया,  सह आयोजक सुश्री अल्पना वर्मा के साथ आप सबका हार्दिक स्वागत करता हूं.

ताऊ पहेली के इस द्वितिय राऊंड की मेरिट लिस्ट घोषित करते हुये हमको अपार हर्ष होरहा है.

 

आप सब के सहयोग और स्नेह से हमने ताऊ शनीचरी पहेली का द्वितिय राऊंड पुर्ण कर लिया है. इस द्वितिय राऊंड के दस अंको से प्राप्त सभी प्रतिभागियों की अंकतालिका  हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं.

 

आप अपनी मेरिट की स्थिति यहां से जान सकेंगे. एवम प्रथम राऊंड की मेरिट लिस्ट यहां से जान सकते हैं.

द्वितिय राऊंड की संपुर्ण मेरिट लिस्ट :-

आईये ताऊ पहेली के द्वितिय राऊंड के हमारे शीर्ष ११ प्रतियोगियों से आपको मिलवाते हैं... तालियां.....तालियां......तालियां........

 

 

 

seema-gupta-2

 

 

 

 

 

सुश्री सीमा गुप्ता  ..प्रथम स्थान अंक १२५६ के साथ.....घणी बधाईयां


dilipji




श्री दिलिप कवठेकर ..द्वितिय स्थान अंक ११३८ के साथ ...घणी बधाईयां


samirji


श्री समीरलाल जी (ऊडन तश्तरी).. तृतिय स्थान अंक 1124 के साथ घणी बधाईयां 



nitinji

श्री नितिन व्यास चतुर्थ स्थान अंक १११८  के साथ घणी बधाईयां


ashish1 


श्री आशीष खंडेलवाल पांचवां स्थान अंक १०९३ के साथ घणी बधाईयां

dksharma vats

प. डी. के. शर्मा "वत्स" ...छठा स्थान अंक  ९९०  के साथ घणी बधाईयां 



prakash-govind

श्री प्रकाश गोविंद ....सातवां स्थान अंक ९१८ के साथ घणी बधाईयां.


Himanshu1




श्री हिमांशु आठवां स्थान अंक ८९५  के साथ घणी बधाईयां


smart indian


श्री अनुराग शर्मा ( स्मार्ट ईंडियन )... नौवां स्थान अंक ७७७ के साथ घणी बधाईयां 


syed





श्री सैय्यद अकबर …दसवां स्थान अंक ७६७ के साथ घणी बधाईयां

mahaveer






श्री महावीर बी. सेमलानी (हे प्रभु ये तेरा पथ) …ग्यारहवां स्थान अंक ७६१ के साथ घणी बधाईयां

 

जैसी कि  हमारी परम्परा रही है, हम हमारे सभी मेरिट होल्डर्स का साक्षात्कार ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे प्रकाशित करते आये हैं.  उसी के अनुरुप हम अपने बाकी बचे हुये सम्मान्निय प्रतिभागियों से साक्षात्कार

प्राप्त होते ही आपको उनसे रुबरु करवायेंगे.

 

उपरोक्त मेरिट होल्डर्स मे से अभी तक श्री आशीष खंडेलवाल.   श्री हिमांशु और श्री महावीर बी. सेमलानी ( हे प्रभु ये तेरा पथ) के साक्षात्कार नही हुये हैं हम उन सभी को ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे साक्षात्कार के लिये आमंत्रण  भेज दिये हैं. अगर आपने मेल चेक नही की हो तो इसे ही आंमंत्रण समझ कर हमसे संपर्क करने की कॄपा करें.

 

आईये अब इससे आगे की मेरिट लिस्ट पर नजर डालते हैं.

 

१२. श्री दीपक तिवारी “साहब” …७२५

१३. श्री मकरंद … ७०१

१४. श्री सतीश चन्द्र सत्यर्थी …६४७

१५. सु. पूजा उपाध्याय (poemsnpuja) …548

16. श्री रंजन … ५११

१७. श्री अंतर सोहिल … ४८९

१८. श्री शुभम आर्य ..४८७

१९. श्री वरुण जयसवाल …४८१

२०. श्री अलोक सिंह … ४२०

२१. सुश्री हरकीरत हकीर … ४१९

२२. श्री राजीव … ४१७

२३. सुश्री प्रेमलता पांडे …३९१

२४.श्री मुसाफ़िर जाट … ३७९

२५. सुश्री पारुल … ३०१

२६. श्री पी.एन. सुब्रमनियन २९१

२७. श्री तरुण … २६७

२८. श्री प्रवीण त्रिवेदी …  २६६

२९. श्री योगेश समदर्शी …२४७

३०. श्री मीत … २४२

३१. श्री नरेश सिंह राथोड … २४२

३२. श्री संजय तिवारी “संजु” …२४१

३३. श्री शाश्त्री … २३८

३४. श्री अभिषेक ओझा …२३१

३५. श्री दर्पण शाह दर्पण … २२९

३६. श्री रतन सिंह शेखावत २२०

३७. श्री काजलकुमार … २१७

३८. श्री डा. रुपचंद्र शाश्त्री “मयंक” २०२

३९. श्री गौतम राजरिशी … १९९

४०. श्री जीतेंद्र … १९७

४१. श्री नीरज गोस्वामी … १९५

४२. श्री संजय बैंगाणी … १९५

४३. श्री डा. मनोज मिश्रा …१९२

४४. श्री दिगम्बर नासवा … १८४

४५. सुश्री. वर्षा … १८३

४६. सुश्री लवली कुमारी … १७२

४७. श्री विवेक रस्तोगी … १६८

४८. श्री पी.डी. … १५५

४९. श्री गगन शर्मा …१४४

५०. सुश्री अल्पना वर्मा … १२९

५१. श्री सुशील कुमार छोंक्कर … १२८

५२. श्री पंकज रागो …१२७

५३. श्री अनिल … १२६

५४. श्री राज भाटिया १२०

५५. सुश्री रंजना [रंजू] भाटिया …१२०

५६. श्री अविनाश वाचस्पति … ११३

५७. श्री अनिलकांत …९७

५८. श्री कुश …९३

५९. श्री मोहन वशिष्ठ ..८६

६०. श्री अनिल पुसदकर …८३

६१. श्री कलम का सिपाही …८१

६२. श्री आदर्श राठोर …८०

६३. सुश्री प्रीति भर्तवाल …७९

६४. श्री अशोक पांडे … ६३

६५. श्री दिनेश राय द्विवेदी .  ३५

६६. श्री अभिव्यक्ति … ३१

६७. श्री दिलिप गोर … ३१

६८. श्री इंदोरीलाल … ३१

६९. श्री सुश्री महक … ३१

७०. श्री रविकांत पांडे … ३१

७१. श्री आर.सी. मिश्रा … ३१

७२. सुश्री. सोनिया … ३१

 

उपरोक्त लिस्ट मे सम्मिलित वो प्रतिभागी हैं जिन्होने बोनस सवाल या किसी भी एक अंक की पहेली का सही जवाब दिया था.

 

आईये अब आपको मिलवाते हैं उन मित्रों से जिन्होने इस द्वितिय राऊंड मे हमारा हमेशा उत्साह वर्धन किया है. और उनके उत्साह वर्धन ने हमे इस आयोजन को सफ़ल बनाने मे महत्वपुर्ण योगदान दिया है. हम आप सभी का अतिशय आभार प्रकट करते हैं और भविष्य मे भी आपके महती सहयोग की अपेक्षा रखते हैं. नीचे के नम्बर इस राऊंड मे उनके भाग लेने को दर्शाते हैं.

 

७३. श्री अरविंद मिश्रा … ७

७४. श्री योगिंद्र मोदगिल … ५

७५. श्री भैरव … ४

७६. श्री ज्ञानदत्त पांडे …३

७७. श्री महाभारत … ३

७८. श्री अनुप शुक्ल … २

७९. सुश्री ईंद्राणी …२

८०. श्री मा पलायनम

८१. श्री महामंत्री तस्लीम …२

८२. श्री समयचक्र महेंद्र मिश्रा …२

 

और अब श्री अजीत वडनेरकर,  श्री अमिताभ बच्चन,  श्री भारतिय नागरिक,  श्री cmpershad,  सुश्री डा. भावना, श्री जीतेंद्र भगत, सुश्री कंचन सिंह चौहान,  सुश्री कविता वाचक्नवी,  श्री लालों के लाल…इंदौरीलाल,

सुश्री पल्लवी त्रिवेदी,  श्री पंगेबाज,  सुश्री रचना,  सुश्री राधिका उमडेकर बुधकर,  श्री रियलिटी बाईट्स,

श्री सोनू, श्री संडे सिंह,  सुश्री विधु, श्री विनय  और सुश्री विनीता ने एक एक बार इस द्वितिय राऊंड मे हमारा हौंसला बुलंद किया. आप सभी का बहुत आभार..( क्रमांक ८३ से १०१ तक सभी ने एक एक बार भाग लिया है. )

 

तो अब आने वाले  शनीवार से हम इस पहेली प्रतियोगिता को आगे शुरु करने जा रहे हैं. जिसमे  नये सिरे से मेरिट लिस्ट शुरु होगी. अब शुरु होने वाली प्रतियोगिता के बारे मे विस्तृत बाते परसों शुक्रवार के अंक मे बता दी जायेंगी जब पिछले दोनों  राऊंड की सम्मिलित मेरिट लिस्ट घोषित होगी.

 

आप सभी से  निवेदन है कि साईड बार मे लगे वोटिंग पैड पर वोटिंग करके पहेली प्रकाशन के समय को निश्चित  करने मे योगदान करें.  वोटिंग समय पूरा हो जाने पर पहेली प्रतियोगिता के आयोजक गण अपनी

सुविधा और जनता के बहुमत को देखते हुये  पहेली का प्रकाशन समय निश्चित करेंगे.

 

आपके सुझाव हमें और बेहतर करने का हौसला देते हैं. अपने सुझाव हमे देते रहिये.

 

पुन: मैं ताऊ रामपुरिया और सह आयोजक अल्पना वर्मा  आप सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का  हार्दिक आभार प्रगट करते हैं और भविष्य मे भी आपके महती सहयोग की आकांक्षा रखते हैं.

शेरू महाराज ने दुसरे सेकेएटरी का भी काम तमाम किया

शेरू महाराज ने दुसरे सेकेएटरी का भी काम तमाम किया

अभी तक आप पढ चुके है कि शेरू महाराज के सेकेरेटरी बने डाक्टर को काम मे कोताही बरतने की वजह से शेर सिंह जी ने उसको प्रांण दंड दिया यानि उसको ही मारकर उदरस्त कर गये. उसके बाद उनका सेकेरेटरी बनने का मौका मिला उस ग्रेज्युएट आदमी को.  अब आगे पढिये.

 

ये आदमी फ़टाफ़ट शेर सिंह जी  के लिये खाना तलाशने निकल गया.  शेरसिंह जी नहा धोकर बस धुप बत्ती लगा ही रहे थे कि इसने आकर निवेदन किया – महाराज की जय हो.  हुजुर पधारिये..भोजन का शानदार प्रबंध हो गया है.

 

शेर सिंह जी तो इसकी अक्लमंदी और काम करने की स्टाईल..बोलने की स्टाईल पर ..बस फ़िदा हो गये.  यह उनको पास ही एक जगह लेगया…वहां हिरण घास चर रहे थे…बस शेर सिंह जी ने फ़टाक से एक हिरण का शिकार किया.. आराम से बैठ कर खाया..और छांव मे लेट गये..

 

इस आदमी से उन्होने कहा कि –ये बचा खुचा मांस तू खाले.  फ़टाफ़ट..फ़िर अगला काम भी करना है.

 

वो आदमी बोला – हुजुर मैं उंची जात का हूं. किसी का जूंठा मांस या खाना नही खाता.  बस इसका इतना कहना था कि शेर हुजुर का तो दिमाग घूम गया और उन्होने जैसे ही आंखे तरेरी वो आदमी सीधा उस बचे खुचे हिरण को ही खाता दिखा.    उस आदमी ने बचा खुचा मांस खा कर डकार ली. और शेर के सामने हाथ जोड कर खडा हो गया.

 

अब शेर सिंह जी बोले – चल मेरे पांव दबा. वो आदमी पांव दबाने लगा. शेर सिंह जी ने हल्की नींद निकाली. तब तक वो आदमी उनके पांव दबाता रहा. अब शेर सिंह जी ने ऊठकर अंगडाई ली और उस आदमी को पानी लाने का हुक्म दिया.  पास के ही झरने से वो पानी ले आया.  शेर सिंह ने पानी पीकर उस आदमी को भी कहा – चल अब तू भी आराम करले थोडा.

 

वो भी वहीं छांव मे बैठ गया.  अब शेर ने उसको पूछा – सेकेरेटरी…तूने कुछ देखा?  वो बोला – क्या महाराज? मैने तो कुछ भी नही देखा?

 

शेर बोला – अबे तुम लोगों को इसीलिये तो शहर मे नौकरी नही मिलती.  जरा आंख नाक और कान खुले रखा करो.  वो देख..वो दूर एक बाघिन दिखाई दी तेरे को?

 

वो आदमी बोला – महाराज, वो तो उधर झाडियों मे काफ़ी देर से खडी है. 

 

शेर बोला – हां यार, ये बाघिन मेरे पीछे पडी है.  मैं जहां भी जाता हूं वहीं पहुंच जाती है.  और मुझे बडी मीठी मीठी निगाहों से घूरती है.  मुझे लगता है – ये बाघ की बीबी मुझ पर आशिक हो गई है. लगता है यार… ये मुझ पर मर मिटी है. और अब तो मेरे भी दिल मे कुछ कुछ उसके लिये होने लगा है.

 

वो आदमी तुरंत ही बीच मे बोल पडा – महाराज दूसरे की बीबी की तरफ़ गंदी नजर रखना पाप है.  और वो बाघिन अपने बाघ पर आशिक है.  वहीं नीचे उसका बाघ भी लेटा हुआ है.  आप ध्यान से देखिये वो उसको चाट भी रही है.  वो अपने पति बाघ पर ही आशिक है.

 

शेर बोला – अबे बेवकूफ़ ..वो मुझ पर आशिक है.. और वो आदमी अडा रहा कि नही वो तो बाघ पर ही आशिक है.  बस शेरू महाराज को गुस्सा आगया और उस आदमी की भी मूंडी तोड  कर उसका भी काम तमाम कर दिया

 

अब उस आदमी के बाद ताऊ का नम्बर आया शेर का सेकेरेटरी बनने का..  ताऊ के साथ क्या हुआ? क्या ताऊ का भी काम तमाम हुआ?  क्या ताऊ ने अपनी जान बचाई?  और अगर बचाई भी तो कैसे?   ये सब अगले भाग मे पढियेगा.

 

 

क्या ताऊ ने शेरु महाराज को ब्लागिंग सिखाई?…और किस किस ब्लागर का नम्बर आया….?  और किस बात के लिये आया? 

 

ये और बहुत कुछ अगले भागों में.  आपभी अपने विवरण के लिये रजिस्ट्रेशन कराईये. 

 

अभी तक पिछले अंक मे हमसे सुश्री लावण्या जी,  श्री  मकरंद और पी.डी. ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जो कि कर दिया गया है.  आप भी जल्दी करें.  हो सकता है शेर सिंह जी का दिमाग बदल जाये और आप इस सुनहरी मौके से चूक जायें.  आगे आपकी मर्जी. 

 

 


इब खूंटे पै पढो :-

बात काफ़ी पुरानी है.  ताऊ ,  राज भाटिया जी और योगिंद्र मोदगिल जी तीनों स्कूल मे कई कई बार  फ़ेल हो गये और उनको तीनों को स्कूल से निकाल दिया गया.

डर के मारे तीनों स्कूल से वापस घर नही गये.  क्योंकि घर वापस पहुंचने पर उन तीनों को ही काफ़ी तगडा इनिशियल एडवांटेज मिलने का डर था.

स्कूल से घर के रास्ते मे तीनों ने एक जगह बैठ कर बीडी सुलगा ली और यह तय किया कि पढाई लिखाई तो अपने बस की बात है नही. अगर घर वापस गये तो पिटाई तो होगी ही और फ़िर पढने के लिये स्कूल जाना पडेगा.

अंत मे तीनों ने तय किया कि हिमालय चलते हैं और वहां शिवजी भगवान की तपस्या करते हैं . उनसे वरदान मांग लेते हैं.  इस तरह पढने से भी पीछा छुट जायेगा. और वरदान मे तगडा माल मांग लेंगे फ़िर जीवन भर ऐश मौज करेंगे.

तीनों ने हिमालय पहुंच कर घनघोर तपस्या शुरु कर दी.  एक दिन उन तीनों की तपस्या से खुश होकर
शंकर भोले नाथ प्रगट होगये.

शिवजी बोले -  बच्चों मैं तुम्हारी तपस्या से अति प्रशन्न हूं. मांग लो क्या वरदान मांगते हो?

सबसे पहले भाटिया जी बोले -  महाराज मुझे तो रोजी रोटी कमाने के लिये विदेश भिजवा दिजिये.

शिवजी बोले – तथास्तु.  और भाटिया जी सीधे पहुंच गये जर्मनी. 

अब इसके बाद मोदगिल जी का नम्बर आया –

शिव जी बोले – बच्चा  मांग..ले क्या चाहता है?

मोदगिल जी बोले – बाबा..मुझ पर सरस्वती प्रशन्न रहें और मैं एक ऊंचे रुतबे वाला कवि बन जाऊं.

शिवजी बोले – तथास्तु वत्स.  ऐसा ही होगा.  और मोदगिल जी बन गये कवि.

अब भोले बाबा ने ताऊ की तरफ़ रुख किया और बोले – ताऊ,  मांग ले ..आज मैं तुझ पर अति प्रशन्न हूं.  अब जल्दी कर..मुझे और दुसरी जगह भी वरदान देने जाना है, यहां बहुत देर होगई.

ताऊ बोला – शिवजी महाराज . आप अगर मुझ पर प्रशन्न ही हो तो मुझे एक बढिया वाला एल्विस प्रिस्ले जैसा गिटार देदो.

शिवजी बोले – अरे ओ बावली बूच ताऊ..कुछ ढंग की चीज मांग.. ये क्या गिटार मांगता है?  कुछ धन दौलत….शौहरत मांग..बेवकूफ़.

ताऊ बोला – नही शिवजी महाराज..अगर देना ही  है तो मुझे तो गिटार ही चाहिये.

शिवजी बोले – ताऊ बात को समझ और दुसरी कोई चीज मांग ले.

पर ताऊ भी जिद्द पर अड गया कि लूंगा तो गिटार ही लूंगा वर्ना कुछ नही लूंगा.

अब शिवजी नाराज होते हुये बोले – अरे बावलीबूच ताऊ,  तू समझता कोनी के? अरे बेवकूफ़ अगर मेरे पास गिटार ही होता तो मैं डमरू बजाता क्यों फ़िरता?


 

 

कृपया पहेली प्रकाशन के लिये वोट किजिये.  कल के अंक में परिचयनामा मे पढिये श्री समीरलाल “समीर” से ताऊ की अंतरंग बातचीत.  जानिये उडनतश्तरी के जीवन के कुछ अनछुये पहलूओं के बारे में….पहली बार..कल सूबह ५:५५ AM पर.

बुढापा

बुढापा

budhapa प्रकृति का नियम सुना
हर चीज है आनी जानी
मेरे साथ मगर प्रकृति ने
अपना नियम नही निभाया
मैने किया स्वागत जबbudhapa2
बुढापे ने द्वार मेरा खटखटाया
मैं नादान समझे बैठा था
नियम के तहत ही तो है आया
कुछ दिन करेगा बसेरा अपना
और छोड चला जायेगा
पर हाय रे प्रकृति का दगा
बुढापा अपना घर समझ
साथ मेरे था रहने आया




(इस रचना के दुरूस्तीकरण के लिये सुश्री सीमा गुप्ता का हार्दिक आभार!)

ताऊ साप्ताहिक पत्रिका अंक २०

ताऊ साप्ताहिक पत्रिका

प्रिय बहणों, भाईयो, भतिजियों और भतीजो आप सबका ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के २० वें अंक मे स्वागत है.
राऊंड दो के दसवें  अंक की पहेली का सही जवाब है सेल्युलर जेल अंडमान निकोबार. जिसके बारे मे हमेशा की तरह आज के अंक मे विशेष जानकारी दे रही हैं सुश्री अल्पना वर्मा.

 

अभी कुछ दिन पहले ही अपनी छुट्टियां वहां बिता कर आये श्री काजल कुमार जो की इस अंक के अतिथी संपादक भी हैं, ने वहां के अपने अनुभवों को हमसे साझा किया है और उनके द्वारा बनाई एक विडियो फ़िल्म भी आप इस अंक मे अतिथि संपादक की पोस्ट मे पढिये और देखिये.

 

lavi-birthday=party

लविजा ने यहां मनाया अपना जन्मदिन

 

 

बीते सप्ताह ३० अप्रेल को हमारी छोटी प्रिंसेस लवि ने अपना जन्मदिन मनाया.  लवि को ताऊ साप्ताहिक पत्रिका के संपादक मंडल की तरफ़ से बहुत ढेर सारी बधाईयां और प्यार.

 

 aadityaranjan 170409-02

प्रिस आदि तो चाचा का विंनायक बनके मजे ले रहा है.

 

और इसी के साथ साथ २ मई को प्रिंस आदि यानि की ताऊ के दोस्त पल्टू ने भी अपना जन्मदिन मनाया. आदि को भी ताउ साप्ताहिक पत्रिका के संपादक मंडल की तरफ़ से ढेर सी बधाईयां और प्यार.

और साथ ही आदि के चाचाजी और चाची जी को शादी की बधाई और शुभकामनाएं.

 

आइये अब चलते हैं सु अल्पनाजी के “मेरा पन्ना” की और:-

 

-ताऊ रामपुरिया




"मेरा पन्ना" -अल्पना वर्मा

अब हम पहेली राउंड २ के अंतिम पड़ाव पर आ  पहुंचे हैं और आप को लिए चलते हैं दूर...भारत के  केन्द्र शासित प्रदेश में जो लगभग छोटे बडे ५७२ द्वीपों  का एक समूह है और  उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार में लगभग 800 किलोमीटर की दूरी में फैला है -जी हाँ ,यह है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह.

हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप का नाम भगवान् हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है.[क्योंकि अंदमान मलय भाषा के हन्दुमान शब्द से आया माना जाता है].इस प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लयेर है.इस प्रदेश के सुन्दर साफ़ समुद्री तट ,और प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बनती है.इस प्रदेश की अधिकारिक साईट पर इसे  धरती पर स्वर्ग कहा गया है.

 

यूँ तो अंतरजाल में इस जगह के बारे में बहुत अधिक जानकारी  है इस लिए प्रयास किया है कि संक्षेप में मगर अधिक से अधिक जानकारी दे सकूँ.२६ दिसंबर २००४ को सुनामी लहरों के कहर  का यहां सर्वाधिक असर समुद्र तल से कम ऊंचाई वाले सपाट क्षेत्र को झेलना पड़ा था, जिनमें लिटिल अंडमान का निकोबार ग्रेट निकोबार सहित कई अन्य द्वीप शामिल हैं।

 

अंडमान  कैसे पहुँचें?

 

निकटतम हवाई अड्डा --चेन्नई, कोलकाता,

जल मार्ग ‍- चेन्नई ,कोलकाता तथा विशाखा पटनम से जहाज उपलब्ध  [50-60 hrs journey]

 

अंडमान  में कहाँ ठहरें?

 

समस्त सुविधाओं से युक्‍त कमरे वाले डीलक्स पाँच सितारे होटलों से लेकर मध्यम श्रेणी वाले होटलों तथा गेस्ट हाउसों की श्रृंखला उपलब्ध है .

 

अंडमान एवं निकोबार में कब जायें?

- वर्षपर्यंत

 

यह द्वीप समूह १८ वीं शताब्दी के शुरू तक बाकी दुनिया से कटा रहा.  पहले ब्रितानी उसके बाद जापानियों ने यहाँ अपने कदम जमाने की कोशिश  की.  पुर्तगाली  भी कभी यहाँ रहे होंगे क्योंकि निकोबारियों की भाषा में पुर्तगाली भाषा के शब्द मिलते हैं.

 

पर्यटकों के लिए विशेष अधिकारिक सूचना--

 

१-विदेशियों को यहाँ घूमने और रहने के लिए इंडियन मिशन ओवरसीज़ के दफ्तर से  अनुमति लेनी होती है .

 

२-भारतियों को अंडमान घुमने के लिए अनुमति नहीं चाहिये मगर निकोबार और कुछ आदिवासी इलाकों पर घूमने  के लिए  विशेष अनुमति की आवश्यकता होगी.  अनुमति हेतु जारी निर्धारित एक आवेदन पत्र Deputy Commissioner, Andaman District, Port Blair. को दाखिल करना होता है.

3-'बैरन द्वीप 'पर किसी को भी उतरने की अनुमति नहीं है वह जहाज़  में बैठे  ही देखना होगा.

 

४-किसी भी राष्ट्रिय  पार्क में बिना अनुमति दाखिल न हों.

५-किसी भी स्थान की विडियो या फोटो लेने से पहले अगर अनुमति लेनी आवश्यक है तो जरुर लें.

 

६-संरक्षित वनों के आस पास आग न जलाएं.

७- आदिवासी इलाकों के आस पास फोटो न खींचें.

 

 

निकोबार में देखने की जगहें-

 

 

[यह जगह  विदेशियों के लिए प्रतिबंधित है मगर भारतियों को घूमने  के लिए विशेष अनुमति चाहिये.]

निकोबार २८ द्वीपों का समूह है.

यहाँ -कत्चल ,कार निकोबार,ग्रेट निकोबार  द्वीप देख सकते हैं.
-ग्रेट निकोबार में मगपोदे एक दुर्लभ पक्षी देखा जा सकता है.यहाँ 'इंदिरा पॉइंट को भारत का दक्षिणी छोर माना जाता है.  [अब तक हम सब कन्याकुमारी को दक्षिणी छोर मानते आये हैं ]

-----------------------------------------------------------------

 

अंडमान में पोर्ट ब्लेयर और उस के आस पास की देखने लायक जगहें -

 

-महात्मा  गाँधी मैरीन  नेशनल पार्क ,-ऐतिहासिक सेल्यूलर  कारागार,-गाँधी पार्क -सिप्पिघाटी  फार्म -चिडिया  टापू  .  इन के अलावा  कोल्लिनपुर , मधुबन  ,माउंट  हर्रिएत  ,मिनी चिडियाघर ,मरीना पार्क, अंडमान वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, फिशरीज म्यूजियम, समुद्रिका म्यूजियम, एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम, फॉरेस्ट म्यूजियम आदि।

 

कार्बिन कोव्स बीच,डिगलीपुर, रॉस द्वीप,वाइपर द्वीप,सिंक व रेडस्किन द्वीप भी  देखने लायक जगहें हैं ,
बैरन द्वीप का ज्वालामुखी, भारत का एकमात्र सक्रिय है ज्वालामुखी है। -अंडमान में वॉटर स्पोर्ट्स , वॉटर स्कीइंग, सेलिंग, विंड सर्फिंग और स्नोरकेलिंग के मजे ले सकते हैं , इनके लिए पोर्ट ब्लेयर में बना अंडमान वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सब से अच्छा है . अगर आप स्कूबा ड्राइविंग करना चाहते हैं , तो हेवलॉक में राधानगर बीच इसके लिए अच्छी जगह है.

 

पर्यटन विभाग की तरफ से साल के दिसम्बर और जनवरी के महीने में यहाँ फेस्टिवल आयोजित होते हैं. सुभाष  मेला ,विवेकानंद   मेला - ब्लाक  मेला -  भी जनवरी के महीने में आयोजित  होते हैं
-------------------------------------------------------------------------------------

अब बात करते हैं ऐतिहासिक सेल्यूलर  कारागार की-

 

 

यह जेल अंडमान -निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी हुई है.काला पानी के नाम से कुख्यात यह जेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए अंग्रेजों ने बनाई गई थी.  इस का निर्माण कार्य १९०६ में पूरा हुआ.  सात इमारतें [जो तीन मंजिला थीं ] को मिला कर यह जेल बनी.

 

इन भवनों के केंद्र में एक टावर था.  और ६९४ कोठरियां थीं.  वर्तमान में सिर्फ तीन ही इमारतें शेष हैं.  कारागार की दीवारों पर शहीदों के नाम लिखे हैं.  यहाँ लाइट एंड साऊंड शो में यह इतिहास  चलचित्र द्वारा बताया जाता है.  शहीद  वीर सावरकर को यहाँ १९११ में लाया गया था ..वह यहाँ करीब १० साल तक रहे.  अंग्रेजों द्वारा इन कैदियों से बहुत ही बुरा वर्ताव किया जाता था.  कोडे लगाना,आम बात थी.  कोल्हू चलवाना ,  बंजर ज़मीन जोतवाना आदि कठिन कार्य करवाए जाते थे.  उनके जुल्मों की कहानी यह इमारतें अपने भीतर छुपाये हुए हैं.  दुसरे विश्व युद्ध के बाद जापानियों ने अंडमान पर कब्ज़ा किया तब ३० दिसम्बर १९४३ को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने यहाँ कैदियों से मुलाक़ात की और भारतीय झंडा फहराया.  यहीं एक संग्रहालय भी है जहाँ अंग्रेजों के शस्त्र,  सुभाष जी के दौरे की तस्वीरें आदि सुरक्षित हैं.  सुभाष जी [नेता जी]  की याद में यहाँ हर साल जनवरी में एक मेले का भी आयोजन होता है.

 

इस सेल्यूलर  कारागार की अधिकारिक साईट यहाँ है.

 

यह दूसरा राऊंड इसी के साथ समाप्त हो गया.  अब अगले भाग मे आपसे फ़िर मुलाकात होगी. तब तक के लिये अलविदा.



-विशेष संपादक : अल्पना वर्मा


“ दुनिया मेरी नजर से” -आशीष खण्डेलवाल




मालिश करने वाली कुर्सी

कभी-कभी कबाड़ से भी बड़े काम की चीज बनाई जा सकती है। चीन के इन बुजुर्ग महाशय को ही लीजिए। ये अपनी बीवी के जोड़ों में दर्द की तकलीफ से काफी दुखी थे। इन्होंने घर में रखे कबाड़े को इस तरह से उपयोग में लिया कि इससे मालिश करने वाली शानदार कुर्सी तैयार हो गई।

Would you try out this 'high-tech' massage chair being shown off by its inventor in China? /Rex



78 साल के लिन शुसेंग बीजिंग में कार रिपेयरिंग का काम करते थे और चीजों को उपयोगी तरीके से जोड़ना उन्होंने वहीं से सीखा। वे इस कुर्सी पर पिछले आठ साल से मेहनत कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने इसे गर्दन की मालिश करने वाली कुर्सी के रूप में तैयार किया था और अब तो इसमें इतने तामझाम जोड़ दिए हैं कि इससे पूरे शरीर की मालिश मुमकिन है। हाल ही उन्होंने कुर्सी के नीचे की ओर इलेक्ट्रिक पॉट जोड़ा है, जिससे कुर्सी थोड़ी गर्म भी हो जाती है। अब लिन के आविष्कार को देखते हुए उनके पास कुछ बड़ी कंपनियां आ रही हैं, जो इस कुर्सी के डिजाइन को पेटेंट कराना चाहती हैं।

चलते-चलते आपका ध्यान एक वीडियो की ओर दिलाना चाहूंगा, जो आजकल यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इसे अभी तक 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसमें दिखाया गया है कि संगीत सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि एक तोते को भी नचा सकता है। देखिए यह वीडियो-





"मेरी कलम से" -Seema Gupta

एक बार एक आदमी  अपनी नई नई खरीदी गई कार को चमकाने में व्यस्त था, तभी उसके  चार वर्षीय बेटे ने पत्थर  उठाया और कार पर बाल सुलभ भाव से कुछ खरोंचने लगा. 

 

new-car

 

यह देखते ही उस आदमी को बडा जोर से गुसा आया.   गुस्से में वह  आदमी इतना पगला गया कि वो यह भी भूल गया कि उसके हाथ मे लोहे का रेंच है.  उसने  बच्चे के हाथ को पकडा और उसे उसी लोहे के औजार से बहुत मारा. 

 

इतनी बेदर्दी से बच्चे के हाथों पर लोहे की रेंच से की गई चोट से उसके हाथों की तीन चार उंगलियां बुरी तरह टूट चुकी थी. शायद कई तो वापस जुडने की हालत मे भी नही थी.

 

बच्चा अस्पताल मे दर्द के  मारे बुरी तरह चीख रहा था. जब बच्चे ने वहां अपने पिता को देखा तो  उसने बडी दर्दनाक आवाज मे अपने पिता से पूछा - 'पिताजी मेरी उँगलियाँ कब  वापस आएँगी ?  यह पूछते समय बच्चे की आंखों से पीडा साफ़ झलक रही थी.

 

बेटे की बात सुन कर उसको दिल पर गहरी चोट लगी और वो बदहवाश  होकर वापस आया और कार पर कई लाते मारी.

 

अपने गुस्से के कारण  उसने बेटे का जीवन तबाह कर दिया था  ...... अफ़सोस करते हुए उसने  देखा कि गाड़ी के उपर बेटे ने पत्थर से  खरोंच कर लिखा था " I LOVE YOU DAD"

 

father


रात भर वो आदमी पश्चाताप की आग में जलता रहा और अगले दिन उस आदमी ने आत्महत्या कर ली.

गुस्से और प्यार की कोई सीमा नहीं होती.  अच्छी और  प्यारी जिन्दगी के लिए दोनों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए . वस्तुए इस्तेमाल के लिए बनाई गयी है और इंसान प्यार करने के लिए.  प्यार या गुस्से में आप खोना मतलब तबाही को दावत देना.

 

अच्छा अब अगले अंक तक के लिये अलविदा.

 

- Seema Gupta

-संपादक (प्रबंधन)



"हमारा अनोखा भारत" -सुश्री विनीता यशश्वी

अल्मोड़ा से 34 किमी. दूर स्थित जागेश्वर धाम है जो अपने मंदिरों के लिये विश्व प्रसिद्ध है। जागेश्वर में जो मंदिर हैं ये 8वीं से 12 वीं शताब्दी के बीच बने हुए हैं। जागेश्वर के मंदिर अपने वास्तुकला के लिये बेहद प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों का निर्माण चन्द और कत्यूर वंश के राजाओं के द्वारा किया गया है। जागेश्वर धाम 124 मंदिरों का समूह है जिसमें हर आकार के मंदिर हैं। कुछ बहुत बड़े तो कुछ बहुत छोटे।

 

जागेश्वर में कई देवी-देवताओं की बेहद आकर्षक मूर्तियां हैं। शिव-पार्वती और विष्णु भगवान की मूर्तियां विशेष रूप से आकर्षक हैं। महामृत्युंजय और जागेश्वर भगवान के मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर माने जाते हैं। जागेश्वर धाम से से पहले दंडेश्वर मंदिर पड़ता है। यहां पर काफी विशाल मंदिर हैं। इन मंदिरों की उंचाई लगभग 100 फुट तक है। इन मंदिरों के उपरी भाग में छत जैसी बनी हुई हैं जिनमें कलश रखे गये हैं।

महामृत्युंजय मंदिर में धातु का तांत्रिक यंत्र भी है।

 

जागेश्वर धाम को भारत के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक माना जाता है। इन मंदिरों में पुष्टिदेवी, नवग्रह, सूर्य भगवान आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां भी हैं। मंदिरों की बाहरी दिवारों में कुछ शिलालेख भी लिखे हैं पर इन्हें अभी तक भी पढ़ा नहीं जा सका है।

 

कहते हैं कि एक बार भगवान शिव यहां जागेश्वर आये तो यहां की रमणीयता मे खोकर समाधि में लीन हो गये. उनको खोजते खोजते मां पार्वती आई और उन्होने शिवजी को समाधि लगाये देखा तो खुद भी आंखे बंद कर समाधि मे लीन हो गई.

 

इसी प्रकार बहुत सा समय दोनों की समाधि मे बीत गया तब तैतींस करोड देवता यहां आये और उन्होने इनको जगाना चाहा.  तब भगवान शंकर और मां पार्वती यहां लिंग रुप मे प्रकट हुये.  और तभी से यह स्थान जागेश्वर के नाम से जाना जाता है और लिंग रुप मे पूजा भी होती है. 

 

 

Mukhya Mandir-jageshwar

मुख्य मंदिर

 

 

जोगेश्वर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की पत्थर की प्रतिमा पुजित होती है .  यह मंदिर भगवान शंकर का पश्चिम मुख है.  इसमे उनका लिंग दो भागों मे बंटा है जिसमे बडा भाग शिवजी का और छोटा भाग पार्वती जी का है.  शिव-पार्वती का यह श्रद्धानारीश्वर लिंग संसार मे सबसे अनूठा लिंग है.

 

 

Shiv-jageshwar

शिवलिंग
 

 

 

जोगेश्वर को कई नामों से जाना जाता है जैसे बाल जगन्नाथ, यागेश, जागेश और यहां देवदार वृक्षों के नीचे हरे लाल पीले सांप बहुतायत मे पाये जाने के कारण इसे नागेश भी कहा जाता है.

 

सावन के माह में यहां पर शिवजी की विशेष पूजा पार्थी पूजा कराने के लिये दूर-दूर से लोग आते हैं। पूरा माह शिव की पूजा की जाती है। इस दौरान एक छोटा सा बाजार भी मंदिर के बाहर लगाया जाता है।

जागेश्वर मंदिरों से लगा हुआ एक शमशान घाट भी है। यहां के लोगों का मानना है कि इसमें दाह संस्कार करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

 

इन्हीं मंदिरों से थोड़ी दूरी पर एक पुरात्व विभाग द्वारा संग्रहालय बनाया गया है जिसमें कई प्राचीन मूर्तियों का संरक्षण किया गया है।

 

-सुश्री विनीता यशश्वी

संस्कृति संपादक



आईये आपको मिलवाते हैं हमारे सहायक संपादक हीरामन से. जो अति मनोरंजक टिपणियां छांट कर लाये हैं आपके लिये.
"मैं हूं हीरामन"

मैं हूं हीरामन


 

 

सभी भाईयों और बहनों को नमस्कार. आज के तीन विदुषक खिताब इस प्रकार हैं.

 

आज का पहला दिलचस्प टिपणी का खिताब जाता है श्री मीत को…आईये देखिये उन्होने क्या कहा?

 

 

 

Meet sketch पहले नंबर पर गले में रामप्यारी जैसा पत्ता लटकाए अगाथा संगमा..
दुसरे नंबर पे रामप्यारी से परेशां दयानिधि मारन...


तीसरे नंबर पे रामप्यारी पर गुस्सा निकलने को तैयार मिलिंद देवरा
चौथे नंबर पे रामप्यारी को समझाते हुए अम्बुमणि रामदोस
पांचवे नंबर पे जतिन प्रसाद भी समझाने को तैयार हैं...

अब कानिमौझी क्यों पीछे रहे नीचे बैठी रामप्यारी को पुचकार रहीं हैं...

वाह! रामप्यारी तुम्हारे तो मज़े हैं..
मीत

 

 

---------------------------------

 

और दूसरे नम्बर पर हैं. श्री काजलकुमार….आईये उनकी भी सुनिये….क्या फ़रमाते हैं?

 

 

 

kajalji देखो भई बेटा रामप्यारी,
बात यूं है कि,



१- सच्चाई तो ये है कि इन महिला का नाम तो मुझे पता नहीं लेकिन, फिर भी, न जाने क्यों लग रहा है कि ये किसी खेल से सम्बंधित हो सकती हैं.




२- ये सज्जन अपने नाना की कृपा दृष्टि से केंद्र में सचार मंत्री (मलाई मंत्रालय) बने थे, नाना ने आँखें फेर लीं तो कुर्सी भी जाती रही, आजकल फिर अपने नाना की मिजाजपुर्सी में लगे हैं, और नाना भी कुछ- कुछ रेस्पोंड कर रहा है.



३-केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा के साहबजादे हैं, पिता की विरासत भोग कर बॉम्बे से संसद में जा बैठे, फिर लाइन में लगे हुए हैं.



४-पिछले पांच साल में, ये केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री कम और डॉक्टर-डॉक्टर ज्यादा खेले. कभी AIIMS के सिरफिरे निदेशक के साथ तो कभी बीडी-सिगरेट पीने वालों के साथ. और अब किस्मत का खेल देखिये, साउथ में बिसात बदल जाने से सत्ता में बैठे बिठाय ही, आजकल विपक्षी हो गए हैं बेचारे.



५- ये तुम्हारे ताऊ वाले हरियाणे के अतिमहत्वाकांक्षी मुंहफट कांग्रेसी नेता हैं...ये इसी ऊहापोह में जी रहे हैं कि खुद को युवा नेता कहें कि कांग्रेसी नेता...खुद को कांग्रेसी नेता कहते हैं तो लगता है कि "नहीं, अभी तो मैं जवान हूँ"... खुद को युवा नेता कहते हैं तो लगने लगता है कि ऐसे तो उन्हें कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा.



६-ये ऊपर वाले दो नम्बरी सज्जन के नाना की बेटी हैं, अपने पिताश्री की inaudible तमिल में कही गयी बातों को अंग्रेजी में दोहराना इनके ही जिम्मे है. हो सकता है, रामप्यारी में गलत होऊं...पक्का नहीं है..फिर भी चांस ले रहा हूँ.


और दूसरी बात यूं है बेटा रामप्यारी, तूने इन्हें पहचानने की बात कही थी, ये नहीं कहा था कि नाम भी बताओ, तो देख मैंने पहचान बता दी है...नाम नहीं बता रहा हूँ...वो इसलिए भी, कि इनके नाम इस लायक अभी हैं भी नहीं कि बताये जाएँ...दरअसल अपना नाम बनाने के लिए इन्हें अभी बहुत मेहनत कि ज़रुरत है.

 

-----------------------------------

 

और तीसरे स्थान पर हैं श्री शाश्त्री …..सुनिये आपकी भी…

 

 

 

shashtriji देखने में तो एकदम अंदमान के जेल के अंदर का हिस्सा लगता है, लेकिन कालेपानी का नाम लेने वाली टिप्पणियों को आप ने छाप दिया है अत: इस चित्र में में जरूर कुछ पोल है. ढोल में पोल नहीं, जेल में पोल मालूम पडता है.

 


मुझे अब यह भी लग रहा है कि ताऊ जी शायद कम से कम कुछ सक्रित्य टिप्पणीकर्ताओं को कालापानी भेजने की तय्यारी कर रहे हैं. कोई बात नहीं, हम तय्यार हैं. कम से कम इस बहाने मुफ्त में कालेपानी को भी देख लेंगे.
सस्नेह -- शास्त्री

 

 

 

अब हीरामन को इजाजत दिजिये. अगले सप्ताह आपसे फ़िर मुलाकात होगी.  तब तक के लिये अलविदा.




"अतिथि संपादक" -श्री काजल कुमार

आम भारतीयों के बीच कालापानी के नाम से जाना जाने वाला ये भारतीय क्षेत्र, स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वालों की कर्मभूमि रहा है. भारत की, स्वतंत्रता की लड़ाई की तीर्थस्थली 'सेल्युलर जेल' यहीं, पोर्ट-ब्लेयर में स्थित है. १८५७ की लड़ाई के बाद, अंग्रेजों ने अंडमान और निकोबार के खूबसूरत टापुओं को सज़ायफ़्ता भारतीयों के लिए जेल के रूप में बदल दिया.


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 572 द्वीप हैं. इनमें से कई टापू निर्जन हैं . ये टापू बंगाल की खाड़ी में, उत्तर से दक्षिण की ओर एक लड़ी में, 800 किलोमीटर तक फैले हुए हैं. इनका कुल क्षेत्रफल सवा आठ हज़ार किलोमीटर है, जिसमें से एक चौथाई निकोबार का क्षेत्र है. यहाँ की कुल आबादी साढ़े तीन लाख के करीब है. यहाँ प्रायः छोटे-मोटे भूकंप आते ही रहते हैं, ये भारत का सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है.


इस क्षेत्र का सबसे पुराना उद्धहरण दूसरी शताब्दी में ग्रीक भूतत्ववेत्ता क्लौडिअस द्बारा बनाये गए नक्शों में मिलता है. 18वीं सदी तक, ब्रिटिश लोगों के आने से पहले, यह क्षेत्र बाकी दुनिया से कटा रहा. इनके बाद यहाँ कुछ समय तक जापानियों का भी वर्चस्व रहा जो द्वितीय विश्व युद्ध के साथ समाप्त हुआ.


4

यह रोस टापू पर द्वितिय विश्व युद्ध के समय के जापानी बस्ती के अवशेष हैं. इनकी विशेषता ये है कि जहाँ एक ओर इन्हें पेड़-पौधों ने नष्ट कर दिया है, वहीँ दूसरी ओर उन्हीं की जड़ें और लताएं इन्हें गिरने से बचाए हुए हैं.


यह केंद्र शासित क्षेत्र है. इसे अंडमान और निकोबार नामक, दो जिलों में बांटा गया है. समुद्र के अतिरिक्त यहाँ वायुमार्ग से भी पहुंचा जा सकता है, यहाँ पोर्ट ब्लेयर में हवाई अड्डा है जहां चेन्नई और कलकत्ता से नियमित उड़ानें हैं. यहाँ हिंदी के अतिरिक्त, मुख्य रूप से तमिल, बांग्ला भाषियों की बहुलता है. यहाँ की मुख्य पैदावार नारियल और मसालों इत्यादि की है, कुछ हस्तशिल्प समुद्र उत्पाद से भी सम्बंधित हैं.

अंडमान क्षेत्र मुख्यतः पर्यटन आधारित है. यहाँ की प्रायः सभी वस्तुएं चेन्नई या कलकत्ता से मंगाई जाती हैं. निकोबार, भारतीय वायुसेना एवं नौसेना का मुख्य क्षेत्र है. वास्तव में यह क्षेत्र भारत की मुख्य भूमि की अपेक्षा बर्मा, थाईलैंड और मलेशिया के अधिक पास पड़ता है. यह क्षेत्र सुदूर-पूर्व अन्तराष्ट्रीय जलमार्ग के बहुत पास होने के कारण भारत के लिए अत्यधिक व्यापारिक और सामरिक महत्त्व का है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत का प्रभाव-क्षेत्र भी निश्चित करता है.


यहाँ का पानी एक दम साफ़ है, इतना साफ़ कि गाढ़ा नीला होने के कारण काला दिखता है, इसीलिए इसे कालापानी का नाम भी दिया गया था. यहाँ के कई टापू, मूंगा टापू ( coral ) हैं. यहाँ से coral ले जाना एक दंडनीय अपराध है.

यहाँ हर प्रकार की पर्यटन सुविधायें उपलब्ध हैं. जिनमें, water-surfing, snorkeling, scuba diving, trekking और camping शामिल हैं. यहाँ कुछ म्यूज़ियम भी हैं, जहाँ कई जानकारियां आपको एक ही जगह मिल जाती हैं.

यहाँ आप जितने अधिक दिनों की छुटियाँ लेकर जायेंगे उतने ही और दूर के टापू देख पायेंगे. पास के टापुओं तक लाने ले जाने के लिए स्टीमर नाव प्रयोग होती हैं, जबकि दूर-पार के टापुओं की यात्रा के लिए मध्यम आकर के जलयानों और ferry का प्रयोग होता है.


यहाँ उन आने वालों को निराशा हो सकती है जिनका उद्देश्य बस कुछ न कुछ देखना ही होता है. क्योंकि अंडमान और निकोबार देखने की जगह नहीं है, यह प्रकृति के साथ आत्मसात होकर आराम से समय बिताने की जगह है. शहरों की आपा-धापा के विपरीत, यहाँ जीवन शांत वेग से बहता है. यहाँ से लौटने के बाद हर भारतीय को गर्व होता है कि भारत में ऐसा एक और स्वर्ग भी है.

एक निजी विडियो जो मैने वहां शूट किया है उसको आप यहां चटका लगाकर देख सकते हैं.

-श्री काजल कुमार

"अतिथि संपादक"





ट्रेलर : - पढिये : श्री समीरलाल "समीर" उडनतश्तरी से अंतरंग बातचीत

samirlalji   कुछ अंश उडनतश्तरी से ताऊ की अंतरंग बातचीत के…….

 

ताऊ : फ़िर क्या हुआ?

 

 

समीर जी : फ़िर वही हुआ जो नही होना चाहिये था. पीछे से आवाज   आई,  नहीं, उसका नहीं तुम्हारा बाप जलायेगा!!! एकाएक लाईट आ गई. ऊँगलियों के बीच में बिन जलाई सिगरेट लिए मैं..सामने मेरा दोस्त हाथ में माचिस लिए..और उसके पीछे सीढ़ी पर पिता जी. सोचिये, क्या हाल हुए होंगे!! बस, मैं ही जानता हूँ कि उस वक्त हमारी क्या स्थिति हुई - बताने योग्य तो कतई नहीं.

 

ताऊ : वाह ..फ़िर तो आराम से शादी हो गई होगी?

 

समीर जी : अजी आराम से कहां हुई? घर वालों का विरोध तो ऐसा कि जाने कित्ती बार हम टंकी पर चढे.. और जब कोई उतारने ही नही आया तो खुद ही उतर भी गये..

 

ताऊ : अजी समीर जी आप भाभीजी से क्युं डर रहे हैं? हम बैठे हैं ना यहां वो कुछ नही कहेंगी? आप तो बताईये बिंदास. आपके अंदाज में.

 

समीर जी : ताऊ, मैं बहुत शर्मीला हूँ.

 

 

……

और भी बहुत कुछ धमाकेदार बातें…..पहली बार..खुद ..समीर जी की जबानी…
इंतजार की घडियां खत्म…..आते गुरुवार मिलिये हमारे चहेते मेहमान श्री समीरलाल "समीर" से  से……..




अब ताऊ साप्ताहिक पत्रिका का यह अंक यहीं समाप्त करने की इजाजत चाहते हैं. अगले सप्ताह फ़िर आपसे मुलाकात होगी. संपादक मंडल के सभी सदस्यों की और से आपके सहयोग के लिये आभार.

संपादक मंडल :-मुख्य संपादक : ताऊ रामपुरिया
विशेष संपादक : अल्पना वर्मा
संपादक (प्रबंधन) : Seema Gupta
संपादक (तकनीकी) : आशीष खण्डेलवाल
संस्कृति संपादक : विनीता यशश्वी
सहायक संपादक : मिस. रामप्यारी, बीनू फ़िरंगी एवम हीरामन