ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड 2 अंक 10

दूसरे राऊंड की अंतिम पहेली

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरै की घणी राम राम.

 

ताऊ शनीचरी पहेली के दुसरे राऊंड के अंक दस यानि की आखिरी राऊंड  में मैं  ताऊ रामपुरिया,  सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं.

 

आपके सुझावों का हमे सदैव ही इंतजार रहता है. आपकी राय हमारे लिये महत्व पुर्ण है. कृपया अपनी राय अवश्य देते रहिये.  अगली पहेली से प्रकाशन का समय क्या हो? इस पर कृपया  साईड बार मे वोट करके आपकी राय अवश्य दिजिये.

 

आज  दूसरे राऊंड की समाप्ति है. इसके रिजल्ट के साथ ही प्रथम राऊंड और द्वितिय राऊंड के कम्बाईंड रिजल्ट भी घोषित कर दिये जायेंगे.  उसके बाद  यह प्रतियोगिता यहीं समाप्त हो जायेगी.

 

अगले शनिवार से यह पहेली प्रतियोगिता थोडे बदलाव के साथ नये सिरे से शुरु की जायेगी.  अगले शनिवार से इसके प्रकाशन समय मे प्रतिभागियों की मांग अनुसार कुछ बदलाव किये जायेंगे. आप भी कुछ सुझाव देना चाहे तो आपका स्वागत है.

 

दूसरे राऊंड की इस आखिरी पहेली के भी नियम पुर्ववत ही हैं. क्ल्यु आपको रामप्यारी के ब्लाग से मिलेगा. जो आप यहां चटका लगा कर भी जा सकते हैं. या साईड बार की उसकी फ़ोटो पर चटका लगा कर भी जा सकते हैं. उसके ब्लाग पर साईड बार मे आप क्ल्यु की फ़ोटो पर चटका लगा कर वापस यहां आ सकते हैं.

 

यहां साईड बार के सूचना पटल पर भी नजर डाल कर देखते रहियेगा.

 

जैसा की आप जानते हैं कि दिलचस्प टिपणी खोज कर विदुषक के  खिताब हीरामनजी देते हैं. अत: टिपणि को भी आप मनोरंजक शब्दों से लिखें

 

कृपया मुख्य पहेली और रामप्यारी का जवाब अलग अलग टिपणी मे देवें. क्योंकि इससे जवाब बनाने मे आसानी रहती है. और नम्बर देने मे भी गलती की संभावना नही रहती.

 

आईये अब आपको आज की पहेली की तरफ़ ले चलते हैं.

 

1

इस जगह को पहचानिये

 

 

 

 
अब रामप्यारी का विशेष बोनस सवाल : - ३० अंक के लिये

rampyari-new-dress copy




हाय आंटीज, अंकल्स एंड दीदी लोग..वैरी सवीट एंड समाईली गुड मोर्निंग फ़्रोम मिस रामप्यारी…


वो क्या है ना कि अब मेरी छूट्टियां लग गई हैं.  और ताई ने हैं ना…...है ना….मेरी शिकायत
लगादी ताऊ से…कि देखो जी..ये रामप्यारी दिन भर बदमाशी करती घूमती है धूप में…इसको कोई
समर एक्टिविटी की क्लास ज्वाईन करवा दो.

बस ताऊ ने लठ्ठ के डर के मारे मुझे एक जनरल नालेज बढाने वाली क्लास मे सूबह से दोपहर
तक भर्ती करा दिया.

अब पता नही इन बडॆ लोगों को भी क्या मजा आता है?  स्कूल…उससे छुट्टियों मे पीछा छुटा
तो अब ये क्लास…फ़िर वो क्लास….भगवान जाने ये बडॆ लोगों को कब अक्ल आयेगी? कभी
बच्चों को उनकी मनमानी करने ही नही देते.

अब उस क्लास मे जो टीचर आई उसने पूछा – रामप्यारी..करंट मैटर्स के बारे में क्या जानती हो?

मैने कहा : मैम…वो करंट तो बिजली जलाने के काम आता है और मैटर्स यानि आपको मालूम नही
है उसका सही शब्द मैट्रेस है जिस पर हम सोते हैं.

अब पता नही वो टीचर मैंम को क्या हुआ?  बोली : यू ईडियट…कहीं की.

मैने सोचा …पता नही ये ताऊ भी मुझे किस गंवार की क्लास मे छोड गया?

अब वो टीचर मैंम बोली – हां तो बच्चा लोग ये फ़ोटो ध्यान से देखो और बताओ कि ये फ़ोटो किस की है?

अब मुझे तो नही मालूम.  आप देख लिजिये अगर आपको मालूम हो तो बता दिजिये.  मैं उस
मैंम को बता दूंगी..

अभी तो ताऊ मुझे छोडने आता है..मैने कहा की मैं चली जाऊंगी..तब बोलता है ..अभी तेरे को रास्ता नही मालूम?  खैर जब अकेली आऊंगी ना..तब इस टीचर की क्लास मे तो नही आऊंगी..बाहर ही खेल कर घर चली जाया करूंगी.

अब आप ये फ़ोटो देखिये और नम्बर से बताईये कि ये कौन कौन हैं और क्युं हम बच्चों को परेशान करने इकठ्ठे हुये हैं?


rampyari-quiz final                                                इनको पहचानिये ये कौन कौन हैं?


अब मैं आपको दस बजे मेरे ब्लाग पर क्ल्यु के साथ मिलूंगी..आज मेरी छुट्टी है तो मैं जरा आराम
से सोकर ऊठूंगी दस बजे तक. अच्छा अब रामप्यारी की तरफ़ से रामराम

 

 


                                             ताऊ पहेली के बारे में एक निवेदन :


प्रिय प्रतिभागी गण, नमस्कार,

ताऊ पहेली को एक सफ़ल आयोजन के रुप मे २० सप्ताह आज पूरे होरहे हैं.  आप सभी के अथक सहयोग और स्नेह से यह संभव हुआ है. आप सभी का हम आभार प्रकट करते हैं. और उम्मीद करते हैं कि आपका पुर्ववत सहयोग भविष्य मे भी मिलता रहेगा.

अनेक साथियों का यह आग्रह रहा है कि इस पहेली के प्रकाशन का समय बदल दिया जाये. आपकी बात ध्यान मे रखते हुये हमने एक पोल कराने का निश्चय किया है.  जिससे कि सर्व सम्मति से इसका समय तय किया जा सके.

आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि उपर साईड बार मे लगे विजेट पर अपनी राय जाहिर करें. जिससे एकमत से कोई समय निर्धारित किया जा सके.

निवेदन कर्ता :
ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा

 

 

इस अंक के  आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा

हाय… दिस इज रामप्यारी

हाय ..दिस इज रामप्यारी…वाकिंग एंड टाकिंग इन एंगलिश एंड ईटिंग इन हिंदी…हाऊ आर यु.आंटिज..अंकल्स…एंड दीदी लोग..?

 

यू नो..?  आजकल रामप्यारी घणी समझदार हो गई है.. आपको मालूंम है?  आजकल तो मेरे पास चिट्ठाजगत से भी मेल आती है कि आदरणीय रामप्यारी जी आप आवो और इन कलियों का स्वागत करो?  ये बाक्स में मेल देखिये.

 

 

 

       आदरणीय rampyariko जी,

          चिट्ठाजगत॰इन पर पिछले 24 घण्टे में जुड़े 11 नए चिट्ठे
          इन्द्रजाल में नवपदार्पण करने वाली इन कलियों का टिप्पणी रूपी भ्रमरों द्वारा स्वागत करें!

 

 

आहा..हा..हा…आदरणीय..और उपर से रामप्यारी जी…मुझे कितना अच्छा लग रहा है?  आपको मालूम है? मुझे ऐसा लग रहा है कि बस ताऊ तो अब मेरे सामने मच्छर है….जो कुछ है बस रामप्यारी ही है.  मेरी वजह से ताऊ की दुकानदारी चल रही है?  क्यूं सही बोल रही है ना रामप्यारी?

 

अरे अगर मैं सही नही बोल रही हूं तो फ़िर ऐसी मेल ताऊ के पास आनी चाहिये थी ना? मेरे पास ही क्यूं आती है रोज?

 

आज तक तो  ताऊ के पास ऐसी एक भी मेल नही आई की ताऊ जी आप आकर इन कलियों का स्वागत करो? विद्द्या माता की कसम ..एकदम सच बोल रही हूं.

 

हां अच्छा है चिट्ठाजगत वालों ने ताऊ को नही बुलाया…स्वागत करने. वर्ना तो ताऊ, उसके लठ्ठ और दो भैंसे  वो क्या नेम वेम हैं उनके?  हां..जस्ट आई रिमेम्बरिंग…यू नो..टैट…भैंस नेम्स वेर …अनारकली एण्ड चम्पाकली….अब ये क्या स्वागत करेंगी नई कलियों का?  खाली पीली उनको डरा कर भगा और देंगी.

 

वो तो चिट्ठाजगत वाले काबलियत की कदर करना जानते हैं इसलिये बस सिर्फ़ रामप्यारी जैसे बडे और समझदार लोगों को ही स्वागत का जिम्मा सौपंते हैं.

 

आपको एक खबर और सुनाऊं?  वो ना …वो ना…कल मेरी वरुण अंकल से बात हुई थी..वो बोले….अरे तो अब आप बीच मे क्यों टोक रहे हैं?…अब आपको ये भी नही पता क्या?  कि वरुण अंकल कौन हैं?

हे भगवान आप भी कैसे इतने बडे बडे अंकल, आंटी और दीदीयां हो गये?  बस हर बात अब रामप्यारी ही बतायेगी आपको?  आप कुछ मत करना?

 

अरे वरुण अंकल यानि वो ही..मेरे वरुण गांधी अंकल..अब तो समझ गये ना?

 

हां तो कल बोले – रामप्यारी अब मैं एटा की जेल से बाहर आगया हूं.

 

मैने पूछा अंकल कैसी कटी वहां पर?

 

तो अंकल बोले – क्या बताऊं रामप्यारी?  मुझे जेल जाने का दुख नही है.  अगर इस उम्र मे जेल नही जाऊंगा तो फ़िर बडा नेता कैसे बनूगा?  ये तो तेरे एक्जाम देने जाने जैसा ही है.  पर मुझे दुख इस बात का है कि जेल मे मेरे साथ उचित व्यवहार नही किया गया.

 

मैने पूछा – अंकल ऐसा क्या हो गया आपके साथ?  जल्दी बताओ ना.

 

वरुण अंकल बोले – रामप्यारी मुझे एक बात  समझ मे नही आई कि मुम्बई हमले के आरोपी अजमल कसाई अरे नही..नही..कसाब को जेल मे बिरयानी और कबाब परोसा जाता है और मुझे लौकी की सब्जी

खाने को परोसी? 

 

मैने कहा – अंकल ये तो बहुत गलत बात है. पर अंकल इसमे कहीं छायावती बहन की कोई चाल तो नही है?  मुझे तो कुछ गडबड लग रही है अंकल.

 

अब रामप्यारी को इजाजत दिजिये.  रामप्यारी कल सुबह ६:३० AM पर पहेली मे आपसे  फ़िर मुलाकात करेगी. 

 

 

और आपने अगली पहेली के प्रकाशन समय के लिये वोटिंग की या नही?  क्या कहा ?  नही…अरे… रे…आप फ़टाफ़ट अभी उपर साईडबार मे लगा बटन दबाईये.  फ़िर बाद मे कहेंगे कि रामप्यारी तूने तो हमे बताया ही नही था.

 

 


इब खूंटे पै पढो :-


बात उन दिनों की जब हरयाणा राज्य का गठन हुआ ही था और वहां सडकें, नहर और बिजली का
काम बहुत तेजी से गांव गांव तक हो रहा था.

बिजली के खम्बे गाडने के लिये गड्डे खोदे जाने थे.  और मई का बहुत ही गर्म महिना था.  आजकल
जैसे ही बहुत ज्यादा गर्मी पड रही थी और लू चल रही थी.  इसीलिये ये किस्सा हमको याद आगया.

ताऊ, राज भाटिया जी और योगिंद्र मोदगिल जी ये तीनो भी मजदूरी करने जाया करते थे.

एक दिन घणा तेज तावडा (धूप) पड रहा था. दिन के दो बजे का समय था.  ये तीनो हरयाणवी उस
चिलचिलाती धूप मे बिजली का पोल (खम्बा) गाडने के लिये गड्डा खोदने लग रहे थे. उस गर्मी मे
तीनो पसीने पसीने हो रहे थे.  और फ़ावडे से गड्डा खोदने लग रहे थे.

अब भाटिया जी बोले :  ताऊ वो देख ..इस गर्मी मे हम तो गड्डा खोद रहे हैं और वो अफ़सर
(बिजली विभाग का ओवर्सियर)  पेड की छांव मे आराम से कुर्सी पर बैठा बीडी फ़ूक रहा  है?

योगिंद्र मोदगिल जी भी बोले : हां ताऊ  ये तो सरासर अत्याचार है? 

ताऊ बोला – भई आप लोग जरा शांति रखो,  मैं  जरा इस अफ़सर से बात करके आता हूं.

इब ताऊ उस अफ़सर के पास जाकर बोला – अजी अफ़सर जी, ये तो घणी बडी गलत बात है. आपने
हम मजदूरों को तो इस कडक धूप में काम पर लगा रखा है और खुद आराम से यहां छांव मे बैठ कर
बीडी पी रहे हो?

अफ़सर बोला – सुन बे ताऊ.  ज्यादा कानून तो दिखा मत और फ़टाफ़ट गड्डा खोद ..वर्ना शाम को
मजदूरी मे से पैसे काट लूंगा.

ताऊ बोला – वो तो ठीक है पर मुझे ये बता कि तू कोई अलग आदमी है क्या? है तो हमारे जैसा ही?

अब वो अफ़सर बोला – सुन ताऊ, मैं तुमसे ज्यादा अक्ल रखता हूं इसलिये इस धूप की बजाये छांव
मे बैठा  हूं  और तुम कम अक्ल के हो इसलिये धूप मे गड्डा खोद रहे हो.

ताऊ बोला – अजी अफ़सर जी ऐसी कोई बात नही है,  बात अक्ल की होती तो हम तो अच्छे अच्छे
अक्लवालों को बेच खायें.  यह तो किस्मत का खेल कुछ ज्यादा लगता है.

अफ़सर बोला – नही ताऊ.  मैं सिद्ध कर सकता हूं कि मैं तुमसे ज्यादा अक्ल वाला हूं.

ताऊ :  जी करके बताओ.  फ़िर मान लूंगा.

अब अफ़सर बोला :  मैने ये पेड पर हाथ रख लिया अब तुम अपना फ़ावडा मेरे हाथ पर मारो.

ताऊ ने जैसे ही अपना फ़ावडा ऊठा कर मारना चाहा उस अफ़सर ने हाथ अलग हटा लिया और फ़ावडा
जाकर पेड पर टकरा गया.

अब अफ़सर बोला – मानते हो ताऊ?  कि मैं तुमसे ज्यादा अक्ल वाला हूं? ताऊ बोला – जी मान गया.

जब ताऊ वापस आया तो भाटिया जी ने पूछा कि क्या हुआ ताऊ?

ताऊ बोला – अरे यार भाटिया जी .  असल मे वो अफ़सर हमसे ज्यादा अक्ल वाला है इसलिये हम गड्डा
खोद रहे हैं और वो छांव मे बैठा है,

योगिंद्र मोदगिल जी बोला – मैं ये नही मान सकता.

अब ताऊ  ने योगिंद्र मोदगिल जी के सर पर अपना हाथ रखा और बोला : भाटिया जी आप अब  फ़ावडा ऊठाकर मेरे हाथ पर मारो.   फ़िर पता चलेगा  कि हम कम  अक्ल  क्यों है? 
 


 

 

ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड दो अंक दस यानि अंतिम पहेली कल सुबह ६:३० AM पर प्रकाशित होगी.